Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 1 February 2020:...

Daily GK Update 1 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 1 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. आज हमने डेली जीके अपडेट में Union Budget 2020, coronavirus जैसी महत्वपूर्ण ख़बरों को कवर किया है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

अर्थव्यवस्था

1. Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया केंद्रीय बजट 2020-21
Daily GK Update 1 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार दूसरी बार संसद में केन्द्रीय बजट 2020-21 पेश किया हैं। केंद्रीय बजट वार्षिक एक वित्तीय रिपोर्ट है, जिसमें सतत विकास और वृद्धि के लिए सरकार द्वारा भविष्य में अपनाई जाने वाली नीतियों को रेखांकित करने के लिए आय और व्यय का आकलन पेश किया जाता है। 

इस बार का केंद्रीय बजट 2020-21 तीन विषय पर आधारित हैं:
  • उम्मीदों का भारत
  • इकोनॉमिक डेवलेपमेंट 
  • और केयरिंग समाज

केंद्रीय बजट 2020-21 के बारे अधिक जानकारी के लिए: Click here 

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

2. WHO ने coronavirus प्रकोप के चलते अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल की कि घोषणा

Daily GK Update 1 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन के कोरोनावायरस (coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के चलते अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल स्थिति की घोषणा की है। WHO के अनुसार, पूरे विश्व में 7,711 से अधिक मामलों की पुष्टि की गई और 12,167 संदिग्ध मामलों की जाँच की जा रही हैं। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • डब्ल्यूएचओ मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

3. इसरो ने कम लागत वाले सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल्स विकसित करने की कि घोषणा

Daily GK Update 1 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) ने घोषणा की हैं कि वह कम लागत वाले उपग्रह प्रक्षेपणयान (satellite launch vehicles) विकसित कर रहा है, जिनकी लागत लगभग 30-35 करोड़ होगी। ये कम लागत वाले प्रक्षेपणयान 500 किलोग्राम वजन वाले उपग्रहों को कक्षा में भेजने में सक्षम होंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इसरो के निदेशक: के.एस. सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969

रक्षा समाचार

4. वायुसेना के एएन-32 विमान ने देश में तैयार बायो-जेट ईंधन से भरी सफलतापूर्वक उड़ान
Daily GK Update 1 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
भारतीय वायु सेना के एएन -32 विमान ने जैव-जेट ईंधन के 10% मिश्रण से लेह हवाई अड्डे से उड़ान भरी और सफलतापूर्वक लेंडिंग की। जैव-ईंधन “वृक्षों द्वारा प्राप्त तेल (Tree-Borne oils) की सहायता से तैयार किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारत के एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया।
  • भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य: Nabha Sprsham Deeptam (The Glory that touches the sky).

खेल समाचार

5. गोवा में 2020 के राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर का किया गया अनावरण 
Daily GK Update 1 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
गोवा के पणजी में आयोजित होने 2020 के राष्ट्रीय खेलों के आधिकारिक शुभंकर ‘रुबीगुला’, फ्लेम-थ्रोटेड बुलबुल (कलगी बुलबुल) का अनावरण किया गया है। गोवा 20 अक्टूबर से 4 नवंबर 2020 तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के 36 वें संस्करण की मेजबानी करेगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत; गोवा के राज्यपाल: सत्य पाल मलिक
  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू

निधन

6. सामाजिक कार्यकर्ता और महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली विद्या बाल का निधन

Daily GK Update 1 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

सामाजिक कार्यकर्ता, नारीवादी लेखक और पत्रकार विद्या बाल का निधन। वह महिलाओं को सामान अधिकार दिलाने वाले अपने साहसी प्रयासों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश के लिए कई कानूनी लड़ाई भी लड़ी हैं। उन्होंने प्रसिद्ध कमलाकी और वलवन्ततिल जैसी आत्मकथाएँ भी लिखी थी।

Watch Current Affairs Headlines-

 

All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me