Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 10 January 2020...

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 10 जनवरी की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !




राष्ट्रीय समाचार

1. रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए आईपी आधारित VSS प्रणाली करेगा स्थापित

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
  • भारतीय रेलवे द्वारा सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में प्रमुख स्टेशनों पर इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) आधारित वीडियो सर्विलेंस प्रणाली (VSS) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 
  • रेलवे बोर्ड ने निर्भया फंड के तहत भारतीय रेलवे के 983 स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस प्रणाली स्थापित के करने के कार्यों को मंजूरी दी है।
  • इस वर्ष वीडियो सर्विलेंस प्रणाली स्थापित करने के लिए निर्भया निधि से भारतीय रेल को 250 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 
  • पहले चरण में देशभर में 200 स्टेशनों पर वीएसएस स्थापित की जा रही है जिसमे से अब तक देशभर के 81 स्टेशनों पर कार्य पूरा हो चुका है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • रेल मंत्री: पीयूष गोयल
2. जनगणना-2021 इस साल अप्रैल से होगी शुरू 
Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • अप्रैल 2020 से शुरू होने वाली जनगणना-2021 पहली अप्रैल से शुरू होकर 30 सितंबर 2020 तक पूरी की जाएगी। 
  • 2021 की जनगणना एक मोबाइल फोन एप्लिकेशन के माध्‍यम से की जाएगी। 
  • जनगणना कर्मी घरों की सूची तैयार करने के लिए परिवार के मुखिया के मोबाइल नम्‍बर, शौचालयों, टेलीविजन, इंटरनेट, वाहनों और पीने के पानी के स्रोत सहित कई जानकारी मागेंगे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्‍त, : विवेक जोशी

राज्य समाचार

3. तमिलनाडु के सुचिन्द्रम थानुमलयन मंदिर का लोकप्रिय रथ महोत्सव हुआ आरंभ  

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • तमिलनाडु के सुचिन्द्रम थानुमलयन मंदिर का लोकप्रिय रथ उत्सव आरंभ हो गया हैं। सत्रहवीं शताब्दी में बना ये मंदिर अपनी स्थापत्य भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। 
  • मंदिर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शैव के साथ-साथ वैष्णव दोनों संप्रदायों के लिए पवित्र स्थल है। 
  • यहाँ 22 फीट ऊंची एक अंजनेय प्रतिमा है, जो सिंगल ग्रेनाइट ब्लॉक नक्काशीदार है। यह भारत में इस तरह की सबसे ऊँची मूर्तियों में से एक है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कावेरी नदी पर तमिलनाडु में मेट्टूर बांध है
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: के पलानीस्वामी
  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित
  • तमिलनाडु राजधानी: चेन्नई

नियुक्तियां

4. एम नागराज को हुडको का अध्यक्ष एवं एमडी किया गया नियुक्त 

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • एम नागराज को सार्वजनिक क्षेत्र कंपनी आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। 
  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 
  • नागराज को आवास, इंफ्रास्ट्रक्चर वित्त, स्किल डेवलपमेंट और सामाजिक क्षेत्र में लघु वित्त तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे बहु-आयामी क्षेत्रों का अनुभव है। 
  • हुडको आवास और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए ऋण प्रदान करता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
  • हुडको का मुख्यालय: नई दिल्ली
  • हुडको की स्थापना: 25 अप्रैल 1970

बैंकिंग समाचार

5. RBI ने “वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया” को दी मंजूरी

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और अन्य ऋण देने वाले संस्थानों के लिए अपने ग्राहक को पहचानिए (के वाई सी) से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। 
  • RBI द्वारा KYC में संशोधन कर विनियमित बैंकों और अन्‍य ऋणदाता संस्‍थाओं को वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (V-CIP) के इस्‍तेमाल को मंजूरी दे दी है। 

