Bankersadda Hindi   »   03rd June 2020 Daily GK Update:...

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 03 जून 2020 की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं जैसे- Moody, RTM, Ultra Swachh, Jayantilal Nanoma, Finland, UK आदि से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !




राष्ट्रीय समाचार

1. इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने लॉन्च किया “रियल-टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट”
03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर “रियल-टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट (RTM)” को लॉन्च किया गया है, जो 01 जून 2020 से प्रभावी होगा। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) ने हाल ही में लॉन्च किए गए रियल-टाइम मार्केट पावर से मार्केट को गतिशील बनाने की परिकल्पना की है। आरटीएम बिजली के बाजार को आधे घंटे की नीलामी के माध्यम से व्यापार को सक्षम करके गतिशील बनाएगा, जिसमे प्रति दिन 48 नीलामी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

अर्थव्यवस्था समाचार

2. मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को घटाकर किया ‘Baa3’ 
03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज (Moody’s) द्वारा भारत की सॉवरेन रेटिंग को घटाकर “Baa3” कर दिया गया है। भारत की बिगड़ती राजकोषीय स्थिति और लो ग्रोथ वाली अवधि के जोखिमों को कम करने के लिए पॉलिसीज के क्रियान्वयन में भारत द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों का हवाला देते हुए रेटिंग को “Baa2” से घटाकर “Baa3” कर दिया गया है। “Baa3” सबसे कम निवेश रैंकिंग है जो जंक ग्रेड से सिर्फ एक पायदान ऊपर है। साथ ही Moody’s द्वारा वित्त वर्ष 2022 में 8.7% की दर से वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

नियुक्तियां

3. रवीश कुमार होंगे फिनलैंड में भारत के नए राजदूत 

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
1995 बैच के IFS अधिकारी रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। रवीश कुमार, वर्तमान राजदूत वानी राव की जगह फिनलैंड में भारत के अगले होंगे। जिन्होंने 25 जुलाई 2017 को फिनलैंड में भारत के राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फिनलैंड के प्रधान मंत्री: सना मारिन; राजधानी: हेलसिंकी.
4. सुशील कुमार सिंघल होंगे पापुआ न्यू गिनी में भारत के नए उच्चायुक्त
03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
सुशील कुमार सिंघल को स्वतंत्र पापुआ न्यू गिनी में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत है। सुशील कुमार सिंघल स्वतंत्र राज्य पापुआ न्यू गिनी में भारत के वर्तमान उच्चायुक्त विजय कुमार का स्थान लेंगे।

5. सिबी जॉर्ज को नियुक्त किया गया कुवैत में भारत का नया राजदूत  

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
1993 बैच के आईएफएस अधिकारी सिबि जॉर्ज को कुवैत में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत थे। सिबि जॉर्ज कुवैत में भारत के वर्तमान राजदूत के. जीवा सागर का स्थान लेंगे। जिन्होंने जनवरी 2018 में कुवैत में भारत के राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

6. गायत्री कुमार को बनाया गया ब्रिटेन में भारत का नया उच्चायुक्त 

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
गायत्री आई. कुमार को ब्रिटेन में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में बेल्जियम के लक्समबर्ग के ग्रैंड डची और यूरोपीय संघ में भारत के राजदूत के रूप में सेवारत हैं। गायत्री आई. कुमार 1986 बैच की IFS अधिकारी हैं और जो यूनाइटेड किंगडम में भारत की उच्चायुक्त रूचि घनश्याम की जगह लेंगी।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

7. DRDO ने विकसित की “Ultra Swachh” डिसइन्फेक्शन यूनिट

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा “अल्ट्रा स्वच्छ” नामक एक कीटाणुशोधन इकाई विकसित की गई है। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों, कपड़े, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) सहित विभिन्न प्रकार की सामग्रियों को कीटाणुरहित करने के लिए विकसित किया गया है। “अल्ट्रा स्वच्छ” को प्रणाली औद्योगिक, व्यावसायिक, व्यक्तिगत और पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। यह दो वेरिएंट यानि ओजोनेटेड स्पेस और त्रिनेत्र टेक्नोलॉजी में उपलब्ध होगा। इसमें ओज़ोनेटेड स्पेस टेक्नोलॉजी शामिल है और यह कीटाणुशोधन प्रक्रिया के लिए उन्नत ऑक्सीडेटिव प्रक्रिया का उपयोग करता है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी.
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का मुख्यालय: नई दिल्ली.

महत्वपूर्ण दिन

8. विश्व साइकिल दिवस: 3 जून

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 3 जून को दुनिया भर में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए साधन के रूप में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए World Bicycle Day यानि विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के लिए बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाना, बीमारी की रोकथाम करना, स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, सहनशीलता, आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा देने और सामाजिक समावेश और शांति की संस्कृति को सुविधाजनक बनाना है। इसके अलावा इसका उद्देश्य समुदाय के सभी वर्गों के बीच साइकिल को बढ़ावा देना भी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

निधन

9. पूर्व केंद्रीय मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता पी. नामग्याल का निधन

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
पूर्व केंद्रीय मंत्री और लद्दाख से तीन बार कांग्रेस से सांसद रहे पी. नामग्याल का निधन। उन्होंने संसदीय कार्य, भूतल परिवहन और रसायन और पेट्रो रसायन राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। वे कृषक और एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ उन्होंने तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य में राज्य कांग्रेस समिति के महासचिव और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

10. आर्चरी कोच जयंतीलाल नानोमा का निधन

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज कोच जयंतीलाल नानोमा का निधन। उन्होंने वर्ष 2010 में एशियन कप और एशियन ग्रां प्रिक्स में व्यक्तिगत और टीम के साथ तीरंदाजी में पदक जीते थे। इसके अलावा प्रतिष्ठित महाराणा प्रताप राज्य खेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। तीरंदाजी कोच बनने के बाद, जयंतीलाल ननोमा ने राजस्थान से कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों को तैयार किया, और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के कोच के रूप में भी काम किया।

वीकली करेंट अफेयर्स क्विज़ 25 मई से 31 मई 2020 तक

वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 25 मई से 31 मई 2020 तक | Download PDF

Current Affairs अप्रैल 2020: The Hindu Review | Download PDF Now

03rd June 2020 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

Watch Video Current Affairs show of 03rd June 2020

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

All the Best BA’ians for RBI Assistant Mains!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me