Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 6th and 7th January...

Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi

प्रिय पाठकों,


बैंकिंग परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता के खंड में बैंकिंग जागरूकता, स्थैतिक जीके और कर्रेंट अफेयर्स जैसे कई खंड शामिल हैं. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने देखा होगा कि सामान्य जागरूकता के खंड में बैंकिंग जागरूकता और स्थैतिक जागरूकता के पूछे गए प्रश्न केवल कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित हैं. स्थैतिक और बैंकिंग जागरूकता पर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न देशों, घटनाओं या हाल ही की खबरों से संबंधित हैं. जीए खंड के अतिरिक्त, वर्तमान समाचारों का उत्कृष्ट ज्ञान आपकी पीआई (व्यक्तिगत साक्षात्कार) में मदद करेगा ताकि आप साक्षात्कारकर्ता के सरल प्रश्नों के उत्तर देने में कोई गड़बड़ी न करें. आपको शीर्ष घटनाओं से परिचित कराने हेतु दैनिक जीके अपडेट दिया गया है, जिसमें आज की सुर्खियाँ दी गई है !!



Current-Affairs-6th-and-7th-January-2019-2018-Daily-GK-Update
                              

                                           राष्ट्रीय समाचार


1. मंत्रिमंडल ने आर्थिक रूप से कमजोर उच्च जातियों के लिए 10% नौकरी कोटा को मंजूरी दी
Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

i. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों में मंत्रीमंडल ‘आर्थिक रूप से पिछड़ी’ उच्च जातियों के लिए 10% आरक्षण को मंजूरी दे दी है.

ii. इस वर्ष के आम चुनावों से पहले, सरकार ने उच्च जातियों और प्रति वर्ष 8 लाख रुपये से कम की आय के लोगों के लिए नौकरियों में आरक्षण की घोषणा की है. संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के लिए एक विधेयक संसद में भेजा जाएगा.

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • प्रकाश जावड़ेकर भारत के वर्तमान मानव संसाधन विकास मंत्री है.


2. सरकार 40 उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों के विकास के लिए 10,900 करोड़ रुपये आवंटित किये

Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. के सिवान ने कहा कि केंद्र सरकार ने अगले 4 वर्षों में 40 उपग्रह प्रक्षेपण वाहनों के विकास के लिए 10,900 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

ii. डॉ. सिवान ने यह भी कहा है कि चंद्रयान मिशन तीन महीने के भीतर लॉन्च किया जाएगा. यह चंद्रमा के एक हिस्से में उतरेगा जो अभी भी अस्पष्ट है. उन्होंने यह भी कहा कि मानव अंतरिक्ष यान गगनयान को 2022 तक आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर लॉन्च करने की योजना है.

3. AAI ने संचार बढ़ाने के लिए SAMEER के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

i. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने संचार नेविगेशन और निगरानी (CNS) के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों के लिए सोसायटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

ii. एमओयू, एक ओर, रेडियो आवृत्ति, मिलिमीटर वेव और एंटीना से संबंधित एएआई डोमेन विशेषज्ञों के क्षेत्रों में SAMEER विशेषज्ञों द्वारा कौशल हस्तांतरण के लिए प्रदान करेगा।, जबकि दूसरी ओर, यह चुनौती देने वाले एविएशन क्षेत्र के लिए SAMEER के शोधकर्ताओं के संपर्क का मार्ग प्रशस्त करेगा.



उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • AAI के अध्यक्ष: गुरुप्रसाद महापात्रा, SAMEER के महानिदेशक: सुलभा रानाडे


4. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने महिला एसएचजी के लिए ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की

Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों (WSHGs) के लिए 3 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की.ओडिशा में लगभग छह लाख डब्ल्यूएसएचजी हैं.उन्होंने कहा कि इस पहल से लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा.मुख्यमंत्री ने महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के राज्य सरकार के प्रयासों के तहत छह लाख WSHGs को 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी वितरित की है.

ii. अधिवेशन के दौरान, श्री पटनायक ने तीन लाख नए स्व-सहायता समूहों को प्रति समूह 15,000 रुपये की धनराशि वितरित करने की योजना शुरू की. मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रति माह 500 रुपये  और सहायकों के लिए प्रति माह 200 रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की.


उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
5. नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर
Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i.नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंची. उनके साथ उनकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल था. वह इंडो-नॉर्वेजियन बिजनेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगी.

ii. नॉर्वे के प्रधानमंत्री रायसीना संवाद में उद्घाटन भाषण देंगे. नॉर्वे की पीएम की यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी.

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • नॉर्वे की राजधानी: ओस्लो, मुद्रा: नॉर्वेजियन क्रोन.
गठित समितियां

6. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेएनवी के छात्रों की आत्महत्या पर निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया

Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

i. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में छात्रों की आत्महत्या के मुद्दों को देखने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है, टास्क फोर्स का गठन मनोचिकित्सक डॉ. जितेंद्र नागपाल की अध्यक्षता में किया गया है.

ii. टास्क फोर्स जवाहर नवोदय विद्यालय आवासीय विद्यालयों के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की आत्महत्या से होने वाली मौतों पर ध्यान देगी. यह छात्रों द्वारा आत्महत्या की प्रवृत्ति को अवरुद्ध करने के तरीकों और साधनों का सुझाव भी देगा.

