Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 29th November 2019...

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_0.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !


राष्ट्रीय समाचार

1. राजनाथ सैन्य साहित्य महोत्सव के तीसरे संस्करण का करेंगे उद्घाटन 

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 दिसंबर 2019 को चंडीगढ़ में तीन दिवसीय सैन्य साहित्य महोत्सव (MLF) का उद्घाटन करेंगे। 
  • यह कार्यक्रम सैन्य साहित्य और संबंधित कार्यों से संबंधित ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा और संरक्षित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करेगा।
  • इस अवसर पर विख्यात रक्षा और साहित्यिक लेखकों की 10 पुस्तकें भी जारी की जाएंगी। 
  • इस वर्ष, यह आयोजन द्वितीय विश्व युद्ध में बर्मा अभियान में भारतीय भागीदारी की स्मृति में होगा, जिसकी अगले वर्ष 75वीं वर्षगांठ  होगी।



2. भारत 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की करेगा मेजबानी 

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • भारत में साल 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा में किया जाएगा।
  • पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला के बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 
  • इसके आलावा इस स्थान को 2020 फीफा महिला अंडर -17 विश्व कप के लिए भी चुना गया है।
  • भुवनेश्वर ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2017 FIH हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल, 2019 में FIH मेन्स सीरीज़ फाइनल और हाल ही में संपन्न FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ओडिशा सीएम: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल

अंतरराष्ट्रीय समाचार

3. यूरोपीय संघ की संसद ने जलवायु आपातकाल की घोषणा की

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • यूरोपीय संघ की विधायिका ने जलवायु परिवर्तन पर आने वाले यूरोपीय आयोग पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से कड़ा रुख अपनाते हुए जलवायु आपातकाल की घोषित किया है। 
  • संसद ने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों को आपात स्थिति में बदलने के लिए 19 गैर हाजिर सदस्यों सहित 429/225 वोट दिए।
  • जलवायु आपातकाल की घोषणा आगामी संयुक्त राष्ट्र के COP25 जलवायु शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संसद में बहस के दौरान स्ट्रासबर्ग में पारित की गई । 
  • ये सम्मेलन 2 दिसंबर से मैड्रिड में शुरू होगा। यूरोपीय संघ के सांसदों ने यूरोपीय आयोग से सभी प्रासंगिक विधायी और बजटीय प्रस्तावों को पूरी तरह से ग्लोबल वार्मिंग पर 1.5-डिग्री सेल्सियस लक्ष्य सीमा के साथ पूरी तरह से सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 
  • प्रस्ताव में यूरोपीय संघ द्वारा 2030 तक उत्सर्जन में 55 प्रतिशत की कटौती करने और 2050 तक जलवायु तटस्थ बनने का आह्वान किया गया है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूरोपीय संघ मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • यूरोपीय संसद अध्यक्ष: डेविड-मारिया सासोली

नियुक्तियां

4. टाटा कॉम बोर्ड ने ए एस लक्ष्मीनारायण को अपना MD & CEO किया नियुक्त 

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • टाटा कम्युनिकेशंस (टाटा कॉम) बोर्ड ने अमूर स्वामीनाथन लक्ष्मीनारायण को 26 नवंबर, 2019 से पांच साल की अवधि के लिए दूरसंचार कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया हैं।
  • टाटा कॉम में नियुक्त किए जाने से पहले लक्ष्मीनारायणन TCS, जापान के अध्यक्ष और CEO थे, जहाँ वे कंपनी के मार्केटिंग अवसरो बढ़ाने और क्षेत्र में ब्रांड के विकास प्रभारी थे।



5. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री 

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • शिवसेना अध्‍यक्ष और महाराष्‍ट्र विकास अघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। 
  • वे महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री हैं। 
  • उन्हें शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन का नेता चुना गया था जिसे ‘महा विकास अगाड़ी’ नाम दिया गया। 
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मध्य मुंबई के दादर के शिवाजी पार्क में ठाकरे को शपथ दिलाई। 
  • वह महाराष्ट्र के सीएम बनने वाले पहले ठाकरे परिवार के सदस्य हैं। 
  • गठबंधन द्वारा डिप्टी सीएम पद के लिए उम्मीदवार चुना जाना अभी बाकी है।
पुरस्कार

