Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 10th December 2019...

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi

Daily GK Update IN HINDI

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !




राष्ट्रीय समाचार

1. वॉलमार्ट, (MSME) क्षेत्र के 50,000 उद्यमियों को करेगा प्रशिक्षित

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • अमेरिकी रिटेल दिग्गज कम्पनी वॉलमार्ट ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) क्षेत्र के 50,000 उद्यमियों को प्रशिक्षित करने का निर्णय किया हैं। 
  • इसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में भारत में 25 इंस्टीट्यूट हब खोलने का हैं जिसमे MSME क्षेत्र के उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 
  • यह संस्थान देश भर में ‘वॉलमार्ट वृद्धी सप्लायर डेवलपमेंट प्रोगाम’ के तहत खोले जाएंगे। 
  • ये संस्थान रणनीतिक रूप से उत्पादन-निर्माण स्थलों के नजदीक खोले जाएंगे और जो वॉलमार्ट द्वारा “भारत के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता” का हिस्सा होंगे।
  • इन संस्थानों को शुरू करने के लिए वॉलमार्ट ने एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन Swasti के साथ साझेदारी की है, जिसे स्थानीय विश्वविद्यालयों से अकादमिक समर्थन प्राप्त होगा।

बैंकिंग और अर्थव्यवस्था समाचार

2. एक्जिम बैंक रक्षा खरीद के लिए बांग्लादेश को देगा 500 मिलियन डॉलर का कर्ज

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • भारत का एक्ज़िम बैंक (एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ़ इंडिया) पड़ोसी देश सहयोग के तहत बांग्लादेश को रक्षा-संबंधी उपकरण के लिए 500 मिलियन डॉलर (3561 करोड़ रुपये) का लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) प्रदान करेगा। 
  • एक्ज़िम बैंक ने इस संबंध में 11 अप्रैल, 2019 को बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग (AFD) के साथ समझौता किया हैं। समझौता 7 नवंबर, 2019 से प्रभावी हो गया और ऋण की उपयोगिता अवधि हस्ताक्षर करने की तिथि से 10 वर्ष है। 
  • इस ऋण समझौते के तहत, भारत से वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात के वित्तपोषण को विदेश व्यापार नीति (FTP) के अधीन होंगी। 
  • कुल ऋण में से, अनुबंध का 75 फीसदी हिस्सा विक्रेता द्वारा लागू किया जाएगा और शेष 25% बांग्लादेश सहित भारत के बाहर से अनुबंध के प्रयोजन के लिए विक्रेता द्वारा खरीदा जाएगा। खरीद की प्रकृति के आधार पर अनुबंध की कीमत 75% से 65% तक कम की जा सकती है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एक्ज़िम बैंक की स्थापना: 1 जनवरी 1982
  • एक्ज़िम बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • एक्ज़िम बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): डेविड रस्किनथा

3. PMMY के तहत 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋणों को दी गई मंजूरी 
Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • केंद्र सरकार ने सुचना दी हैं कि इस साल 1 नवंबर तक प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाPMMY के तहत 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण को मंजूरी दी गई हैं। 
  • PMMY सर्वेक्षण के निष्कर्षों के अनुसार, अप्रैल 2015 से मार्च 2018 के बीच मुद्रा ऋण लेने वाले प्रतिष्ठानों में लगभग पांच करोड़ कर्मी काम कर रहे थे। 
  • सर्वेक्षण से पता चला है कि इन ऋणों के लाभार्थियों, उन आर्थिक गतिविधियों को बनाए रखने में सक्षम हुए हैं जिनके लिए उन्होंने ऋण लिया था।

व्यापार समाचार

4. NSE ने सरकारी बॉन्ड पर ब्याज दर विकल्प देने की शुरुआत 

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस साल के सरकारी बॉन्ड पर ब्याज दर के विकल्प देने की शुरुआत की हैं। 