7. सांसद बेजबरुआ की अध्यक्षता में असम समझौते पर अधिसूचित किया गया

Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

i. सरकार ने असम समझौते के खंड 6 के कार्यान्वयन के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति को अधिसूचित किया है. सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एम.पी. बेजबरुआ 9 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष हैं. समिति असम समझौते के खंड 6 को लागू करने के लिए 1985 से कार्यों की प्रभावशीलता की जांच करेगी.

ii. इस खंड की परिकल्पना असम के लोगों की सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषाई पहचान और विरासत की रक्षा और संरक्षण के लिए उपयुक्त संवैधानिक, विधायी और प्रशासनिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए की गयी है.

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • असम राजधानी: दिसपुर, सीएम: सर्बानंद सोनोवाल, राज्यपाल: जगदीश मुखी. 

पुरस्कार

8. रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिस्ट अवार्ड्स : विजेताओं की पूरी सूची 

Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

i. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 2017 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रिंट, ब्रॉडकास्ट और विशुद्ध रूप से डिजिटल में 18 श्रेणियों में रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिस्ट अवार्ड्स प्रस्तुत किये. एक्सप्रेस ग्रुप ने 2005 में शताब्दी वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में इसके संस्थापक, रामनाथ गोयनका ने 2005 में रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिस्ट अवार्ड्स की स्थापना की.

ii. पुरस्कारों का उद्देश्य पत्रकारिता में उत्कृष्टता का जश्न मनाना, साहस और प्रतिबद्धता को पहचानना और देश भर के पत्रकारों के उत्कृष्ट योगदान को प्रदर्शित करना है.

Find The Complete List of Winners Here


9.  गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2019 घोषित: विजेताओं की पूरी सूची 

Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

i. अमेरिका के कैलिफोर्निया में बेवर्ली हिल्टन होटल में 76 वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की घोषणा की गई. ये वार्षिक पुरस्कार मोशन पिक्चर्स और टेलीविजन में वर्ष 2018 के सर्वश्रेष्ठ के लिए  है.

ii. इस वर्ष के आयोजन को अभिनेता एंडी सैमबर्ग और सैंड्रा ओह ने होस्ट किया था, जिन्होंने 2018 के होस्ट, कॉमेडियन सेठ मेयर्स का स्थान लिया था.

Find The Complete List of Winners Here

इस्तीफा

10. पेंटागन के चीफ ऑफ स्टाफ केविन स्वीनी ने इस्तीफा दिया 
Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

i. रक्षा सचिव जेम्स मैटिस के अपने प्रस्थान की घोषणा करने के एक महीने बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में, रक्षा विभाग, चीफ ऑफ स्टाफ, चीफ एडमिरल केविन स्वीनी ने इस्तीफा दे दिया है.

ii.वह अब पेंटागन के तीसरे वरिष्ठ अधिकारी हैं जिन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिकी बलों के सीरिया छोड़ने की घोषणा के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की.


खेल समाचार 

11. हॉपमैन कप:रोजर फेडरर और बेलिंडा बेनकिक ने स्विट्जरलैंड के लिए दुबारा ख़िताब जीता

Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

i. स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और बेलिंडा बेनकिक ने जर्मनी के एंजेलिक कर्बर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हरा कर लगातार दूसरे वर्ष होपमैन कप जीत लिया है.

ii. 2018 के फाइनल में, फेडरर ने ज्वेरेव को हराकर स्विस को 1-0 की शुरुआत दी थी. विंबलडन चैंपियन केर्बर ने बेनकिक को हरा कर बराबरी प्राप्त की थी. हालांकि, स्विस ने अपने चौथे होपमैन कप खिताब पर कब्जा करने के लिए मिक्स डबल्स में जीत प्राप्त की.

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर तीन होपमैन कप जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं – दो बार बेनकिक के साथ और एक बार 2001 में मार्टिना हिंगिस के साथ. 
बैंकिंग समाचार 
12. सरकार ने तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक ही आरआरबी में समामेलित किया

Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

i. सरकार ने तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों- पंजाब ग्रामीण बैंक, मालवा ग्रामीण बैंक और सतलुज ग्रामीण बैंक को एक ही आरआरबी में समामेलित कर दिया है.

ii. आरआरबी के प्रायोजक बैंक नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD), पंजाब सरकार और पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक हैं.

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • आरआरबी के जनक एम. स्वामीनाथन हैं. 



You may also like to Read:
Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_13.1     Current Affairs 6th and 7th January 2019: Daily GK Update | In Hindi | Bankersadda Hindi_14.1


Print Friendly and PDF
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me