Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 20th November 2019...

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_0.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !




राष्ट्रीय समाचार
1. अमित शाह ने लद्दाख में विशेष शीतकालीन-ग्रेड डीजल आपूर्ति की शुरुआत
Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च ऊंचाई वाले लद्दाख क्षेत्र के लिए विशेष शीतकालीन-ग्रेड डीजल आपूर्ति शुरू की हैं, जो सर्दियों के दौरान शून्य से भी कम तापमान में कार्य करेगा । 
  • जब सर्दियों में तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता हैं, तो लद्दाख, कारगिल, काजा और केलोंग जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मोटर चालकों को वाहनों में डीजल के जम जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उपराज्यपाल और लद्दाख (UT) के प्रशासक: राधा कृष्ण माथुर

2. गृह मंत्रालय ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए शुरू किया अभियान शुरू
Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • गृह मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के महिला संगठन के साथ दिल्ली के सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान टू एंड वॉयलेंस अगैनेस्ट वीमेन को हरी झंडी दिखाई। 
  • 112 हेल्पलाइन नंबर की सुविधा  27 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध हैं, जहां वॉयस कॉल, 112 इंडिया ऐप,  SMS, ईमेल, संबंधित राज्य की 112 वेबसाइट या मोबाइल फोन पर पैनिक बटन के माध्यम से पहुँचा जा सकता है।यह पहल ऑरेंज द वर्ल्ड वैश्विक अभियान का हिस्सा है। 
  • अभियान का उद्देश्य लोगों को भारत की एकल आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में जागरूक करना हैं, जो कई देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आपातकालीन संख्या है। 
  • अभियान के तहत, लोगों को भारत की एकल आपातकालीन प्रतिक्रिया सहयोग प्रणाली हेल्पलाइन संख्या 112 के बारे में जागरूक किया जाएगा, जो कि गृह मंत्रालय द्वारा साल 2019 के शुरू में लॉन्च की गई थी।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन की स्थापना: 2 जुलाई 2010
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, अमेरिका



3. केंद्र सरकार ने मेघालय स्थित HNLC संगठन पर लगाया प्रतिबंध

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • केंद्र सरकार ने हिंसा और अन्य तोड़फोड़ की गतिविधियों को बढ़ते देख मेघालय के विद्रोही संगठन हाइनेविट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (HNLC) को प्रतिबंधित कर दिया है।
  • गृह मंत्रालय ने कहा कि HNLC ने अपने सभी धडों, शाखाओ और उससे जुड़े संगठनों के साथ खुले तौर पर भारतीय संघ के राज्य के उन क्षेत्रों को अलग करने के अपने उद्देश्य की सार्वजानिक घोषणा की है, जिसमें मुख्य रूप से खासी और जयंतिया आदिवासी रहते हैं ।
  • मंत्रालय ने कहा कि यह संगठन जबरन धन वसूलने के लिए आम लोगों को डराता-धमकाता और परेशान करता है, जबरन वसूली एवं धमकाने के लिए पुर्वौत्तर के अन्य उन्ग्र्वादी संगंठनो से संबंध रखता है और इसने अपने सदस्यों को पनाह और प्रशिक्षण देने के लिए बांग्लादेश में शिविर स्थापित किए हैं। 
  • केंद्र सरकार का यह भी मानना है कि एचएनएलसी की गितिविधयों से भारत की संप्रभुता एवं अखंडता को खतरा है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गृहमंत्री: अमित शाह
राज्य समाचार
4. असम सरकार ने दुल्हनों को 1 तोला सोना देने की योजना को दी मंजूरी
Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • असम सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए अरुंधति स्कीम के तहत दुल्हनों को 1 तोला सोना मुफ्त दोने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के माता-पिता की वधू को 1 तोला सोना (11.66 ग्राम) देने की इस योजना को मंजूरी दी।
  • बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत बाल विवाह को कम करने के उद्देश्य से कि भारत में लड़कियों की शादी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष और लड़के के लिए  21 वर्ष निर्धारित की गई हैं, इस योजना का लाभ विवाह के समय विशेष विवाह (असम) नियम, 1954 के तहत औपचारिक पंजीकरण करके उठाया जा सकता है । 
  • यह केवल समाज के कमजोर तबके तक सीमित है, जिनकी वार्षिक आय कुल मिलाकर 5 लाख रुपये से कम है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • असम के राज्यपाल: जगदीश मुखी; राजधानी: दिसपुर

5. शिक्षा निदेशालय ने ‘आओ स्कूल चले’ के तहत शुरू किया विशेष नामांकन अभियान

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSEJ) ने जम्मू के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए ‘आओ स्कूल चले’ के नाम से एक विशेष नामांकन अभियान आरंभ किया है।
  • स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार, जम्मू संभाग के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में सरकारी स्कूलों के सभी गाँवों और दूर-दर्राज इलाकों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा
  • सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के अलावा, अभियान का मुख्य उद्देश्‍य 3 से 5 साल तक के बच्‍चों के लिए स्‍कूल पूर्व शिक्षा की व्‍यवस्‍था करना है।

