Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 4th December 2019...

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi

Daily GK Update IN HINDI

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

1. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारतीय पोषण एंथम किया अनावरण 
Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में ‘भारतीय पोषण एंथम’ का शुभारंभ किया। 
  • इसका लक्ष्य भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए इस एंथम को देश के कोनों-कोनो तक ले जाना है। 
  • एंथम की अवधारणा केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) द्वारा तैयार की गई है, जिसे प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा हैं और शंकर महादेवन ने गाया हैं।

2.निर्वाचन आयोग राजनीतिक दलों के रजिस्‍ट्रेशन पर नजर रखने की प्रणाली को करेगा लागू

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • निर्वाचन आयोग राजनीतिक दलों के रजिस्‍ट्रेशन पर नजर रखने के लिए प्रबंधन प्रणाली (RTMS) को लागू करेगा। 
  • यह आवेदकों द्वारा आवेदन की स्थिति जानने की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लागू किया जाएगा। 
  • आयोग ने कहा है कि जो भी आवेदक 01 जनवरी, 2020 से अपनी पार्टी के रजिस्‍ट्रेशन के लिए आवेदन करेंगे, वे अपने आवेदन की‍ प्रगति के बारे में जान सकेंगे और इस सिलसिले में उन्‍हें एसएमएस और ई-मेल से भी सूचित किया जाएगा। 
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सुनील अरोड़ा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

3.मॉरीशस की संसद ने पृथ्वीराज सिंह को चुना नया राष्ट्रपति 
Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

  • मॉरीशस की संसद ने सर्वसम्मति से पृथ्वीराज सिंह रूपन को अपने द्वीप राष्ट्र के सबसे बड़े औपचारिक पद राष्ट्रपति के लिए चुना हैं। वह देश के पूर्व कला और संस्कृति मंत्री रह चुके हैं। 
  • मॉरीशस में, प्रधान मंत्री सरकार का मुखिया होता है और जिसके अधिकांश राजनीतिक शक्ति होती है, जबकि राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया होता है, लेकिन उसके पास कोई कार्यकारी शक्ति नहीं होती है और उसे देश में संविधान का संरक्षक माना जाता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मॉरीशस के प्रधान मंत्री: प्रविंद कुमार जगन्नाथ
 

राज्य समाचार

4. यूपी सरकार ने रक्षा उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी और स्टैम्प ड्यूटी में छूट की घोषणा 

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में रक्षा से जुड़े उद्योग लगाने के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी और सौ फीसदी स्टांप ड्यूटी में छुट देने का निर्णय लिया है। 
  • इसके अलावा राज्य सरकार रक्षा उद्योग से जुड़े उद्योग लगाने वाली कंपनियों को बिजली, सड़क और बाड़ा लगाने सहित सभी सुविधाएं प्रदान करेगी।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूपी के वर्तमान सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल

नियुक्तियां

5.मात्सुगु असकवा होंगे एडीबी के अगले अध्यक्ष 

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) बोर्ड ने सर्वसम्मति से मात्सुगु असकवा को अपना नया अध्यक्ष चुना है। 
  • वह वर्तमान में जापान के प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री के विशेष सलाहकार नियुक्त हैं, जो 17 जनवरी, 2020 को एडीबी के 10वें अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। 
  • वह ताकीहीको नकाओ का स्थान लेंगे, जो 16 जनवरी, 2020 को पद से सेवानिवृत होंगे। 
  • उन्होंने 2012 से 2015 तक टोक्यो विश्वविद्यालय और 2006 से 2009 तक साइतामा विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी कार्य किया हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ADB की स्थापना: 1966, ADB 68 सदस्यों देशों का समूह  है।
6. सुंदर पिचाई होंगे गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet के नये CEO
Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने CEO सुंदर पिचाई को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए उन्हें गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet Inc. का सीईओ बनाए जाने की घोषणा की हैं, सर्गेई ब्रिन ने कहा कि वह अल्फाबेट की नेतृत्वकारी भूमिका से हट रहे हैं ।
  • भारतीय-अमेरिकी मूल के सुंदर पिचाई अल्फाबेट इंक के सीईओ की भूमिका निभाएंगे, जिससे वे दुनिया के सबसे शक्तिशाली कॉर्पोरेट लोगो में शामिल हो जाएंगे। 
  • गूगल से जारी बयान में कहा गया कि अल्फाबेट और गूगल को अब दो CEOs की एक और अध्यक्ष की आवश्यकता नहीं है, और अब से सुंदर पिचाई अल्फाबेट और गूगल दोनों कंपनी के CEO का पदभार संभालेंगे।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गूगल की स्थापना: 4 सितंबर 1998
  • मुख्यालय: माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया, अमेरिका

