Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 8th November |...

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI



Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_0.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

अंतरराष्ट्रीय  समाचार

1.शेख खलीफा फिर चुने गए UAE के राष्ट्रपति 

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_1.1
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सुप्रीम काउंसिल ने यूएई संविधान के प्रावधानों के अनुसार, राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को 4 साल के कार्यकाल के लिए फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित किया हैं।
  • वह 3 नवंबर 2004 को अपने पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान की मृत्यु के बाद पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएई की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम
नियुक्तियां

2. अरविंद सिंह बने एएआई के नए अध्यक्ष 

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_2.1
  • महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के IAS अधिकारी अरविंद सिंह ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला हैं। 
  • AAI, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है, जिसके पास देश भर  के 100 से अधिक हवाई अड्डों  का स्वामित्व है और उनका प्रबंधन करता है।
  • इस नियुक्ति से पहले, सिंह महाराष्ट्र सरकार के अवर मुख्य सचिव (ऊर्जा) थे।
  • उन्होंने महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड और महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया हैं।
3. डॉ विनया शेट्टी होंगी IODA की पहली भारतीय उपाध्यक्ष  

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_3.1
  • डॉ. विनया शेट्टी, 1986 में अंतर्राष्ट्रीय संगठन विकास संघ (IODA) की स्थापना के बाद से जनरल वाइस प्रेसीडेंट (GVP) के पद पर चुनी जाने वाली पहली भारतीय हैं। 
  • उन्होंने भारत में उद्योगों के कई संगठनों के  निर्माण और बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है और 2009 से IODA के प्रयासों को सुविधाजनक बनाने में योगदान दे रही है।
  • 2016 में, विनया संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘एमप्रिटेक वुमेन इन बिज़नेस अवार्ड’ की पहली भारतीय महिला उद्यमी फाइनलिस्ट बनी थी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IODA के अध्यक्ष: मिशेल डी ब्रुइन; गठन: 1986

समझौता

4.  GeM ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ की भागीदार

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_4.1
  • सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • इस साझेदारी के माध्यम से, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पंजीकृत सेवाओं को इलेक्ट्रॉनिक प्रफोमेंस बैंक गारंटी (e-PBG) और ईवेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) की सलाह देते हुए, जीईएम पूल अकाउंट्स (जीपीए) के माध्यम से पोर्टल पर उपयोगकर्ता को फंड हस्तांतरण सहित सेवाओं की एक श्रृंखला प्रदान करने में सक्षम होगा। 
  • इसे सक्षम करने के लिए GeM ने पहले ही 18 सार्वजनिक क्षेत्र और निजी बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • GeM भारत सरकार की एक पहल है जो केंद्र और राज्य सरकार के संगठनों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की सुविधा के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।
  • GeM पारदर्शी और कुशल खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रत्यक्ष खरीद, बोली और रिवर्स नीलामी के लिए तंत्र प्रदान करता है।
पुरस्कार

5. 2019 के इन्फोसिस पुरस्कारों की गई घोषणा

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_5.1
  • 2019 के इन्फोसिस पुरस्कारों की घोषणा 7 नवंबर को बेंगलुरु के इन्फोसिस परिसर में की गई। 
  • यह पुरस्कार समकालीन शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष छह श्रेणियों में दिया जाता है जो इस वर्ष : मानविकी: मनु वी देवदेवनजीवन विज्ञान: मंजुला रेड्डीगणितीय विज्ञान: सिद्धार्थ मिश्रा, भौतिक विज्ञान: जी मुगेशसामाजिक विज्ञान: आनंद पांडियनइंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान: सुनीता सरावगी को दिया गया हैं। वार्षिक पुरस्कार में शुद्ध स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और 100,000 डॉलर की राशि  या भारतीय रुपये समतुल्य राशि शामिल है।

6. लेखक अभिषेक सरकार ने ढाका लिट-फेस्ट में जीता पुरस्कार 

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_6.1
  • ढाका लिटरेचर फेस्टिवल के 9वें संस्करण में, पश्चिम बंगाल के लेखक अभिषेक सरकार और बांग्लादेशी कवि रोफिकुज्जमान रोनी को जेमकोन यंग लिटरेचर अवार्ड और जेमकोन यंग पोएट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • अभिषेक और रोफिकुज़्ज़मान को अपनी-अपनी कृतियों क्रमशः “निशिधो” और “धोशर तामते रोंग” के लिए पुरस्कार जीते हैं।
  • इस वर्ष के लिट-फेस्ट का विशेष ध्यान स्वदेशी भाषाओं पर है क्योंकि यूनेस्को ने 2019 को स्वदेशी भाषा संरक्षण के वर्ष के रूप में चिह्नित किया है।

