Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 17th December 2019...

Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi

Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !




अंतरराष्ट्रीय समाचार

1. श्रीलंका सरकार अपनी ने नई आर्थिक फ्रेमवर्क नीति का किया विमोचन
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • श्रीलंका की नवनिर्वाचित सरकार ने अपनी नई फ्रेमवर्क नीति ‘विस्तास ऑफ़ प्रोस्पेरिटी एंड स्पलेंडर’ को जारी करने की घोषणा की है। 
  • फ्रेमवर्क से तात्पर्य सरकार द्वारा मंत्रालयों और विभागों को नीतियों के क्रियान्वयन में मार्गदर्शन करना है।
  • इसका नीति का लक्ष्य नागरिक अधिकार, संतुष्ट परिवार, सदाचारी, अनुशासित और न्यायपूर्ण समाज और समृद्ध राष्ट्र होने के चौगुना परिणाम प्राप्त करना है।
  • इस व्यापक आर्थिक कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों में 6.5% या उससे अधिक की जीडीपी विकास दर को बनाए रखना, 2020 से 2025 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 6,500 अमेरिकी डॉलर से अधिक प्राप्त करना शामिल है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
  • प्रधान मंत्री: महिंदा राजपक्षे

राज्य समाचार

2. मध्यप्रदेश के CM खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का करेंगे उद्घाटन
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ खजुराहो के शिल्पकला गाँव में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 
  • फिल्म समारोह के लिए निर्धारित टापरा टाकीज़ में देश विदेश सहित बुंदेलखंडी फिल्मों को दिखाया जाएगा। 
  • अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव का आयोजन राज्य सरकार के सहयोग से प्रयास संस्थान द्वारा किया जा रहा है। 
  • फिल्म समारोह के दौरान फिल्म सितारों के साथ चर्चा, फिल्म निर्माण कार्यशाला, मोबाइल फिल्म निर्माण कार्यशाला, नाटक, स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम, हर्बल वन मेला, पशु मेला आदि जैसे कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन
3. हरियाणा बारकोडिंग सॉफ्टवेयर “Trakea” को अपनाने वाला बना देश का पहला राज्य 
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • हरियाणा पुलिस ने फॉरेंसिक रिपोर्ट में एकत्र नमूनों की सटीक जानकारी हासिल करने के लिए एक नई तकनीक पर आधारित बारकोडिंग सॉफ्टवेयर “Trakea” का अनावरण किया है। 
  • इसी के साथ हरियाणा इस अनूठी बारकोडिंग प्रणाली की शुरुआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया हैं। 
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मधुबन की फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में Trakea बारकोडिंग प्रणाली का अनावरण किया।
  • पुलिस के अनुसार, Trakea सॉफ्टवेयर अपराध स्थल से एकत्र किए गए नमूनों की सटीक और फोरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट सुनिश्चित करता है, जो कि पुलिस बल द्वारा दशकों से इस्तेमाल किए जा रहे पारंपरिक तरीकों से बिलकुल अलग है। 
  • इस सॉफ्टवेयर को इंजीनियर अमित मिश्रा द्वारा विकसित किया गया हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य

पुरस्कार

4. यूएन ने दक्षिण सूडान में लोगो की मदद करने वाले भारतीय शांति सैनिकों को किया सम्मानित 
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • भारतीय शांति सैनिकों को संघर्ष से जूझ रहे दक्षिण सूडान में शांति स्थापित करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान और अपने कर्तव्यों से ऊपर उठकर स्थानीय लोगो की मदद करने के लिए सम्मानित किया गया है। 
  • भारत के लगभग 850 सैनिकों को देश से दूर जाकर दक्षिण सूडान के नागरिकों को बचाने और स्थायी शांति स्थापना करने के समर्पण और बलिदान के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया।
  • वर्तमान में, 2,342 भारतीय सैनिक और करीब 25 पुलिस कर्मी संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के तहत दक्षिण सूडान में तैनात हैं। 
  • ये पहला मौका है जब भारतीय सैनिकों को UNMISS के तहत सरकार और विपक्षी गुटों के बीच शांति वार्ता स्थापित करने के उनके प्रयासों के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की गई।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
  • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: श्री एंटोनियो गुटेरेस
5. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय जम्मू और कश्मीर को राष्ट्रीय पुरस्कार से करेगा सम्मानित
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर को चुना गया है। 
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने PMGSY-II के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 878.53 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 783.88 किलोमीटर लम्बे मार्ग को कवर करते हुए 147 सड़क और पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 
  • दस साल के रखरखाव के साथ मौजूदा सड़क बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए पूरी सड़क की लंबाई को मंजूरी दी गई है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू

नियुक्तियां

6. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे भारत के अगले सेना प्रमुख  
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष होंगे। वर्तमान में वह उप-सेनाध्यक्ष के पद पर कार्यत हैं। 
  • लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे जनरल बिपिन रावत का स्थान लेंगे, जो इस महीने की 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 
  • लगभग 40 साल के शानदार सैन्य सेवाकाल के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक आतंकवाद रोधी सक्रिय इलाको के अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे ऑपरेशन पवन के दौरान श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षक बल का हिस्सा थे। जम्मू-कश्मीर में अपनी बटालियन के कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें विशिष्ट सेना पदक से सम्मानित किया गया है। 
  • उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक से भी अलंकृत किया जा चुका है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय सेना का आदर्श वाक्य: Service Before Self
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • कमांडर-इन-चीफ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
7. आइ ए एस रवि मित्‍तल ने संभाला सूचना और प्रसारण सचिव का कार्यभार 
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • आइ ए एस अधिकारी रवि मित्तल ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नए सचिव का कार्यभार संभाला हैं। 
  • श्री मित्तल ने अमित खरे का पदभार ग्रहण किया जिन्हें उच्च शिक्षा विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।
  • इससे पहले, बिहार कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी, श्री मित्तल वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।
8. आर एन रवि को सौपा गया मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार 
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि को मेघालय के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। 
  • भारत के राष्ट्रपति ने मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय के “अवकाश” पर होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

समझौता

9. ICAR और नाबार्ड ने कृषि एवं जलवायु अनुसंधान के एमओयू पर किए हस्ताक्षर 

Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने सतत कृषि और जलवायु अनुकूल कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देने और एक्शन रिसर्च और विभिन्न तकनीकों को बेहतर बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • अनुसंधान एक भागीदारी मॉडल में जलवायु-लचीला प्रथाओं, मॉडल और एकीकृत और उच्च तकनीक खेती प्रथाओं में सक्रिय भागीदारी होगी। 
  • इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य स्थायी कृषि और जलवायु-लचीला खेती प्रणालियों को बढ़ावा देना था।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नाबार्ड की स्थापना: 12 जुलाई 1982
  • नाबार्ड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • नाबार्ड अध्यक्ष: हर्ष कुमार भनवाला

रक्षा समाचार

10. नेपाल में “सूर्य किरण-XIV” अभ्यास का हुआ आयोजन
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास “सूर्य किरण-XIV” नेपाल के रूपेन्देही जिले के सलझंडी में आयोजित किया गया।
  • संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास जंगल और पहाड़ी इलाकों में विद्रोह कार्रवाइयों से निपटने पर आधारित था और इसके अलावा प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से निपटने की कार्य प्रणाली से संबंधित भी अभ्यास किया गया।

बैठक और सम्मलेन

11. पंद्रहवें वित्त आयोग की 5 वीं EAC बैठक नई दिल्ली में की गई आयोजित 
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • पंद्रहवें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC) की 5 वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। 
  • बैठक में आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति, बुनियादी सुधार, जीएसटी सहित कर राजस्व, वित्तीय दायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम तथा राजकोषीय पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। 
  • इसके अलावा 2020-21 की रिपोर्ट सौंपे जाने और 2021 से 2026 तक की अवधि की रिपोर्ट की तैयारियों के सिलसिले में आयोग की कार्ययोजना से सलाहकार परिषद को अवगत कराया गया।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष : एन के सिंह

निधन

12. दिग्गज फिल्म अभिनेता डैनी ऐयलो का निधन
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • दिग्गज फिल्म अभिनेता डैनी ऐयलो का निधन हो गया, उन्हें डू द राइट थिंग और द गॉडफादर पार्ट II फिल्मों में निभाए उनके किरदार के लिए जाना जाता हैं। 
  • मंच और फिल्म के दिग्गज अभिनेता ऐइलो, स्पाइक ली की 1989 डू द राइट थिंग में पिज्जा पार्लर के मालिक का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय थे।

विविध

13. यूनेस्को ने बेल्जियम के Carnival of Aalst को विरासत सूची से हटाया
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
  • यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) ने बेल्जियम के ‘Carnival of Aalst’ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage of Humanity List) सूची से हटा दिया है। 
  • 2019 के कार्निवल के दौरान, परेड में नस्लवादी और यहूदी विरोधी एक फ्लोट का प्रदर्शन किया गया जो कि रूढ़िवादी यहूदियों का मज़ाक बनाने के लिए प्रदर्शित किया गया था। 
  • इस कार्निवल को 2010 में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया था।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले

14. ITBP ने अपने कर्मचारियों को समर्पित मेट्रीमोनियल पोर्टल का किया शुभारंभ
Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने अपने कर्मचारियों के लिए अपनी तरह की अनूठी पहल के अंतर्गत मेट्रीमोनियल वेबसाईट शुरू की है। 
  • वेबसाइट को ITBP द्वारा संचालित किया जाएगा और केवल इसके कर्मचारी ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। ये केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मचारियों को समर्पित और बेहतर संचालित पहला मेट्रीमोनियल पोर्टल है। 
  • वर्तमान में केंद्रीय बलों में 25,000 से अधिक अविवाहित पुरुष कार्यत हैं जबकि 1000 से अधिक महिला कर्मी अविवाहित हैं। 
  • बलों में नियुक्ति के बाद कर्मियों के कर्तव्यों और व्यस्तताओं को ध्यान में रखते हुए, उपयुक्त जीवन साथी खोजने के लिए इस वेबसाइट की शुरुआत की गई हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ITBP की स्थापना: 24 अक्टूबर, 1962
  • ITBP के डीजी: सुरजीत सिंह देसवाल

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

Start Preparing For LIC Assistant Main 2019!

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_16.1Daily Current Affairs 17th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_17.1

   All the Best BA’ians for LIC Assistant Mains and IBPS SO Prelims 2019 !!ह भी पढ़ें:

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me