
Q1. निम्न में से किस राज्य सरकार ने, कुपोषण एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर पर वाइटपेपर जारी किया है ?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) आंध्र प्रदेश
(c) उत्तर प्रदेश
(d) मध्य प्रदेश
(e) अरुणाचल प्रदेश
Q2. सितंबर 17-18 को मार्गेरिटा के _________ में होने वाले आगामी 17वें गुट निरपेक्षता आंदोलन के शिखर सम्मलेन में भारत का प्रतिनिधित्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी करेंगे.
(a) वेनेज़ुएला
(b) रूस
(c) ओमान
(d) साउथ कोरिया
(e) जर्मनी
Q3. उस भारतीय अभिनेत्री का नाम बताइए जो विश्व में सबसे ज्यादा कमाने वाली टीवी अभिनेत्री की फोर्ब्स की सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय हैं ?
(a) सोनाक्षी सिन्हा
(b) करीना कपूर
(c) ऐश्वर्या राय
(d) विद्या बालन
(e) प्रियंका चोपड़ा
Q4. हाल ही में मिचेल प्लातिनी के उत्तराधिकारी के रूप में, कौन, यूरोपीय संघ फुटबॉल एसोसिएशन (UEFA) का अध्यक्ष चुना गया है ?
(a) मिचेल प्लातिनी (Michel Platini)
(b) अलेक्जेंडर कैफ्रिन (Aleksander Ceferin)
(c) निकोलस होप्टन (Nicholas Hopton)
(d) दीप कुमार उपाध्याय
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q5. उस व्यक्ति का नाम बताइए जिसे, अपनी बकरियों को बेचकर टॉयलेट बनाने के लिए, पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया गया है और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का शुभंकर (Mascot) चुना गया है ?
(a) नितिन मांझी
(b) सुमन पवार
(c) कुंवर बाई
(d) नामदेव दास
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q6. विश्व बैंक के अध्यक्ष का नाम बताइए, जिन्होंने नामांकन के बाद वैश्विक विकास बैंक के नेतृत्व के लिए पांच वर्ष के कार्यकाल को दुबारा प्राप्त किया है ?
(a) रोबर्टो अजिवीडो (Roberto Azevedo)
(b) बाण-की-मून (Ban Ki-moon)
(c) क्रिसटीन लैगार्ड (Christine Lagarde)
(d) तकेहिको नाकाऊ (Takehiko Nakao)
(e) जिम योंग किम (Jim Yong Kim)
Q7. वर्ष 2015-16 के लिए निम्न में से कौन से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (क्षेत्र C) के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार जीता है ?
(a) पंजाब नेशनल बैंक
(b) बैंक ऑफ़ इंडिया
(c) यूको बैंक
(d) विजया बैंक
(e) कारपोरेशन बैंक
Q8. निम्न में से किस ग्रामीण बैंक ने स्कोच समूह द्वारा समावेशी बीमा के लिए 2016 के चार पुरस्कार जीते हैं ?
(a) उत्तराखंड ग्रामीण बैंक
(b) पूर्वांचल ग्रामीण बैंक
(c) कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक
(d) उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक
(e) सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक
Q9. पहली बार कौन सा ________ घर, प्लाट, वाहन, ऋण (mortgage), एमएसएमई और मुद्रा वित्त के लिए 17 और 18 सितम्बर को एक अखिल भारतीय लोन मेला आयोजित करने वाला है.
(a) बंधन बैंक
(b) इंडियन बैंक
(c) भारतीय स्टेट बैंक
(d) पंजाब नेशनल बैंक
(e) आईसीआईसीआई बैंक
Q10. उस अमेरिकी-भारतीय फिजिशियन-लेखक का नाम बताइए, जिसने चिकित्सा क्षेत्र में सहानुभूति पर जोर देने पर कार्य किया है, और जिसे हाल ही में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मानविकी मैडल 2015 के लिए चुना गया है ?
(a) अब्राहम वर्गीज
(b) रमेश चंद्रा
(c) कौसिक बसु
(d) जटाधर अग्रवाल
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q11. तूफ़ान ______ को इस वर्ष का विश्व का सबसे मजबूत तूफ़ान बताया गया है, जिसने पूर्वी चीन के फ्युजियान प्रान्त में लैंडफाल कर तबाही मचाई थी.
(a) Meranti
(b) Tenance
(c) Bordens
(d) Non-sick
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q12. अगले वर्ष मई में होने वाली अफ़्रीकी विकास बैंक (AfDB) की वार्षिक बैठक की मेजबानी निम्न में से कौन सा देश करने वाला है ?
(a) बीजिंग, चीन
(b) अहमदाबाद, भारत
(c) मास्को, रूस
(d) प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका
(e) ब्राजीलिया, ब्राजील
Q13. कौन हाल ही में विश्व का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरा है ?
(a) अमान्सियो ओर्टेगा (Amancio Ortega)
(b) वारेन बफेट (Warren Buffett)
(c) जेफ़ बेजोस (Jeff Bezos)
(d) बिल गेट्स (Bill Gates)
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Q14. उस डिजिटल वॉलेट सर्विस कंपनी का नाम बताइए, जो धन हस्तांतरण, बिल भुगतान की सुविधा प्रदान करती है, जिसने मोबाइल फ़ोन के जरिये बिजली बिल के आसानी से भुगतान की सुविधा देने के लिए आंध्रप्रदेश और तेलंगाना बिजली वितरण कम्पनियों के साथ समझौता किया है ?
(a) Paytm
(b) Idea Wallet
(c) Reliance Digital
(d) Vodafone M-Pesa
(e) Airtel Money
Q15. वेनेज़ुएला, विविध प्राकृतिक दशाओं वाला दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी तट पर स्थित एक देश है. उसकी राजधानी कहाँ स्थित है ?
(a) मास्को
(b) प्रिटोरिया
(c) सिओल
(d) हवाना
(e) कराकस
Solutions
1. (d)
2. (a)
3. (e)
4. (b)
5. (c)
6. (e)
7. (d)
8. (c)
9. (b)
10. (a)
11. (a)
12. (b)
13. (c)
14. (d)
15. (e)


