Bankersadda Hindi   »   09th September 2020 Daily GK Update:...

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_0.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 09 सितंबर 2020 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे Uttar Pradesh, Apka Mitra, RBI, BoI, Sir David Attenborough, Anil Jain आदि से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राज्य समाचार

1. उत्तर प्रदेश में हुआ जैविक खाद्य प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने उत्तर प्रदेश में जैविक खाद्य प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया है। 
  • इस खाद्य प्रसंस्करण इकाई के उद्घाटन से 5000 किसान लाभान्वित होंगे और इससे 50.33 करोड़ रुपये के निवेश का लाभ मिलने की उम्मीद है। 
  • इस इकाई का नाम मैसर्स ऑर्गेनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है, जिससे 100 लोगों को प्रत्यक्ष और 250 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। 
  • मेसर्स आर्गेनिक इंडिया प्रा. लिमिटेड को 55.13 करोड़ रुपये की कुल लागत से स्थापित किया गया है।  इस इकाई की प्रति दिन 3 मीट्रिक टन की प्रसंस्करण क्षमता बनाई गई है और यह 350 करोड़ रुपये की कृषि उपज का प्रसंस्करण करेगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

2. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने UG पाठ्यक्रमों के लिए “आपका मित्र” चैटबोट किया लॉन्च

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षिक व्हाट्सएप चैटबॉट “आपका मित्र” और ऑनलाइन प्रवेश प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है। 
  • ‘आपका मित्र’ छात्रों के लिए प्रवेश संबंधी प्रश्नों को जवाब देने के लिए अपनी तरह का पहला शैक्षिक व्हाट्सएप चैटबॉट है।
  • छात्र प्रवेश और छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7419444449 पर मेसेज भेज सकते हैं.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
3. कर्नाटक के सीएम ने वीर सावरकर के नाम पर बने फ्लाईओवर का किया उद्घाटन 
09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में ‘वीर सावरकर’ फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। 
  • शहर के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन रोड पर 400 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। 
  • बेंगलुरु के निगम निकाय ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी) ने 34 करोड़ रुपये की लागत से इस फ्लाईओवर का निर्माण किया है। 
  • इस फ्लाईओवर के निर्माण की परियोजना सितंबर 2017 में शुरू हुई थी।

बैंकिंग समाचार

4. RBI ने समाप्त किया आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग दर्जा
09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंकिंग विनियम अधिनियम 1949 के तहत 28 जुलाई, 2020 से आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स (ABIP) बैंक के बैंकिंग काज-काज पर पाबंदी लगा दी गई है। 
  • इसके साथ ही अब ABIP का बैंकिंग दर्जा समाप्त हो गया है। 
  • आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक के स्वैच्छिक तौर पर कारोबार समाप्त करने के आवेदन के बाद यह परिसमापन की दिशा में बढेगा। 
  • आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 51% और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की 49 % हिस्सेदारी थी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक स्थापित: 2016.
  • आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक पैरेंट संगठन: आदित्य बिड़ला नुवो.
5. बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने 115 वें स्थापना दिवस पर लॉन्च किया “Signature Visa Debit Card”
09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • बैंक ऑफ़ इंडिया (BoI) ने अपने 115 वें स्थापना दिवस के अवसर पर, BoI के ज्यादा आय वाले अथवा औसतन 10 लाख रुपये और उससे अधिक का तिमाही औसत बैलेंस बनाए रखने वाले व्यक्तियों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संपर्क रहित डेबिट कार्ड “Signature Visa Debit Card” लॉन्च किया है। 
  • इस कार्ड में पीओएस और ई-कॉमर्स पर 5 लाख और एटीएम पर 1 लाख तक की खर्च सीमा होगी।
  • अन्य सुविधाओं में लाउंज एक्सेस (प्रति तिमाही 2) और यात्रा, रिटेल, भोजन, जीवन शैली, मनोरंजन, लक्जरी होटल, ऑनलाइन शॉपिंग पर रिवॉर्ड पॉइंट आदि शामिल हैं।
  • साथ ही, यह धोखाधड़ी वाले लेनदेन के लिए बीमा भी प्रदान करेगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • बैंक ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ: अतनु कुमार दास.
  • बैंक ऑफ इंडिया की टैगलाइन: Relationship Beyond Banking.
  • बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना: 7 सितंबर 1906.

