Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 20th August 2019...

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !



Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_1.1
राष्ट्रीय  

1. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_2.1

खेल पुरस्कार 2019 के लिए चयन समिति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 की घोषणा की है। खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार प्राप्त लोग राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

खेल पुरस्कार 2019 के लिए चयन समिति का नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम् शर्मा ने किया।


एक पदक और एक प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता को 7.5 लाख रु. का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को प्रतिमा, प्रमाण पत्र और  प्रत्येक को 5 लाख रु. का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 2019 में राष्ट्रीय खेल प्रत्साहन पुरुस्कार में एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय खेल प्रत्साहन पुरुस्कार के प्राप्तकर्ता को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अंतर-विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट में कुल शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, पुरस्कार राशि 10 लाख रु. और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
पूरा विवरण प्राप्त करने के लिए यहाँ देखें  Click Here
अंतर्राष्ट्रीय  

2. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा के कार्यकाल में 3 साल का विस्तार
Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_3.1

1. पाकिस्तान के प्रधान मंत्री कार्यालय ने सेनाध्यक्ष के रूप में जनरल क़मर जावेद बाजवा के कार्यकाल के 3 साल के विस्तार की घोषणा की है। 
2. तीन वर्षों तक सेना प्रमुख के रूप में कार्य करने के बाद बाजवा का मूल कार्यकाल नवंबर 2019 में समाप्त होना था। वह नवंबर 2022 तक सेना प्रमुख के रूप में बने रहेंगे।


IBPS RRB PO मेन्स के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य : 
  • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद; पीएम: इमरान खान; राष्ट्रपति आरिफ अल्वी।


3. लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा बने श्रीलंका सेना के 23वें कमांडर

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_4.1

1. श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा को श्रीलंका सेना का 23 वां कमांडर नियुक्त किया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायके के स्थान पर श्रीलंकाई सेना के कमांडर होंगे। 


2. श्री सिल्वा ने 2009 में विद्रोही लिट्टे के खिलाफ युद्ध के अंतिम चरण के दौरान श्रीलंकाई सेना के 58 डिवीजन की कमान संभाली थी।


IBPS RRB PO मेन्स 2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य :

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंका रुपया; प्रधान मंत्री: रानिल विक्रमसिंघे;  राष्ट्रपति : मैत्रीपाला सिरिसेना।



राज्य समाचार  


4. कर्नाटक ने निकोटिन को किया “क्लास A पोइजन ” के रूप में वर्गीकृत

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_5.1

1. कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक पोइजंस (रखना व बेचना ) रूल्स 2015 में संशोधन किया है और  निकोटिन को “क्लास A पोइजन ” के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध के प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए कदम उठाया गया है। 


2. अधिसूचना में ई-सिगरेट के सभी प्रकार के प्रचार को निलंबित करने का भी आदेश दिया गया है, जिसमें ऑनलाइन प्रचार भी शामिल है। इससे अवैध बिक्री, निकोटीन कारतूसों और ई-सिगरेट की तस्करी पर अंकुश लगेगा।


3. क्लास A पोइजन “अत्यधिक जहरीले रसायन” होते हैं, जो हवा में गैस या वाष्प के रूप में बहुत कम मात्रा में भी जीवन के लिए खतरनाक होते हैं (जैसे कि सियानोजेन, हाइड्रोसीनिक एसिड, नाइट्रोजन पेरोक्साइड और फॉसजीन)।


IBPS RRB क्लर्क मेन्स 2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य :

  • कर्नाटक की राजधानी: बेंगलुरु; सीएम: बीएस येदियुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला।
5.  भारत का पहला CICET गुजरात में होगा स्थापित

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_6.1

1. भारत का पहला केंद्रीय रासायनिक अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान(CICET) गुजरात में स्थापित किया जाएगा। इसे अहमदाबाद या सूरत में स्थापित किया जाएगा। 
2. इसे सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की तर्ज पर बनाया जाएगा। संस्थान की स्थापना का उद्देश्य अनुसंधान और नवाचारों के साथ रासायनिक उद्योग को सुविधाजनक बनाना है।

      IBPS RRB PO मेन्स  2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य  

  • गुजरात के सीएम: विजय रूपानी; राज्यपाल: आचार्य देवव्रत; राजधानी: गांधीनगर।

नियुक्ति 



6.  पेटीएम के CFO मधुर देवड़ा कंपनी के अध्यक्ष नियुक्त

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_7.1

1. डिजिटल भुगतान की अग्रणी कम्पनी पेटीएम ने अपने मुख्य वित्तीय अधिकारी(CFO) मधुर देवड़ा को कंपनी के अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत करने की घोषणा की।


2. मधुर अक्टूबर 2016 में डिजिटल भुगतान फर्म में शामिल हुए थे। इससे पहले, देवरा ने सिटीग्रुप के निवेश बैंकिंग व्यवसाय में न्यूयॉर्क, लंदन और मुंबई में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया है।




IBPS RRB क्लर्क मेन्स के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य :

  • पेटीएम संस्थापक: विजय शेखर शर्मा।
  • मूल संगठन: One97 Communications


7. रविंदर टककर होंगे आइडिया-वोडाफोन के नए एमडी और सीईओ

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_8.1
1. रविंदर टककर को आइडिया-वोडाफोन के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर्स का बोर्ड सदस्य है, जहां वह भारत में वोडाफोन समूह के सभी हितों के लिए जिम्मेदार है। वह वोडाफोन आइडिया (VIL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(CEO ) के रूप में बालेश शर्मा के इस्तीफे के बाद उनका स्थान लेंगे।