6. उत्तराखंड के सीएम ने वर्चुअल क्लास परियोजना का किया शुभारंभ 

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे माध्यमिक विद्यालयों को वर्चुअल कक्षाओं और स्कूलों से जोड़ने की परियोजना का शुभारंभ किया है, इस नई तकनीक का लाभ राज्य के  500 माध्यमिक विद्यालयों को मिलेगा।
  • इन वर्चुअल कक्षाओं में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया जाएगा जहां छात्र वास्तविक समय के आधार पर शिक्षक से मिल सकते हैं और अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। 
  • परियोजना से राज्य के 500 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के अनुमानित 1.90 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड की राजधानी: देहरादून; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य

पुरस्कार

7. बजरंग पुनिया और गौरव शर्मा दुबई में सम्मानित

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को दुबई में इंडो अरब लीडर्स समिट एंड अवार्ड्स 2019 में इंडियन पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर-(स्पोर्ट्स) से सम्मानित किया गया है। 
  • साथ ही विश्व पावरलिफ्टिंग के चैंपियन महंत गौरव शर्मा को विजनरी लीडर्स ऑफ द ईयर (स्पोर्ट्स) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएई के राष्ट्रपति: खलीफा बिन जायद अल नाहयान ; राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: यूएई दिरहम

8. दिल्ली मेट्रो ने अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस में जीते दो पुरस्कार 

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • दिल्ली मेट्रो रेल निगम को जन-जन के बीच ग्रीन और स्थायी परिवहन के रूप में बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल के लिए दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 
  • DMRC को लखनऊ में 15 से 17 नवंबर तक आयोजित 12वे अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस एंड एक्सपो 2019 में सर्वश्रेष्ठ ग्रीन पहलों की श्रेणी में ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ परियोजना के लिए सर्वश्रेष्ठ गैर-मोटर चालित परिवहन और ‘ग्रीन मेट्रो परियोजना-सतत और व्यवहार्य शहरी परिवहन की पहल’ के लिए सम्मानित किया गया। 
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दिल्ली मेट्रो की पहली सेवा दिसंबर 2002 में रेड लाइन के शाहदरा-तीस हजारी मार्ग पर शुरू की गई थी। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 250 से अधिक मेट्रो स्टेशनों के साथ 350 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
  • स्थापना: 3 मई 1995; मुख्यालय: नई दिल्ली

नियुक्तियां

9. सुधीर मित्तल होंगे जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के अगले अध्यक्ष 

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मित्तल और शांतिकुमार सिंह को जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) के क्रमशः अध्यक्ष और महासचिव के रूप में चुना गया।
  • सुधीर मित्तल पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जो GFI के पूर्व अध्यक्ष के तौर पर 2003 से 2007 तक कार्य कर चुके हैं । 
  • वे 2014 में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में नियुक्त हुए थे और 2018 में उन्हें आयोग का अध्यक्ष चुना गया था। 
  • शांतिकुमार मणिपुर के राष्ट्रीय स्तर के पूर्व जिमनास्ट हैं, जिन्होंने 2011 से 2015 तक GFI के पूर्व कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और फिर 2015 के चुनावों में सचिव चुने गए थे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • स्थापना:1952
 
समझौता

10. ICICI लोम्बार्ड ने गैर-बीमा उत्पादों के लिए फिनो के साथ की साझेदारों 

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • ICICI लोम्बार्ड ने अपने ग्राहकों को गैर-जीवन बीमा समाधान मुहैया कराने के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की है। 
  • इस साझेदारी के अंतर्गत ICICI लोम्बार्ड ने कई अभिनव बीमा समाधान पेश किए हैं जो कि फ़िना की प्रौद्योगिकी-सक्षम प्लेटफ़ॉर्म को पूरक करता है और अपने ग्राहक तक पहुँच को सुनिश्चित करता है।
  • इनमें से कुछ समाधानों में हॉस्पिकैश शामिल हैं जो ग्राहकों की आय को होने वाले नुकसान को कवर करेगा, विशेष तौर पर प्रवासी श्रमिकों के मामले में, यदि वे अस्पताल में भर्ती होते हैं। 
  • ICICI लोम्बार्ड और फिनो ने डेंगू और मलेरिया पोलिसी भी शुरू की, जिसमें 49 रुपये के कम प्रीमियम पर 10,000 रु तक का डेंगू और मलेरिया की बीमारियों का इलाज किया जाएगा ।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फिनो पेमेंट बैंक के अध्यक्ष: महेंद्र कुमार चौहान
  • फिनो पेमेंट बैंक के MD & CEO : ऋषि गुप्ता

रक्षा समाचार

11. लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा बनी सेना की पहली महिला जज
Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा को विदेशी मिशन के तहत तैनात होने वाली, भारतीय सेना की पहली महिला जज एडवोकेट जनरल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  • वह एक कानूनी विशेषज्ञ के रूप में पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स की सरकार में सेवारत होंगी और रक्षा और सैन्य अधिनियम के बारे में अपनी राय देंगी।

