Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 22nd November 2019...

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_0.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !


राष्ट्रीय समाचार

1. जितेंद्र सिंह वाराणसी में ’डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट’ महोत्सव का करेंगे उद्घाटन 

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 23 नवंबर, 2019 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट’ महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 
  • उत्सव में आने वाले लोगो के लिए दिनभर खुले मंच पर उत्तर पूर्वी क्षेत्र के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए जाएँगे और वे हथकरघे और शिल्प कारीगरों और कलाकारों कार्य करते देखने अनुभव कर सकेंगे। 
  • इसके आलावा स्थानीय खेलो का आयोजन भी किया जिसमे आगंतुक भी भाग ले सकते हैं।
  • इस महोत्सव में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के सभी 8 राज्य अपने हस्तशिल्प, हथकरघा, जैविक उत्पादों और सांस्कृतिक समूह के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्य समाचार

2. असम सरकार ने 30 साल बाद नई भूमि नीति 2019 की जारी 

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्‍द सोनोवाल ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तैयार नई भूमि नीति 2019 जारी की। 
  • राज्‍य मंत्रिमंडल ने  पिछले महीने की 21 तारीख को यह नीति मंजूर की थी और इसे राजस्‍व और आपदा प्रबंधन विभाग ने तीस वर्ष बाद तैयार किया है। पिछली नीति 1989 में तैयार की गई थी।
  • राज्‍य सरकार ने मूल निवासियों के हितों की रक्षा पर विशेष बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि इस नीति से भूमि आवंटनों और चकबंदी सम्‍बंधी जटिलताएं दूर करने में मदद मिलेगी।   
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • असम के राज्यपाल: जगदीश मुखी
  • असम की राजधानी: दिसपुर
पुरस्कार

3. स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार 2019

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्रवासी भारतीय केन्‍द्र, नई दिल्ली में विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष रैंकिंग प्राप्‍त करने वाले राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों और जिलों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया। 
  • सूची में शीर्ष रैंक प्राप्‍त करने वाला राज्‍य – तमिलनाडु, शीर्ष रैंक प्राप्‍त करने वाला जिला – पेड्डापल्ली (तेलंगाना) और अधिकतम नागरिक भागीदारी वाला राज्‍य – उत्तर प्रदेश रहा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री: डी.वी. सदानंद गौड़ांड
समझौता

4. IIM इंदौर ने लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के साथ की साझेदारी

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • IIM इंदौर ने मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए संकाय सदस्यों के आदान-प्रदान को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
  • समझौता ज्ञापन सामाजिक रूप से जागरूक रहने और समाज और राष्ट्र में योगदान देने के लिए दृष्टि के अनुरूप है। 
  • दोनों संगठनों ने सार्वजनिक प्रशासन, प्रबंधन और सार्वजनिक नीति के क्षेत्रों में आम हित के अनुसंधान गतिविधियों में संयुक्त भागीदारी के लिए सहमति व्यक्त जताई है। 
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम के पीछे मकसद इन तीन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाना है, उन्हें एक दूसरे की समस्याओं को समझने और समाधान खोजने में सहयोग करना है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • LBSNAA के निदेशक: डॉ संजीव चोपड़ा; स्थापना: 1959; स्थित: मसूरीउत्तराखंड

रक्षा समाचार

5. भारतीय नौसेना अकादमी को मिला प्रेसिडेंट्स कलर्स सम्मान 

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • भारतीय सुरक्षा बलों के सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केरल के कोच्चि में भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझिमाला को “प्रेसिडेंट्स कलर्स” से सम्मानित किया। 
  • प्रेसिडेंट्स कलर्स किसी भी सैन्य टुकड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। 
  • भारतीय नौसेना अकादमी के अधिकारियों द्वारा पिछले 50 वर्षों के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों- कोच्चि, गोवा और एझीमाला में प्रशिक्षण देने में की गई विशिष्‍ट सेवा को मान्यता देने के लिए दिया गया है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह



6. NIA पहली दफा काउंटर टेरोरिज्म अभ्यास की करेगा मेजबानी 

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पहली बार नई दिल्ली में क्वाड देशों के काउंटर टेरोरिज्म (आतंकवाद-विरोधी)(CT) अभ्यास की मेजबानी करेगा।
  • क्वाड देशों में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। 
  • NIA के अनुसार, इसका मकसद संभावित नए आतंकी खतरों के मद्देनजर आतंकरोधी प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन करना और उसे पुष्टि करने की कवायद है। 
  • साथ ही इसका उद्देश्य सदस्य देशों को उनके सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों को साझा करने का अवसर मुहैया कराना और सहयोग बढ़ाने के लिए क्षेत्रों की तलाश करना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NIA के महानिदेशक: योगेश चंदर मोदी
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
बैठक और सम्मेलन
7. दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल बायो-इंडिया समिट 2019  
Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • तीन दिनों तक चलने वाली ग्लोबल बायो-इंडिया समिट 2019  का नई दिल्ली में आरम्भ हो चुकी हैं।
  • यह भारत में पहली बार आयोजित होने वाले सबसे बड़े जैव प्रौद्योगिकी हितधारको के सम्मलेनों में से एक होगा। यह अकादमियों, नवोन्मेषकों, शोधकर्ताओं, मध्यम और बड़ी कंपनियों के लिए एक मंच उपलब्ध होगा। 
  • इस मेगा सम्मलेन लगभग 25 देशों के तीन हजार से अधिक प्रतिनिधि और भारत के 15 से अधिक राज्य में भाग लेंगे।
बैंकिंग समाचार