पुरस्कार

6. सर डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से किया गया सम्मानित

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • सर डेविड एटनबरो को वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
  • वह एक अंग्रेजी प्रसारक और इतिहासकार हैं। वह बीबीसी नेचुरल हिस्ट्री यूनिट को लिखने और प्रस्तुत करने के लिए लोकप्रिय हैं। 
  • उन्होंने पृथ्वी पर जैव विविधता को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करने का काम किया।
  • इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए प्रदान किया जाता है। 
  • इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है। 
  • इसे इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 1986 से हर साल प्रदान किया जाता है। इसमें 25 लाख रुपये का पुरस्कार शामिल है। 

नियुक्तियां

7. अनिल जैन होंगे ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • अखिल भारतीय टेनिस संघ (All India Tennis Association) द्वारा अनिल जैन को अपना नया अध्यक्ष चुना गया है, वहीँ अनिल धूपर को महासचिव चुना गया। 
  • साथ ही भारत के डेविस कप कप्तान रोहित राजपाल को 2024 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए कोषाध्यक्ष चुना गया था। 
  • सभी पदाधिकारी, साथ ही नई कार्यकारी समिति के सदस्य निर्विरोध चुने गए। 
  • अनिल जैन एआईटीए अध्यक्ष के रूप में प्रवीण महाजन का स्थान लेंगे। धूपर, हिरनमाय चटर्जी का स्थान लेंगे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की स्थापना: मार्च 1920.
  • अखिल भारतीय टेनिस संघ मुख्यालय: आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम, दिल्ली.


महत्वपूर्ण दिन

8. इंटरनेशनल डे टू प्रोटेक्ट एजुकेशन फ्रॉम अटैक: 9 सितंबर

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • इस साल 9 सितंबर को विश्व स्तर पर International Day to Protect Education from Attack यानि शिक्षा को हमलों से बचाने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा। 
  • वर्ष 2020 में पहली बार शिक्षा को हमलों से बचाने का अंतर्राष्ट्रीय मनाया जा रहा है। 
  • यह दिन 35 संकटग्रस्त देशों में रहने वाले 75 मिलियन 3 से 18 साल के बच्चों की दुर्दशा और उनकी शैक्षिक सहायता की तत्काल आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है। 
  • यह इन बच्चों पर निरंतर हिंसा के प्रभावों और शिक्षा तक पहुंचने की उनकी क्षमता पर चिंता व्यक्त करता है, जिसके चलते उन शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिनके प्रतिष्ठान COVID-19 महामारी के कारण अस्थायी रूप से बंद पड़े है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले
  • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर
  • यूनिसेफ की स्थापना: 11 दिसंबर 1946
  • यूनिसेफ मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.

निधन

9. भारतीय रेडियो खगोल विज्ञान के जनक गोविंद स्वरूप का निधन

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक प्रो गोविंद स्वरूप का निधन। 
  • उनका जन्म 23 मार्च, 1929 को ठाकुरद्वार, यूनाइटेड प्रांत, ब्रिटिश भारत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) में हुआ था। 
  • वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स के राष्ट्रीय केंद्र के संस्थापक निदेशक थे। 
  • गोविंद स्वरूप, ऊटी रेडियो टेलीस्कोप (भारत) और जायंट मेट्रूवे रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) की अवधारणा, डिजाइन और स्थापना के पीछे प्रमुख व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत को रेडियो खगोल विज्ञान अनुसंधान के लिए अग्रणी देशों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया। 
  • वह खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी के कई क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण अनुसंधान योगदान के लिए जाना जाता है।

गोविंद स्वरूप की उपलब्धियां:

