Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 7th August 2019 |...

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!
Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1



राष्ट्रीय समाचार


1.राज्यसभा ने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक पारित किया

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i. राज्यसभा ने उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, 2019 पारित किया है। इस विधेयक से उपभोक्ताओं के अधिकारों को एक वर्ग के रूप में बढ़ावा देने, उनकी रक्षा करने और उन्हें लागू करने के लिए एक केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।
iii. विधेयक उपभोक्ताओं के अधिकारों को मजबूत करने का प्रयास करता है और वस्तुओं में कमी और सेवाओं में कमी के बारे में शिकायतों के निवारण के लिए एक तंत्र प्रदान करता है। बिल उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 का स्थान लेगा


उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री: रामविलास पासवान.



2. सरकार ई-कॉमर्स मानदंडों का मसौदा तैयार किया

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
i. उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए, केंद्र ने ई-कॉमर्स फर्मों के लिए दिशानिर्देशों का प्रस्ताव किया है जो धनवापसी के अनुरोध को प्रभावी करने के लिए 14 दिन की समय सीमा तय करता हैं, अपनी वेबसाइट पर वस्तु और सेवाओं की आपूर्ति करने वाले विक्रेताओं का विवरण प्रदर्शित करने के लिए ई-टेलर्स को अनिवार्य करते हैं और उपभोक्ता की शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया की शुरुआत करते है.

ii. ‘उपभोक्ता संरक्षण 2019 के लिए ई-कॉमर्स दिशानिर्देशों का मसौदा’ ,जिसके अनुसार ई-कॉमर्स फर्मों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ग्राहकों की व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी सुरक्षित है।


3. संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी में भारत द्वारा 5 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i. भारत ने संयुक्त राष्ट्र के फिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी में 5 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान दिया और संगठन के कार्य के लिए निरंतर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। राशि को फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (UNRWA) को सौंप दिया गया था।

ii. यूएनआरडब्ल्यूए 1950 से जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, पश्चिमी तट और गाजा पट्टी में अपने पांच क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, राहत और सामाजिक सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है।


उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • UNRWA का मुख्यालयअम्मान, जॉर्डन; UNRWA की स्थापना: 8 दिसंबर 1949.
अंतरराष्ट्रीय समाचार

4. बांग्लादेश ने रूस के साथ यूरेनियम आपूर्ति सौदे पर हस्ताक्षर किए

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i. बांग्लादेश ने अपने 2400 मेगावाट के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (RNPP) के लिए यूरेनियम की आपूर्ति के लिए रूस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

ii. बांग्लादेश परमाणु ऊर्जा आयोग और रूसी परमाणु ईंधन आपूर्ति कंपनी (TVEL) के बीच ढाका में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस सौदे के तहत, रूस इसके पुरे जीवन चक्र के दौरान संयंत्र के लिए आवश्यक परमाणु ईंधन की आपूर्ति करेगा।


उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; रूस की राजधानी: मास्को।
  • रूस की मुद्रा: रूसी रूबल
बैंकिंग समाचार

5. आरबीआई ने अपनी तीसरी द्वि-मासिक नीति में रेपो दर को 35 आधार अंक कम किया

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

i. अपनी तीसरी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में, भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 35 आधार अंकों (बीपीएस) की कमी की है। एमपीसी ने मौद्रिक नीति के समायोजन के रुख को बनाए रखने का भी निर्णय लिया है।
ii. तृतीय द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय हैं:

  • चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF) के तहत रेपो दर को 5.75% से घटाकर 5.40% कर दिया गया है। अब बेंचमार्क रेट अप्रैल 2010 के बाद से सबसे कम है.
  • LAF के तहत रिवर्स रेपो दर संशोधित होकर 5.15% हो गई.
  • सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और संशोधित बैंक दर 5.6% है.
  • RBI ने 2019-20 के लिए वास्तविक जीडीपी विकास को 7% से घटाकर 6.9% कर दिया है.
उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

