Bankersadda Hindi   »   Daily Current Affairs 03rd January 2020...

Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi

Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !





राष्ट्रीय समाचार

1. रेलवे ने RPF का नाम बदलकर किया भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा 
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

  • रेलवे ने अपने सुरक्षा बल RPF (रेलवे सुरक्षा बल) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है। 
  • साथ ही मंत्रालय ने आरपीएफ (RPF) को संगठित समूह ए की हैसियत भी प्रदान की है । 
  • रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रेलवे  सुरक्षा बल है, जिसका गठन संसद द्वारा “रेलवे संपत्ति के बेहतर संरक्षण और सुरक्षा” के लिए किया गया था। ये बल रेल मंत्रालय के आधीन है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल

2. केरल CAA के विरोध में प्रस्ताव पास करने वाला बना देश का पहला राज्य 
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • केरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
  • इस प्रस्ताव को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा सदन में पेश किया गया और विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने भी इसका समर्थन किया। 
  • पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली के आलावा कई अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी अपने राज्यों में सीएए लागू नहीं करने की घोषणा की है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

3. इसरो छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए नए प्रक्षेपण केंद्र की करेगा स्थापना 
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • इसरो प्रमुख ने घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तमिलनाडु के तुतुकुडी जिले में एक नया उपग्रह प्रक्षेपण केन्‍द्र स्थापित करेगा। 
  • इसका इस्‍तेमाल विशेष रूप से छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए किया जायेगा। 

    इसका निर्माण 2300 एकड़ क्षेत्र में किया जायेगा। 

  • उन्होंने बताया कि 2022 तक अंतरिक्ष में भारत के पहले मानवयुक्‍त अभियान–गगनयान के प्रक्षेपण की दिशा में अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है ।
  • इसरो अध्यक्ष ने यह भी बताया की कि सरकार ने चन्‍द्रमा पर भेजे जाने वाले चंद्रयान-3 अभियान को भी मंजूरी दे दी है, जिसमें लैंडर और रोवर लगा होगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इसरो के अध्यक्ष: के.एस. सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969

अंतरराष्ट्रीय समाचार

4. बगदाद में हुए अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी की हुई मौत

Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

  • बगदाद में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के चीफ कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मृत्यु हो गई हैं। 
  • सुलेमानी, जिन्होंने ईरान की स्पेशल कुद्स फोर्स, एलीट रेव्योलेश्नरी गार्ड्स का नेतृत्व किया था और जो ईरान एवं मध्य पूर्व की राजनीति के प्रमुखों में से थे। 
  • उनकी मृत्यु ने ईरान और अमेरिका के बीच पहले से ही चल रहे तनाव को बढ़ा दिया और ईरानी बलों को जवाबी कार्रवाई के लिए कारण दे दिया हैं। 
  • सुलेमानी की मौत की खबर आते ही तेल की कीमतों में 4% से अधिक बढ़ोतरी की गई हैं और जिससे कच्चे-तेल से समृद्ध क्षेत्र में संघर्ष की आशंका बढ़ गई।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ईरान राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; राष्ट्रपति: हसन रूहानी

राज्य समाचार

5. UPSRTC ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दामिनी’ हेल्पलाइन सेवा की शुरू
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

  • उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘दामिनी’ हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया है। 
  • निर्भय योजना के विस्तार के रूप में हेल्पलाइन के लिए यूनिक संख्या “81142-77777” को जारी किया गया है। 
  • इस सेवा में महिलाएं यूपी परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर शिकायत कर सकती हैं और सुझाव भी दे सकती हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल

6. त्रिपुरा में प्राचीन पर्व लाइ हराओबा हुआ आरम्भ
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

  • त्रिपुरा में मणिपुरी मेती समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला प्राचीन पर्व लाइ हराओबा अगरतला में आरंभ हुआ। 
  • पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन त्रिपुरा सरकार के सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग, पुतिबा लाई हरोबा समिति और पुतिबा वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी, अगरतला द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
  • लाइ हराओबा पर्व श्रुति साहित्य, संगीत, नृत्य और परंपरिक अनुष्ठानों का अद्भुत संगम जाता है। मणिपुर की एक सांस्कृतिक मंडली भी उत्सव में भाग लेगी। 
  • महोत्सव के दौरान मणिपुरी मार्शल आर्ट, लोक संगीत और लोक नृत्यों सहित विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक संगीत का प्रदर्शन किया जाता हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • त्रिपुरा की राजधानी: अगरतला
  • त्रिपुरा के सीएम: बिप्लब कुमार देब
  • त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस

पुरस्कार

7. पीयूष जायसवाल को ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से किया गया सम्मानित 
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