पुरस्कार 


8.  CCMB वैज्ञानिक डॉ. के थंगराज JC बोस फैलोशिप से सम्मानित

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_9.1

1. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. के थंगराज को  सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान (सीसीएमबी) के लिए जेसी बोस फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

2. थंगराज को यह फैलोशिप जनसंख्या और चिकित्सा जीनोमिक्स के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया था। 
3. JC बोस फैलोशिप विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मान्यता प्राप्त है।
रक्षा समाचार 

9.  CAPF कार्मिकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित
Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_10.1

1. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कार्मिकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित की है। मंत्रालय ने 2019 दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद आदेश जारी किया है। उच्च न्यायालय के फैसले ने मंत्रालय को सेवानिवृत्ति की आयु तय करने के लिए कहा, जो सीएपीएफ के सभी सदस्यों के लिए समान होगी। 
2. पहले कुछ पदों तक के कर्मियों और अधिकारियों के लिये सेवानिवृत्त की आयुसीमा 57 वर्ष ही थी। जबकि डीआईजी से ऊपर के अधिकारियो की सेवानिवृत्ति आयु अभी भी 60 साल ही है। 


महत्वपूर्ण दिन  

10. सद्भावना दिवस : 20 अगस्त


Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_11.1

1. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। इस साल राजीव गांधी की 75 वीं जयंती होगी।
2. इस दिन सभी भारतीयों में राष्ट्रीय एकता, शांति, प्रेम, स्नेह और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। श्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को बॉम्बे में हुआ था। 40 वर्ष की उम्र में, श्री राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।

      RRB  मेन्स  2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य :

  • राजीव रत्न गाँधी भारत के छठे प्रधानमंत्री थे, जो 1984 से 1989 तक सेवा करते रहे।
  • 21 मई 1991 को उनकी हत्या कर दी गई थी।



खेल समाचार  


11. मिशेल जॉनसन मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के ऑनरेरी लाइफ मेम्बर से सम्मानित
Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_12.1

1. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के ऑनरेरी लाइफ मेम्बर के रूप में चुना गया है।

2. जॉनसन ने 153 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 239 विकेट लेने के साथ ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, 73 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैचों में 313 विकेट और 30 टी -20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का दावा किया जिसमें उन्होंने 38 विकेट लिए।
12.  पूर्व चेल्सी फुटबॉलर एशले कोल ने की फुटबॉल से संन्यास की घोषणा

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_13.1

1. पूर्व चेल्सी, आर्सेनल और इंग्लैंड के फुटबॉल खिलाड़ी एशले कोल ने 38 साल की उम्र में फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की। 
2. वह अपने 20 साल के करियर का अंत कर रहे हैं। उन्होंने 3 प्रीमियर लीग खिताब और सात एफए कप जीते, साथ ही साथ चेल्सी को 2011-12 चैंपियंस लीग जीतने में मदद की।

निधन 

13. मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर हाशमी ‘खय्याम’ का निधन

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_14.1

1. मशहूर वयोवृद्ध संगीतकार खय्याम का निधन हो गया है। उन्हें उमराव जान और कभी-कभी जैसी क्लासिक फिल्मों में उनके संगीत के लिए जाना जाता था। वे संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और पद्म भूषण से भी सम्मानित थे।  खय्याम का पूरा नाम मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी था लेकिन फिल्म जगत में उन्हें खय्याम के नाम से प्रसिद्धी मिली।  


14. साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता प्रोफेसर निरंजन सिंह तसनीम का निधन

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_15.1

1. प्रख्यात पंजाबी लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता प्रोफेसर निरंजन सिंह तसनीम का निधन हो गया।
2.  तसनीम को 1999 में उनके उपन्यास ‘गावचे अर्थ’ (द लॉस्ट मीनिंग) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो पंजाब पर आधारित था और 1984 में पंजाबियों का जीवन था। उन्हें 2015 में पंजाब के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “पंजाबी साहित्य रतन” से भी सम्मानित किया गया था। लुधियाना के SCD गवर्नमेंट कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।

विविध समाचार 

15. भारत बना SO2 का दुनिया का सबसे बड़ा उत्सर्जक देश

Daily Current Affairs 20th August 2019 | Daily GK Update | IN HINDI | Bankersadda Hindi_16.1

1. भारत एंथ्रोपोजेनिक सल्फर डाइऑक्साइड( SO2) का दुनिया का सबसे बड़ा उत्सर्जक देश बन गया है। पर्यावरण एनजीओ ग्रीनपीस द्वारा जारी नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, यह कोयला जलाने से उत्पन्न होता है, और वायु प्रदूषण में बहुत बड़ा हिस्सा होता है।


2. ओएमआई (ओजोन मॉनिटरिंग इंस्ट्रूमेंट) उपग्रह द्वारा ज्ञात दुनिया में भारत के सभी मानवजनित सल्फर डाइऑक्साइड (एसओ 2) हॉटस्पॉट का 15% से अधिक है।

 भारत में प्रमुख SO2 उत्सर्जन हॉटस्पॉट हैं:

  • मध्य प्रदेश में सिंगरौली
  • तमिलनाडु में नेवेली और चेन्नई
  • ओडिशा में तलचर और झारसुगुड़ा
  • छत्तीसगढ़ में कोरबा
  • गुजरात में कच्छ
  • तेलंगाना में रामागुंडम
  • महाराष्ट्र में चंद्रपुर और कोराडी


      RRB NTPC / IBPS RRB मेन्स  के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्स हेतु महत्वपूर्ण तथ्य :

  • नासा के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन; नासा का मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी, यूएस।
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me