6. RBI “केंद्रीय भुगतान धोखाधड़ी रजिस्ट्री” स्थापित किया




Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
i. भारतीय रिजर्व बैंक ने “केंद्रीय भुगतान धोखाधड़ी रजिस्ट्री” स्थापित करने का निर्णय लिया है। रजिस्ट्री भुगतान प्रणाली में धोखाधड़ी को ट्रैक करेगी।

ii. इस रजिस्ट्री के तहत, भुगतान प्रणाली प्रतिभागियों को निकट-वास्तविक समय धोखाधड़ी की निगरानी के लिए इसका उपयोग प्रदान किया जाएगा। उभरते जोखिमों पर ग्राहकों को शिक्षित करने के लिए एकत्रित धोखाधड़ी डेटा प्रकाशित किया जाएगा।
iii.वर्तमान में, बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक की केंद्रीय धोखाधड़ी निगरानी सेल को सभी बैंकिंग धोखाधड़ी की रिपोर्ट पेश करते हैं।

व्यपार समाचार


7. SEBI ने GIFT सिटी के संयुक्त संचालन के लिए SGX और NSE को मंजूरी दी

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
i. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटीगांधीनगर में संयुक्त रूप से संचालित करने के लिए सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड को मंजूरी दी है। 
ii. दोनों संस्थाएं एनएसई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर (IFSC)-SGX कनेक्ट नामक ट्रेडिंग के लिए एक नया प्लेटफॉर्म बनाएंगी।
iii. नया प्लेटफॉर्म निफ्टी इंडेक्स डेरिवेटिव्स के साथ-साथ निफ्टी के 50 घटक के सिंगल-स्टॉक डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग की अनुमति देगा।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ: विक्रम लिमये।
  • गिफ्ट सिटी के प्रबंध निदेशक और सीईओ: तपन रे

रक्षा समाचार


8. ‘IASMC’ का 5 वां संस्करण जैसलमेर में शुरू हुआ

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

i. भारत, चीन और रूस सहित 8 देशों की टीमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सेना स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता के 5वें संस्करण का दक्षिणी कमान के तत्वावधान में जैसलमेर सैन्य स्टेशन में उद्घाटन किया गया।

ii. भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस आहूजा और रूस के उप रक्षा मंत्री यूनुस बेक इवुकरोव ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया और उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम के ध्वज को लहराया। आर्मेनिया, बेलारूस, चीन, कजाकिस्तान, रूस, सूडान, उज्बेकिस्तान और भारत के सेना स्काउट मास्टर टीमें 6 से 14 अगस्त तक 9 दिवसीय आयोजन में भाग ले रहे हैं।


उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • भारतीय सेना के प्रमुख: जनरल बिपिन रावत.
विज्ञना और प्रौद्योगिकी


9. IIT-गुवाहाटी ने बैक्टीरिया का पता लगाने के लिए उपकरण विकसित किया

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

i. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने कोशिका संवर्धन या सूक्ष्मजीवविज्ञानी जाँच के बिना बैक्टीरिया का पता लगाने के लिए एक पोर्टेबल डिवाइस विकसित किया है।

ii. जैव-संगत सेंसर के साथ हाथ से पकड़े जाने वाला उपकरण, मेनिन्जाइटिस जैसी समय-गंभीर बीमारियों का भी निदान कर सकता हैं।

iii. इस शोध ने बैक्टीरिया का तेजी से पता लगाने में सक्षम किया है, जो न केवल स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण है, बल्कि एंटी-बायोटेररिज्म उपायों और पर्यावरण निगरानी में भी महत्वपूर्ण है।

निधन

10. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन


Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

i. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है. भारत की पहली महिला विदेश मंत्री थीं। जब वह 1977 में हरियाणा सरकार में शामिल हुईं और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी, तब वह 25 वर्ष की सबसे कम आयु की कैबिनेट मंत्री थीं।

11.नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका टोनी मॉरिसन का निधन

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

i. साहित्य में 1993 के नोबेल पुरस्कार विजेता टोनी मॉरिसन का निधन हो गया है। वह साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त कने वाली पहली अफ़्रीकी अमेरिकी महिला थीं। सुश्री मॉरिसन कई उपन्यासों, बच्चों की पुस्तकों और निबंधों की लेखिका थीं।

ii. उनमें सॉन्ग ऑफ सोलोमन की रचना की जिसे 1977 में नेशनल बुक क्रिटिक्स सर्किल अवार्ड मिला, और उनकी ही एक और रचना बिलवड को 1988 में पुलित्जर पुरस्कार मिला।

12. पूर्व टी. एन. मंत्री जेनिफर चंद्रन का निधन

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

i. पूर्व मत्स्य मंत्री एस. जेनिफर चंद्रन का निधन हो गया है। वह 1996 में तिरुचेंदुर विधानसभा क्षेत्र से जीतीं थी और उन्होंने 1996-2001 तक डीएमके सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था।


