Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 27th November 2019...

Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi

Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_0.1


सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राज्य समाचार

1. यूपी सरकार राज्य के पहले गिद्ध संरक्षण केंद्र की करेगी स्थापना

Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने घटती गिद्ध आबादी के संरक्षण के लिए बड़ा कदम उठाते हुए महाराजगंज जिले के समीप राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित करने का फैसला किया हैं।
  • पर्यावरण मंत्री के अनुसार, देश में गिद्धों की आबादी में तेजी से गिरावट आई है, जो तीन दशकों में 40 मिलियन से घटकर 19,000 रह गई है।

2. छत्तीसगढ़ : गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बना बाघ अभयारण् 

Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरिया जिले में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को बाघ अभयारण्य घोषित करने का निर्णय लिया है। 
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में यह निर्णय किया गया। 
  • वर्तमान में राज्य में तीन बाघ अभ्यारण्य बीजापुर जिले में इंद्रावतीगरिआबंद और और बिलासपुर  में उदंती-सीतानदी है। 
  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने 2014 में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को बाघ अभयारण्य घोषित करने की मंजूरी दी थी।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनसुइया उइके

समझौता

3. भारत-उजबेकिस्तान ने आतंकवाद-रोधी सहयोग बढ़ाने के लिए मिलाया हाथ

Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • भारत और उज़्बेकिस्तान ने आतंकवाद रोधी और संगठित अपराध के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आतंकवाद-विरोधी सहयोग, क्षमता निर्माण और भारतीय संस्थानों में उज़्बेक सुरक्षाकर्मियों के लिए प्रशिक्षण, सीमा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन सहित आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उज़्बेकिस्तान के उनके समकक्ष पुलत बोबोजोनोव ने भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच आतंकवाद रोधी, संगठित अपराध और मानव तस्करी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उज्बेकिस्तान की राजधानी: ताशकंद; मुद्रा: उज़्बेकिस्तान सोम

4. यू ग्रो कैपिटल ने एसबीआई के साथ किया समझौता 

Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • न्यूक्वेस्ट-समर्थित यू ग्रो कैपिटल ने व्यापक क्रेडिट आउटरीच और तेजी से संवि‍तरण की सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक एसएमई ऋण सह-उत्पत्ति समझौता किया गया हैं।
  • समझौता 60 मिनट के भीतर ऋण की मंजूरी देने के लिए यू-जीआर कैपिटल की मालिकाना प्रौद्योगिकी मंच ‘GRO-Xstream’ का लाभ उठाने के लिए किया गया। 
  • यू ग्रो कैपिटल बीएसई पर सूचीबद्ध प्रौद्योगिकी-सक्षम लघु व्यवसाय ऋण देने वाला मंच हैं जिसने ऋण सह-उत्पत्ति में प्रवेश किया हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यू ग्रो कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी : अभिजीत घोष
  • यू ग्रो कैपिटल लॉन्च: दिसंबर 2017

पुरस्कार

5. मनीषा कुलश्रेष्ठ को 28वें बिहारी पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • राजस्थान की प्रसिद्ध लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ को उनके उपन्यास ‘स्वप्नाश’ के लिए वर्ष 2018 के 28वें बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • यह पुरस्कार केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रवर्तित तीन साहित्य पुरस्कारों में से एक है, जिसे केवल राजस्थानी या राजस्थान के लेखकों को दिया जाता है। 
  • यह पिछले 10 वर्षों में हिंदी या राजस्थानी में प्रकाशित उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है। प्रसिद्ध हिंदी कवि बि
  • हारी के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 2.5 लाख का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र एवं एक प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाता है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केके बिड़ला फाउंडेशन का नाम प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला के नाम पर रखा गया है।
  • स्थापना: 1991, दिल्ली

