Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 5th and 6th August...

Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update

प्रिय पाठकों,

बैंकिंग परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता के खंड में बैंकिंग जागरूकता, स्थैतिक जीके और कर्रेंट अफेयर्स जैसे कई खंड शामिल हैं. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने देखा होगा कि सामान्य जागरूकता के खंड में बैंकिंग जागरूकता और स्थैतिक जागरूकता के पूछे गए प्रश्न केवल कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित हैं. स्थैतिक और बैंकिंग जागरूकता पर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न देशों, घटनाओं या हाल ही की खबरों से संबंधित हैं. जीए खंड के अतिरिक्त, वर्तमान समाचारों का उत्कृष्ट ज्ञान आपकी पीआई (व्यक्तिगत साक्षात्कार) में मदद करेगा ताकि आप साक्षात्कारकर्ता के सरल प्रश्नों के उत्तर देने में कोई गड़बड़ी न करें. आपको शीर्ष घटनाओं से परिचित कराने हेतु दैनिक जीके अपडेट दिया गया है, जिसमें आज की सुर्खियाँ दी गई है !!
Current Affairs 06th August 2018: Daily GK Update

राष्ट्रीय समाचार

1. मुगलसराय जंक्शन दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रूप में पुन: नामित
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_1.1
i. उत्तर प्रदेश में प्रतिष्ठित मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन रखा दिया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पुन: नामित स्टेशन का उद्घाटन किया.साथ ही एक महिला चालक दल के साथ एक माल ट्रेन भी ध्वजांकित किया गया.

ii. इस अवसर पर एक स्मार्ट यार्ड परियोजना भी शुरू की गई थी. द्वि साप्ताहिक एकमतमा एक्सप्रेस, लखनऊ और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन को जोड़ने वाली ट्रेन को भी ध्वजांकित किया गया था.

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO 2018 Exam के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • पियुष गोयल भारत के वर्तमान रेल मंत्री हैं.
2. सरकार ने ‘IMPRINT-2’ योजना के तहत 122 नई शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी 
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_2.1

i. सरकार ने अपनी प्रभाव अनुसंधान नवाचार और प्रौद्योगिकी ‘IMPRINT-2′ योजना के तहत 112 करोड़ रुपये की 122 नई शोध परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. इस पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में ऊर्जा, सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल डोमेन में अनुसंधान को आगे बढ़ाना है.

ii. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार, दो हजार से अधिक प्रस्तावों में से 122 सर्वश्रेष्ठ प्रस्तावों को IMPRINT -2 के तहत वित्त पोषण के लिए चुना गया था

Indian Bank PO 2018 Exam के लिए उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • इंप्रिन्ट (IMPRINT), प्रमुख विज्ञान और इंजीनियरिंग चुनौतियों का समाधान करने के लिए, जिन्हें भारत को निश्चित रूप से संबोधित करना चाहिए, इस तरह की पहली सरकार समर्थित पहल है और समावेशी विकास एवं आत्मनिर्भरता के लिए देश को सक्षम, सशक्त बनाने और साहसी बनाने के लिए समर्थक है

3. रक्षा मंत्री ने लांच किया डिफेन्स इंडिया स्टार्टअप चैलेंज

Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_3.1
i. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक के बेंगलुरू में डिफेन्स इंडिया स्टार्टअप चैलेंज लांच किया.

ii.  IIM अहमदाबाद, IIT मुंबई, फोर्ज IIT मद्रास, और टी हब जो एयरफोर्स, नौसेना और सेना के लिए रक्षा आवश्यकताओं के समाधान प्रदान करने के लिए काम करेंगे.
iii. रक्षा मंत्री ने IDEX भागीदारों के लिए ढांचा बनाने, और मेक II प्रक्रिया के तहत स्टार्टअप का प्रचार करने के लिए रक्षा में SPARK (support for prototype and research Kickstart) भी लांच किया है.

