Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 5th September 2019...

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_1.1


राष्ट्रीय समाचार 



1.  दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर भारत का सबसे ऊंचा एटीसी टॉवर

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ाने और हवाई परिवहन प्रबंधन सेवाओं की दक्षता को बढ़ाने के लिए भारत का सबसे ऊंचा एटीसी टॉवर बनाया गया है।

ii.नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली एयर ट्रैफिक सर्विस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया, जो भारत का 102 मीटर ऊंचा और सबसे बड़ा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर है।

iii. टॉवर का उद्देश्य नियंत्रकों पर दबाव कम करना और  यात्रियों को देरी से राहत प्रदान करना है। टॉवर में बेहतर परिचालन क्षेत्र की दृश्यता के साथ 45 से अधिक वर्कस्टेशन हैं। टॉवर में बहुस्तरीय सुरक्षा है।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार 

2.  यूएस फेडरल ट्रेड कमीशन ने यूट्यूब पर लगाया 170 मिलियन डॉलर का जुर्माना

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_3.1

i. अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग ने गूगल के यूट्यूब पर 170 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। यूट्यूब को बच्चों से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करने के आरोपों के लिए 170 मिलियन डॉलर का जुर्माना देना होगा।

ii. यूट्यूब पर माता-पिता की सहमति के बिना कुकीज़ का उपयोग करके बच्चों के चैनलों के दर्शकों को ट्रैक करने का आरोप लगाया गया है। यूट्यूब ने उन दर्शकों को लक्षित विज्ञापनों में मिलियन डॉलर देने के लिए उन कुकीज़ का भी उपयोग किया।

iii.1998 में 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों से संबंधित जानकारी के एकत्रित करने पर प्रतिबंध  लगाने के नियम के बाद यूट्यूब पर लगाया गया यह जुर्माना अभी तक तक सबसे अधिक है। “कुकीज़” को शामिल करने से संबंधित कानून को 2013 में संशोधित किया गया था, जिसका उपयोग किसी व्यक्ति की इंटरनेट देखने की आदतों को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।
बैंकिंग और अर्थशास्त्र 


3.  क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि को 6.3% तक संशोधित किया 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने भारत के वित्तीय वर्ष 2020 के जीडीपी वृद्धि के अनुमान को संशोधित कर 6.3% कर दिया है। क्रिसिल ने जीडीपी वृद्धि के अनुमान को 6.9% से घटाकर 6.3% कर दिया है। भारत की पहली तिमाही की वृद्धि दर के अनुसार,  वृद्धि 5% की कमी से 25 तिमाही कम हो गई थी।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • क्रिसिल के प्रबंध निदेशक और सीईओ: आशु सुयश।

4. आरबीआई ने बैंकों की ऋण दरों को विदेशी ब्याज दरों के बेंचमार्क से जोड़ने का आदेश दिया 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i. भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को खुदरा और एमएसएमई ऋणों को विदेशी ब्याज दर बेंचमार्क से जोड़ने के लिए आनिवार्य कर दिया है।
ii. यह नया मानदंड 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा। इस मानदंड के तहत, बैंकों को अपने सभी नए ऋण उत्पादों को विदेशी बेंचमार्क दर  लिंक करना होगा, चाहे वह व्यक्तिगत, आवासीय या अपने कोई भी हो।

iii. बैंकों को फाइनेंसियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (FBIL) द्वारा प्रकाशित किसी भी बेंचमार्क बाज़ार ब्याज दर को चुनने की अनुमति दी गई है। बैंक आरबीआई की रेपो दर, एफबीआईएल द्वारा प्रकाशित भारत सरकार के तीन महीने के ट्रेजरी बिल, एफबीआईएल द्वारा जारी सरकार के छह महीने के ट्रेजरी बिल की प्राप्ति या एफबीआईएल द्वारा जारी किसी अन्य बाजार ब्याज दर का चयन कर सकते हैं।

उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आरबीआई के गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता।
समझौते 

