Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 5th October 2019...

Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi

प्रिय पाठकों,

Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_0.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

1. गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (GMC) -2019 का उद्घाटन 


Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • गोवा में गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (GMC-2019 का उद्घाटन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार- श्री अजीत कुमार डोभाल ने किया।
  • यह कॉन्क्लेव नौसेना युद्ध कॉलेज द्वारा संचालित किया गया था। 
  • सम्मेलन के विषय – हिंद महासागर क्षेत्र में अवसर और चुनौतियां , क्षेत्र में साझा समुद्री प्राथमिकताएं, क्षेत्रीय निर्माण और रणनीतियाँ हैं।

राज्य समाचार

2. HP के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने HDFC बैंक के प्रगति रथ का शुभारंभ किया


Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने HDFC बैंक के प्रगति रथ का शुभारंभ किया।
  • प्रगति रथ हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर एक महीने की पहल के दौरान लोगों को वित्तीय और डिजिटल साक्षरता प्रदान करेगा।
  • लॉन्चिंग अवसर के दौरान, बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष को 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। बैंक ने यह भी घोषणा की है कि उसे राज्य में सतत आजीविका पहल शुरू करनी है।
RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय।

3. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘YSR वाहन मित्र’ लॉन्च किया


Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के एलुरु में “YSR वाहन मित्र योजना” लॉन्च करेंगे।
  • जिसके तहत सरकार अपने बीमा प्रीमियम, लाइसेंस शुल्क और अन्य आवर्ती खर्चों को पूरा करने के उद्देश्य से ऑटो-रिक्शा व टैक्सीकैब  चालक को 10,000 रुपये प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन।

    नियुक्तियां

    4. राष्ट्रपति ने की सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति


    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
    • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सात उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की है।
    • इन मुख्य न्यायाधीशों को केरल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, गुवाहाटी , राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम उच्च न्यायालयों में नियुक्त किया गया है।
    नाम
    उच्च न्यायालय
    लिंगप्पा नारायण स्वामी
    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय
    रवि शंकरझा
    पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय
    इंद्रजीत मोहंती
    राजस्थान उच्च न्यायालय
    जे.के. माहेश्वरी
    आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय
    एस. मानिकुमार
    केरल उच्च न्यायालय
    अरूप के गोस्वामी
    सिक्किम उच्च न्यायालय
    अजय लांबा
    गुवाहाटी उच्च न्यायालय
    • नए मुख्य न्यायाधीशों में से चार,जस्टिस वी रामसुब्रमण्यन, कृष्ण मुरारी, एस. रवींद्र भट और हृषिकेश रॉय द्वारा हुए रिक्त  किये गये पदों को भरेंगे, जो हाल ही में क्रमशः हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, राजस्थान, और केरल उच्च  न्यायालय से सुप्रीम कोर्ट में गए थे।

    5. विजय पाटिल मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए


    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
    • विजय पाटिल को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि संजय नाइक और अमोल काले को क्रमशः सचिव और उपाध्यक्ष चुना गया।
    • विजय पाटिल बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ. DY पाटिल के पुत्र हैं।
    बैंकिंग

    6. यूको बैंक ने लांच किये UCash , डिजिलॉकर और एक ऐप


    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
    • यूको बैंक ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में UCash , डिजिलॉकर और एक ऐप नामक तीन नए डिजिटल प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। बैंक द्वारा एक नई चालू खाता सुविधा भी शुरू की गई है।
    • UCash ग्राहकों को डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से एटीएम से पैसे निकालने में सक्षम बनाता है। डिजिलॉकर का उद्देश्य भौतिक दस्तावेजों के उपयोग को समाप्त करना है और सत्यापित इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों (verified electronic documents) को साझा करने में सक्षम बनाता है।
    • तीसरा उत्पाद, नया मोबाइल ऐप, बैंक के चार मौजूदा ऐप – यूको एमबैंकिंग, यूको यूपीआई, यूको म्यूजबुक और यूको सिक्योर- को एकल इंटरफेस में एकीकृत करता है।
    RRB NTPC / IBPS RRB मेन्स के लिए स्टेटिक / करंट  अफेयर्स के महत्वपूर्ण तथ्य :
    • यूको बैंक के एमडी और सीईओ: अतुल कुमार गोयल; मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
    निधन

