Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 31st October 2019...

Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi

प्रिय पाठकों,

Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_0.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

1.भारत में अब 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित प्रदेश हैं


Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने के लिए 31 अक्टूबर की तारीख़ तय की गयी है.
  • ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बदला जा रहा है. अब देश में कुल राज्यों की संख्या 28 होगी और कुल केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 9 होगी.

28 राज्यों और 9 केंद्र शासित प्रदेशों की पूरी सूची:  Click here

राज्य समाचार

2. तमिलनाडु बना अनुबंध खेती पर कानून बनाने वाला पहला राज्य


Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु कृषि उपज और पशुधन अनुबंध खेती और सेवा (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2019 को मंजूरी दे दी है।
  • अब तमिलनाडु अनुबंध खेती पर कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • इस अधिनियम का उद्देश्य कृषि उपज और पशुधन अनुबंध खेती पर एक नीतिगत ढांचा और संस्थागत तंत्र स्थापित करना है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: एडप्पादी के. पलानीस्वामी; राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित।
  • तमिलनाडु की राजधानी: चेन्नई।

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

3. शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर के 38 वें संस्करण का उद्घाटन 


Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर (SIBF) 2019 के 38 वें संस्करण का उद्घाटन UAE के शारजाह के  शासक और सुप्रीम काउंसिल सदस्य शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी द्वारा किया गया।
  • इस पुस्तक मेले में 77 देशों के लगभग 1800 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।
  • मेला वैज्ञानिक, ज्ञान और साहित्यिक विषयों को प्रस्तुत करने वाली 987 गतिविधियों का प्रदर्शन करेगा।
  • मैक्सिको गणराज्य को एसआईबीएफ के 38 वें संस्करण में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में घोषित किया गया है।
  • शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर (SIBF) 2019 की थीम ‘ओपन बुक्स ओपन माइंड्स’ है, जो कि सभी आयु वर्गों, समूहों और समुदायों में पुस्तकों और पढ़ने को बढ़ावा देने के लिए है।
RRB NTPC / SSC CGL के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • यूएई की राजधानी: अबू धाबी; यूएई की मुद्रा: दिरहम।

4. साद हरीरी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा


Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • सरकार विरोधी प्रदर्शन के चलते लेबनान के प्रधानमंत्री, साद हरीरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • उन्होंने बेरूत में हजबुल्लाह के समर्थकों द्वारा की गयी तोड़ फोड़ के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देकर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में से एक मांग को पूरा कर दिया है।
  • यह विरोध प्रदर्शन 2 हफ्तों तक चला है। लेबनान वर्तमान में वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। इस देश का ऋण अनुपात $86 बिलियन है जो कि विश्व के सभी देशों की तुलना में सबसे ज़्यादा है और यह देश के सकल घरेलू उत्पाद का 150% से भी अधिक है।
नियुक्तियां

5. राफेल ग्रॉसी बने IAEA के नए प्रमुख

Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • अर्जेंटीना के राफेल मारियानो ग्रॉसी को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (International Atomic Energy Agency) के नए महानिदेशक के रूप में चुना गया है।
  • वह जापान के युकिया अमानो का स्थान लेंगे, जिनका जुलाई में निधन हो गया था। वह IAEA के 6वें प्रमुख होंगे क्योंकि इसकी स्थापना छह दशक पहले 1957 में हुई थी।

    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • IAEA का मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया; सदस्यता: 171 सदस्य राष्ट्र।

    6. दत्ता पडसलगीकर बने डिप्टी NSA


    Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
    • मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र के DGP, दत्ता पडसलगीकर को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के रूप में नियुक्त किया गया है।
    • वह 1982-बैच के IPS अधिकारी हैं जिन्होंने पहले आसूचना ब्यूरो (IB) में कार्य किया है।
    • वह क्राइम ब्रांच और EOW (इकॉनोमिक ओफ्फेंस विंग) में भी DCP (डिटेक्शन) के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह 2018 में पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

      उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA): अजीत डोभाल।
      खेल समाचार

      7. शिवा थापा और पूजा रानी ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट में जीता स्वर्ण पदक


      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
      • जापान के टोक्यो में आयोजित ओलंपिक टेस्ट इवेंट में भारतीय अभियान का बेहतरीन अंदाज में अंत करते हुए भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा और पूजा रानी ने बॉक्सिंग के लिए स्वर्ण पदक जीता है।
      • हालांकि आशीष ने रजत पदक हासिल किया है।
      • चार बार एशियाई पदक विजेता थापा ने 63 किलोग्राम श्रेणी में शीर्ष सम्मान प्राप्त करने के लिए कजाखस्तान के राष्ट्रीय चैंपियन और एशियाई कांस्य-विजेता सनताली तोल्तायेव को 5-0 से मात दी है।
      • पूर्व एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पूजा रानी ने 75 किलोग्राम श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
      • वहीं, आशीष को जापान के सिवोन से खिताबी मुकाबले में हारकर रजत पदक हासिल कर संतोष करना पड़ा।
      रक्षा समाचार

      8. भारत-फ्रांस संयुक्त अभ्यास ‘शक्ति-2019’