6. नेहा दीक्षित को अंतर्राष्ट्रीय प्रेस फ्रीडम अवार्ड से किया गया सम्मानित
Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • भारतीय पत्रकार नेहा दीक्षित को वर्ष 2019 के अंतर्राष्ट्रीय प्रेस फ्रीडम अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
  • यह पुरस्कार कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (CPJ) द्वारा प्रदान किया जाता है, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य उन पत्रकारों को प्रोत्साहित करना हैं जिन्होंने बिना डरे एक पत्रकार होने के दायित्व को निभाया हैं। 
  • दीक्षित को मियामी हेराल्ड, जूली के. ब्राउन रिपोर्टर द्वारा भारत में यौन तस्करी के घोटालों पर अपनी रिपोर्ट के लिए पुरस्कार दिया गया हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (CPJ) गठन: 1981
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका

7. सुरेश कृष्णा को ‘क्वालिटी रत्न’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित
Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • भारत के पहले ‘क्वालिटी रत्न’ पुरस्कार  सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश कृष्णा को सम्मानित किया गया । 
  • वे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में गुणवत्ता के सिद्धांतों को अपनाने में समाज के लिए एक आदर्श रहे हैं। 
  • उन्होंने 1998 में जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस के साथ मिलकर TPM क्लब ऑफ इंडिया का गठन किया और इसके पहले अध्यक्ष बने। 
  • उन्हें ये पुरस्कार व्यावसायिक निकाय भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 27वें क्वालिटी सम्मेलन में दिया गया।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • CII गठन: 1895; मुख्यालय: नई दिल्ली

8. ओडिया की ज्हिली दलाबेहेरा को दिया जाएगा वर्ष 2019 का एकलव्य पुरस्कार 
Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और राज्य को सम्मान दिलाने वाली ओडिया की महिला वेटलिफ्टर ज्हिली दलाबेहेरा वर्ष 2019 के 27वें एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 
  • इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPACT) द्वारा स्थापित वार्षिक पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र के साथ 5 लाख रु का नकद पुरस्कार शामिल है। 
  • उन्होंने 1 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2019 के बीच आयोजित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता था।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यह पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है।
  • एकलव्य पुरस्कार की स्थापना 1993 में की गई थी।

9. बिली ईलिश बनी बिलबोर्ड की वुमन ऑफ द ईयर  
Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • गायिका बिली ईलिश को बिलबोर्ड के वुमन ऑफ द ईयर 2019 से सम्मानित किया जाएगा। 
  • साथ ही पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को बिलबोर्ड सम्मारोह में  बिलबोर्ड ऑफ़ द डिकेड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 
  • बिली ने अपने संगीत और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से मनोरंजन उद्योग को बाधित कर दिया है,जिससे वैश्विक सांस्कृतिक क्षेत्रज्ञ पर अमिट प्रभाव पड़ा है। 
व्यापार
10. RIL 9.5 लाख करोड़ के मार्केट कैप को छूने वाली बनी देश की पहली कंपनी
Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) बाजार पूंजीकरण (m-cap) में  9.5 रु लाख के आकड़े  पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। 
  • हाल ही में वोडाफोन इंडिया और भारती एयरटेल ने अपने टैरिफ बढ़ोतरी की घोषणा की थी जो दिसंबर 2019 से लागू होगी। 
  • जिससे बाजार में आरआईएल के शेयर की कीमत में बढ़ोतरी आ गई है और अब यह माना जा रहा है कि इससे रिलायंस जियो की और अधिक ग्राहक आकर्षित होने की संभावना हैं। 
  • 26 नवंबर 2019 को, इसके मार्केट-कैप ने 10 लाख करोड़ रुपये करीब  9,99,045 करोड़ रुपये के आकड़े को छू लिया था ।
  • RIL का निकटतम प्रतिद्वंद्वी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) हैं जिसके BSE पर शेयर की कीमत Rs.2,110 हैं जो 2% से कम और जिसकी कुल मार्केट कैपिटल Rs.7,71,996.87 करोड़ हैं।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना: 8 मई 1973
  • संस्थापक (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड): धीरूभाई अंबानी
  • CEO: मुकेश अंबानी; मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