    इस कदम से दूरदराज के ग्राहकों को मदद मिलेगी। 

  • साथ ही V-CIP, RBI केअपने ग्राहक को पहचानिए (KYC) नियमों को पूरा करते हुए बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं को सुविधा प्रदान करेगा। V-CIP के तहत रिकोर्ड की जा रही वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड करना और उस पर तारीख तथा समय की मुहर लगाना आवश्यक होगा।
  • इसके अलावा RBI ने बैंको को ग्राहक पहचान प्रक्रिया (CIP) के दौरान ग्राहको से लिए गए पैन कार्ड की क्लियर पिक्चर लेने की भी सलाह दी है। 
  • साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं को भारत में ग्राहक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ग्राहक के स्थान की जानकारी जिओ टैंगिंग के माध्यम से करने की सलाह दी हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

रक्षा समाचार

6. मार्च में विशाखापत्तनम तट पर किया जाएगा नौसैनिक अभ्यास MILAN का आयोजन

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
  • विशाखापट्टनम मार्च 2020 में एक और अंतर्राष्ट्रीय नौसेना अभ्यास ‘MILAN‘ की मेजबानी करने के लिए तैयार है। 
  • वर्ष 2020 के इस अभ्यास का विषय ‘सिनर्जी एक्रॉस द सीज’ है। 
  • MILAN 2020 एक बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास है जिसका उद्देश्य विदेशी-मित्र नौसेनाओं के बीच अभ्यास के दायरे और जटिलता में वृद्धि करना और समुद्री क्षेत्र में सर्वोत्तम अभ्यास करना है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वभूषण हरिचंदन

7. स्वदेशी विमान वाहक पोत ‘विक्रांत’ 2021 में हो सकता हैं नौसेना में शामिल
Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
  • भारत का पहला देश में तैयार होने वाला विमानवाहक पोत विक्रांत निर्माण के चरण -3 में पंहुच चुका हैं जिसमें इसके मशीनरी और अन्य उपकरणों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा हैं, इसे 2021 की शुरुआत में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा है। 
  • यह वर्ष 2022 तक पूरी तरह से संचालित होगा। विक्रांत का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) केरल के कोच्चि में किया जा रहा है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल करमबीर सिंह
  • नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

अर्थव्यवस्था समाचार

8. वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2020 में भारत की विकास दर 5% रहने का लगाया अनुमान 

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • वर्ल्ड बैंक ने ग्लोबल इकनोमिक प्रोस्पेक्टस रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत की विकास दर 5% रहने का अनुमान लगाया है। 
  • साथ ही वित्त वर्ष 2021 में भारत की विकास दर 5.8% रहने का भी अनुमान लगाया है। 
  • इस रिपोर्ट में बताया गया हैं कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के क्रेडिट में कमी के कारण भारत की विकास वृद्धि दर को 6% से घटाकर 5% किया गया है। 

    जबकि वित्त वर्ष 2020 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि 2.5% तक बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड आर माल्‍पास; मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी

9. SBI ने भारत के साल 2020 विकास दर अनुमान में की कटौती 
Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • भारतीय स्टेट बैंक ने जीडीपी ग्रोथ को लेकर अपनी रिपोर्ट ‘Ecowrap’ जारी की है। 
  • एसबीआई के आर्थिक अनुसंधान विभाग द्वारा जारी ‘इकोव्रैप’ रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत की विकास दर अनुमान को घटाकर 4.6% कर दिया है। 
  • रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2020 में कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों में 2.8% वृद्धि का अनुमान है, जबकि उद्योग में 2.5% की वृद्धि का अनुमान है। 
  • इसके अलावा वित्त वर्ष 2020 में सेवा क्षेत्र के लिए 6.9% वृद्धि आंकी गई है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • SBI के हेयरपर्सन: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955

