Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 22nd and 23rd...

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !



राष्ट्रीय समाचार



1. भारत ने नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल स्कूल में किया बालिका छात्रावास निर्माण 



Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1



  • भारत ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल, कीर्तिपुर, नेपाल के लिए बालिका छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) का निर्माण किया है। 

  • भारतीय दूतावास में मिशन के उप-प्रमुख डॉ. अजय कुमार ने दो मंजिला छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। 

  • नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के कल्याण सेवा केंद्र के तहत बनाया गया एक शैक्षणिक संस्थान है।

  • इस स्कूल की स्थापना 2005 में की गई थी और जिसमे 21 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। इस दो मंजिला गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण भारत सरकार की 40.42 मिलियन नेपाली रुपए की अनुदान सहायता के किया गया है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; मुद्रा: नेपाली रुपया



अंतरराष्ट्रीय समाचार

2. गैलापागोस द्वीपसमूह पर ईंधन रिसाव के कारण आपातकाल की गई घोषणा

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • इक्‍वाडोर ने गैलापागोस द्वीपसमूह पर आपातकाल की घोषणा की है। 

  • गैलापागोस द्वीपसमूह में ईंधन रिसने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की गई हैं । 

  • यह कदम 600 गैलन डीजल ले जा रही एक पोत के डूब जाने के बाद उठाया गया। 

  • यह दुर्घटना सैन क्रिस्टोबाल द्वीप पर पोत में कंटेनर लादते समय एक क्रेन के गिर जाने के कारण हुई, जब कंटेनर के गिरने से पोत लड़खडाकर डूब गया।

  • गैलापागोस द्वीपसमूहयूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया है और इसे पर्यावरण की दृष्टि से पृथ्वी पर सबसे अधिक कमजोर स्‍थल माना जाता है।
3. आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने आम मुद्रा का नाम बदलकर इको रखा
Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने अपनी आम मुद्रा का नाम बदलकर इको करने के लिए सहमति व्यक्त की और अपनी पूर्ववर्ती मुद्रा CFA Franc के लिंक को पूर्व औपनिवेशिक शासक फ्रांस से जोड़ दिया है
  • बेनिन, बुर्किना फासो, गिनी-बिसाऊ, आइवरी कोस्ट, माली, नाइजर, सेनेगल और टोगो वर्तमान में मुद्रा का उपयोग करते हैं
  • गिनी-बिसाऊ के अपवाद के साथ सभी देश पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश हैं. 1945 में निर्मित CFA फ्रैंक को कई देशों द्वारा स्वतंत्र होने के बाद भी अपने पूर्व अफ्रीकी उपनिवेशों में फ्रांसीसी हस्तक्षेप के संकेत के रूप में देखा गया था.

राज्य समाचार

4. सिक्किम के मुख्यमंत्री ने सिक्किम IFFCO के दो IPUs का किया शिलान्यास 

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • सिक्किम के मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिक्किम के रंगपो में सिक्किम इफको ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की दो एकीकृत जैविक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की आधारशिला रखी। 

  • सिक्किम इफको ऑर्गेनिक्स लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहका‍री संस्‍था, इफको और सिक्किम सरकार का संयुक्‍त उद्यम है।

  • इसका उद्देश्य सिक्किम तथा देश के अन्‍य पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना और जैविक उर्वरक के बाजार को मजबूत करना हैं। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सिक्किम के मुख्यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग; राज्यपाल: गंगा प्रसाद


नियुक्तियां

5. 1976 के बाद मैनुअल मारेरो क्रूज़ होंगे क्यूबा के पहले प्रधान मंत्री 

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • क्यूबा में, राष्ट्रपति ने 40 से अधिक वर्षों में मैनुअल मार्रेरो क्रूज़ को देश का पहला प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

