Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 8th January 2020...

Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi

Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !


राष्ट्रीय समाचार

1. पीएम मोदी पर लिखी पुस्‍तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का हुआ विमोचन 

Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्‍तक ‘कर्मयोद्धा ग्रंथ’ का विमोचन किया। 
  • उन्होंने कहा कि ‘कर्मयोद्धा’ एक संवेदनशील व्यक्ति, निडर नेता, कठोर प्रशासक कार्यपालक, सक्षम प्रशासक और एक आदर्श नेता होता है, और ये सभी गुण नरेंद्र मोदी में विधमान है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय गृह मंत्री: अमित शाह

अंतरराष्ट्रीय समाचार

2. यूएई ने पांच साल वैधता वाले मल्टी-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा को दी मंजूरी
Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

  • यूएई कैबिनेट ने पांच साल वैधता वाले मल्टी-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा को मंजूरी दे दी हैं। मल्टी-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा सुविधा यूएई आने वाले सभी देशो के लोगों के लिए उपलब्ध होगी। 
  • यह निर्णय अबू धाबी के राष्ट्रपति भवन में आयोजित यूएई की कैबिनेट बैठक में लिया गया। 
  • यह निर्णय यूएई की पर्यटन अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए किया गया है। इसका उद्देश्य वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में यूएई की स्थिति को मजबूत बनाना है। 
  • इसके अलावा बैठक के दौरान संयुक्त अरब अमीरात जाने वाले मैक्सिकन नागरिकों के लिए “वीज़ा वेवर” को भी मंजूरी दी गई। 
  • बैठक के दौरान लिए गए सभी निर्णय 2020 की पहली तिमाही से लागू किया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • UAE के राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान
  • यूएई की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: UAE दिरहम

राज्य समाचार

3. J&K देश में रोगी देखभाल के मामले में सबसे आगे: NHSRC
Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

  • जम्मू और कश्मीर में देश के सबसे ज्यादा रोगी विभाग (IPD) देखभाल पंजीकृत है। 
  • नई दिल्ली के नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (NHSRC) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू और कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्रों में 96% सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाए आईपीडी देखभाल केन्द्रों द्वारा प्रदान की जाती है। 
  • यह सुविधा देश के औसत 85% के मुकाबले सबसे अधिक है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल : गिरीश चंद्र मुर्मू

4. हिमाचल प्रदेश सरकार ने “Himachal MyGov” पोर्टल & “CM ऐप” की लॉन्च
Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने “Himachal MyGov” नाम से एक पोर्टल जारी किया है, जिसके साथ हिमाचल प्रदेश इस सुविधा वाला देश का 11वां राज्‍य बन गया है। पोर्टल का मकसद सरकारी काम-काज में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। 
  • पोर्टल की मदद से राज्‍य के लोग अपने विचार, सुझाव, प्रतिक्रियाएं और शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं।
  • इससे सरकार को नीतियों और कार्यक्रमों को बनाने और उन्हें अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने में सहायता मिलेगी।
  • साथ ही राज्य में “CM App” भी लॉन्च किया, जिसके जरिए राज्य के लोग शिकायतों के बारे में सीधे मुख्यमंत्री को लिख सकते हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय

5. पश्चिम बंगाल में चौथा ‘बक्सा बर्ड फेस्टिवल’ हुआ आरंभ

Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

  • पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित बक्सा नेशनल पार्क में ‘बक्सा बर्ड फेस्टिवल’ का 4 वां संस्करण आरंभ हुआ। 
  • इस महोत्सव में भारत और विदेश के करीब 50 से अधिक बर्डवॉचर्स आने की संभावना है। 
  • महोत्सव के दौरान सुल्तान टाइट, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल और ग्रेट हॉर्नबिल सहित 300 से अधिक दुर्लभ प्रजातियां राष्ट्रीय उद्यान में आकर्षण का केंद्र होंगी।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।
  • ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम हैं।
6. गुजरात में 31वां अंतर्राष्‍ट्रीय पतंग उत्‍सव हुआ शुरू
Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1 

  • गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट पर 31 वें अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 
  • अहमदाबाद 1989 से इस उत्सव की मेजबानी कर रहा है। 
  • दुनिया भर से बड़ी संख्या में पतंग कलाकार अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए उत्सव में भाग ले रहे हैं। 
  • इसके अलावा महोत्सव का आयोजन स्टेचू ऑफ यूनिटी-केवडिया, सूरत और वडोदरा सहित राज्य के नौ अन्य स्थानों पर भी किया जा रहा है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

7. गुजरात में की जाएगी विक्रम साराभाई चिल्ड्रन इनोवेशन सेंटर की स्थापना 
Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

  • विक्रम साराभाई चिल्ड्रन इनोवेशन सेंटर (VSCIC) की स्थापना गुजरात में की जाएगी। 
  • विक्रम साराभाई चिल्ड्रन इनोवेशन सेंटर (VSCIC) राज्य में बच्चों की नवीन क्षमताओं की पहचान, पालन-पोषण और नवाचारों को प्रोत्साहित करेगा। 
  • यह घोषणा गुजरात के गांधीनगर में हो रहे चिल्ड्रन इनोवेशन फेस्टिवल (CIF) के दौरान की गई।
  • चिल्ड्रन इनोवेशन फेस्टिवल में केवल स्कूल जाने वाले बच्चों एवं 18 वर्ष तक के बच्चों को ही भाग लेने की अनुमति दी गई थी।
  • CIF का आयोजन गुजरात विश्वविद्यालय स्टार्ट-अप और उद्यमिता परिषद (GUSEC) द्वारा किया जा रहा है। GUSEC यूनिसेफ के सहयोग से गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया एक ऊष्मायन केंद्र है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