4. PHDCCI और CNI ने भारत-नेपाल केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_4.1

i. PHD Chamber of Commerce and Industry (PHDCCI) और Confederation of Nepalese Industries (CNI) ने भारत-नेपाल केंद्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं. यह दोनों देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव को और मजबूत करेगा. PHDCCI के अध्यक्ष अनिल खेतान और काठमांडू में CNI के अध्यक्ष हरि भक्त शर्मा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

ii. समझौता ज्ञापन का उद्देश्य नेपाल में भारतीय निवेश को बढ़ावा देना, नेपाल में भारतीय उद्यमों के साथ काम करना जिस से उसके द्वारा सामना की जाने वाली परेशानियों को सुलझाया जा सके, नेपाल में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देना और नेपाली उद्यमियों को प्रशिक्षण देना है
उपरोक्त शाम्चार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • खड़गा प्रसाद शर्मा ओली नेपाल के वर्तमान प्रधान मंत्री हैं.
  • बिध्य देवी भंडारी नेपाल के वर्तमान राष्ट्रपति और ने
5. जीएसटी परिषद ने डिजिटल लेनदेन के लिए कैशबैक की घोषणा की 
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_5.1
i. 29वीं बैठक में, जीएसटी परिषद ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए नकदी प्रोत्साहन को मंजूरी दे दी है. वित्त मंत्री पियुष गोयल ने BHIMRupay या USSD मोड के माध्यम से किए गए 100 रूपये तक के डिजिटल लेनदेन के लिए 20% कैशबैक की घोषणा की है.

ii. बैठक नई दिल्ली में हुई थी. बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री पियुष गोयल ने की थी. यह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की चिंताओं और सुझावों पर केंद्रित था. बैठक में, माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए MoS वित्त शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता वाली उप-समिति बनाने का निर्णय लिया गया.

6.स्टार्टअप इंडिया ने अकादमिक गठबंधन कार्यक्रम शुरू किया 
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_6.1
i.स्टार्टअप इंडिया ने स्टार्टअप अकादमिक गठबंधन कार्यक्रम लॉन्च किया है, जो अकादमिक विद्वानों और समान डोमेन में काम करने वाले स्टार्टअप के बीच एक अद्वितीय मेंटोरशिप अवसर है, ताकि भारत सरकार के उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के मिशन को पूरा किया जा सके.

ii.इस पहल का लक्ष्य अकादमिक और उद्योग के बीच एक पुल बनाकर स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के हितधारकों के बीच स्थायी संबंध बनाना और तीसरे स्तंभ को लागू करना है जिस पर स्टार्टअप इंडिया एक्शन प्लान आधारित है- उद्योग-अकादमिक साझेदारी और ऊष्मायन.

अंतरराष्ट्रीय समाचार

7.  दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बनने के लिए जापान ने चीन को पीछे छोड़ा 
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_7.1
i. ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार जापान ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बनने के लिए चीन को पीछे छोड़ दिया है. उस समय पर, चीनी बाज़ार का मूल्य जापान के $6.17 ट्रिलियन बाज़ार मूल्य के सामने $6.09 ट्रिलियन था.

ii. दोनों बाजारों को अमेरिका के बाद स्थान दिया गया है जो कि 31 ट्रिलियन डॉलर के मूल्य के साथ विश्व में प्रथम स्थान पर है. इस वर्ष अमेरिका के साथ एक व्यापार स्पॉट के बीच चीन के स्टॉक और मुद्रा में कमी आने के कारण चीन जापान से पीछे आ गया है. 
उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • जापान की राजधानी- टोक्यो, मुद्रा- जापानी येन, प्रधान मंत्री- शिंजो अबे.
8. सिंगापुर में आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई 
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_8.1
i. सिंगापुर के प्रधान मंत्री ली हसीन लूंग ने सिंगापुर में 51 वें आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की.

ii. बैठक ने संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन, यूरोपीय संघ और कनाडा सहित अपने दीर्घकालिक व्यापार भागीदारों के बीच व्यापार तनाव के बीच प्रतिक्रियाएं से बचने के लिए आसियान देशों को एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया.

Indian Bank PO परीक्षा 2018 के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य-
  • ASEAN का पूर्ण रूप Association of Southeast Asian Nations है.
9. ब्रिटेन ने भारतीय मूल की कमी को संबोधित करने के लिए नई अंग दान योजना की घोषणा की 
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_9.1
i. यूके सरकार ने देश में भारतीय मूल समुदायों के भीतर अंगों की तत्काल आवश्यकता को संबोधित करने के लिए अंग और ऊतक दान के लिए कानून बदलने के लिए नई योजनाओं की घोषणा की है.
ii.  इस योजना को जीवनरक्षक प्रतिरोपण का बेसब्री से इंतजार कर रहे अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक जातीय समूह (बीएएमई) के रूप में, 2020 में इंग्लैंड में अंग और ऊतक दान के लिए सहमति की प्रस्तावित नई प्रणाली लागू होने की उम्मीद है.
उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO 2018 Exam के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • यूके की राजधानी- लंदन, मुद्रा- पौंड स्टर्लिंग, प्रधान मंत्री- थेरेसा मे. 