रक्षा समाचार
11. भारत 2020 में नौसेना अभ्यास ‘मिलन’ का करेगा आयोजन
Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • भारतीय नौसेना मार्च में सैन्य अभ्यास ‘मिलन 2020’ का आयोजन करेगा जिसमें कई देशों की भागीदारी होगी। 
  • इस अभ्यास के लिए भारत के साथ रक्षा सहयोग साझा करने वाले दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप के करीब 41 देशों को आमंत्रित किया गया है। मिलन का अर्थ है ‘बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास’ हैं।
  • भारत सरकार हिंद महासागर में मैत्रीपूर्ण देशों के साथ सहयोग की पहल करता है, जिसमें स्टॉफ टॉक्स, एम्पावर्ड स्टीयर ग्रुप जैसी व्यापक कार्यक्रम शामिल है। 
  • सहयोग के क्षेत्रों में कौशल विकास, समुद्री जागरूकता, प्रशिक्षण, जल सर्वेक्षण, तकनीकी सहायता, परिचालन आदि अभ्यास शामिल हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह

12. इसरो ने लॉन्च किया कार्टौसैट-3 सैटेलाइट
Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • भारत का पोलर सैटेलाइट प्रक्षेपण यान, PSLV-C47 प्रक्षेपण यान-XL ((PSLV-XL) रॉकेट एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (तीसरी पीढ़ी का दक्ष उन्‍नत उपग्रह) कार्टोसैट -3 और 13 यूएस नैनो सैटेलाइट ले जा रहा है, जो श्रीहरिकोटा के प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया गया दूसरा रॉकेट हैं । 
  • देश के प्रक्षेपण केंद्र सुबह करीब 9.28 पर पर दूसरे लॉन्च पैड से  लगभग 44.4 मीटर लंबे और 320 टन वजनी रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया ।
  • बादल छाने के बावजूद प्रक्षेपण सामान्य रहा। इसरो के अनुसार, 1,625 किलोग्राम कार्टोसैट -3 पांच साल की परिचालन अवधि वाला उच्‍च विभेदन प्रतिबिंबन क्षमता के साथ तीसरी पीढ़ी का दक्ष उन्‍नत उपग्रह है।
महत्वपूर्ण बिंदु:
  1. PSLV-C47 ‘XL संरूपण (6 ठोस स्‍ट्रैप-ऑन मोटरों के साथ) में PSLV की 21वीं उड़ान है। श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाने वाला 74वां रॉकेट मिशन होगा।
  2. च्‍च विभेदन प्रतिबिंबन क्षमता वाला कार्टोसैट-3 उपग्रह तीसरी पीढ़ी का दक्ष उन्‍नत उपग्रह है। उपग्रह को 97.5 डिग्री की झुकाव पर 509 कि.मी. की कक्षा में स्‍थापित किया जाएगा।
  3. PSLV-C47 न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL), अंतरिक्ष विभाग के साथ वाणिज्यिक व्‍यवस्‍था के एक भाग के तौर पर संयुक्‍त राष्‍ट्र अमेरिका के 13 वाणिज्यिक लघु उपग्रहों को भी साथ ले जाएगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS PO/Clerk Mains 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इसरो का मुख्यालय: बेंगलुरु
  • इसरो के अध्यक्ष: कैलाशवादिवू सीवन

पुस्तकें एवं लेखक
13. जुई करकरे ने “Hemant Karkare -A Daughter’s Memoir”  पुस्तक का किया विमोचन 
Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • हेमंत करकरे की पुत्री जुई करकरे ने मुंबई में 26/11 को हुए आतंकवादी हमलो की 11वीं वर्षगांठ पर महाराष्ट्र के मुंबई में “Hemant Karkare -A Daughter’s Memoir” नामक पुस्तक का विमोचन।
  • पुस्तक को द राइट प्लेस द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस में पुस्तक पूर्व आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे के जीवन को जुई करकरे के पिता के तौर पर दर्शाया गया है। 
  • 26/11 के आतंकवादी हमलों में 18 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई, जिसे 2008 के मुंबई हमलों के रूप में भी जाना जाता है। 
  • इन हमलों को पाकिस्तान स्थित इस्लामिक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई के 8 स्थानों पर अंजाम दिया था।
Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

More Current Affairs Show

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 27th November 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me