5. विप्रो ने की आईसीआईसीआई बैंक से 300 मिलियन डॉलर की डील 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_6.1

i. आईटी सेवाओं के प्रमुख विप्रो लिमिटेड ने आईसीआईसीआई बैंक से 300 मिलियन डॉलर का एक रणनीतिक अनुबंध हासिल किया है। अनुबंध के तहत, विप्रो सितंबर 2019 से शुरू होने वाले अगले सात वर्षों  आईसीआईसीआई बैंक के लिए कई सेवाओं की पेशकाश करेगा।


ii. वर्तमान में, मुंबई स्थित आईटी सर्विस कंपनी ‘वारा इन्फोटेक’ आईसीआईसीआई बैंक को ये सेवाएं प्रदान करती है। इस रणनीतिक संबंध के हिस्से के रूप में, विप्रो अपने मौजूदा अनुबंधों, सुविधाओं और परिसंपत्तियों के साथ वारा इन्फोटेक के लगभग 3,800 कर्मचारियों को शामिल करेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी; आईसीआईसीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई।
  • आईसीआईसीआई बैंक की टैगलाइन: हम हैं ना!
  • विप्रो के एमडी और सीईओ: अबिदाली जेड नीमचवाला।
रैंक और रिपोर्ट 

6.   ईआईयू के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 में दिल्ली और मुंबई की रैंक में गिरावट 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_7.1

i. इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 में, दिल्ली और मुंबई दोनों की  रैंकों जारी की। नई दिल्ली पिछले वर्ष 112वें स्थान से 6 स्थान घटकर  गिरकर 118 पर आ गई और मुंबई भी इस वर्ष के सूचकांक में घटकर 117 वें स्थान से 119वें स्थान पर आ गयी।

ii.ऑस्ट्रिया में वियना, ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न और सिडनी शीर्ष तीन शहर हैं। सर्वेक्षण में स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बुनियादी ढाँचे, संस्कृति और पर्यावरण सहित सभी संकेतकों को शामिल किया गया है।
उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ईआईयू का मुख्यालय: लंदन, यूके; स्थापित: 1946।

7.  भारत स्वर्ण भंडार के शीर्ष 10 देशों में शामिल  


Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_8.1

i. भारत नीदरलैंड को पछाड़कर, कुल स्वर्ण भंडार के संबंध में शीर्ष 10 देशों की सूची में शामिल हुआ। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत में 618.2 टन के कुल सोने का भंडार है, जो नीदरलैंड के 612.5 टन के भंडार से थोड़ा अधिक है।

ii. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, अमेरिका देश की सूची में 8,133.5 टन के कुल स्वर्ण भंडार के साथ शामिल है, जिसके बाद जर्मनी का स्वर्ण भंडार 3,366.8 टन है। वैयक्तिक देशों के संदर्भ में, भारत वास्तव में 9वें स्थान पर है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अमेरिका और जर्मनी के बाद तीसरे स्थान पर है।

नियुक्तियां 

8. लेसोथो में जयदीप सरकार होंगे भारत के अगले उच्चायुक्त 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_9.1

i. दक्षिण अफ्रीका में  जयदीप सरकार को प्रिटोरिया में निवास के साथ  किंगडम ऑफ़ लेसोथो में भी भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1987 के आईएफएस-बैच अधिकारी हैं और इससे पहले इज़राइल और भूटान में राजदूत के रूप में कार्य  कर चुके हैं।


उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • लेसोथो की राजधानी: मसेरू; लेसोथो की मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रैंड, लेसोथो लोटी

पुरस्कार 



9. मुहम्मद यूनुस को किया गया ‘लैम्प ऑफ़ पीस ऑफ़ सेंट फ्रांसिस’ पुरस्कार से सम्मानित 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_10.1

i. बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को वेटिकन द्वारा ‘लैम्प ऑफ पीस ऑफ सेंट फ्रांसिस’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ii. उन्हें शांति और सद्भाव स्थापित करने के उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एक व्यक्ति द्वारा  लोगों में शांति और संवाद को बढ़ावा देने के प्रतिष्ठित कार्य के लिए दिया जाता है।

बैठकें और सम्मेलन 

10.   साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन और साइबर फोरेंसिक पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_11.1

i. साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन और साइबर फोरेंसिक पर केंद्रीय जांच ब्यूरो का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
ii. 2 दिन के इस सम्मलेन का उद्देश्य मंच स्थापित करने और जांचकर्ताओं, वकीलों, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और शिक्षाविदों को साइबर क्राइम से संबंधित चुनौतियों और समाधान खोजने के तरीकों पर चर्चा करना था।
iii. यह विभिन्न राज्य पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अनुभवों से सीखने के तरीकों को साझा करने वाले एक मंच के रूप में भी कार्य करता है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक: ऋषि कुमार शुक्ला।
योजना और समिति 