  • पीयूष जायसवाल को ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। 
  • यह पुरस्कार राज्यसभा सांसद और पद्म श्री से सम्मानित डॉ. सीपी ठाकुर और बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि देवी द्वारा पटना में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। 
  • पीयूष जायसवाल को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मानवता दिवस के अवसर पर वैश्विक शांति उत्कृष्टता मानवतावादी पुरस्कार 2019 (Global Peace Excellence Humanitarian Award 2019) के मानवीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
  • यह पुरस्कार सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण और कला और संस्कृति के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं की तलाश करने के लिए पीयूष जायसवाल के योगदान को चिन्हित और सम्मानित करने के लिए दिया गया ।
उपरोक्त समाचा से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • बिहार के राज्यपाल: फागु चौहान, मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार

8. विज्ञान मंत्रालय ने 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फेलोशिप की प्रदान 
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रमुख क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फैलोशिप प्रदान की है। 
  • फेलोशिप में अनुसंधान के लिए  जरुरी सभी आवश्यकताओं के लिए प्रति माह 25 हजार रुपये की राशि दी जानी शामिल है। 
  • इसके अलावा पांच वर्ष के लिए अनुसंधान अनुदान के रूप में पांच लाख रुपये भी दिए जाते हैं।
  • स्वर्ण जयंती फेलोशिप का उद्देश्य युवा और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों को वित्तीय स्वतंत्रता के साथ अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करना है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री: डॉ. हर्षवर्धन

नियुक्तियां

9. आंध्र प्रदेश सरकार ने दिशा लागू करने के लिए दो विशेष अधिकारियों की नियुक्ति

Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
  • आंध्र प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी डॉ. कृतिका शुक्ला और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी एम. दीपिका को आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम 2019 लागू करने के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किया हैं।
  • यह अधिनियम राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों के मामलों में तेजी से सुनवाई और ट्रायल पूरा कर सजा देने के लिए लागू किया गया है। 
  • सरकार POCSO अधिनियम के तहत त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी 13 जिलों में विशेष अदालतें स्थापित करेगी, जिसमे महिलाओं व बच्चियों से जुड़े अपराध, रेप के मामले, सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और एसिड अटैक से जुड़े जैसे मामलों की तेजी से सुनवाई होगी ।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगनमोहन रेड्डी
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन

 

समझौता

10. भारत सरकार ने DAY-NULM के तहत फ्लिपकार्ट के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर 
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

  • भारत सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दीनदयाल अंत्योदय योजनाराष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत, देश भर में 44 लाख महिलाओं से जुड़े स्व-सहायता समूह, महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फ्लिपकार्ट की स्थापना: अक्टूबर 2007;  मुख्यालय: बेंगलुरु

निधन

11. प्रतिष्ठित नाट्यसूर्य पुरस्कार से सम्मानित एवं प्रख्यात नाटककार रत्न ओझा का निधन
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

  • असम के प्रख्यात नाटककार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता रत्न ओझा का निधन। 
  • उन्होंने अपने गुरु फनी सरमा की मृत्यु के बाद राज्य में समाप्त हो रही थियेटर परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए 1971 में अपने नाटक ‘कोकाइडो’ से असम में नुक्कड़ नाटकों की शुरुआत की थी। 
  • रंगमंच के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2005 में प्रतिष्ठित नाट्यसूर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

खेल समाचार

12. राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप -2020 का लेह में हुआ आरंभ
Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

  • लेह-लद्दाख में आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) की 5 वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप -2020 शुरू हो गई है टूर्नामेंट 7 जनवरी तक लेह के करज़ू आइस हॉकी रिंक में जारी रहेगा। 
  • इसमें सेना, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और लद्दाख घरेलू टीम अंडर -20 बालक वर्ग में चैंपियनशिप के लिए भाग ले रहे हैं। 
  • बालिका वर्ग में लद्दाख, महाराष्ट्र, दिल्ली और चंडीगढ़ चैम्पियनशिप के लिए खेल रहे हैं। 
  • अंडर -20 बालक श्रेणी में चंडीगढ़ और हरियाणा के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा।
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य:
  • आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: के एल कुमार

विविध

13. विश्व पुस्तक मेले का 28वां संस्करण महात्मा गांधी की रचनाओं पर होगा केन्द्रित

Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
  • नई दिल्ली में हर साल आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले का 28 वां संस्करण इस बात पर केन्द्रित होगा कि महात्मा गांधी के लेखन ने लेखकों की पीढ़ियों को किस तरह प्रभावित किया। 
  • ITPO के सहयोग से नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) द्वारा आयोजित इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किया जाएगा। 
  • विश्व पुस्तक मेले 2020 का विषय ‘Gandhi: The Writers’ Writer’ है।
  • गांधीजी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पवेलियन की थीम साबरमती आश्रम से प्रभावित होगी जिसमें हाथ से बनी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। 
  • गांधी द्वारा विभिन्न भाषाओं में 500 पुस्तकों की एक विशेष प्रदर्शनी के अलावा, 30 परिचर्चाएं, पुस्तक विमोचन और प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी और इसमें थीम से संबंधित प्रदर्शनों की मेजबानी भी करेगा।


Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

Start Preparing For RBI Assistant 2019!

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

Daily Current Affairs 03rd January 2020 | Daily GK Update in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

  All the Best BA’ians for IBPS Clerk Mains 2019 !!
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me