12. भारत-कतर की नौसेनाओं का संयुक्‍त अभ्‍यास “ज़ायर-अल-बह्र”

Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • भारत और कतर की नौसेनाओं के बीच पांच दिनों तक चलने वाला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास “ज़ायर-अल-बह्र” क़तर के दोहा में चल रहा है। 
  • द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का उद्घाटन दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में इजाफा करने और आतंकवाद, समुद्री डाकुओं के आतंक का मुकाबला करने तथा समुद्री सुरक्षा में सहयोग को मजबूत करेगा।
  • आईएनएस त्रिकंड की कमांड कैप्‍टन विशाल बिशनोई के हाथो में है और P8-I गश्‍ती हवाईजहाज अभ्यास के उद्घाटन संस्करण का हिस्सा था।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत में नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह

    अर्थव्यवस्था
    13. NCAER ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि 4.9 फीसदी रहने का लगाया अनुमान
    Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
    • नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की 6.8% की तुलना 4.9% आंकी है। 
    • वृद्धि दर में गिरावट लगभग सभी क्षेत्रों में मंदी के कारण है और मौजूदा गिरावट मुख्य रूप से सुस्त मांग की समस्या की वजह से है।
    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • NCAER के अध्यक्ष: नंदन नीलेकणि
    • NCAER का मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापना: 1956
    रैंक और रिपोर्ट

    14. भारत वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में फिसलकर पहुंचा 59वें स्थान पर 

    Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
    • वर्ष 2019 के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग (WTR) रिपोर्ट जारी की गई। 
    • 63 देशों की जारी वैश्विक वार्षिक सूची में भारत 6 पायदान लुढ़क कर 59वे स्थान पर पहुँच गया हैं । इस सूची में स्विट्जरलैंड शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। 
    • स्विट्जरलैंड के बाद शीर्ष 10 देशों में डेनमार्क (दुसरे), स्वीडन (तीसरे), ऑस्ट्रिया (चौथे), लक्समबर्ग (पांचवें), नॉर्वे (छठे), आइसलैंड (सातवें), फिनलैंड (आठवें), नीदरलैंड (नौवें) और सिंगापुर (10वीं) स्थान पर हैं।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • IMD के अध्यक्ष: जीन-फ्रांकोइस मंज़ोनी; स्थापित: 1990
    • मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड

    खेल समाचार


    15. ब्राज़ील ने मेक्सिको को हराकर जीता  फीफा U-17 विश्व कप 

    Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
    • ब्राजील की फुटबॉल टीम ने ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित अंडर-17 फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) विश्व कप ट्रॉफी के 18वें संस्करण के फाइनल में मैक्सिको को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 
    • इस जीत के ब्राजील 1997, 1999 और 2003 में विजेता बन नाइजीरिया के पांच चैंपियनशिप के रिकॉर्ड से एक कदम दूर हैं ।
    महत्वपूर्ण दिन

    16. अफ्रीका औद्योगीकरण दिवस: 20 नवंबर
    Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

    • अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है। 
    • इस दौरान कई अफ्रीकी देशों में सरकारें और अन्य संगठन अफ्रीका के औद्योगीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के तरीकों की जांच करते हैं। 
    • यह अफ्रीका में औद्योगीकरण की समस्याओं और चुनौतियों पर दुनिया भर के मीडिया का ध्यान आकर्षित करने का अवसर होता है।
    • 2019 का विषय: “पोजिसनिंग अफ्रीकन इंडस्ट्री टू सप्लाई द AfCFTA मार्केट” हैं, जिसका लक्ष्य नए बने अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र के ढांचे के भीतर अफ्रीका के औद्योगीकरण के लिए चुनौतियों और अवसरों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में जागरूकता बढ़ाना हैं।
    विविध

    17.  यूनिसेफ ने ‘उत्तम से अंकुरित दाल परांठा तक’ नाम से पुस्तिका की जारी 

    Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
    • UNICEF (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) ने एक 28-पृष्ठ वाली पुस्तिका “उत्तपम से अंकुरित दाल परांठा तक”जारी की है जिसका नाम है  हैं। 
    • इस पुस्तक में बताया गया है कि 20 रुपये से कम में तैयार पौष्टिक भोजन बच्चों में कम वजन, मोटापा और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने में मदद करेगा। 
    • यह पुस्तक राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण 2016-18 के निष्कर्षों पर आधारित है, जिसके अनुसार पांच वर्ष से कम आयु के 35% बच्चों का वज़न कम है, 17% कमज़ोर (उम्र अनुसार कम ऊँचाई), और 33 % कम वजन (ऊंचाई के अनुसार कम वजन) वाले हैं।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • यूनिसेफ की स्थापना: 1946; मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, यू.एस.

    Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

    More Current Affairs Show

    Practice Current Affairs & Banking Quiz

    You may also like to Read:

    Daily Current Affairs 20th November 2019 | Daily GK Update | in | Hindi | Bankersadda Hindi_18.1

    prime_image
    [related_posts_view]
    QR Code
    Scan Me