    एक्सचेंज ने शुरुआत के पहले दिन 5,926 अनुबंध का कारोबार दर्ज किया। 

  • एक्सचेंज ने फिक्स्ड इनकम डेरिवेटिव्स एसेट क्लास में एक और साधन जोड़ा है। ब्याज दर विकल्प संस्थागत निवेशकों को गैर-रैखिक उत्पाद के माध्यम से जोखिम का प्रबंधन करने की क्षमता प्रदान करेगा।
  • ये ब्याज दर विकल्प 2029 में परिपक्व हुए 10 साल के सरकारी बांडों पर आधारित हैं, जिसमें कूपन दर 7.26 प्रतिशत और 6.45 प्रतिशत शामिल है। 
  • वर्तमान में, ब्याज दर वायदा अवशिष्ट परिपक्वता के लिए सात सरकारी बांडों पर 4 साल से 15 साल तक के लिए उपलब्ध है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एनएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: विक्रम लिमये

समझौता

5. तेल और गैस क्षेत्र में विकास के लिए NSIC और अरामको ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • भारत के तेल और गैस क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) और सऊदी अरामको (एशिया) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए। 
  • इस समझौते से भारतीय एमएसएमई को वैश्विक स्तर पर विक्रेताओं के रूप में स्थान बनाने में सहायता मिलेगी।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम की स्थापना: 1955 
  • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम प्रमुख मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है।

नियुक्तियां

6. NBF ने अर्नब गोस्वामी को चुना अपना नया अध्यक्ष 
Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • देश के 78 से अधिक समाचार चैनलों के संघ न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (NBF) ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को अपने गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुना है। 
  • NBF 14 भाषाओं में 78 समाचार चैनलों का निकाय हैं, जो 25 राज्यों के प्रसारकों का प्रतिनिधित्व करता है। समाचार सामग्री पर पारदर्शी लाने के लिए नए स्व-नियामक संगठन की घोषणा जनवरी 2020 के अंत तक की जाएगी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन का गठन: जुलाई 2007

पुरस्कार

7. चार प्रख्यात राजनयिकों को ‘द दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • संयुक्त राष्ट्र ने चार प्रख्यात राजनयिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण विश्व बनाने की दिशा में गए उनके कार्यों के लिए इन्हें ‘द दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया है।
सम्मानित किए गए राजनयिक हैं:
  • कजाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और यूएन में स्थायी प्रतिनिधि : केराट अब्द्रेखमनोव
  • संयुक्त राष्ट्र में साइप्रस के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि: निकोलस एमिलियौ
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 72वें सत्र के पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र में स्लोवाकिया के स्थायी प्रतिनिधि : फ्रांतेसेक रूजिका
  • संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के स्थायी प्रतिनिधि: वलोडिमिर येलचेंको
  • अमेरिका के दिवाली फाउंडेशन ने इन पुरस्कारों की शुरुआत 2017 में की थी, इन पुरस्कारों अब ऑस्कर ऑफ डिप्लोमेसी ’के रूप में जाना जाता है। यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत विश्व में सुरक्षा और शांतिपूर्ण  सामाजिक आशाओं को बनाए रखने और इसी दिशा में किए जाने वाले निस्वार्थ कार्यो को चिन्हित करने के लिए दिए जाते है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दिवाली फाउंडेशन यूएसए के अध्यक्ष: रंजू बत्रा

8. अबू धाबी बना दुनिया का प्रमुख खेल पर्यटन स्थल
Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • ओमान के मस्कट में आयोजित किए जा रहे विश्व यात्रा पुरस्कार (WTA) के 26वें संस्करण में अबू धाबी (यूएई) को  वर्ल्डस लीडिंग स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में चुना गया है। यह लगातार 7वां मौका है जब अबू धाबी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
  • यह पुरस्कार इस साल अबू धाबी को मिले प्रतिष्ठित पुरस्कारों में नवीनतम है, जिसमें WTA के पश्चिम एशिया संस्करण में लीडिंग बिज़नेस टूरिज्म डेस्टिनेशन, और ब्रिटेन के सेलिंग ट्रैवल एजेंट्स, च्वाइस अवार्ड्स में बेस्ट सिटी ब्रेक के रूप में चुना जाना शामिल है।
  • अबू धाबी, फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2017 और 2018,यूएई के संस्करण की मेजबानी, एएफसी एशियन कप 2019, स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2019, यूएफसी 242 का प्रदर्शन और ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया का अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच की मेजबानी जैसे विश्व के शीर्ष खेल आयोजनों के बाद 2019 में स्पोर्ट्स टूरिज्म में एक बार फिर से प्रीमियम टूरिज्म के रूप में उभरा है।
  • संयुक्त राष्ट्र विश्व यात्रा संगठन, UNWTO को खेल पर्यटन में दुनिया भर में पर्यटन के सबसे उभरते क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। विश्व यात्रा पुरस्कार की स्थापना 1993 में यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य उद्योगों के सभी प्रमुख क्षेत्रों में उत्कृष्टता को चिन्हित करने और पुरस्कृत करने के लिए की गई थी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएई के राष्ट्रपति: खलीफा बिन जायद अल नाहयान 
  • यूएई की राजधानी:  अबू धाबी 
  • यूएई की मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम

रैंक और रिपोर्ट

9. 2018 में विश्व भर में हथियारों की बिक्री में हुई 5% वृद्धि

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • वर्ष 2018 में विश्व भर में हथियारों की बिक्री में लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

    स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हथियारों के बाजार में अमरीका का दबदबा है। 

  • हथियारों के 100 सबसे बड़े निर्माताओं का कुल कारोबार 420 अरब डॉलर हो गया है। इसमें 59 प्रतिशत या लगभग 246 बिलियन डॉलर का हिस्सा अमरीकी हथियार निर्माताओँ का है जिसमे पिछले वर्ष 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं।
  • अमेरिका के बाद हथियार उत्पादन में रूस का स्थान दूसरा है और बाजार में उसकी हिस्सेदारी 8.6  प्रतिशत है। 
  • हथियार बाजार में ब्रिटेन का हिस्सा 8.4 प्रतिशत और फ्रांस का 5.5  प्रतिशत है। पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध न होने के कारण रिपोर्ट में चीन का नाम नहीं है। विश्व के सबसे बड़े शस्त्र निर्माताओं में अमरीका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन 2009 से शीर्ष पर बनी हुई है। 
  • जिसका पिछले वर्ष का कारोबार 47.3 बिलियन डॉलर रहा था। विश्व बाजार में हथियारों की बिक्री का 11 प्रतिशत हिस्सा अकेली इस कंपनी का है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लॉकहीड मार्टिन के अध्यक्ष और सीईओ: मार्लिन ए. ह्युसन

रक्षा समाचार

10.पूर्व वायुसेना प्रमुख धनोआ के सम्मान में राफेल विमानों पर अंकित किया जाएगा ‘BS’
Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • हाल ही में सेवानिवृत्त हुए वायुसेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ के सम्मान में भारतीय लड़ाकू विमान राफेल की टेल पर ‘BS’ लिखे शीर्षक के साथ उड़ान भरेंगे। 
  • भारतीय वायु सेना ने 30 राफेल विमानों की टेल पर ‘BS’  चिन्हित करने का फैसला किया है। 
  • जबकि छह राफेल प्रशिक्षण विमानों की टेलों पर वर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के सम्मान में RB चिन्हित किया जाएगा, जिन्होंने इस मेगा-सौदे में मुख्य वार्ताकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय वायु सेना स्थापना: 8 अक्टूबर 1932, भारत
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

11. यूएई और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास आयरन यूनियन-12 हुआ आरंभ 

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • संयुक्त अरब अमारात और अमरीका की थलसेनाओं के बीच आयरन यूनियन-12 नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास आरम्भ हो गया हैं। 
  • ‘आयरन यूनियन 12’ अभ्यास के दौरान दोनों पक्ष युद्धक और नीतिगत क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे। 
  • संयुक्त अरब अमारात के मित्र देशों के साथ ऐसे सैन्य अभ्यास नवीनतम गतिविधियों के साथ सुसंगत तरीके से होते हैं और इनमें वहां की सेनाओं की इस क्षेत्र में हर प्रकार के खतरे और चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहने के संकल्प की भी झलक मिलती है।

खेल समाचार

12. WADA ने रूस को 4 साल के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलों से किया बैन
Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • विश्व डोपिंग एजेंसी (WADA) ने रूस पर 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक सहित विश्व चैम्पियनशिप और अन्य विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है, वाडा ने मास्को लैब डेटा से छेड़छाड़ करने के आरोप में रूस पर ये प्रतिबंध लगाया है। 
  • विश्व स्तरीय कार्यक्रमों में रूसी ध्वज और राष्ट्रगान पर भी प्रतिबंध लगा गया है।
  • रूस की डोपिंग एजेंसी के पास वाडा की सज़ा के खिलाफ अपील करने के लिए 21 दिन का समय है, उनकी अपील कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में भेजी जाएगी। 
  • 2016 में आई मैकलेरन की रिपोर्ट में रूस में विशेष रूप से 2011 और 2015 के देश-प्रायोजित डोपिंग का खुलासा किया था ।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वाडा के अध्यक्ष: सर क्रेग रीड; मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा
  • स्थापना: 10 नवंबर 1999