बैठक एवं सम्मेलन

10. नई दिल्ली में साउथ एशियन ट्रेड एंड ट्रेवल एक्सचेंज एक्सपो 2020 का हुआ आयोजन
Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
  • साउथ एशियन ट्रेड एंड ट्रेवल एक्सचेंज एक्सपो (SATTE) 2020 का 27 वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया गया । 
  • SATTE एक्सपो भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा समर्थित और जम्मू और कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित है। 
  • एक्सपो का उद्देश्य नई व्यावसायिक भागीदारी बनाना और पर्यटन को प्रोत्साहित  करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हैं।
  •  SATTE में 50 से अधिक देशों और 28 भारतीय राज्यों की भागीदारी का गवाह बना।

रैंक और रिपोर्ट

11. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2020 में भारतीय पासपोर्ट को मिला 84 वां स्थान 
Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • हेनले ने वर्ष 2020 के लिए पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है। 
  • दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट इंडेक्स 2020 में भारतीय पासपोर्ट 2019 से 2 पायदान खिसककर 84 वें स्थान पर है। 
  • भारत वर्तमान में 58 देशों को वीजा-फ्री एक्सेस सुविधा देता है। इस सूची में जापान सबसे ऊपर हैं। 
दुनिया के टॉप 3 सबसे पावरफुल पासपोर्ट हैं:-
1) जापान: 191 देश वीजा-फ्री एक्सेस
2) सिंगापुर: 190 देश वीजा-फ्री एक्सेस
3) जर्मनी, दक्षिण कोरिया: 189 देश वीजा-फ्री एक्सेस

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हेनली एंड पार्टनर्स का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम; स्थापना: 1997
  • हेनले एंड पार्टनर्स के अध्यक्ष: क्रिश्चियन केलिन
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): ज्यूगर स्टीफन

खेल समाचार

12. लद्दाख ने 7 वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप महिला ट्रॉफी जीती

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
  • लद्दाख की महिला टीम ने सातवी राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली है। 
  • लद्दाख ने फाइनल मैच में दिल्ली के खिलाफ 2 गोल करके टूर्नामेंट अपने नाम किया। 
  • इस टूर्नामेंट का आयोजन आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) ने लद्दाख विंटर स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से किया। 
  • टूर्नामेंट में चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र और लद्दाख की 4 महिला टीमों ने हिस्सा लिया था। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: के एल कुमार

निधन

13. ओडिसी की प्रसिद्ध नृत्यांगना मिनती मिश्रा का निधन

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
  • ओडिसी के भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रसिद्ध नृत्यांगना मिनती मिश्रा का निधन। उन्हें 2012 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 
  • वह ऑल इंडिया रेडियो में एक ए-ग्रेड कलाकार और हिंदुस्तानी वोकल संगीत के संगीत प्रभाकर खिताब की विजेता थी।

महत्वपूर्ण दिन

14. विश्व हिंदी दिवस: 10 जनवरी 

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
  • विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। 
  • दुनिया भर में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रति वर्ष दिवस मनाया जाता है। 
  • विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत 2006 में की गई थी। 
  • यह दिवस 1975 में नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता हैं।

विविध

15. आईटी मंत्री ने चेन्नई से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक केबल बिछाने के कार्यों को दिखाई हरी झंडी

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
  • केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चेन्‍नई में चेन्नई से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक समुद्र में केबल बिछाने के कार्यों का उद्घाटन किया। 
  • शुरूआत में चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक 1,450 किलोमीटर लम्बा केबल बिछाया जाएगा। 
  • साथ ही उन्होंने चेन्नई पोर्ट पर केबल बिछाने के लिए जहाज को भी हरी झंडी दिखाई। 
  • परियोजना के शुरुआती चरण में द्वीपों को 400-गीगाबाइट प्रति सेकंड की डेटा गति मिलने की संभावना हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंडमान और निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल: डी के जोशी

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel.
Check out the video below.

Start Preparing For RBI Assistant 2019!

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_17.1

Daily Current Affairs 10 January 2020 | Daily GK Update In Hindi | Bankersadda Hindi_18.1

  All the Best BA’ians for IBPS Clerk Mains 2019 !!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me