7. गुलाब कोठारी को राजा राम मोहन राय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित 

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_7.1
  • राजस्थान पत्रिका समूह के अध्यक्ष गुलाब कोठारी को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, भारतीय प्रेस परिषद द्वारा प्रस्तुत प्रतिष्ठित राजा राम मोहन राय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • संवाददाता संजय सैनी, दैनिक भास्कर, मंदी, और राज चेंगप्पा, संपादकीय समूह निदेशक, इंडिया टुडे को संयुक्त रूप से ‘ग्रामीण पत्रकारिता’ की श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना गया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय प्रेस परिषद का गठन: 1966; मुख्यालय: नई दिल्ली

रक्षा समाचार

8. भारतीय-इंडोनेशियाई नौसेनाओं के बीच आरंभ हुआ ‘समुंद्र शक्ति’ अभ्यास

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_8.1

  • भारत और इंडोनेशियाई के साथ बंगाल की खाड़ी में चल रहे द्विपक्षीय अभ्यास ”समुद्र शक्ति” के तहत, इंडोनेशियाई की बहु-भूमिका वाले युद्धपोत KRI उस्मान हारून और अपनी पनडुब्बी-नाशक युद्धपोत INS कामोर्ता के साथ संयुक्त रूप से अभ्यास कर रहा है।
  • अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, समुद्री सहयोग का विस्तार करना, अंतर-क्षमता को बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रशिक्षणों का आदान-प्रदान करना है।
  • संयुक्त अभ्यास में युद्धाभ्यास, सतह युद्ध अभ्यास, वायु रक्षा अभ्यास, हथियार चलाने का’ अभ्यास, हेलीकॉप्टर संचालन और बोर्डिंग ऑपरेशन शामिल हैं।
बैंकिंग समाचार

9. बजाज आलियांज ने किसानों के लिए ‘Farmitra’ मोबाइल ऐप की लॉन्च   

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_9.1
  • बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने किसानों की सुविधा के लिए ‘Farmitra’ नाम से एक नई मोबाइल ऐप लॉन्च की है। यह ऐप किसानों की जरूरतों और उनकी समस्याओ को दूर करने में मदद करने में सक्षम होगी। 
  • साथ ही यह कृषि से संबंधित जानकारी भी मुहैया कराएगी, जिसका उपयोग किसान अपने खेती के प्रयासों को अनुकूलन बनाने में कर सकते हैं।
  • Farmitra ऐप उन लोगों के को भी सेवाएं प्रदान करेगी जो बजाज आलियांज के ग्राहक नहीं हैं।
  • फसल बीमा के अलावा, किसान निजी बीमाकर्ता से अन्य कवर खरीद सकते हैं और मौसम की भविष्यवाणी और फसलों के बाजार मूल्य और कृषि आदानों के लिए लोकेटर जैसी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऐप को वर्तमान में 6 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में शुरू किया गया हैं ।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बजाज आलियांज के प्रबंध निदेशक: तपन सिंघल; मुख्यालय: पुणेमहाराष्ट्र

बैठक एवं सम्मेलन

10. बांग्लादेश में आयोजित की गई SACEP 2019 की 15वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग

Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_10.1
  • केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना और प्रसारण (I & B) मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बांग्लादेश के ढाका में दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम 2019 (SACEP) की 15वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग (GCM) में भाग लिया।
  • SACEP के सदस्य देशों की बैठक में दक्षिण एशियाई सदस्य देशों के बीच प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जैव विविधता और पर्यावरण से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (SACEP) अंतर-सरकारी संगठन है जिसे 1982 में स्थापित किया गया था
  • इसके सदस्य देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में प्रबंधन और वृद्धि को बढ़ावा देने और सहयोग करना है।
  • SACEP गवर्निंग काउंसिल की 14वीं बैठक पिछले साल मार्च में श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित की गई थी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना
  • राजधानी: ढाका; मुद्रा: बांग्लादेशी टका



    11. ऑस्ट्रेलिया में दूसरे ‘नो मनी फॉर टेरर’ 2019 सम्मेलन का किया जा रहा हैं आयोजन   

    Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_11.1
    • ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न में दूसरे ‘नो मनी फॉर टेरर’ 2019 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं।
    • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हो रहे ‘नो मनी फॉर टेरर’ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
    • इस 100 से अधिक देशों के सम्मेलन का आयोजन फाइनेंसियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) द्वारा किया जाता है।
    • इस सम्मेलन को संयुक्त रूप से द एग्मोंट ग्रुप कहा जाता है, जो दुनिया भर में एफआईयू को एक मंच प्रदान करने के लिए बनाया गया था, ताकि मनी-लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद के वित्तपोषण और अन्य विधेयकारी अपराधों से निपटने के लिए गोपनीय रूप से जानकारी का आदान-प्रदान किया जा सके।
    • पहले “नो मनी फॉर टेरर” सम्मेलन 2018 में फ्रांस में आयोजित किया गया था। भारत 2020 में अगले ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन; राजधानी: कैनबरा
    • मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

    12. उपराष्ट्रपति ने इमरजेंसी मेडिसिन के 10वें एशियाई सम्मेलन का किया उद्घाटन 

    Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_12.1
    • उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में इमरजेंसी मेडिसिन के 10वें एशियाई सम्मेलन का उद्घाटन का किया।
    • सम्मेलन का उद्देश्य नागरिकों और आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रियाओं जैसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन में नागरिकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम और नियमावली तैयार करना है क्योंकि इससे आपातकालीन सेवाओं की प्रतीक्षा किए बिना, जीवन बचाने में सहायता मिलेगी। 
    • भारत सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को 2022 तक पूर्ण रूप से आपातकालीन विभागों को ट्रोमा सेंटर में सुधार के उद्देश्य से पूरा करना अनिवार्य कर दिया है।
    खेल समाचार

    13. बॉक्सिंग आइकन निकोला एडम्स ने संन्यास की घोषणा

    Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_13.1
    • दो बार की ओलंपिक मुक्केबाजी चैंपियन निकोला एडम्स (37 वर्ष) ने आंखों की रोशनी खोने की आशंका के चलते चिकित्सा सलाह पर मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा कर दी हैं।
    • वह यूनाइटेड किंगडम (यूके) में लंदन 2012 में पहली बार महिला ओलंपिक मुक्केबाजी चैंपियन बनीं, और ब्राजील में रियो ओलंपिक 2016 में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के बाद डबल ओलंपिक चैंपियन बनने वाली पहली महिला मुक्केबाज भी बनीं।
    महत्वपूर्ण दिन

    14. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 2019

    Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_14.1
    • भारत में प्रतिवर्ष 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि कैंसर, के लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके।
    • यह दिवस पहली बार 2014 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा घोषित किया गया था।
    • यह दिन भौतिकी में 1903 के नोबेल पुरस्कार के विजेता मैरी क्यूरी (मैरी स्कोलोडोवस्का क्यूरी) की जयंती के साथ मनाया जाता है।

    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • विश्व कैंसर दिवस: 4 फरवरी

    विविध

    15. बीबीसी ने ‘100 नॉवेल दैट शेप्ड आवर वर्ल्ड’ सूची की घोषणा

    Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_15.1

    • ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने ‘100 नॉवेल्स दैट शेप्ड आवर वर्ल्ड’ की सूची की घोषणा की। प्रमुख लेखकों, क्यूरेटर और आलोचकों के एक पैनल ने बीबीसी के लिए सूची तैयार की हैं।
    • सूची में आइडेंटिटी, लव, सेक्स एंड रोमांस, पॉलिटिक्स, पॉवर एंड प्रोटेस्ट, और क्लास एंड सोसाइटी सहित दस श्रेणियां हैं। बीबीसी की उपन्यास सूची डेनियल डेफो के उपन्यास ‘रॉबिन्सन क्रूसो’ के प्रकाशन की 300वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी की गई है।
    • 100 लेखकों की सूची में आर के नारायण (स्वामी और फ्रेंड्स)अरुंधति रॉय (द गॉड ऑफ़ स्माल थिंग्स)सलमान रुश्दी (द मूर्स लास्ट सिघ)विक्रम सेठ (ए सुटेबल बॉय) और एस नायपॉल (ए हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास) जैसे प्रसिद्ध भारतीय लेखक शामिल हैं, जिन्हें विशेषज्ञों के पैनल द्वारा चुने गए सबसे प्रेरणादायक उपन्यासों की सूची में बीबीसी ने शामिल किया है।
    Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

    More Current Affairs Show

    Practice Current Affairs & Banking Quiz

    You may also like to Read:

    Daily Current Affairs 8th November | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_16.1

    prime_image
    [related_posts_view]
    QR Code
    Scan Me