13. पूर्व पद्म श्री पुरस्कार विजेता राजलक्ष्मी पार्थसारथी का निधन

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

i. पूर्व पद्म श्री पुरस्कार विजेता और शिक्षाविद् राजलक्ष्मी पार्थसारथी का निधन हो गया है.

ii. शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2010 में पद्म श्री पुरस्कार मिला। वह पद्म शेषाद्री बाला भवन (PSBB) ग्रुप ऑफ स्कूल्स की संस्थापक थीं।

खेल समाचार

14. फियोना कोलबिंगर 4,000 किमी साइकिल रेस जीतने वाली पहली महिला बनी

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
i. जर्मन कैंसर शोधकर्ता फियोना कोलबिंगर ने बुल्गारिया में बर्गास से फ्रांस में ब्रेस्ट तक मिश्रित वार्षिक 4,000 किमी (2,485 मील) साइकिलिंग ट्रांसकॉन्टिनेंटल रेस जीती.
ii. कोलबिंगर अपने पहले अल्ट्रा-डिस्टेंस इवेंट में दुनिया की सबसे कठिन साइकिल रेस में से एक जीतने वाली पहली महिला बनीं। इस चुनौती को पूरा करने में उन्हें 10 दिन, 2 घंटे और 48 मिनट लगे, जिसमें लगभग 40,000 मीटर (131,000 फीट) की चढ़ाई शामिल थी।

15. सैली पियर्सन ने ट्रैक एंड फील्ड से सन्यास की घोषणा की

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
i. ऑस्ट्रेलिया के विश्व-विजेता हर्डलर सैली पियर्सन ने चोट के कारण अपने आश्चर्यजनक सन्यास की घोषणा की। पियर्सन, 2012 में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और 100 मीटर हर्डल दौड़ में 2 बार की विश्व चैंपियन है।


16. निक किर्गियोस ने छठा एटीपी खिताब जीता

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_17.1
i. ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने एटीपी वाशिंगटन ओपन खिताब जीता, उन्होंने रूस के 10 वें स्थान के खिलाडी डेनियल मेदवेदेव को हराया।

ii. 24 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ओपनिंग सेट में संघर्ष किया, लेकिन अंत में यूएस ओपन ट्यून-अप इवेंट में 365,390 $ के शीर्ष पुरस्कार और अपने छठे कैरियर एटीपी क्राउन पर कब्जा किया.

महत्वपूर्ण दिवस

17. हिरोशिमा दिवस: 6 अगस्त

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_18.1
i. 6 अगस्त को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा पर परमाणु बमबारी की वर्षगाँठ है। यह भयानक घटना 6 अगस्त, 1945 को हुई थी, जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर लिटिल बॉय नामक परमाणु बम गिराया था।
ii. युद्ध के इतिहास में यह पहली बार था जब किसी देश के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल किया गया था। इस घटना ने लगभग 90%  शहर को मिटा दिया और लगभग 80,000 लोगों को मार डाला और इतने वर्षों के बाद भी शहर पर इसके निशान ताजा है।


18.  राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: 7 अगस्त

Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_19.1

i. भारत हर वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाता है। यह दिन देश में हथकरघा बुनकरों के सम्मान के लिए मनाया जाता है और भारत के हथकरघा उद्योग को भी उजागर करता है। भुवनेश्वर को हथकरघा की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए इस दिवस के समारोह स्थल के रूप में चुना गया है।

ii. भुवनेश्वर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना है।
iii. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस देश के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए हथकरघा के योगदान पर ध्यान केंद्रित करता है और बुनकरों की आय में भी वृद्धि करता है।

विविध समाचार


19. दुनिया का सबसे पतला ‘2D’ सोना
Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_20.1
i. यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पतले सोने का निर्माण किया है, जिसक माप 2 परमाणु की मोटाई के बराबर है और एक नाख़ून से लाख गुना पतला है।
ii. 2D रूप में, सोना लचीला हो जाता है, जिसे बेंडेबल स्क्रीन, इलेक्ट्रॉनिक स्याही, चिकित्सा निदान परीक्षण और जल शोधन प्रणाली में अपनी क्षमता को अधिक कुशलता से उपयोग करने के लिए जोड़ा जाता है।


Practice Current Affairs & Banking Quiz



You may also like to Read:



    Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_21.1Current Affairs 7th August 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_22.1


Print Friendly and PDF

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me