6. ‘पार्टिकल्स ने IFFI 2019 में जीता गोल्डन पीकॉक अवार्ड 

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • गोवा में 28 नवंबर, 2019 को संपन्न हुए 50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में ब्लेज हैरीसन द्वारा निर्देशित और एश्ले फियालोन द्वारा निर्मित ‘पार्टिकल्स फिल्म ने प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक अवार्ड जीता है। 
  • गोल्डन पीकॉक अवार्ड के तहत 40 रु की नकद राशि समान रूप निर्देशक और निर्माता में सामान रूप से वितरित की जाएगी और गोल्डन पिकॉक ट्रॉफी एवं एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
  • ‘पार्टिकल्स’ फिल्म “महत्वाकांक्षी यह फिल्म किशोरावस्था के रहस्यों को समेटे हुए है”।
अर्थव्यवस्था समाचार

7. मूडीज ने भारत का राजकोषीय घाटा बढ़ने का लगाया अनुमान

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की जीडीपी का राजकोषीय घाटा 3.7% तक बढ़ने का अनुमान लगाया है। 
  • केंद्र ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के लिए घाटे को 3.3 प्रतिशत पर रखने का लक्ष्य रखा है, लेकिन यह चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में बजट अनुमान का 92.6 प्रतिशत तक पहुंच गया है। 
  • सभी राज्य सरकारों के लिए राजकोषीय घाटा लगभग 3% रहने का अनुमान है।
  • राजकोषीय घाटा सरकार की आय में उसके व्यय की तुलना में गिरावट है। इसकी गणना सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में  या आय के अतिरिक्त खर्च किए गए कुल डॉलर के रूप में की जाती है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मूडीज के संस्थापक: जॉन मूडी
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका; मूडीज की स्थापना: 1909

रक्षा समाचार

8. भारतीय सेना ने दो लम्बी दुरी की मिसाइल स्पाइक का किया सफल परीक्षण 

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • भारतीय सेना ने मध्य प्रदेश के महू में दो लंबी दूरी की एंटी-टैंक मिसाइल स्पाइक का सफल परीक्षण किया। 
  • स्पाइक चौथी-पीढ़ी की मिसाइल है जो 4 किमी तक की दूरी पर सटीकता के साथ किसी भी लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। 
  • भारत स्पाइक मिसाइल को अपने सुरक्षा बलों में शामिल करने वाला 33वां देश बन गया। 
  • मिसाइल फायर, ओब्सेर्व और अपडेट ( लक्ष्य निर्धारित और बदलने ) करने की क्षमता भी हैं, जो इसे सटीक लक्ष्य भेदने में सक्षम बनता है। 
  • यह लक्ष्य के बीच में ही लक्ष्य बदलने की क्षमता भी रखता है। इसमें फायर कम या ज्यादा प्रक्षेपवक्र से गोलीबारी का विकल्प भी  है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: “स्वयं से पहले सेवा”
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • सेना के कमांडर-इन-चीफ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

9. इसरो ने अंतरिक्ष-ग्रेड ली-आयन सेल तकनीक को BHEL में किया स्थानांतरित 

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • इसरो ने अपनी स्वदेशी तकनीक अंतरिक्ष-ग्रेड ली-आयन सेल्स का उत्पादन भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में स्थानांतरित कर दिया है। 
  • मार्च 2018 में, BHEL ने ली-आयन सेल उत्पादन तकनीक प्राप्त करने के लिए इसरो के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 
  • यह उत्पादन सुविधा मुख्य रूप से इसरो और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों के लिए ली-आयन सेल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लक्षित है।
  • हालांकि, बीएचईएल अन्य राष्ट्रीय/वाणिज्यिक अनुप्रयोगों के लिए स्पेस-ग्रेड सेल को उपयुक्त रूप से संशोधित करके ली-आयन कोशिकाओं का उत्पादन और बिक्री भी कर सकता है, जिससे लागत में कमी हो सकती है। 
  • BHEL कर्नाटक के बैंगलोर के पास ली-आयन उत्पादन सुविधा स्थापित करने की प्रक्रिया में है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BHEL के अध्यक्ष और एमडी: नलिन शिंगल
  • 1964 में स्थापित; मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत

बैठक एवं सम्मेलन

10. जी के रेड्डी ने भूस्‍खलन आपदाओं निपटने के पहले अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का किया उद्घाटन 

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

  • गृहराज्य मंत्री ने नई दिल्ली में “भूस्‍खलन जोखिम को कम करने के उपायों के बारे में” पहले अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। 
  • सम्मेलन में भूस्खलन जैसी आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने,  इसके पूर्वानुमान, त्वरित कार्रवाई और अवसंरचना विकसित करने के लिए तकनीक विकसित करने का आह्वान किया। 
  • इसके अंतर्राष्‍ट्रीय समुदायों का ध्यान में लाना आवश्यकहैं क्योंकि पशुधन, पर्यावरण की भारी तबाही का कारण बन सकते हैं, जिससे जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। 
  • यह सम्मेलन प्राकृतिक आपदाओं के दीर्घकालिक समाधान खोजने में लंबा रास्ता तय करेगा।


उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गृह राज्य मंत्री: जी किशन रेड्डी

पुस्तकें और लेखक

11. HRD मंत्रालय ने बच्चों के लिए लिखी तीन पुस्तकों का किया विमोचन 

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में लोकप्रिय लेखिका डॉ. अनीता भटनागर जैन द्वारा बच्चों के लिए लिखित तीन पुस्तकों – कुम्भ, गरम पहाड़ तथा दिल्ली की बुलबुल (सिंधी संस्करण) का विमोचन किया। 
  • डॉ. अनीता भटनागर जैन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (1985 बैच) की अधिकारी हैं। 
  • तीनों पुस्तकें बच्चों के लिए कहानी संग्रह हैं और इसमें पर्यावरण तथा सामाजिक, सांस्कृतिक, एकता और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों को सहज और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत किया गया है। 
निधन

12. प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सुधीर डार का निधन

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • जाने-माने कार्टूनिस्ट सुधीर डार, जिन्होंने अपने 58 साल के करियर में कई अखबारों के लिए लोकप्रिय कार्टून  तैयार किए थे, उनका निधन हो गया। 
  • उन्होंने 1961 में द स्टेट्समैन से अपना करियर शुरू किया और इसके बाद वह हिंदुस्तान टाइम्स में चले गए थे। 
  • उनके कार्टून पायनियर, न्‍यूयार्क टाइम्‍स, वाशिंग्‍टन पोस्‍ट और द इनडिपेंडेंट जैसे अखबारों में भी उनके कार्टून प्रकाशित हुए थे।

13. तमिल अभिनेता और थिएटर कलाकार बाला सिंह का निधन

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • दिग्गज तमिल अभिनेता और थिएटर कलाकार बाला सिंह का निधन। 
  • राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के पूर्व छात्र बाला ने अपना करियर थिएटर कलाकार के रूप में शुरू किया। 
  • उन्हें अवतारम (1995) फिल्म से ख्याति प्राप्त हुई जिसमे उन्होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी। यह उनकी पहली फिल्म भी थी।



14. विश्व के जाने-माने पर्वतारोही ब्रैड गोबराइट का निधन

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
  • विश्व के जाने-माने अमेरिकी पर्वतारोही ब्रैड गोबराइट उत्तरी मेक्सिको की शीर रॉक पर चढ़ने के दौरान गिर गए। 
  • इस हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। राज्य की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने कहा कि कैलिफोर्निया के रहने वाले 31 वर्षीय गोबराइट और उनके 26 वर्षीय अमेरिकी साथी एडन जैकबसन बुधवार को उत्तरी राज्य न्यूवो लियोन में शाइनिंग पाथ के नाम से जाने वाले मार्ग पर चढ़ाई कर रहे थे।
Important Days

15. फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय एकजुटता दिवस: 29 नवंबर

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

  • संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1977 में 29 नवंबर को प्रत्येक वर्ष फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय एकजुटता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 
  • इसी दिन 1947 में महासभा ने फिलिस्तीन के विभाजन के प्रस्ताव को अपनाया था। 
  • इस तारीख को फिलिस्तीनी लोगों के लिए इसके अर्थ और महत्व के कारण चुना गया था, जो कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के फिलिस्तीन के विभाजन प्रस्ताव पर आधारित एक वार्षिक दिवस है।
  • एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पारंपरिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस तथ्य पर अपना ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करता है कि फिलिस्तीन की समस्या अभी भी अनसुलझी हैं और फ़िलिस्तीनी लोगों को अभी तक उनके मौलिक अधिकारों नहीं मिले हैं, जैसा कि महासभा द्वारा परिभाषित किया गया है, अर्थात जरुरी बाहरी हस्तक्षेप के बिना आत्मनिर्णय, राष्ट्रीय स्वतंत्रता और संप्रभुता का अधिकार, और अपने घर और संपत्ति पर लौटने का अधिकार, जहां से उन्हें विस्थापित किया गया है।
Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

More Current Affairs Show

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1 Daily Current Affairs 29th November 2019 Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1

   All the Best BA’ians for IBPS PO Mains 2019 !!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me