    बैंकिंग समाचार

    8. दो दिग्गज भारतीय बैंक श्रीलंका में अपना परिचालन करंगे बंद
    Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
    • निजी क्षेत्र के दो भारतीय दिग्गज बैंक एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका की अनुमति मिलने के बाद श्रीलंका में अपना कारोबार को बंद करने जा रहे है। 
    • दोनों बैंकों द्वारा कारोबार समेटने के बाद इन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका द्वारा जारी किए गए लाइसेंस रद्द कर दिये जायेंगे। 
    • अब इन दोनों बैंकों को श्रीलंका में कोई भी बैंकिंग गतिविधि करने की इजाजत नहीं होगी, जिनमें पैसा जमा करना भी शामिल है।
    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंका का रुपया
    • प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे
    9. RBI ने चुनिंदा  बैंकों को चौबीसों रुपये में व्यापार की दी मंजूरी
    Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
    • भारतीय रिज़र्व बैंक ने चुनिंदा बैंकों को भारतीय रुपये में चौबीसों घंटे (राउंड-द-क्लॉक) व्यापार करने की पेशकश की है, जिससे भारतीय बैंक किसी भी समय अपनी विदेशी मुद्रा जोखिमों को सुरक्षित कर सकेंगे । 
    • भारत में चुनिंदा बैंकों को भारतीय ग्राहकों को केवल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बैंकिंग के समय में विदेशी विनिमय दरों की पेशकश की। 
    • इस निर्णय से भारतीय निवेशकों के लिए दुबई और सिंगापुर जैसे देशों के अपतटीय मुद्रा बाजार और अधिक आकर्षित होंगे।
    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

      व्यापार समाचार

      10. NSO ने 2019-20 में भारत की जीडीपी 5% से बढ़ने का लगाया अनुमान 

      Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

      • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 5% से बढ़ने का अनुमान है। 
      • यह गिरावट मुख्‍य रूप से विनिर्माण क्षेत्र में सुस्‍ती के कारण आई है, जिसके 2019-20 में पिछले साल के 6.2 प्रतिशत की तुलना में घटकर 2 प्रतिशत पर आ जाने संभावना है। 
      • कृषि, निर्माण और विद्युत, गैस तथा जलआपूर्ति जैसे क्षेत्रों में सुस्‍ती देखी गई।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • सांख्यिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): राव इंद्रजीत सिंह

      रक्षा समाचार

      11. भारत और ओमान का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’

      Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

      • भारत और ओमान की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ का 12 वां संस्करण गोवा के मोरमुगाओ तट पर आयोजित किया जाएगा। 
      • ‘नसीम-अल-बहर’ (या सी ब्रिज) भारतीय नौसेना और ओमान की नौसेना समुंद्री अभ्यास है, जो 1993 से किया जा रहा है। 
      • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के पोत ब्यास और सुभद्रा और ओमान के RNOV अल रसिख और RNOV ख़ासब भाग ले रहे हैं ।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • ओमान की राजधानी: मस्कट; मुद्रा: ओमानी रियाल

      12. भारतीय नौसेना ने अपना पहला महा-नेवी कनेक्ट 2020 अभियान किया शुरू
      Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

      • भारतीय नौसेना ने अपना पहला त्रि-आयामी महा-नेवी कनेक्ट 2020 अभियान महाराष्ट्र के मुंबई में शुरू किया। 
      • इस अभियान का उद्देश्य भारत की समुद्री विरासत को बढ़ावा देना और महाराष्ट्र के तटीय समुदायों के बीच तटीय सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है। 
      • त्रि-आयामी अभियान में नौकायन, 50 नौसैनिकों की टीम की दौड़ और साइकलिंग शामिल है। 
      • इस अभियान में महाराष्ट्र के सबसे उत्तरी किले अरनाला से 555 किलोमीटर की अधिक दूरी पर स्थित दक्षिणी सिंधुदुर्ग किले को कवर किया जाएगा।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह

      खेल समाचार

      13. इटली की विश्व विजेता टीम के सदस्य डि रोसी ने लिया संन्यास 
      Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

      • इटली के स्टार फुटबॉलर डेनियल डि रॉसी ने संन्यास की घोषणा कर दी हैं। 
      • वे 2006 में फ्रांस को हराकर विश्व कप जीतने इटली टीम की हिस्सा थे। 
      • उन्होंने 2004-17 तक इटली के लिए 117 मैच खेले हैं।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • इटली की राजधानी: रोम; मुद्रा: यूरो
      • राष्ट्रपति: सर्जियो मटेरेला; प्रधान मंत्री: ग्यूसेप कोंटे




      विविध

      14. भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश में “कला प्रदर्शनी” का किया आयोजन  
      Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
      • बांग्लादेश में स्थित भारतीय उच्चायोग ने ढाका में “कला प्रदर्शनी” का आयोजन किया है। 
      • महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में “कला प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया है। 
      • कला प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती दिनों से लेकर भारत के कई आंदोलनों में हिस्सा लेने वाली अनूठी तस्वीरों का प्रदर्शन किया ।
      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका

      Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel.
      Check out the video below.

      Start Preparing For RBI Assistant 2019!

      Practice Current Affairs & Banking Quiz

      You may also like to Read:

      Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

      Daily Current Affairs 8th January 2020 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1

        All the Best BA’ians for IBPS Clerk Mains 2019 !!
      prime_image
      [related_posts_view]
      QR Code
      Scan Me