  • मार्रेरो, जिन्होंने 16 वर्षों के लिए पर्यटन मंत्री के रूप में काम किया है और व्यापार से एक वास्तुकार हैं, ने क्यूबा को विकास के इंजनों में से एक बनाकर क्यूबा की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद की है. 
  • प्रधानमंत्री के पद को 1976 में तत्कालीन क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो ने हटा दिया था.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य:
  • क्यूबा के राष्ट्रपति: मिगुएल डिआज़-कैनेल; क्यूबा की राजधानी: हवाना.
  • क्यूबा की मुद्रा: क्यूबा पेसो.
6. मोनिशा घोष होंगी अमेरिका में FCC की पहली महिला सीटीओ 
Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक डॉ. मोनिशा घोष को अमेरिकी सरकार के महत्वपूर्ण संघीय संचार आयोग (FCC) की पहली महिला प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

  • वे एफसीसी के अध्यक्ष भारतीय मूल के अमरीकी अजीत पाई और एजेंसी को प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग से जुड़े मु्द्दों पर सुझाव देंगी। 
  • डॉ. घोष 13 जनवरी को कार्यभार संभालेंगी। उन्हें डॉ. एरिक बर्गर की जगह नियुक्त किया गया हैं।

समझौता

7. विप्रो ने छात्रों को नई तकनीको पर प्रशिक्षण देने के लिए नैसकॉम के साथ की साझेदारी

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • विप्रो ने उभरती तकनीको पर छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए नैसकॉम के साथ भागीदारी की है। कार्यक्रम के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स, साइबरसुरिटी जैसी तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

  • विप्रो भारत के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 10,000 छात्रों को विप्रो के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रोग्राम– “TalentNext” के तहत प्रशिक्षित करेगा।

  • TalentNext का उद्देश्य छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए संकाय और शिक्षाविदो को तैयार कर इंजीनियरिंग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। 
  • इस कार्यक्रम को नैस्कॉम प्लेटफॉर्म फ्यूचर स्किल्स के माध्यम से सीधे छात्रों तक पहुंचाया जाएगा।
  • “फ्यूचर स्किल्स” उद्योग-शिक्षा कौशल के बीच सेतु का काम करता है और छात्रों को नई-पुरानी तकनीकों को सीखने में मदद करता है।

पुरस्कार

8. नडाल और बार्टी को दिया जाएगा ITF का वर्ष 2019 वर्ल्ड चैंपियंस खिताब  

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) ने एश्ले बार्टी और राफेल नडाल को वर्ष 2019 के विश्व चैंपियंस खिताब के लिए चुना हैं। ये पुरस्कार 2 जून को 2020 आईटीएफ विश्व चैंपियन कार्यक्रम में पेरिस में दिए जाएंगे।

श्रेणी विजेता
पुरुष सिंगल  राफेल नडाल (स्पेन)
महिला सिंगल  एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)
महिला डबल्स टीमिया बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टिना मलादेनोविक (फ्रांस)
पुरुष डबल्स हुआन सेबास्तियन कबाल और रॉबर्ट फराह (कोलंबिया)
मेंस व्हीलचेयर गुस्तावो फर्नांडीज (अर्जेंटीना)
विमेंस व्हीलचेयर डिडे डे ग्रोट (नीदरलैंड्स)
क्वैड डायलन अल्कॉट

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ITF का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • ITF के अध्यक्ष: डेविड हेगर्टी

9. केरल के आदित्य को बहादुरी के लिए भारत पुरस्कार से किया जाएगा सम्मनित 
Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • कोझिकोड के आदित्य के. बहादुरी के लिए भारत पुरस्कार पाने वाले केरल राज्य के पहले बालक बन गए हैं। 

  • ये राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कारों का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं, जो भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा प्रदान किया जाता हैं। 

  • भारत पुरस्कार आदित्य को कालीकट विश्वविद्यालय पेंशनर्स फोरम के सदस्यों और उनके परिवारों को पहाड़ी रास्ते पर ले जा रही एक बस में लगी आग से 20 लोगों को बचाने के लिए दिया गया।

  • इसके अलावा राज्य के दो और बच्चे भी पुरस्कार दिए गए। मुहम्मद मोहसिन को तीन बच्चों की जान बचाने के लिए मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया है जबकि फतह को ट्रेन से एक महिला और  लड़की को बचाने के लिए  को पुरस्कार मिला। दोनों कोझिकोड के हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम

10. बांग्लादेश में भारत के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् नागास्वामी को किया गया सम्मानित
Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • जाने-माने पुरातत्वविद् आर. नागास्वामी को बांग्लादेश के ढाका में आयोजित सिल्वर जुबली अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया।
  • वह एक भारतीय इतिहासकार, पुरातत्वविद और एपिग्राफिस्ट हैं। उन्होंने तमिलनाडु पुरातत्व विभाग के संस्थापक-निदेशक के रूप में कार्य किया।
  • उन्हें 2018 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।


बैठक और सम्मलेन

11. एस जयशंकर ने ईरान में 19 वें संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता 
Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री के साथ 19वें संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक का आयोजन ईरान की राजधानी तेहरान में किया गया। 

  • बैठक में सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई, और रणनीतिक चाबहार परियोजना में तेजी लाने पर भी सहमति व्यक्त की। 

  • चाबहार बंदरगाह भारत, ईरान और अफगानिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है। यह ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में हिंद महासागर पर स्थित है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ईरान की राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; राष्ट्रपति: हसन रूहानी

पुस्तके एवं लेखक

12. उपराष्ट्रपति ने ‘Turbulence and Triumph: The Modi Years’ पुस्तक का किया विमोचन 

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में ‘Turbulence and Triumph: The Modi Years’ शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक को राहुल अग्रवाल और भारती एस प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया हैं और जिसे ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा से संबंधित है जिसमे गुजरात के एक युवा लड़के से प्रधानमंत्री बनने तक के अनुभवों के बारे में बताया गया है।

खेल समाचार

13. मीराबा लुवांग ने जीता बांग्लादेश जूनियर इंटल बैडमिंटन टूर्नामेंट 

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
  • भारत के मीराबा लुवांग ने ढाका के बांग्लादेश जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019 में पुरूषों का सिंगल्‍स खिताब अपने नाम कर लिया है। शीर्ष वरीयता प्राप्‍त मणिपुर के मीराबा ने फाइनल में केन योंग ओंग को 21-14, 21-18 से मात दी।

महत्वपूर्ण दिन

14. राष्ट्रीय गणित दिवस: 22 दिसंबर

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

  • भारत में प्रत्येक वर्ष 22 दिसम्बर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की स्मृति में ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाया जाता है । 
  • इसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 22 दिसंबर 2012 को चेन्नई में गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर की थी 
  • बचपन से ही थीरामानुजन को गणित में रूचि थी, इन्होने 12 साल की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी और बिना किसी की सहायता के खुद से कई प्रमेय (Theorems) भी विकसित किए।

विविध

15. नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम EChO Network का हुआ शुभारंभ

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
  • भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. कृष्णसामी विजयराघवन ने नई दिल्ली में “EChO Network” नामक एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आरंभ किया। 
  • EChO नेटवर्क भारत में विभिन्न विषयों में नेतृत्व को गति प्रदान करने वाला कार्यक्रम है। 
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, सरकार को बढ़ते अनुसंधान, ज्ञान एवं भारतीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण के क्षेत्रों में समस्याओं को हल करने के बारे में जागरूकता लाना है।

16. इंटीग्रल कोच कारखाना ने बनाया नया रिकॉर्ड 215 दिनों में किया 3000 कोच का निर्माण

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
  • भारतीय रेलवे के इंटीग्रल कोच कारखाना (ICF) ने 215 दिनों में 3000 कोचो का निर्माण करने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। 

  • रेलवे के 64 साल पुराने सवारी डिब्‍बा कारखाना ने वर्ष 2018-19 में 289 दिनों में 3,000 कोचो का निर्माण करने का अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और सबसे बड़े कोच कारखाने के रूप में दुनिया में अपनी साख बनाए हुई हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु
  • स्थापित: 2 अक्टूबर 1955

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below. 

Start Preparing For Ibps clerk Mains 2019!

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_18.1Daily Current Affairs 22nd and 23rd December 2019 Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_19.1
    All the Best BA’ians for IBPS Clerk Mains and IBPS SO Prelims 2019 !!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me