समझौता

7. ADB ने तमिलनाडु में बुनियादी विकास के लिए ऋण को दी मंजूरी

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने तमिलनाडु के तिरुचि समेत अन्य शहरों में पानी की आपूर्ति और सीवरेज के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए 206 अमेरिकी मिलियन डॉलर के अग्रिम ऋण देने की मंजूरी दे दी है। 
  • साथ ही ये बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों (ULB) की क्षमताओं को भी मजबूती प्रदान करेगा।
  • इस पहल से राज्य को आर्थिक विकास के लिए अपेक्षित पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में मदद मिलने की भी उम्मीद है।
  • इस परियोजना का लक्ष्य अंबूर, तिरुचिरापल्ली, तिरुप्पूर और वेल्लोर जैसे शहरों में सीवेज संग्रह और मरम्मत और जल निकासी प्रणाली विकसित करना हैं। 
  • मदुरई और तिरुप्पुर शहरों में जल आपूर्ति प्रणालियों में सुधार को भी लक्षित किया गया हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एडीबी के भारत मिशन के कंट्री निदेशक: केनिची योकोयामा

8. वॉलमार्ट ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड 

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • वॉलमार्ट इंडिया ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर अपने सबसे किफायती मॉडर्न होलसेल स्टोर “बी2बी कैश एंड कैरी” के सदस्यों के लिए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया, जिसमें 50 दिनों तक की क्रेडिट सुविधा दी जाएगी। 
  • कार्ड को डिनर्स क्लब इंटरनेशनल के सहयोग से जारी किया जाएगा, जो 185 देशों में अपने सदस्यों के कार्ड स्वीकार करता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वॉलमार्ट इंडिया का मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा
  • वॉलमार्ट इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ: क्रिश अय्यर

पुरस्कार

9. लियोनेल मेसी ने छठी बार जीता बैलेन डी ऑर अवार्ड

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने छठी बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बैलेन डी ऑर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। 
  • 32 वर्षीय मेसी ने 2015 के बाद का पहला बैलोन डी ओर पुरस्कार जीता हैं और वे 2018-19 में क्लब और देश के लिए 54 गोल करने में सफल हुए थे, उनके कारण ही बार्सिलोना ने ला लीगा का खिताब जीता था। 
  • शीर्ष सात खिलाडियों की सूची शामिल लिवरपूल के चार खिलाड़ियों में से वर्जिल वैन डिज्क दुसरे स्थान पर जबकि सेडियो माने चौथे स्थान पर हैं। 
  • वहीं पुर्तगाल और युवेंट्स के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पांच पुरस्कार जीतकर तीसरे स्थान पर रहे।

रक्षा समाचार

10.भारत ने देश में विकसित पृथ्वी -2 मिसाइल का  किया सफल परीक्षण

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • भारत ने ओडिशा के तट पर देश में निर्मित सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु-सक्षम मिसाइल पृथ्वी -2 का सफल परीक्षण किया। 
  • भारतीय सेना की स्ट्रेटेजिक फ़ोर्स कमान ने चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के लॉन्च कॉम्प्लेक्स-3 से मोबाइल लॉन्चर से 350 किमी मारक क्षमता वाली मिसाइल का प्रोयोगिक परीक्षण किया।
  • लगभग 4,600 किलोग्राम वजनी मिसाइल 500 से 1000 किलोग्राम वॉरहेड ले जाने में सक्षम है और ड्यूल इंजन तकनीक इसे बेहतर बनाती है। 
  • पृथ्वी-II 9 मीटर लंबी, सिंगल-स्टेज तरल-ईंधन वाली पहली मिसाइल है जिसे DRDO द्वारा इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विकसित किया गया है। 
  • इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप विकसित किया गया है, इस मिसाइल का पहली बार 27 अगस्त 1996 को परीक्षण किया गया था।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO के अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली

