Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 12th December 2019...

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi

Daily GK Update IN HINDI

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !




राष्ट्रीय समाचार

1. सामाजिक न्याय विभाग ने की राष्ट्रीय पुरस्कारों की शुरुआत

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने शराबबंदी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की योजना शुरू की है। 
  • इस योजना के तहत शराबबंदी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले संस्‍थाओं और व्‍यक्तियों को पुर‍स्‍कृत किया जाएगा। 
  • 26 जून 2020 को मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्‍यापार के खिलाफ अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेताओं को दिया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री: थावर चंद गहलोत

2. जम्‍मू में बांस की खेती पर कार्यशाला का किया जाएगा आयोजन
Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • जम्मू और कश्मीर में बांस की खेती पर इस महीने की 19 और 20 तारीख अपनी तरह की पहली कार्यशाला का आयोजन जम्मू में किया जाएगा। 
  • इस पहली कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह करेंगे। 
  • कार्यशाला जम्मू के कांदी क्षेत्रों में बांस की संभावित खेती को बढ़ावा देने, आर्थिक गतिविधि के रूप में इसके महत्व, उद्यमशीलता और रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू एंड कश्मीर के उपराज्यपाल: गिरीश चंद्र मुर्मू

अंतरराष्ट्रीय समाचार

3. दुनिया के पहले वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक विमान ने कनाडा में भरी उड़ान 

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • दुनिया के पहले पूरी तरह से बिजली से चलने वाले वाणिज्यिक विमान ने कनाडा के शहर वैंकुवर से परीक्षण के तौर पर शुरुआती 15 मिनट की उड़ान भरी। 
  • ये ई-प्लेन एक 62 साल पुराना छह यात्री क्षमता वाला डीएचसी-2 डी हैवीलैंड बीवर सीप्लेन है जिसमे 750 हॉर्सपावर की मोटर लगी है, जिसे ब्रिटिश-कोलंबिया आधारित चार्टर एयरलाइन कंपनी, हार्बर एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी ग्रेग मैकडेगॉल ने उड़ाया। 
  • इस विमान की मोटर को MagniX ने डिजाइन किया और हार्बर एयर के साथ मिलकर काम किया, जो वैंकूवर, व्हिस्लर स्की रिसॉर्ट और आसपास के द्वीपों के बीच हर साल हजारों लोगों को लाने-जाने का कार्य करती है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कनाडा की राजधानी: ओटावा; मुद्रा: कैनेडियन डॉलर
  • कनाडा के प्रधान मंत्री: जस्टिन ट्रूडो

पुरस्कार

4. प्रियंका चोपड़ा को माराकेच फिल्म महोत्सव में किया गया सम्मानित

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को प्रसिद्ध जेमा एल फना स्क्वायर में आयोजित माराकेच फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया। 
  • प्रियंका चोपड़ा को सिनेमा में उनके दो दशक से किए जा रहे महतवपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 
  • प्रियंका के अलावा अवॉर्ड समारोह में हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट रेडफोर्ड, मोरक्को की अभिनेत्री मूना फत्तेउ और फ्रेंच फिल्ममेकर बरट्रैंड तावेर्निएर अन्य लोगों कई सितारों को सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

5. ओडिशा ने जगा मिशन के लिए जीता वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड 

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • ओडिशा को ओडिशा लाइववेबल हैबिटेट मिशन (OLHMकहे जाने वाले जगा मिशन ( Jaga Mission) के लिए वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड के कांस्य पुरस्कार से पुस्कृत किया गाया हैं, जो कि झुग्गी भूमि से सबंधित मिशन है, जिसमे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लाखों शहरी-गरीब लोगों के लाभ के लिए कार्य किया जाता है। 
  • ये पुरस्कार ब्रिटेन की संस्था वर्ल्ड हैबिटेट द्वारा दिया जाता हैं, जिसे दुनिया भर में नवाचार आवास परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।
  • जगाहाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (HUDD), ओडिशा सरकार के अधीन एक सोसायटी है।
  • OLHM-JAGA का उद्देश्य झुग्गियों को रहने योग्य आवासों में बदलना हैं और जिसके तहत झुग्गियों में रहने वाले 52,682 शहरी गरीब परिवारों को भूमि अधिकार प्रमाणपत्र दिया जाता है। 
  • यह मिशन सितंबर 2017 में पारित ओडिशा लैंड राइट्स टू स्लम डावर्स एक्ट के तहत कार्य करता है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर; राज्यपाल: गणेशी लाल
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री : नवीन पटनायक

