Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 2nd November 2019...

Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi

प्रिय पाठकों,

Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_0.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

1.उप-राष्‍ट्रपति ने किया उत्‍तर पूर्व पुस्‍तक मेले का उद्घाटन


Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गुवाहाटी में 21वें उत्‍तर पूर्व पुस्‍तक मेले का उद्घाटन किया है।
  • उप-राष्‍ट्रपति ने इस मौके पर हमारी संस्‍कृति में पुस्‍तकालयों के महत्‍व पर प्रकाश डाला है।
  • इस पुस्तक मेले का आयोजन ऑल असम पब्लिशर्स एंड बुकसेलर एसोसिएशन (AAPBA) द्वारा किया गया है।
  • इस मेले में बांग्लादेश सहित 217 बुक स्टॉल लगे हैं।

2. स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च किया IMI 2.0 पोर्टल


Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने नई दिल्ली में ‘इंटेंसीफाय्ड मिशन इंद्रधनुष’ (IMI) 2.0 पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल दिसंबर 2019 से मार्च 2020 तक खुलेगा।
  • IMI 2.0 मिशन इंद्रधुनुष यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (UIP) का एक पुन: संचालित संस्करण है जिसका उद्देश्य 100% प्रतिरक्षण प्राप्त करना है।
  • यह पोर्टल पल्स पोलियो कार्यक्रम की सिल्वर जुबली समारोह में लॉन्च किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने ‘Strengthening immunization systems to reach every child’ and ‘Operational guidelines for Strengthening Td10 and Td16 vaccine implementation के लिए परिचालन दिशानिर्देश भी जारी किये।

    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन।

    राज्य समाचार

    3. 8 नवंबर से शुरू होगा कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव


    Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
    • 25वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) 8 नवंबर से शुरू होगा।
    • इस वर्ष के उत्सव का फोकस देश जर्मनी है। कुल मिलाकर, 174 जगहों पर 214 फ़ीचर फ़िल्में और 152 शॉर्ट और डॉक्यूमेंट्री फ़िल्में 76 देशों में दिखाई जाएंगी।
    • इस उत्सव के महत्वपूर्ण भाग में होमेज, शताब्दी श्रद्धांजलि, पूर्वव्यापी, समकालीन विश्व सिनेमा शामिल हैं।
    • जानी-मानी फ़िल्म हस्ती साहनी द्वारा सत्यजीत रे मेमोरियल लेक्चर दिया जाएगा।

      उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; पश्चिम बंगाल के राज्यपाल: जगदीप धनखड़।

      4. पंजाब देगा श्री गुरु नानक देव जी पुरस्कार


      Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
      • पंजाब राज्य मंत्रिमंडल ने श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु नानक देव जी पुरस्कार प्रदान करने का एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया है।
      • इसका उद्देश्य शांति और अंतर्विरोध को बढ़ावा देना है। इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और 11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल होगा।
      • यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रत्येक वर्ष जूरी द्वारा निर्णय लेने पर राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।

        उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • पंजाब के सीएम: अमरिंदर सिंह; राज्यपाल: वीपी सिंह बदनोर।

        अन्तर्राष्ट्रीय समाचार

        5. मैड्रिड करेगा COP 25 की मेज़बानी


        Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
        • संयुक्त राष्ट्र जलवायु संधि में शामिल देशों की कॉप (COP 25) शिखर बैठक 2 से 13 दिसंबर तक स्पेन की राजधानी मैड्रिड में होगी।
        • पहले इस सम्मेलन की मेज़बानी चिली को करनी थी लेकिन सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण उसे इनकार करना पड़ा।
        • संधि से संबंधित पक्षों की वार्षिक कॉप शिखर बैठक में 200 से अधिक देशों को जलवायु परिवर्तन को लेकर विश्व की मौजूदा स्थिति पर विचार करने और निर्णय लेने का अवसर मिलता है।
        नियुक्तियां

        6. धनलक्ष्मी बैंक की MD और CEO ने दिया इस्तीफ़ा


        Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
        • निजी क्षेत्र ऋणदाता धनलक्ष्मी बैंक की प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टी. लता ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
        • उन्हें पूर्व MD और CEO जी. श्रीराम की सेवानिवृत्ति के कारण तीन साल के लिए धनलक्ष्मी बैंक के MD और CEO के रूप में नियुक्त किया गया था।

          उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
          • धनलक्ष्मी बैंक के अध्यक्ष: संजीव कृष्णन; स्थापित: 1927।
          • मुख्यालय: त्रिशूर, केरल।
          समझौते

          7. GeM ने इंडियन बैंक और केनरा बैंक के साथ किया समझौता


          Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
          • गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने इंडियन बैंक और केनरा बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है।
          • इस समझौते से पोर्टल पर कैशलेस, पेपरलेस और ट्रांसपेरेंट पेमेंट सिस्टम में सुविधा होगी और यह सरकारी निकायों के लिए कुशल खरीद प्रणाली का निर्माण करेगा।
          • इस समझौते का उद्देश्य पोर्टल पर रजिस्टर्ड यूज़र्स को कई तरह की सेवाएँ प्रदान करना है जिसमें जीईएम पूल अकाउंट (GPA), परफॉरमेंस बैंक गारंटी की सलाह (e-PBG), और अर्नेस्ट मनी डिपोजिट (EMD) के ज़रिए फंड्स ट्रांसफर की सुविधा भी शामिल है।

            उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
            • इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ: पद्मजा चुन्दुरु।
            • केनरा बैंक के एमडी और सीईओ: आर ए शंकर नारायणन।

            8. IIT दिल्ली करेगा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल की स्थापना


            Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
            • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT-D) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सहयोग से एक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सेल (STC) की स्थापना करेगा।
            • आईआईटी दिल्ली ने इसरो को उसके अनुसंधान क्षेत्रों में अकादमिक सहयोगी होने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया है जिसमें आईआईटी दिल्ली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नैनो टेक्नोलॉजी, फंक्शनल टेक्सटाइल्स, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग में भी कार्य करने को तैयार है।

              उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
              • IIT दिल्ली के निदेशक: वी. रामगोपाल राव।
              • इसरो के निदेशक: के. सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969।
              पुरस्कार

              9. पेप्सिको इंडिया को मिला कार्पोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार


              Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
              • अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पेप्सिको इंडिया को कार्पोरेट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया है।
              • यह पुरस्कार कंपनी को सामुदायिक जल संरक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 17 अरब लीटर से अधिक पानी बचाने और 5 अरब लीटर से अधिक पानी की भरपाई करने के लिए दिया गया है। जिससे विभिन्न समुदायों के 60,000 लोग लाभान्वित हुए हैं। 
              • यह पुरस्कार यूएस डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टेट के ब्यूरो ऑफ़ इकॉनोमिक एंड बिज़नेस अफेयर्स द्वारा दिया गया है।

                उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
                • पेप्सिको के चेयरमैन और CEO: रेमन लैगार्टा।

                10. रजनीकांत होंगे गोल्डन जुबली अवार्ड से सम्मानित


                Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
                • 50वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म समारोह (IFFI) में फिल्म अभिनेता रजनीकांत को गोल्डन जुबली अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा और फ्रांस की अभिनेत्री ईसाबेल ह्यूपर्ट को विदेशी कलाकारों को दिए जाने वाले लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
                • यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। रूस इस साल त्योहार पर भागीदार देश होगा।

                  उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
                  • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत; गोवा के राज्यपाल: सत्य पाल मलिक।
                  निधन

                  11. फ़िल्म प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन


                  Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
                  • बॉलीवुड फ़िल्म प्रोड्यूसर चंपक जैन का निधन हो गया है. वह वीनस रिकॉर्ड्स और टेप्स एंड यूनाइटेड 7 के मालिक थे. वह 1944 में अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी हिट फिल्मों के प्रोड्यूसर रह चुके हैं.
                  महत्वपूर्ण दिवस

                  12. पत्रकारों के विरुद्ध अपराधों के लिए दंडमुक्ति समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस


                  Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
                  • 2 नवम्बर को विश्व स्तर पर “पत्रकारों के विरुद्ध अपराधों के लिए दंडमुक्ति समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस” (International Day to End Impunity for Crimes against Journalists) मनाया जाता है।
                  • इस दिन का उद्देश्य पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ हिंसक अपराधों की वैश्विक सज़ा दर को कम करना है, जिसकी अनुमानित दर हर दस मामलों में केवल एक है।
                  • इस साल के अंतरराष्ट्रीय दिवस का फोकस स्थानीय पत्रकारों पर है।
                  विविध समाचार

                  13. मुंबई और हैदराबाद बने UCCN के सदस्य


                  Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
                  • यूनेस्को ने मुंबई और हैदराबाद को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN) के सदस्य के रूप में नामित किया है जिसमें मुंबई को फ़िल्म व हैदराबाद को पाक कला के क्षेत्र में शामिल किया गया है।
                  • UCCN के अंतर्गत 7 श्रेणियां शिल्प और लोक कला, डिज़ाइन, फिल्म, पाक कला, संगीत, मीडिया कला और साहित्य हैं।
                  • इससे पहले, 3 भारतीय शहरों को UCCN के सदस्यों के रूप में मान्यता दी गई थी, जिनके नाम हैं- जयपुर-शिल्प और लोक कला (2015), वाराणसी-संगीत का सृजनात्मक शहर (2015), चेन्नई-संगीत का सृजनात्मक शहर (2017)।
                  • UCCN की स्थापना 2004 में की गयी थी, यह उन शहरों का एक नेटवर्क है जो अपने देशों में संपन्न, सांस्कृतिक गतिविधियों के सक्रिय केंद्र हैं। UCCN में अब कुल 246 शहर शामिल हैं।

                    उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
                    • यूनेस्को की अध्यक्ष: ऑड्रे एज़ोले; स्थापित: 16 नवंबर 1945।
                    • मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस।

                    Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

                    More Current Affairs Show

                    Practice Current Affairs & Banking Quiz

                    You may also like to Read:

                    Daily Current Affairs 2nd November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

                    prime_image
                    [related_posts_view]
                    QR Code
                    Scan Me