नियुक्ति


10.पेप्सिको की इंद्रा नूयी ने दिया मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफ़ा
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_10.1

i.पेप्सिको की मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी इंद्र नूयी वैश्विक पेय कंपनी, पेप्सिको में शीर्ष मालिक के रूप में 12 साल की सेवा के बाद अक्टूबर में यह पद छोड़ देंगी.भारतीय मूल की इंद्र नूयी वर्ष 2006 में पेप्सिको में सीईओ नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं.
ii.अब उनके पद पर अध्यक्ष रमोन लागुआर्ता को नियुक्त किया जाएगा, जो 2017 से अध्यक्ष के पद पर हैं. वह 2019 तक अध्यक्ष बनी रहेंगी.  


11. एमर्सन मनांगाग्वा जिम्बाब्वे के पहले पोस्ट-मुगाबे चुनाव जीते 
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_11.1
i.जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने बहुत ही कम अंतर के साथ देश के ऐतिहासिक चुनावों में जीत दर्ज कर ली है. वह रॉबर्ट मुगाबे के सहयोगी रहे हैं

ii. जिम्बाब्वे निर्वाचन आयोग (जेईसी) के अनुसार, श्री. मनांगाग्वा ने 50.8% मत प्राप्त किये और विपक्षी पार्टी MDC के नेल्सन चमिसा ने 44.3% मत प्राप्त किये.

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • जिम्बाब्वे को 1980 में ब्रिटेन से आजादी प्राप्त हुई.
  • हरारे जिम्बाब्वे का राजधानी शहर है. 

खेल समाचार

12. गगनजीत भुल्लर ने अपना पहला यूरोपीय टूर खिताब जीता 
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_12.1
i. भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने नाटोडोला खाड़ी में फिजी इंटरनेशनल में अपना पहला यूरोपीय टूर खिताब जीता. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चार्जिंग एंथनी क्वायले पर एक स्ट्रोक के साथ जीत हासिल की. यह भुल्लर का पहला यूरोपीय टूर, नौवां एसियन टूर और 10वां क्राउन था.

ii. अर्जुन अटवाल और ज्योति रंधवा द्वारा आठ दौरे की जीत को पीछे छोड़ने के बाद वह अब एशियाई टूर पर सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.  
Indian Bank PO 2018 Exam के लिए उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य– 
  • सुवा फिजी का राजधानी शहर है.
13. नीदरलैंड ने जीता महिला हॉकी विश्व कप 2018 का खिताब
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_13.1
i. महिला हॉकी विश्व कप 2018 में, नीदरलैंड ने आठवीं बार महिला हॉकी विश्व कप का खिताब जीता. लंदन, ब्रिटेन में शिखर सम्मेलन में डिफेन्डिंग चैंपियन ने आयरलैंड पर 6-0 से जीत प्राप्त की, इन्होने सभी प्रतियोगिताओं में 32 मैचों जीतते हुए अपने जीतने की परंपरा को कायम रखा.

ii. छह अलग-अलग गोल स्कोररों में से केटी वैन मेल ने टूर्नामेंट में आठ गोल स्कोर करके शीर्ष स्कोरर का खिताब प्राप्त किया. स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना तीसरा खिताब प्राप्त किया और यह वर्ल्ड कप में इनका पहला वर्ल्ड कप मैडल हैभारत को इस टूर्नामेंट में 8वां स्थान प्राप्त हुआ. 

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO 2018 Exam के लिए महत्वपूर्ण तथ्य– 
  • नीदरलैंड की राजधानी- एम्स्टर्डममुद्रा– यूरो और USD.
14. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2018 समाप्त: विजेताओं की पूर्ण सूची 
Current Affairs 5th and 6th August 2018: Daily GK Update | Bankersadda Hindi_14.1
i. 2018 BWF विश्व चैंपियनशिप एक बैडमिंटन टूर्नामेंट है जो नानजिंग यूथ ओलिंपिक गेम्स स्पोर्ट्स पार्क एरीना नानजिंगग, चीन में आयोजित किया गया था.
ii. भारतीय ऐस शटलर पी.वी. सिन्धु ने विश्व चैंपियनशिप ‘महिला एकल खिताब फाइनल में कैरोलिना मारिन से फाइनल में हारने के बाद इस प्रमुख टूर्नामेंट फाइनल में रजत पदक प्राप्त किया.
Find The Complete List of Winners Here


Print Friendly and PDF
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me