समझौता

6. डेल टेक्नोलॉजीज ने यूनेस्को के साथ शिक्षा की गुणवत्ता के लिए मिलाया हाथ

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • डेल टेक्नोलॉजीज ने यूनेस्को MGIEP (महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन फॉर पीस) के साथ अध्यापकों को ICT उपकरणों का इस्तेमाल कर कक्षाओं को प्रौद्योगिकी सक्षम बनाए जाने के लिए साझेदारी की घोषणा की हैं। 
  • सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) उपकरणों को डेल आरम्भ और फ्रैमरेस्पेस प्लेटफॉर्म द्वारा विकसित किया गया हैं।
  • इस साझेदारी से संयुक्त राष्ट्र के शांतिपूर्ण और स्थायी समाज के निर्माण के शिक्षा लक्ष्य 4.7 को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। 
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र के सदस्य-राज्यों द्वारा सतत विकास लक्ष्य 4 (SGD 4) के तहत उल्लिखित के रूप में गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से शिक्षकों को आईसीटी और सीमांत प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर प्रशिक्षण देने पर केंद्रित होगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले

व्यापार समाचार

7. Xiaomi ने भारत में “Mi Credit”  सेवा की लॉन्च 
Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • Xiaomi ने भारत में एंड्रॉइड फोन पर ऋण सुविधा देने के लिए  “Mi Credit” सेवा लॉन्च की है। 
  • “Mi Credit” प्लेटफॉर्म के तहत कोई भी ग्राहक एक लाख रुपये तक का ऋण ले सकता हैं। 
  • इसके आलावा कंपनी भारत में कई और फाइनेंसियल उत्पाद शुरू करने की योजना बना रही है। 
  • कंपनी पायलट प्रोजेक्ट के तहत Mi Credit प्लेटफॉर्म का संचालन कर रही है।
  • Xiaomi ने Mi Credit सेवा देने के लिए वर्तमान ऋणदाता आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड, मनी व्यू, अर्लीसैलरी, जेस्टमनी और क्रेडिटविद्या के साझेदारी की है। 
  • सभी MIUI फोन Mi Credit ऐप के साथ बाजार में आएंगे, और इसे Google Play Store से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

रक्षा समाचार

8. नौसेना हथियार प्रणालियों की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी: NAVARMS-19

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • नौसेना हथियार प्रणाली ‘NAVARMS-19’ पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी के चौथे संस्करण नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस, डेवलपमेंट एन्क्लेव आरंभ हो गया है। 
  • इस प्रदर्शनी का विषय “Make in India – Fight Category: Opportunities and Imperatives” है।
  • NAVARMS देश में नौसेना हथियार प्रणालियों पर आयोजित होने वाली एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी है। 
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख: करमबीर सिंह

अर्थव्यवस्था समाचार

9. ADB ने भारत की जीडीपी दर पूर्वानुमान में की कटौती

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 5.1% कर दिया है। 
  • एडीबी द्वारा कहा गया है कि रोजगार में आई कमी के कारण खपत प्रभावित हुई और ग्रामीण फसलों के खराब होने की समस्या से जूझ रहे हैं।
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एशियन डेवलपमेंट बैंक मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस; अध्यक्ष: ताकीहीको नकाओ

शिखर सम्मेलन और सम्मेलन

10. स्विट्ज़रलैंड होगा BioAsia2020 का भागीदार देश 

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • तेलंगाना के हैदराबाद में “टुडे फ़ॉर टुमॉरो” थीम के साथ 17 से 19 फरवरी, 2020 तक आयोजित होने वाले BioAsia2020 के 17 वें संस्करण में स्विट्जरलैंड भागीदार देश होगा। 
  • स्विट्ज़रलैंड मेडिकल हेल्थकेयर की दुनिया में नई-नई तकनीको का इस्तेमाल कर रहा है जिसके कारण स्विट्जरलैंड की कई फार्मास्युटिकल कंपनियां मेडिकल हब के रूप में उभरी हैं। 
  • जबकि हैदराबाद शहर स्वास्थ्य तकनीक के क्षेत्र का मुख्य केंद्र बन गया है और जो बायो एशिया समिट के जरिए देश को स्विट्जरलैंड हेल्थ टेक इकोसिस्टम से अवगत कराएगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • स्विट्जरलैंड की राजधानी: बर्न; स्विट्जरलैंड की मुद्रा: स्विस फ्रैंक

खेल समाचार

11. जीएस लक्ष्मी ने रचा इतिहास, पुरुषों के वनडे में रैफरी बनने वाली बनेंगी पहली महिला
Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • भारतीय मैच रेफरी जी. एस लक्ष्मी पुरुषों के एकदिवसीय मैंचो में पहली महिला मैच रेफरी बनने के लिए तैयार है। 
  • वह आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 की तीसरी श्रृंखला में मैच रेफरी की भूमिका निभाईंगी। 
  • श्रृंखला का पहला मैच संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • इससे पहले वह मई में मैच रैफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी थीं। 
  • लक्ष्मी को तीन महिला एकदिवसीय, 16 पुरुष टी20 और सात महिला टी 20 मैचों का अनुभव है।

