Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 14th October 2019...

Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi

प्रिय पाठकों,

Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_0.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !

राष्ट्रीय समाचार

1. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन

Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन  मध्य प्रदेश में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत 14 से 21 अक्टूबर तक किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में 22 राज्यों के लोक, कला और संस्कृति के विविध रूपों को प्रदर्शित किया जाएगा। राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की पहल वर्ष 2015 में की गई थी।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री: प्रह्लाद सिंह पटेल।

    रैंक और रिपोर्ट

    2. पीएम मोदी बनें इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता

    Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बन गए हैं।
    • वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से आगे हैं।
    • इन्होंने तीन करोड़ फॉलोअर्स के माइलस्टोन को छुआ है जबकि इंस्टाग्राम पर डोनाल्ड ट्रंप को फॉलो करने वालों की संख्या एक करोड़ 49 लाख है, बराक ओबामा को फॉलो करने वालों की संख्या दो करोड़ 48 लाख है और जोको विडोडो को फॉलो करने वालों की संख्या 2 करोड़ 56 लाख है।
    पुरस्कार
    3. अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2019

    Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
    • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र 2019 में नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है। भारतीय मूल के अभिजीत बैनर्जी को अल्फ्रेड नोबेल 2019 की स्मृति में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।
    • उनके साथ-साथ एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को भी सम्मानित किया गया है। इन तीनों अर्थशास्त्रियों को ‘वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग’ पर उनके शोध के लिए सम्मानित किया गया है।
    • भारत में जन्मे अभिजीत बनर्जी एक अमेरिकी नागरिक हैं जबकि एस्थर डुफ्लो फ्रांसीसी-अमेरिकी हैं।
    • माइकल क्रेमर भी अमेरिका से हैं।
    • 58 साल के अभिजीत बनर्जी का जन्म भारत में हुआ था और उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है।
    • वह अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

    4. चंडी प्रसाद भट्ट को इंदिरा गांधी पुरस्कार

    Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
    • राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए चिपको आंदोलन के अग्रणी चंडी प्रसाद भट्ट को वर्ष 2017 और 2018 के लिए 31वें इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
    • उन्हें 1982 में रमन मैग्ससे पुरस्कार, 1986 में पद्म श्री, 2005 में पद्म भूषण और 2013 में गांधी शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
    • भट्ट को यह पुरस्कार 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उन्हें इस पुरस्कार से नवाज़ेंगी। इस पुरस्कार के स्वरूप उन्हें 10 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
    बैंकिंग

    5. जीवन बीमा परिषद ने शुरू किया पहला संयुक्त मास मीडिया अभियान

    Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
    • जीवन बीमा परिषद ने भारतीय जीवन बीमा उद्योग का पहला संयुक्त मास मीडिया अभियान  ‘Sabse Pehle Life Insurance’ शुरू करने का फैसला किया है।
    • यह नारा भारतीय परिवारों को उनके जीवन में मूलभूत आवश्यकता के रूप में पर्याप्त जीवन बीमा कवर का चयन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
    • जीवन बीमा परिषद का अभियान उन सभी 24 भारतीय जीवन बीमा कंपनियों के संयुक्त प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है, जो देश में जीवन बीमा जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सामान्य कथा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

      उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • जीवन बीमा परिषद के अध्यक्ष: एम. आर. कुमार; मुख्यालय: मुंबई।
      नियुक्तियां

      6. के. सतीश रेड्डी बनें IPA के अध्यक्ष

      Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
      • डॉ. रेड्डी कंपनी के चेयरमैन के. सतीश रेड्डी को 2019-2021 के लिये भारतीय फार्मास्युटिकल एलायंस (IPA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पैनेशिया बायोटेक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन उपाध्यक्ष बने रहेंगे।
      • वह पहले 2013 से 2015 के दौरान भी आईपीए के अध्यक्ष रह चुके हैं और उन्होंने फार्मास्युटिकल क्षेत्र और अर्थव्यवस्था से संबंधित नीतियों को आकार देने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।

      7. विकास वर्मा बनें मास्टरकार्ड इंडिया के COO

      Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
      • भुगतान प्रौद्योगिकी प्रमुख, मास्टरकार्ड इंडिया, ने विकास वर्मा को फर्म के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के रूप में नियुक्त किया है। वह देश में नई भागीदारी और डिजिटल भुगतान समाधान के विकास से संबंधित पहल का नेतृत्व करेंगे।
      • हाल ही में, मास्टरकार्ड ने भारत में अगले पांच वर्षों में 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 7,100 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है।

        उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • मास्टरकार्ड स्थापित: 1966; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएस।
        रक्षा समाचार

        8. इंडो-जापान का दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘Dharma Guardian-2019’

        Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
        • सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत और जापान के बीच दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘Dharma Guardian-2019’ मिज़ोरम में 19 अक्टूबर से 02 नवंबर 2019 तक आयोजित किया जाएगा।
        • भारतीय सेना और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (JGSDF) जिसमें 25 सैनिक शामिल हैं, दोनों इस अभ्यास में संबंधित देशों में विभिन्न आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान प्राप्त अनुभव साझा करने के लिए भाग लेंगे।
        • संयुक्त सैन्य अभ्यास से भारतीय सेना और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज (JGSDF) के बीच रक्षा सहयोग का स्तर बढ़ेगा, जो आगे चलकर दोनों राष्ट्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।

          उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
          • थल सेनाध्यक्ष: जनरल बिपिन रावत।

          9. सिएटल में शुरू भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास  ‘वज्र प्रहार 2019’

          Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
          • भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार 2019’ का 10वां संस्करण सिएटल के संयुक्त बेस लुईस-मैककॉर्ड (जेबीएलएम) में शुरू हो रहा है।
          • ‘वज्र प्रहार’ एक विशेष बल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है जो भारत और अमेरिका में बारी-बारी से आयोजित होता है। पिछले साल यह अभ्यास जयपुर में हुआ था।
          • यह अभ्यास संयुक्त मिशन योजना क्षमताओं और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं और अनुभव को साझा करने में सक्षम होंगे।
          • द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और रक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान से भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग और बढ़ेगा।
          महत्वपूर्ण दिवस

          10. विश्व मानक दिवस : 14 अक्टूबर

          Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
          • विश्व मानक दिवस (या अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस) प्रत्येक वर्ष 14 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।
          • इस दिन का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है।
          • 2019 का विषय: Video standards create a global stage
          खेल समाचार

          11. मंजू रानी ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

          Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
          • मंजू रानी को रूस के उलान-उडे में विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक से सम्मानित किया गया है। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रूसी एकातेरिना पाल्टसेवा ने 48 किलोग्राम श्रेणी में रानी को 4 -1 से हराया था।

          12. लक्ष्य सेन ने BWF वर्ल्ड टूर में अपना पहला खिताब जीता

          Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
          • भारत के उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने डच ओपन पुरुष एकल के फाइनल में जापान के युसुके ओनोडेरा को हराकर BWF वर्ल्ड टूर में अपना पहला खिताब जीता।
          • विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर काबिज 18 साल के इस खिलाड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 63 मिनट तक चले मुकाबले को 15-21, 21-14, 21-15 से अपने नाम किया।
          निधन

          13. अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का निधन

          Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
          • अंतरिक्ष में पहली बार चहलकदमी करने वाले रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का शुक्रवार को मॉस्को में निधन हो गया है। वह प्रसिद्ध सोवियत कॉस्मोनॉट थे जो 54 साल पहले अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाले पहले व्यक्ति बने।
          • इस मिशन के दौरान 18 मार्च, 1965 को लियोनोव अंतरिक्ष यान से बाहर निकले और 12 मिनट नौ सेकेंड तक चहलकदमी की।

          14. नोबेल के साहित्य पुरस्कार निकाय की पहली महिला प्रमुख सारा डेनियस का निधन

          Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
          • नोबेल के साहित्य पुरस्कार निकाय की पहली महिला प्रमुख सारा डेनियस का निधन हो गया है।
          • वह एक साहित्य आलोचक, प्रोफेसर और लेखिका थीं, जिन्होंने 2015 और 2018 के बीच स्वीडिश अकादमी की पहली महिला स्थायी सचिव के रूप में कार्य किया।
          पुस्तकें और लेखक

          15. 2020 में आएगी बिल गेट्स की नई किताब

          Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
          • माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के संस्थापक और अमेरिकी परोपकारक बिल गेट्स की नई किताब “How to Avoid a Climate Disaster: The Solutions We Have and the Breakthroughs We Need” का विमोचन जून 2020 में होगा।
          • यह पुस्तक ब्रिटेन स्थित एलन लेन के प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित की जाएगी। यह पुस्तक जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट को रोकने के संभावित समाधानों के बारे में है।
          विविध समाचार
          16. नरेंद्र मोदी ने अर्जन सिंह के सम्मान में जारी किया एक स्मारक डाक टिकट

          Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
          • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना के दिवंगत अर्जन सिंह के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।
          • उन्होंने अगस्त 1964 से जुलाई 1969 तक वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्य किया है। भारत सरकार ने उन्हें जनवरी 2002 में वायु सेना के मार्शल के रूप में नियुक्त किया था।
          • वह भारतीय वायुसेना के एकमात्र अधिकारी थे जिन्हें पांच-सितारा रैंक दिया गया था।
          • अर्जन सिंह भारतीय सैन्य इतिहास का एक प्रतीक है और उन्हें 1965 के युद्ध के दौरान एक युवा IAF को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिए याद किया जाता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी, उन्होंने कई देशों में भारत के राजदूत सहित विभिन्न पदों पर काम करना जारी रखा।

            उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
            • IAF की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932; IAF मुख्यालय: नई दिल्ली।
            • IAF का मोटो: Touch the sky with glory

            17. नन मरियम थ्रेसिया को दी गयी संत की उपाधि

            Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
            • वेटिकन सिटी के एक भव्य समारोह में केरल की भारतीय नन मरियम थ्रेसिया और चार अन्य लोगों को पोप फ्रांसिस द्वारा संत की उपाधि दी गयी है।
            • अन्य चार नन इंग्लिश कार्डिनल जॉन हेनरी न्यूमैन, स्विस लेवोमन मार्गगुइट बेज़, ब्राजील की सिस्टर डुलस लोप्स और इतालवी सिस्टर ज्यूसेपिना वैनीनी हैं।
            • सिस्टर थ्रेसिया ने मई 1914 में त्रिशूर में ‘कांग्रीगेशन ऑफ द सिस्टर्स ऑफ द होली फैमिली’ की स्थापना की थी और उन्हें रोम के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पवित्र ‘यूकेरिस्टिक सेलिब्रेशन समारोह के दौरान संत घोषित किया गया।

            Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

            More Current Affairs Show

            Practice Current Affairs & Banking Quiz

            You may also like to Read:

            Daily Current Affairs 14th October 2019 | Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_18.1

            prime_image
            [related_posts_view]
            QR Code
            Scan Me