      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
      • भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय ‘अभ्यास शक्ति’ का आयोजन 31 अक्टूबर से 13 नवंबर 2019 तक राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में किया जाएगा।
      • इस संयुक्त अभ्यास के अंतर्गत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद का मुकाबला करने से जुड़े परिचालनों पर फोकस किया जाएगा
      • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है
      • इस अभ्यास में सप्त शक्ति कमान की सिख रेजिमेंट की एक टुकड़ी भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेगी और छठी बख्तरबंद ब्रिगेड की 21वीं मैरीन इन्फेंट्री रेजिमेंट की टुकड़ी फ्रांसीसी सेना का प्रतिनिधित्व करेगी
      उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • थल सेनाध्यक्ष: जनरल बिपिन रावत।
      निधन

      9. सदाको ओगाटा का निधन


      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
      • पहली महिला संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी प्रमुख सदाको ओगाटा का निधन हो गया है। उन्होंने 1991-2000 तक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थियों के प्रमुख के रूप में कार्य किया है।
      • उन्होंने 2003- 2012 तक जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की प्रमुख के रूप में भी कार्य किया और वह 1978-1979 तक संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की चेयरमैन भी रहीं।

      10. कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त एन. वेंकटचला का निधन


      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
      • सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त एन. वेंकटचला का निधन हो गया है।
      • उन्हें लोकायुक्त के रूप में भ्रष्ट अधिकारियों पर छापे मारने और उनके नाम और जब्त संपत्ति के विवरण का खुलासा करने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1990 के दौरान गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) ट्रिब्यूनल के प्रमुख के रूप में कार्य किया है।
      • वह 3 जुलाई 2001 से 2 जुलाई 2006 तक लोकायुक्त के रूप में कार्यरत थे।

      11. अभिनेता और कॉमेडियन जॉन विदरस्पून का निधन


      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
      • अभिनेता और कॉमेडियन जॉन विदरस्पून का हाल ही में निधन हो गया है।
      • वह फ्राइडे फ्रैंचाइज़ी और द वायन ब्रदर्स के लिए सबसे ज्यादा मशहूर थे। उन्होंने फिल्म द जैज सिंगर (1980) से अपने कैरियर की शुरुआत की थी और स्टैंड-अप कॉमेडी के माध्यम से शोबिज़ में प्रवेश किया और 1970 के दशक के अंत में अतिथि-अभिनीत टीवी भूमिकाओं के साथ अभिनय शुरू कर दिया था।
      महत्वपूर्ण दिवस

      12. भारत ने मनाया ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’


      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
      • भारत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है।
      • सरदार पटेल की जयंती यानि 31 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
      • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवडिया,गुजरात के ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और गुजरात पुलिस कर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र बलों की ‘राष्ट्रीय एकता दिवस परेड’ के भी साक्षी बने।
      • सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में भी जाना जाता है। स्वतंत्रता के समय, सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, और बाद में देश के एकीकरण के दौरान कई रियासतों को भारतीय संघ के साथ गठबंधन करने के लिए आश्वस्त किया था।

      13. विश्व शहर दिवस : 31 अक्टूबर


      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
      • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्टूबर को विश्व शहर दिवस के रूप में नामित किया है।
      • यह दिन वैश्विक शहरीकरण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की रुचि को बढ़ावा देने, अवसरों की पूर्ति के लिए देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने और शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करने और दुनिया भर में सतत शहरी विकास में योगदान करने के लिए आशान्वित है।
      • इस वर्ष, संयुक्त राष्ट्र ने  “Changing the world: innovations and better life for future generations” विषय का चयन किया है, ताकि इस बात पर चर्चा की जा सके कि किस प्रकार शहरीकरण का उपयोग सतत विकास को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
      विविध समाचार

      14. IIIT हैदराबाद ने बनाया ‘इंडियन ब्रेन एटलस’


      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
      • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद (IIIT-H), तेलंगाना के शोधकर्ताओं ने पहली बार ‘इंडियन ब्रेन एटलस’ (IBA) बनाया है।
      • इंडियन ब्रेन एटलस का निर्माण डिपार्टमेंट ऑफ़ इमेजिंग साइंसेज़ और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम, केरल के सहयोग से किया गया है।
      • इस शोध में पता चला है कि भारतीयों के दिमाग की लंबाई,चौड़ाई और घनत्व तीनों ही पश्चिमी और पूर्वी देशों के लोगों की तुलना में छोटा होता है।
      • यह शोध अल्जाइमर और ब्रेन से जुड़ी अन्य बीमारियों के निदान में काफी मदद करेगा।

      15. पाकिस्तान सरकार ने जारी किया नया सिक्का


      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
      • पाकिस्तान सरकार ने बाबा गुरु नानक जी की 550वीं जयंती के अवसर पर एक नया सिक्का जारी किया है। इस सिक्के की कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50 रुपए है।
      • जबकि, डाक टिकट की कीमत आठ रुपये है। यह सिक्का यात्रियों के लिए करतारपुर साहिब पर उपलब्ध होगा।
      उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान; राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी।
      • मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया; राजधानी: इस्लामाबाद।

      Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

      More Current Affairs Show

      Practice Current Affairs & Banking Quiz

      You may also like to Read:

      Daily Current Affairs 31st October 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

      prime_image
      [related_posts_view]
      QR Code
      Scan Me