निधन

12. पूर्व अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख पॉल वोल्कर का निधन

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • पूर्व अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख पॉल वोल्कर का निधन। 
  • उन्हें 1979 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 
  • वह ब्याज दरों में वृद्धि कर मुद्रास्फीति से निपटने के लिए लोकप्रिय थे। 
  • वे अमेरिका के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री भी थे।

महत्वपूर्ण दिन

13. अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस: 12 दिसंबर

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इसकी आधिकारिक घोषणा फरवरी 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा की गई थी और उसी वर्ष पहली बार 12 दिसंबर इस दिवस को मनाया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय तटस्थता दिवस मनाए जाने का उद्देश्य निवारक कूटनीति के उपयोग को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में तटस्थता के मूल्य के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से है।

14. अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस: 12 दिसंबर 

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
  • अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (UHC Day) प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का उद्देश्य सभी वर्ग के लोगो  वहनीय, उत्तरदायी, गुणवत्तापूर्ण एवं यथोचित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 
  • इसमें रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास देखभाल भी शामिल हैं।  वर्ष 2019 के UHC दिवस का विषय “कीप द प्रोमिस” है
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2017 में 12 दिसंबर को 72/138वे संकल्प द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। 
  • सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस का मतलब हर व्यक्ति के लिए वित्तीय कठिनाई का सामना किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच हैं। 
  • सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज में संयुक्त राष्ट्र द्वारा नए सतत विकास लक्ष्य अपनाने को शामिल किया गया है।

विविध

15. ASI ने देश के 138 स्मारकों को “Must See” के रूप में किया चिन्हित

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 138 स्मारकों को “Must See” (अवश्य देखें) स्मारकों के रूप में चिन्हित किया हैं, साथ ही इसकी जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के “Must See” पोर्टल पर भी साझा गई की है। 
  • भारत में 38 विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें से 22 सांस्कृतिक स्थल हैं जिनमें स्मारक/इमारतें और गुफाएँ शामिल हैं, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में हैं।
  • ASI की ‘Must See’ सूची में प्रथम श्रेणी के भारतीय स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों को शामिल किया गया है, जो यूनेस्को की (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। 
  • इस प्रकार के स्मारक और स्थल कला और वास्तुकला, योजना और डिजाइन का अद्भुत मेल दर्शाते हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संस्थापक: अलेक्जैंडर कनिंघम
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्थपना: 1871
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय: नई दिल्ली

16. PUMA ने सुनील छेत्री को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर 
Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
  • पुमा (PUMA) कंपनी ने भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को 3 साल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बानाने का करार किया है। 
  • बेंगलुरु एफसी के कप्तान वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। 
  • वह सबसे अधिक लोकप्रिय भारतीय खिलाड़ी हैं और भारत में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। 
  • उन्हें छह बार AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है। 
  • साथ ही उन्हें 2011 के अर्जुन पुरस्कार और 2019 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया हैं।

17. पेप्सिको ने सलमान खान को बनाया पेप्सी का ब्रांड एंबेसडर 

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_18.1
  • पेप्सिको ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भारत में अपने प्रमुख ब्रांड पेप्सी का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 
  • पेप्सी का ग्रीष्मकालीन 2020 अभियान, सलमान खान की आगामी चर्चित फिल्म “दबंग -3” पर आधारित होगा। पेप्सीको इंडिया नई एसोसिएशन का लाभ उठाने के लिए 360 डिग्री अभियान शुरू करेगी।
  • सलमान खान तीन साल पहले पेप्सिको उत्पाद “थम्स अप” के भी ब्रांड एंबेसडर रह चुके है।
नियुक्तियां
18. सी सुगंधराजाराम होंगे घाना के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त
Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_19.1

  • सी सुगंधराजाराम को घाना गणराज्य के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान उच्चायुक्त बीरेंद्र सिंह यादव का स्थान लेंगे। 
  • सी. सुगंधराजाराम वर्तमान में दक्षिण जर्मनी में भारत के महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्यदूत हैं।

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.


https://www.youtube.com/watch?v=HXc-soblEiQ&t=1s

Start Preparing For LIC Assistant Main 2019!

Practice Current Affairs & Banking Quiz

Read This IN Hindi

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_20.1Daily Current Affairs 12th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Bankersadda Hindi_21.1

   All the Best BA’ians for LIC Assistant Mains and IBPS SO Prelims 2019 !!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me