8. रिजर्व बैंक ने DHFL बोर्ड को निलंबित कर हाथों में लिया प्रबंधन  

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने कर्ज में डूबी होम लोन कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (DHFL) के बोर्ड को निलंबित कर दिया है, साथ ही कंपनी नए दिवालियापन कानून के तहत जल्द ही समाधान प्रक्रिया शुरू करने वाली है। 
  • DHFL भारत की पहली वित्तीय कंपनी होगी जो दिवालिया होने जा रही है।
  • रिज़र्व बैंक ने DHFL को विभिन्न भुगतान दायित्वों को पूरा करने में द्वारा बोर्ड की नाकामी और चूक के कारण निलंबित किया हैं। 
  • इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व-एमडी और सीईओ आर सुब्रह्मण्य कुमार को DHFL का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DHFL का मुख्यालय: हरियाणाDHFL के सीईओ: कपिल वधावन

रैंक और रिपोर्ट

9. सत्या नडेला ने फॉर्च्यून की बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में किया टॉप 

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • भारत में जन्मे माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला, फॉर्च्यून के बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में टॉप पर काबिज है। इनके अलावा सूची में मास्टरकार्ड के CEO अजय बांगा और अरिस्ता की हेड जयश्री उलाल भी शामिल हैं।  
  • इस सूची में बांगा 8वें स्थान पर है, जबकि उलाल 18वें स्थान पर है, फॉर्चून यह लिस्‍ट 10 आर्थिक कारकों पर गौर करके जारी करता है जिनमें शेयर धारकों को मिले कुल रिटर्न से लेकर पूंजी पर मिला रिटर्न तक शामिल है। बांगा और उलाल दोनों ही भारतीय मूल के हैं।
  • फॉर्च्यून की वार्षिक बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर सूची में दुनिया के 20 ऐसे सीईओ चुने गए “जिन्होंने मुश्किल लक्ष्यों को साधा, असंभव मौकों को भुनाया और क्रिएटिव तरीके से समाधान तलाशे” हैं।
खेल समाचार

10.  इलावेनिल और दिव्यांश पंवार ने ISSF विश्व कप में जीते स्वर्ण पदक 

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश पंवार ने चीन के पुतियान में ISSF विश्व कप के पहले दिन भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। 
  • 20 वर्षीय इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। 
  • इसके बाद, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में युवा दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता । 
  • वर्तमान में भारत 3 स्वर्ण पदक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद चीन 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य के साथ दुसरे स्थान पर हैं।
महत्वपूर्ण दिन

11. वर्ल्ड COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) डे

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन और ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव लंग डिजीज (GOLD) हर साल नवंबर के तीसरे बुधवार को वर्ल्ड COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) डे का आयोजन करता है, इस वर्ष इसे 20 नवंबर को मनाया गया। 
  • इसकी शुरुआत पहली बार 1997 में WHO, GOLD और अमेरिका के अन्य संस्थानों द्वारा की गई थी।
  • इस वर्ष के COPD डे का विषय: ऑल टुगेदर टू एंड COPD हैं, जिसे इस बार में जागरूकता जागरूकता बढ़ाने के लिए चिह्नित किया गया है। 
  • COPD क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज है। 
  • यह आमतौर पर घातक कणों या गैसों के महत्वपूर्ण संपर्क द्वारा वायुमार्ग और/या कूपिकीय असामान्यताओं के कारण होता है।
विविध

12. रूस IFFI 2019 का फोकस देश 

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019, IFFI का फोकस देश हर साल उस देश को बनाया जाता हैं जो सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देता है और इस वर्ष के महोत्सव का फोकस देश रूस है। 
  • इस कार्यक्रम के दौरान रूस की आठ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; रूस के प्रधान मंत्री (पीएम): दिमित्री मेदवेदेव
  • रूस की राजधानी: मास्को; रूस की मुद्रा: रूसी रूबल

13. प्रकाश जावड़ेकर ने IFFI 2019 में फिल्म बाजार का किया उद्घाटन 

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित फिल्म बाजार का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्री द्वारा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के स्वर्ण जयंती संस्करण के अवसर पर किया गया।
  • फ़िल्म बाज़ार दक्षिण एशियाई और अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समुदायों के बीच रचनात्मक और वित्तीय सहयोग को प्रोत्साहित करता है। 
  • पिछले वर्षों में, लंच बॉक्समार्गरीटा विद ए स्ट्रॉचौथी कूट, क़िस्सा, मिस लवली, दम लगाके हईशा और थिथी जैसी फ़िल्में बाज़ार के किसी-न-किसी कार्यक्रमों के माध्यम से जुडी हुई हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

More Current Affairs Show

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 22nd November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me