योजनाएँ और समितियाँ

11. सरकार ने क्षेत्रीय सम्पर्क योजना-उड़ान के चौथे चरण की शुरुआत 
Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • सरकार ने देश के दुर्गम और क्षेत्रीय इलाकों में संपर्क को और बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजना– UDAAN (उड़े देश का आम नागरिक) के चौथे चरण की शुरुआत की है। 
  • इस चरण में पूर्वोत्तर क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और प्रायद्वीपों पर ध्यान दिया जाएगा।
  • इस योजना की शुरूआत अक्‍टूबर 2016 में की गई थी जिसका उद्देश्‍य मौजूदा हवाई पट्टियों और हवाई अड्डों को फिर से बहाल कर उन क्षेत्रों में विमान संपर्क उपलब्‍ध कराना है, जहां ये सेवाएं उपलब्‍ध नहीं है या इनकी उपलब्‍धता बहुत कम है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उड़ान योजना नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आती हैं
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी

व्यापार

12. वर्ल्ड बैंक की सहयोगी कम्पनी IFC महिंद्रा फाइनेंस में करेगी 200 मिलियन डॉलर निवेश  

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • वर्ल्ड बैंक समूह की इकाई अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MMFSL) में करीब 200 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MMFSL) एक ग्रामीण NBFC (गैर-बैंकिंग ऋण कंपनी) है, जिसका उद्देश्य  कम आय वाले राज्यों में सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (MSMEs) के वित्तपोषण के लिए एक विशेष ‘पूल’ बनाना है।
  • IFC अपने खाते से 75 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा और शेष 125 मिलियन डॉलर समानांतर ऋण से जुटा रहा है। 
  • वहीं, महिंद्रा फाइनेंस ने इस फंड में 225 मिलियन डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
  •  इसमें से कम से कम 100 मिलियन डॉलर महिलाओं के स्वामित्व वाले MSMEs के लिए रखे जाएंगे।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम का गठन: 20 जुलाई, 1956
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम का मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी., यू.एस.
  • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम की सदस्यता: 184 देश
  • इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन के सीईओ: फिलिप ले हौएरौ (Philippe Le Houerou)

निधन

13. जाने-माने पत्रकार भास्कर मेनन का निधन
Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के जाने-माने पत्रकार भास्कर मेनन का हृदय की बीमारी के चलते निधन हो गया। 
  • वह PTI के दक्षिण प्रभाग से क्षेत्रीय प्रबंधक सेवानिवृत हुए थे। 
  • उन्होंने कई प्रमुख घटनाओं की भी रिपोर्टिंग की, जिनमें 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड भी शामिल है। 

महत्वपूर्ण दिन

14.भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
  • भारतवर्ष में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • यह दिन 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में समुद्री बल की भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है जब भारतीय युद्धपोतों ने कराची बंदरगाह पर हमला किया और पाकिस्तानी के पश्चिमी तट में चल अभियानों को सफलतापूर्वक तहस-नहस कर दिया ।
  • इसके अलावा देश में समुद्री सीमाओं को सुरक्षित रखने और मानवीय मिशनों को पूरा करने में नौसेना की भूमिका को चिन्हित करने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है। 
  • ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2008 के बाद से, 70 भारतीय नौसैनिक युद्धपोतों को तैनात किया गया है, जिसने 25,000 से अधिक नौसेनिको के साथ 3440 जहाजों को सुरक्षित किया।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल करमबीर सिंह

विविध

15. भोपाल गैस त्रासदी की 35वीं बरसी, देश को याद आया वो भयानक मंजर

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
  • भोपाल गैस त्रासदी की 35वीं बरसी को पूरे देश में याद किया गया। 
  • यह विश्व की सबसे भीषणतम औद्योगिक त्रासदियों में से एक है, जिसमे 2 दिसंबर, 1984 की रात को हजारों लोगों की मृत्यु हो गई थी। 
  • यह त्रासदी यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (UCIL) नामक एक कीटनाशक उत्पादन संयंत्र में रिसाव के कारण हुई थी।
  • मध्य प्रदेश सरकार के अनुमान के अनुसार, 1984 में 2 एवं 3 दिसंबर की रात को 40 टन घातक मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हो गया था, जिसके कारण भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रो में गैस के प्रभाव से 3,787 लोगों मृत्यु हो गई थी। 
  • हालांकि, इस आई अन्य रिपोर्टों से पता चलता है कि वास्तव में मृत्यु का आकड़ा 16,000 और 30,000 के बीच कहीं भी हो सकता है, और घायलों की संख्या लगभग 500,000 के करीब।
Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

Start Preparing For LIC Assistant Main 2019!

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1 Daily Current Affairs 4th December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_17.1

   All the Best BA’ians for IBPS Clerk Prelims 2019 !!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me