Bankersadda Hindi   »   Daily GK Update : 2nd October,...

Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,

https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी .



अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं गाँधी जयंती : 02 अक्टूबर
Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_1.1i. प्रतिवर्ष, भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर को, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को भारत में गाँधी जयंती के रूप में जाना जाता है. 
ii. वह भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता थे. उन्होंने देश में प्रसिद्ध “सविनय अवज्ञा आंदोलन”, “भारत छोड़ो आंदोलन” प्रारंभ किया था तथा अहिंसा एवं सत्याग्रह को देश में अंग्रेजों के विरुद्ध एक सशक्त जन हथियार के रूप में प्रयोग किया था.


HCL-IBM की 15 वर्ष के लिए साझेदारी
i. एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आइबीएम ने स्वचालन, विकास और संचालन समाधान के लिए एक 15 वर्षीय साझेदारी की है.
Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_2.1ii. एचसीएल मौजूदा आईबीएम प्लेटफार्मों के शीर्ष पर फीचर्स और विभिन्न कार्यों का निर्माण करेगा. यह साझेदारी उन्हें उद्योग विशेष की संभावनाओं के अनुसार, नेटिव क्लाउड और संज्ञानात्मक समाधान के लिए सक्षम बनाएगी.








राष्ट्रपति द्वारा अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ‘वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान’
Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_3.1
i. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ के अवसर पर सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में राष्‍ट्रीय वृद्धजन पुरस्‍कार वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान 2016 प्रदान किया गया.
ii. ‘’वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान’’ की स्‍थापना सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2005 में की थी और इन्‍हें वर्ष 2013 में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों की श्रेणी में रखा गया. वर्ष 1999 में संयुक्‍त राष्‍ट्र आम सभा द्वारा 01 अक्‍तूबर को सभी आयु के लिए एक समाज की थीम के रूप में अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाये जाने संबंधी प्रस्‍ताव को पारित करने के बाद हर वर्ष 01 अक्‍तूबर को अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है.

राजीव शर्मा बने पीएफसी के नए सीएमडी
Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_4.1i.राजीव शर्मा ने, सरकारी उपक्रम ‘पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड’ के नए प्रमुख और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पद तत्काल प्रभाव से संभल लिया है.
ii. शर्मा ने श्री एमके गोयल का स्थान लिया है जो 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हुए हैं.

रिलायंस कम्युनिकेशन के सीईओ ने पद छोड़ा
Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_5.1i. रिलायंस कम्युनिकेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद साहनी ने निजी कारणों के चलते अपना पद त्याग दिया है. कंपनी ने यह सूचना शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी.
ii. श्री विलियम (बिल) वार्ने और श्री गुरदीप सिंह, जो पहले से ही कंपनी में कार्य कर रहे हैं वे अब तत्काल प्रभाव से कार्यकारी सह-सीईओ (acting CO-CEOs) का कार्य देखेंगे. यह घोषणा, कंपनी द्वारा अपने वायरलेस व्यवसाय के एयरसेल लिमिटेड के विलय के ठीक दो सप्ताह बाद हुई है.
गंगटोक को मिला ‘भारत के सबसे स्वच्छ पर्यटन स्थल’ का पुरस्कार
Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_6.1i. भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की राजधानी गंगटोक को पर्यटन मंत्रालय द्वारा ‘सबसे स्वच्छ पर्यटन स्थल’ के ख़िताब से नवाजा गया है.
ii. इसके साथ ही, मैसूर और चंडीगढ़ को ‘दस लाख जनसँख्या’ श्रेणी में  ‘स्वच्छ शहर’ का पुरस्कार दिया गया.

अरुणाचल सीएम ने माउंट गोरीचेन अभियान को हरि झंडी दिखाई
Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_7.1i. अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक 10 सदस्सीय माउंट गोरीचेन अभियान को हरि झंडी दिखाई. इस दल की अगुआई अंशु जम्सेम्पा कर रही हैं.
ii. माउंट गोरीचेन अरुणाचल प्रदेश की दूसरी सबसे ऊँची चोटी (6488 मीटर) है और इस पर चढ़ाई का प्रयास करने वाला यह राज्य का पहला महिला दल होगा. इस चोटी को एक तकनीकी चोटी के रूप में जाना जाता है और केवल पेशेवर एवं अनुभवी पर्वतारोही ही इसके शीर्ष पर पहुँच सकते हैं.


एम एस साहू आईबीबीआई के नए प्रमुख नियुक्त
Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_8.1i. वित्तीय विशेषज्ञ एम. एस. साहू को पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए भारतीय ऋणशोधन एवं दिवालिया बोर्ड (IBBI) का प्रमुख नियुक्त किया गया है.
ii. इस नियुक्ति से पूर्व साहू, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के एक सदस्य थे. वह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के एक पूर्णकालिक सदस्य भी है.


गुजरात की ‘रानी की वाव’ को स्वच्छ विरासत स्थल का दर्जा
Daily GK Update : 2nd October, 2016 For All The Upcoming Exams | Bankersadda Hindi_9.1i. गुजरात की 900 वर्ष पुरानी रानी की वाव को देश के ‘स्वच्छ सांस्कृतिक विरासत स्थल’ का दर्जा दिया गया है. 01 अक्टूबर को भारतीय स्वच्छता सम्मलेन में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया.
ii. इसके साथ ही, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सूरत को स्वच्छ रेलवे स्टेशन और चंडीगढ़ के ‘पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल रिसर्च एंड एजुकेशन’ को स्वच्छ अस्पताल का पुरस्कार दिया गया.
iii. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला को सबसे स्वच्छ पहाड़ी जिला, जबकि मैदानी इलाकों में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिला को यह पुरस्कार मिला.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me