Bankersadda Hindi   »   04th May 2020 Daily GK Update:...

04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind

04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 04 मई की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और NIUA ने “नदी प्रबंधन का भविष्य” पर आइडियाथॉन का किया आयोजन
04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_2.1
जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG)  और शहरी मामलों का राष्ट्रीय संस्थान (NIUA) ने साथ मिलकर “नदी प्रबंधन का भविष्य” पर एक आइडियाथॉन का आयोजन किया है। यह विशेष वेबिनार यह पता लगाने के लिए आयोजित किया गया था कि COVID-19 का संकट कैसे भविष्य में नदी प्रबंधन रणनीतियों को आकार दे सकता है और वैश्विक विशेषज्ञों की भागीदारी को प्रदर्शित कर सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय जल मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत.

2. CAIT द्वारा लॉन्च किया जाएगा राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’ 

04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_3.1
कारोबारियों की संस्था अखिल भारतीय व्‍यापारी परिसंघ (Confederation of All India Traders – CAIT) द्वारा एक राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’ लॉन्च किया जाएगा। CAIT द्वारा विभिन्‍न प्रौद्योगिकी साझेदारों के साथ मिलकर खुदरा व्‍यापारियों के लिए शीघ्र ही राष्‍ट्रीय ई वाणिज्‍य बाजार भारत-मार्केट आरंभ करने की घोषणा की जाएगी।

राज्य समाचार

3. महाराष्ट्र ने की सभी नागरिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा 
04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_4.1
महाराष्ट्र सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत समूचे राज्य के नागरिकों को शामिल करने का ऐलान किया है। घोषणा के अनुसार, राज्य की शत-प्रतिशत आबादी को मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस घोषणा के साथ ही महाराष्ट्र, राज्य के लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा सुविधा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। हाल ही में की गई ये घोषणा राज्य सरकार, अर्ध-सरकारी कर्मचारियों साथ-साथ सफेद राशन कार्ड धारकों को इस योजना के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

खेल समाचार

4. न्यूजीलैंड ने वार्षिक क्रिकेट अवार्ड्स का किया ऐलान 

04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_5.1
न्यूजीलैंड द्वारा न्यूजीलैंड वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों की घोषणा की गई है। COVID-19 महामारी के कारण पहली बार ANZ क्रिकेट पुरस्कार प्रस्तुत किए गए थे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलमसन को पुरुषों में सर्वश्रेष्ट एकदिवसीय खिलाड़ी चुना गया है।

यहां न्यूजीलैंड के वार्षिक क्रिकेट पुरस्कारों के विजेताओं की पूरी सूची दी गई है:
  • ANZ इंटरनेशनल विमेंस वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर: सूजी बेट्स (Suzie Bates)
  • ANZ इंटरनेशनल मेन्स वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर: केन विलियमसन
  • ANZ इंटरनेशनल विमेंस T20 प्लेयर ऑफ़ द इयर: सोफी डिवाइन (Sophie Devine)
  • ANZ इंटरनेशनल मेन्स टी 20 प्लेयर ऑफ द ईयर: रॉस टेलर
5. विश्व स्नूकर चैंपियन पीटर एबडन ने की संन्यास की घोषणा 
04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_6.1
विश्व स्नूकर चैंपियन पीटर एबडन ने पेशेवर स्नूकर से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने गर्दन और पीठ की चोटों के चलते संन्यास लेने की घोषणा की है। पीटर एबडन ने 2002 में स्टीफन हेंड्री को फाइनल के रोमांचक मुकाबले में 18-17 से हराकर विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीती थी। इसके अलावा उन्होंने 2006 में यूके चैम्पियनशिप भी जीती।

6. ऑस्ट्रेलिया ने COVID-19 के चलते गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंधित
04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_7.1
ऑस्ट्रेलिया ने COVID-19 दिशा-निर्देशों के तहत गेंद पर शाइन लाने के लिए लार और पसीने के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (एआईएस) ने डॉक्टरों के परामर्श के बाद गेंद को चमकाने के लिए लार और पसीने के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले दिशा-निर्देशों को जारी किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी: कैनबरा.
  • प्रधान मंत्री (पीएम) ऑस्ट्रेलिया: स्कॉट जॉन मॉरिसन.
  • ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर.

महत्वपूर्ण दिन

7. अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस: 4 मई

04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_8.1
हर साल 4 मई को विश्व स्तर पर International Firefighters’ Day यानि अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस  मनाया जाता है। इस दिन को वर्ष 1999 से लगातार अग्निशामकों के बलिदानों को चिन्हित और उन्हें सम्मानित करने के लिए मनाया जा रहा है जो समुदाय और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के यथासंभव प्रयास करते हैं। 


निधन

8. लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति ए.के. त्रिपाठी का निधन
04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_9.1
भारतीय लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी का नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद निधन हो गया। उन्होंने मार्च 2019 में लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली थी और भारत के लोकपाल संस्थान की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विविध समाचार

9. ज्योग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्रार ने कश्मीरी केसर को प्रदान किया भौगोलिक संकेत
04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_10.1
भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा कश्मीरी केसर को भौगोलिक संकेत (Geographical Indication) टैग दिया गया है। ये केसर कश्मीर के कुछ इलाकों में उगाया जाता है, जिनमे श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम और किश्तवाड़ शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर: गिरीश चंद्र मुर्मू.
10. एचडीएफसी बैंक ने “#HumHaarNahiMaanenge” सोंग किया जारी  
04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_11.1
एचडीएफसी बैंक ने कोविड -19 महामारी के कारण देश में लागू राष्ट्रीयव्यापी लॉकडाउन में आशाए बनाए रखने के लिए #HumHaarNahiMaanenge शीर्षक एक गीत जारी किया है। गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं और संगीत एआर रहमान द्वारा दिया गया है। साथ ही, एचडीएफसी बैंक ने घोषणा की है कि इस गाने को जितनी बार सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया जाएगा उतनी ही बार बैंक पीएम-कार्स फंड में 500 रुपये का योगदान देगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी.

वीकली करेंट अफेयर्स क्विज़ (Weekly Current Affairs Quiz in Hindi) : 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2020

Weekly Current-Affairs One-Liners Hindi PDF : 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2020

04th May 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hind | Bankersadda Hindi_12.1
Watch Video Current Affairs show of 3rd and 4th May 2020 

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me