11.   पीएम करेंगे व्यापारियों के लिए पेंशन योजना की शुरूआत 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_12.1

i. व्यापारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार की पेंशन योजना, प्रधान मंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना का शुभारंभ करेंगे। देश भर के कुछ पहले ग्राहकों को पीएम द्वारा पेंशन कार्ड दिए जाएंगे।

ii. यह योजना,  पीएम श्रम योगी मान-धन योजना का विस्तारित रूप है, जिसमें सभी लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये की मासिक पेंशन के लिए पात्र होंगे।

पुस्तकें और लेखक 

12. उप-राष्ट्रपति करेंगे ‘लोकतंत्र के स्वर’ और ‘रिपब्लिकन एथिक’ पुस्तकें जारी

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_13.1

i. भारत के उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के चयनित भाषणों के प्रचार और प्रसार के लिए नई दिल्ली में ‘लोकतंत्र के स्वर (खंड 2)’ और  ‘द रिपब्लिकन एथिक (खंड 2)’ के 2 संस्करण जारी करेंगे।
ii. ये राष्ट्रपति द्वारा कार्यालय में अपने दूसरे वर्ष (जुलाई 2018 से जुलाई 2019) के दौरान दिए गए 95 भाषणों का संकलन हैं।
खेल 
13.  कतर 2022 फीफा विश्व कप के लोगो का अनावरण 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_14.1

i. कतर ने फीफा 2022 विश्व कप के लोगो का अनावरण किया, जिसे  गल्फ अमीरात द्वारा आयोजित किया जाएगा, इसे दोहा और विश्व भर के शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा।
ii. यह डिज़ाइन एक सफेद रंग की अरबी सफेद यूनिसेक्स शॉल का है, जिसमें मरून पैटर्निंग के साथ आठ आकृतियों के प्रतीकों से “फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022” शब्दों के ऊपर एक दिल का आकार बनाया गया है।


उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; फीफा का मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड।
14.  पाकिस्तान ने मिस्बाह-उल-हक को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के रूप में चुना 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_15.1

i. पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक को पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। वकार यूनुस उनके साथ टीम के नए गेंदबाज़ कोच के रूप में शामिल होंगे।
ii. मिस्बाह-उल-हक ने 75 टेस्ट मैचों में 10,300 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए और पाकिस्तान के लिए 162 एक दिवसीय मैच खेले और पाकिस्तान के लिए सबसे सफल और सबसे लंबे समय तक टेस्ट कप्तान भी रहे।

महत्वपूर्ण दिवस 

15. अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस: 5 सितंबर
Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_16.1

i. संयुक्त राष्ट्र संघ हर साल 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में मनाता है, जिसका उद्देश्य स्वयंसेवी और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से दूसरों की मदद करने के वाले विश्व भर के लोगों, गैर सरकारी संगठनों और हितधारकों को जागरूक करने और एकत्रित करना है।

ii. मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ मनाने के लिए 5 सितंबर की तारीख चुनी गई थी। 1979 में “शांति के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले गरीबी और संकट को दूर करने के संघर्ष में उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए” उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार भी मिला।
उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटरेस; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945।
विविध समाचार 

16. रोहित शर्मा ने भारतीय गैंडों के संरक्षण के लिए किया अभियान शुरू 

Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_17.1

i. भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा WWF इंडिया और एनिमल प्लैनेट के साथ साझेदारी में, Rohit4Rhinos अभियान शुरू कर रहे हैं। यह अभियान ग्रेटर वन-हॉर्नेड गैंडा या भारतीय राइनो के संरक्षण के लिए जागरूकता फ़ैलाने में सहायक है।

ii. भारतीय गैंडे को कई खतरों का सामना करना पड़ता है, जिसमें शिकार, आवास का अभाव और इनब्रीडिंग और बीमारी के कारण सामूहिक मृत्यु दर शामिल है


Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.


Practice Current Affairs & Banking Quiz



You may also like to Read:
Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_18.1Daily Current Affairs 5th September 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_19.1  
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me