    7. सदी के महान दर्शनशास्त्री कृष्णा कादकोड़ी का निधन


    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
    • सदी के महान दार्शनिक और सिक्का एकत्रित करने वाले कृष्ण गोपालकृष्ण काडकोड़ी का निधन। वह 102 वर्ष के थे।
    • उन्होंने अपना करियर राजस्व निरीक्षक के रूप में शुरू किया और बेलागवी में क्षेत्रीय आयुक्त कार्यालय में विशेष उपायुक्त के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
    • गोवा को पुर्तगाली कब्जे से मुक्त कराने के बाद वह पणजी के पहले तहसीलदार बने थे। वह न केवल भारत में लोकप्रिय थे, बल्कि टिकटों, सिक्कों और प्राचीन वस्तुओं को इकट्ठा करने के अपने शौक की वजह से दुनिया भर में प्रसिद्ध थे।
    • उनके संग्रह में 1854 में जारी क्वीन विक्टोरिया का एक रंगीन स्टांप शामिल है।

    8. फारूक खान, भारतीय मूल के पत्रकार का दक्षिण अफ्रीका में  निधन


    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
    • दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के पत्रकार फारूक खान का निधन हो गया, वह महाराष्ट्र से थे। उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड पेजेंट के तर्ज पर मिस इंडिया साउथ अफ्रीका पेजेंट की शुरुआत की थी।

    9. बांग्लादेश, बौद्ध नेता सत्यप्रिया मोहथेरो (Satyapriya Mohathero)  का निधन


    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
    • बांग्लादेश के दूसरे सर्वोच्च बौद्ध नेता और रामू के सिमा बिहार के प्रमुख, सत्यप्रिया मोहथेरो (Satyapriya Mohathero) का ढाका, बांग्लादेश में निधन हो गया।
    • उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए 2015 में बांग्लादेश एक्युशी पादक के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    • रामू मठ ने बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 के दौरान पाकिस्तानी अत्याचारों का सामना करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को आश्रय प्रदान किया था।
    महत्वपूर्ण दिवस

    10. विश्व शिक्षक दिवस : 5 अक्टूबर


    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
    • विश्व शिक्षक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।
    •  विश्व शिक्षक दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करना है।
    • 1966 में यूनेस्को द्वारा 1966 की सिफारिश को अपनाने की वर्षगांठ की स्मृति में मनाया जाता है।
    • इस वर्ष का विषय: ‘Young Teachers: The future of the Profession’ है
    • यूनेस्को ने उच्च शिक्षा में शिक्षण और अनुसंधान कर्मियों को शामिल करके 1966 की सिफारिश को पूरा करने के लिए 1997 में उच्च शिक्षा शिक्षण कार्मिक की स्थिति से संबंधित सिफारिश को अपनाया।
    • यूनेस्को  की सिफारिश शिक्षकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों और उनकी प्रारंभिक तैयारी और आगे की शिक्षा, भर्ती, रोजगार और शिक्षण और सीखने की स्थिति के बारे में मानदंड निर्धारित करती है।
    विविध

    11. भारत का पहला फ़्लोटिंग बास्केटबॉल कोर्ट मुंबई में शुरू


    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
    • भारत के मुंबई, महाराष्ट्र में नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) अरब सागर में पहली बार फ़्लोटिंग बास्केटबॉल कोर्ट शुरू किया गया है।
    • एनबीए इंडिया ने 20 दिसंबर, 2018 को घोषणा की थी कि देश में पहला एनबीए गेम 4 और 5 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
    • एनबीए इंडिया गेम्स 2019 में सैक्रामेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स शामिल होंगे, जो 4 और 5 अक्टूबर को दो प्री-सीजन खेलेंगे।

    Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

    More Current Affairs Show

    Practice Current Affairs & Banking Quiz

    You may also like to Read:

    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
    Daily Current Affairs 5th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

    prime_image
    [related_posts_view]
    QR Code
    Scan Me