  • उन्हें पद्म श्री (1973) से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने 1975-77 के दौरान भारतीय खगोलीय सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • उनके नेतृत्व में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स के सबसे मजबूत समूह का गठन किया गया था, जो दुनिया में सबसे अच्छा समूह माना जाता है।
  • इसके अलावा उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एसएसबी) (1972) के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार; भौतिकी में TWAS पुरस्कार (1988); एच. के. फिरोदिया पुरस्कार (2001) और ग्रोट रेबर मेडल (2007) सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
  • वह प्राकृतिक ज्ञान में सुधार के लिए रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन के फेलो होने के अलावा अन्य कई संस्थानों के सदस्य भी थे ।
10. तेलुगु दिग्गज अभिनेता जया प्रकाश रेड्डी का निधन
09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • तेलुगु अभिनेता जया प्रकाश रेड्डी का निधन। 
  • जब उन्हें वेंकटेश की 1988 की फिल्म ब्रह्मा पुत्रुद्दु में अभिनय करने का मौका मिला था तो वह पुलिस उप-निरीक्षक के रूप में कार्यत थे। 
  • उन्हें आखिरी बार महेश बाबू अभिनीत फिल्म ‘Sarileru Neekevvaru’ (2020) में देखा गया था। 
  • रेड्डी को समरसिम्हा रेड्डी, प्रेमिनचुकुंदम रा, नरसिम्हा नायडू, नुव्वोस्तन्ते नेनोडदंता, जुलायी, रेडी, किक, जयम मनदीरा, जंबा लकडी पम्बा, अवनु वल्लिदारु इस्सापद्दारु, कबड्डी, कबड्डी, एवाडी गोला वदिदी और कैथाकिथालू आदि फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था।

विविध समाचार

11. राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने वेबिनार का किया आयोजन

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने फ्लैगशिप कार्यक्रम जल जीव मिशन के आउटपुट और परिणामों के योजना निर्माण, कार्यान्वयन एवं निगरानी पर एक वेबिनार का आयोजन किया। 
  • इस वेबिनार में विभिन्न राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभागों/ग्रामीण जल आपूर्ति विभागों के लगभग 2,500 राज्य, जिला और ब्लॉक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
  • जल जीवन मिशन राज्यों के साथ साझेदारी में कार्यान्वित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को पर्याप्त मात्रा में एवं किफायती सेवा प्रदायगी प्रभारों के साथ नियमित एवं दीर्घकालिक आधार पर अनुशंसित गुणवत्ता वाला आश्वस्त पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है जिससे कि उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके।
मिशन के प्रमुख उद्देश्य हैं:
  • हर घर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना
  • दीर्घकालिक आधार पर जल आपूर्ति प्रणालियों की कार्यक्षमता पर ध्यान देना
  • विकेंद्रीकृत संचालन और प्रबंधन व्यवस्था
  • स्थानीय समुदाय द्वारा पानी की गुणवत्ता की निगरानी.
12. पीएम मोदी ने जयपुर में पत्रिका गेट का किया उद्घाटन  
09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान के जयपुर में पत्रिका गेट का उद्घाटन किया है। 
  • पत्रिका गेट का निर्माण जयपुर के जवाहरलाल नेहरू मार्ग के पत्रिका समाचार समूह द्वारा किया गया हैं। 
  • पीएम मोदी ने राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान संपादक और पत्रिका समाचार समूह के अध्यक्ष गुलाब कोठारी द्वारा लिखित 2 पुस्तकें संवाद उपनिषद और अक्षर यात्रा का भी विमोचन किया।
  • पेट्रिका गेट एक स्मारक है जो राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और स्थापत्य शैली को दर्शाता है। 
  • यह स्मारक एक संरचना में राजस्थान की कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को एकीकृत करने का एक प्रयास है। 
  • पत्रिका गेट के डिजाइन में राजस्थान के सभी हिस्सों की संस्कृति जीवनशैली और वास्तुकला शामिल है जो श्रीगंगानगर से बांसवाड़ा तक और जैसलमेर से भरतपुर तक है। यह जयपुर का दक्षिणी द्वार है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत; राज्यपाल: कलराज मिश्र.
  • राजस्थान के यूनेस्को स्थल: जंतर मंतर, राजस्थान के पहाड़ी किले.

वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 31 अगस्त से 06 सितम्बर 2020 तक | Download PDF

IBPS RRB PO और क्लर्क प्रीलिम्स 2020 के लिए Capsule PDF in Hindi, Download Now

करेंट अफेयर्स अगस्त 2020 के वन-लाइनर्स प्रश्न और उत्तर (भाग-2) : Download PDF in Hindi 

09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
30 August to 5 September Weekly Current Affairs 2020 | 75 Important Current Affairs MCQ | Adda247

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com
09th September 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me