महत्वपूर्ण दिन

13. मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
  • मानवाधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस 10 दिसंबर, 1948 को अस्तित्व में आया, जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों को विश्व स्तर अपनाए जाने की घोषणा की थी।
  • यह दिन विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष सभी लोगों के लिए एक समान मानकों को स्थापित करने और सशक्त बनाने के लिए मनाया जाता हैं । इसके आलावा इस दिवस को मनाने उद्देश्य विश्वभर के लोगों का ध्यान मानवाधिकारों की ओर आकर्षित करना हैं।
  • इस वर्ष मानव अधिकारों को अपनाए जाने की 71वीं वर्षगांठ हैं। 
  • इस वर्ष का विषय “यूथ स्टैंड अप फॉर ह्यूमन राईट” हैं, जिसका उद्देश्य मानवाधिकार सुनिश्चित करने में युवाओं की भूमिका को चिन्हित करने के लिए, उनकी आवाज़ को प्रोत्साहित करना और अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण में वैश्विक लोगो की विस्तृत श्रृंखला को शामिल करना है।

विविध

14. KVIC ने 500 बक्सों, 500 चाकों और चमड़े की 500 किटों का किया वितरण 

Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने राजस्थान के बूंदी जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मधुमक्खी पालन के 500 बक्सों, मिट्टी के बर्तन बनाने की 500 चाकों और चमड़े की 200 किटों का वितरण किया । 
  • KVIC मधु मिशन, कुम्हार सशक्तिकरण मिशन और लेदर मिशन के तहत मधुमक्खी पालन, मिट्टी के बर्तन बनाने की कला और चर्म उद्योग को दोबारा जीवित करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रहा है।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर और समाज के कमजोर वर्ग को सहायता देने के लिए किया गया था। 
15. नीलगिरि माउंटेन रेलवे विदेशी पर्यटकों के लिए चलाएगा विशेष रेल सेवा 
Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
  • यूनेस्को की ऐतहासिक धरोहरों में शामिल नीलगिरि माउंटेन रेलवे (NMR) ने विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष रेल सेवा चलाने का फैसला किया हैं। 
  • इस रेल सेवा में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई देशों के 71 पर्यटकों, कुन्नूर से ऊटी तक एक विशेष भाप इंजन द्वारा यात्रा का लुफ्त लेंगे। 
  • उनका स्वागत विशेष स्मृति चिन्ह और उपहार के साथ-साथ मूल एडमोंटन टाइप कार्डबोर्ड टिकट देकर किया जाएगा।
  • NMR दुनिया के उन रेलवे में से एक है जो अद्वितीय रैक और पिनियन प्रणाली का उपयोग करता है, यह विशेष तीसरी रेल सेवा तमिलनाडु के मेट्टुपालयम पश्चिमी घाट से पश्चिमी घाट में पहाड़ो की रानी कहे जाने वाले ऊटी की पहाड़ियों के बीच चलेगी। 
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस में, यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले

16. राजौरी में हर मौसम के अनुकूल 72 मीटर लम्‍बे पुल का हुआ उद्घाटन 
Daily Current Affairs 10th December 2019 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_17.1

  • जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने राजौरी में 72 मीटर लंबे मल्टी सेल बॉक्स टाइप लोड क्लास 70 पुल राष्‍ट्र को समर्पित किया। 
  • यह पुल द्राज नाला पर है और द्राज क्षेत्र को राजौरी जिले के अंतर्गत तहसील कोट्रान्‍का से जोड़ता है। इस पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किया गया है।
  • द्राज पुल सैन्य के साथ-साथ राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण पुल है। 
  • इस पुल से सभी मौसमों में सैनिकों के साथ-साथ स्थानीय लोगो की भी आवाजाही में आसान होगी।

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me