Bankersadda Hindi   »   10th & 11th May 2020 Daily...

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 10 & 11 मई की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं जैसे- मदर्स डे या मातृ दिवस, “मिशन सागर”, राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी दिवस, स्टार्टअप इंडिया-पशुपालन ग्रैंड चैलेंज, ICMR, “आरोग्य संजीवनी” आदि से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !



राष्ट्रीय समाचार

1. अब राज्य और बहु-राज्यों के सहकारी बैंकों पर भी लागू होंगे SARFAESI अधिनियम के प्रावधान 
10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक आदेश जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण तथा प्रतिभूति हित प्रवर्तन (SARFAESI) अधिनियम, 2002 के प्रावधान अब राज्य और बहु-राज्यों के सहकारी बैंकों पर भी लागू होंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत जारी 2003 की अधिसूचना को भी बरकरार रखा, जिसके द्वारा सहकारी बैंक को SARFAESI अधिनियम के प्रावधानों की तलाश के लिए बैंकों की श्रेणी में लाया गया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वर्तमान में शरद अरविंद बोबड़े भारत के मुख्य न्यायधीश हैं.

2. भारत ने पांच द्वीप देशों की सहायता के लिए शुरू किया “मिशन सागर” 

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
भारत सरकार ने कोरोनोवायरस महामारी के बीच पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को सहायता प्रदान करने के लिए 10 मई 2020 को “मिशन सागर” का शुभारंभ किया है। इस मिशन के तहत, भारतीय नौसेना  के जहाज (INS) ‘केसरी’ की तैनाती की गई है, जो दो मेडिकल सहायता टीमों के साथ खाद्य वस्तुएं, एचसीक्‍यू गोलियों सहित कोविड सम्‍बन्धित दवाएं और विशेष आयुर्वेदिक दवाओं को लेकर हिंद महासागर के पाँच द्वीप देशों मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस के लिए रवाना हो गया है ।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

3. WHO और UN ने चेचक उन्मूलन की 40वीं वर्षगांठ पर जारी किया स्मारक डाक टिकट
10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र (UN) की पोस्टल एजेंसी ने चेचक के उन्मूलन की 40 वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। ये स्मारक डाक टिकट डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन (UNPA) के सर्जियो बाराडाट द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। टेड्रोस एडहानॉम ने इस स्मारक टिकट के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मूल के एक शीर्ष अधिकारी अतुल खरे का आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से स्‍मारक टिकट जारी हो पाया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.

बैंकिंग समाचार

4. SBI ने लॉन्च की “आरोग्य संजीवनी” हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी 

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जनरल इंश्योरेंस ने “आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी” नामक एक सामान्य स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी शुरू की है। इस पॉलिसी के अंतर्गत भारत में कहीं भी बीमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने पर 1 लाख से लेकर 5 लाख रु तक का कवर प्रदान किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष: रजनीश कुमार.
  • मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955.

पुरस्कार

5. स्टार्टअप इंडिया-एनिमल हसबैंड्री ग्रैंड चैलेंज पुरस्कार 

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री, गिरिराज सिंह ने “स्टार्टअप इंडिया-पशुपालन ग्रैंड चैलेंज” के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया है। इस चैलेंज में हिस्सा के लिए स्टार्टअप्स को स्टार्टअप इंडिया पोर्टल – www.startupindia.gov.in पर 11 सितंबर, 2019 से 15 नवंबर, 2019 तक आवेदन करना था ।

यहां विजेताओं की सूची जा रही है:

S.No.
श्रेणी
विजेता
1
Value Added Products
Krushak Mitra Agro Services Pvt. Ltd., Mumbai
2
Eliminating Milk Adulteration
White Gold Technologies LLP, Mumbai
3
Product Traceability
EmerTech Solutions Pvt. Ltd., Mumbai
4
E-commerce Solutions
MoooFarm, Gurugram, Haryana
5
Breed Improvement & Animal Nutrition
Adis Technologies, Belagavi, Karnataka
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री: संजीव कुमार बाल्यान.


खेल समाचार

6. FIH President :  नरिंदर बत्रा का कार्यकाल मई 2021 तक बढ़ा 

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने FIH के अध्यक्ष के रूप में नरिंदर बत्रा का कार्यकाल मई 2021 तक बढ़ा दिया है। बत्रा और इस कार्यकारी मंडल के सदस्य जो अक्टूबर 2020 में समाप्त होने वाले थे, अब वे कार्यकाल बढ़ा दिए गए हैं।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • FIH मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड।
  • FIH की स्थापना: 7 जनवरी 1924।
  • FIH के सीईओ: थिएरी वील.


विज्ञान और प्रौद्योगिकी

7. कोरोनावायरस वैक्सीन विकसित करने के लिए ICMR ने भारतबायोटेक के साथ मिलाया हाथ 

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने देश में COVID-19 वैक्सीन विकसित करने के लिए भारत बायोटेक के साथ समझौता किया है। इस वैक्सीन को पुणे स्थित ICVR के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में आइसोलेटेड किए COVID-19 मरीजों में से अलग किए गए वायरस स्ट्रेन को उपयोग करके विकसित किया जाएगा।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICMR के महानिदेशक: बलराम भार्गव.
  • आईसीएमआर का मुख्यालय: नई दिल्ली.

महत्वपूर्ण दिन

8. राष्ट्रीय तकनीकी, प्रौद्योगिकी अथवा टेक्नोलॉजी दिवस: 11 मई

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
हर साल देश भर में 11 मई को राष्ट्रीय तकनीकी, प्रौद्योगिकी अथवा टेक्नोलॉजी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन राजस्थान में भारतीय सेना की पोखरण टेस्ट रेंज में शक्ति-I परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। यह दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी के जरिए अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित होगा। शक्ति को पोखरण परमाणु परीक्षण के नाम से भी जाना जाता है, जबकि मई 1974 में किए गए पहले परमाणु परीक्षण का कोड नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ था।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पूरे भारत में 28 फरवरी को मनाया जाता है.

9. मदर्स डे या मातृ दिवस 2020: 10 मई 

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
मदर्स डे या मातृ दिवस हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है और इस वर्ष इसे 10 मई 2020 को मनाया गया। मदर्स डे दुनिया भर में व्यापक स्तर पर माताओं के श्रमसाध्य, बलिदानो को याद करने, प्रशंसा करने, और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, ताकि समाज में माताओं के प्रभाव को बढ़ाया जा सके और बच्चों एवं माँ के बीच संबंध को ओर घनिष्ट बनाया जा सके।

निधन

10. प्रतिष्ठित इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन का निधन

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

जाने-माने इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन का COVID-19 के कारण निधन। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूसी एवं यूरोपीय इतिहास और भारत-रूस संबंधों पर किए उनके काम के लिए जाना जाता था। वासुदेवन दो पुस्तकों Shadows of Substance: Indo-Russian Trade and Military-Technical Cooperation (2010), और Footsteps of Afanasii Nikitin: Travels through Eurasia and India in the Early 21st Century (2015) के लेखक थे 

Current Affairs अप्रैल 2020: The Hindu Review | Download PDF Now

वीकली करेंट अफेयर्स क्विज़ (Weekly Current Affairs Quiz in Hindi) : 27 अप्रैल से 03 मई 2020 तक

Weekly Current-Affairs One-Liners Hindi PDF : 27 अप्रैल से 03 मई 2020 तक

10th & 11th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
Watch Video Current Affairs show of 10th & 11th May 2020

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me