Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update 05 February 2020:...

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

Current Affairs: सामान्य जागरूकता सेक्शन किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में बहुत अहम भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस सेक्शन में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से Current Affairs अर्थात हाल ही की घटनाओं पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक लाने के लिए इस सेक्शन को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. आज हमने डेली जीके अपडेट में सरकार ने स्वाइन फ्लू को नियंत्रित करने के लिए नई दवा की तैयार, टलांटिक महासागर पार करने वाली पहली व्यक्ति बनी मो ओ’ब्रायन, दीपा मलिक चुनी गई भारतीय पैरालंपिक समिति नई अध्यक्ष, भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण प्रौद्योगिकी मेला ‘Antahpragnya’ तेलंगाना में किया गया आयोजित  जैसी महत्वपूर्ण ख़बरों को कवर किया है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण प्रौद्योगिकी मेला ‘Antahpragnya’ तेलंगाना में किया गया आयोजित 

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण प्रौद्योगिकी मेला ‘Antahpragnya 2020’ (‘अंतःप्रज्ञा 2020) तेलंगाना में निर्मल जिले के बसर में स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ नॉलेज टेक्नोलॉजीज (RGUKT) में आयोजित किया गया है। इस महोत्सव की वर्ष 2020 की थीम “Spot and encourage rural tech innovators” हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • तेलंगाना मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव
  • तेलंगाना राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन
  • तेलंगाना की राजधानी: हैदराबाद

अंतरराष्ट्रीय समाचार 

2. श्रीलंका में उत्साह के साथ मनाया गया 72 वां स्वतंत्रता दिवस 

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
श्रीलंका ने 4 फरवरी 2020 को अपना 72 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी दिन श्रीलंका ब्रिटेन से आज़ाद होने के बाद एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। इस बारे के समारोह में सबसे बड़ा बदलाव श्रीलंका का राष्ट्रीय गान था क्योंकि इसे तमिल भाषा की बजाय सिंहल (Sinhala) में गाया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
  • प्रधान मंत्री: महिंदा राजपक्षे
  • राष्ट्रपति: गोताबया राजपक्षे

नियुक्तियां

3. गोपाल बागले होंगे श्रीलंका में भारत के अगले उच्चायुक्त 

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
गोपाल बागले को श्रीलंका में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान उच्चायुक्त तरनजीत संधू का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन का रुपया
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे


4. दीपा मलिक चुनी गई भारतीय पैरालंपिक समिति नई अध्यक्ष 
Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
पैरा-एथलीट और पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाली एकमात्र महिला एथलीट दीपा मलिक भारतीय पैरालंपिक समिति की नई अध्यक्ष चुनी गई है। उन्हें पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय पैरालंपिक समिति का मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक

5. प्रमोद अग्रवाल ने कोल इंडिया के अध्यक्ष का पदभार संभाला
Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
कोल इंडिया लिमिटेड के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने अपना पदभार संभाला। उन्हें अनिल कुमार झा के स्थान पर नियुक्त किया गया हैं। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कोल इंडिया का मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल

रक्षा समाचार

6. नई दिल्ली में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मंत्रिस्तरीय रक्षा वार्ता की गई आयोजित  
Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
नई दिल्ली में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मंत्रिस्तरीय स्तर की रक्षा वार्ता आयोजित की गई। इस मंत्रिस्तरीय-स्तरीय रक्षा वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री जियोंग कियांग-डू के बीच मंत्रिस्तरीय स्तर बैठक की गई।

खेल समाचार

7. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020: देखें विजेताओं और रनर-अप की पूरी सूची
Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
ऑस्ट्रेलियन ओपन दुनिया की प्रमुख चार वार्षिक ग्रैंड स्लैम टेनिस चैंपियनशिप में सबसे महत्वपूर्ण चैंपियनशिप है। ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत वर्ष 1905 में केवल पुरुष सिंगल्स में लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ ऑस्ट्रेलेसिया (अब ऑस्ट्रेलिया) द्वारा की गई थी।

इस बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेताओं और रनर-अप की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:-

S.No.
वर्ग
विजेता
रनर-अप
1
मेंस सिंगल
नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया)
2
वीमेन सिंगल
सोफिया केनिन (अमेरिका)
गार्बाइन मुगुरुज़ा (स्पेन)
3
मिक्स्ड डबल्स
बारबोरा क्रेजिक्कोवा (चेक गणराज्य) और निकोला मेक्टिक (क्रोएशिया)
बेथानी माटेक-सैंड्स (यूएसए) और जेमी मरे (ब्रिटेन)
4
पुरुषों का डबल्स
राजीव राम (अमेरिका) और जो सैलिसबरी (ब्रिटेन)
मैक्स परसेल (ऑस्ट्रेलिया) और ल्यूक सैविले (ऑस्ट्रेलिया)
5
महिला डबल्स
टिमिया बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टीना म्लादेनोविच (फ्रांस)
सु-वेई हेसिह (चीनी ताइपे) और बारबोरा स्ट्राइकोवा (चेक गणराज्य)


8. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020: जाने अभी तक किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट


Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर -19 विश्व कप क्रिकेट 2020 अपने चरम पर है। विश्व कप का फाइनल 09 फरवरी को जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना हैं।

नीचे आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2020 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 खिलाड़ियों की सूची दी जा रही है:-

Sl. No.
खिलाड़ी (देश)
मैच
विकेट
1.
अखिल कुमार (कनाडा)
5
16
2.
तनवीर संघा (ऑस्ट्रेलिया)
5
15
3.
रवि बिश्नोई (भारत)
5
13
4.
दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)
6
13
5.
लुईस गोल्ड्सवर्थी (इंग्लैंड)
6
12
6.
शफीकुल्लाह गफ़री (अफगानिस्तान)
4
12
7.
हमीदुल्लाह कादरी (इंग्लैंड)
6
12
8.
कार्तिक त्यागी (भारत)
5
11
9.
आर्यन लकड़ा (UAE)
6
11
10.
रकीबुल हसन (बांग्लादेश)
4
10

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

9. नाडा ने डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए दो एथलीटो को किया निलंबित 

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
राष्ट्रीय डोपिंग रोघी एजेंसी (NADA) ने डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बाद वेटलिफ्टर रामशाद एआर को 2 साल के लिए निलंबित कर दिया है। इसके अलावा नाडा ने डोप टेस्ट में फेल होने वाले भारतीय पहलवान रविंदर कुमार पर भी 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नाडा के महानिदेशक- नवीन अग्रवाल
  • नाडा की स्थापना- 24 नवंबर 2005; आदर्श वाक्य- Play fair
  • नाडा का मुख्यालय: नई दिल्ली

Important Days

10. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 फरवरी को मनाया गया विश्व वेटलैंड्स दिवस

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
विश्व स्तर पर हर साल 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस यानि विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों और पृथ्वी के लिए  वेटलैंड्स द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष के विश्व वेटलैंड्स दिवस का विषय “Wetlands and Biodiversity” है।


निधन

11. प्रख्यात ओडिया क्रांतिकारी कवि रबी सिंह का निधन

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
जाने-माने ओडिया कवि और स्वतंत्रता सेनानी रबी सिंह का निधन। रबी सिंह को ओडीशा साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ओडिशा साहित्य अकादमी द्वारा साल 2017 में अतीबदी जगन्नाथ दास सम्मान से सम्मानित किया गया था।

12. साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी लेखक जसवंत सिंह कंवल का निधन

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जसवंत सिंह कंवल का निधन। उन्हें 1996 में उनकी पुस्तक ‘पाखी‘ (हाथ का पंखा) के लिए साहित्य अकादमी फैलोशिप दी गई थी और दो साल बाद 1998 में उनके उपन्यास ‘तौशाली दी हांसो’ के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

13. अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली व्यक्ति बनी मो ओ’ब्रायन

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
महासागर रोइंग रिकॉर्ड्स पर नजर रखने वाली संस्था ओसियन रोइंग सोसाइटी ने पुष्टि की कि 60 वर्षीय मो ओ’ब्रायन (Mo O’Brien) अपनी बेटी बर्ड वाट्स और मित्र क्लेयर एलिन्सन के साथ नाव से 3,000 मील की दुरी तय कर अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली बधिर (deaf) व्यक्ति बन गई हैं।  


14. सरकार ने स्वाइन फ्लू को नियंत्रित करने के लिए नई दवा की तैयार

Daily GK Update 05 February 2020: Read Daily GK-Current Affairs Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

भारत सरकार ने देश में स्वाइन फ्लू (classical swine fever) की रोकथाम करने के लिए देश में तैयार की एक नए वैक्सीन (दवा) का अनावरण किया। उत्तर प्रदेश के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IVRI) द्वारा मिलकर तैयार किया गया नया वैक्सीन मौजूदा वैक्सीन से काफी सस्ता होगा।

Check More Gk Updates Here

Watch Current Affairs Headlines-

 


All the Best BA’ians for RBI Assistant Prelims!

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me