Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 4th April 2019 |...

Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi

प्रिय पाठकों,
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!  

Current-Affairs-Daily-GK-Update

आर्थिक समाचार 

1. पहला द्वि-मासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य जारी: रेपो दर घटकर 6% हुई 

Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_1.1

i. वर्तमान और विकसित व्यापक आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर,

मौद्रिक नीति समिति (MPC)ने अपनी बैठक में आज यह निर्णय लिया: 
  1. चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF) के तहत पॉलिसी रेपो दर 25 आधार अंकों के तत्काल प्रभाव के कारण  6.25% से घटकर6.0% हुई। 
  2. परिणामत: एलएएफ के तहत रिवर्स रेपो दर 5.75% और सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर 6.25% तक समायोजित है।
  3. 2019-20 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 7.2% पर अनुमानित की गई।


2.भारतीय रिजर्व बैंक ने वेज़ एंड मीन्स अग्रिम की सीमाएं तय की   

Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारत सरकार के परामर्श से वित्तीय वर्ष 2019-20 (अप्रैल 2019 से सितंबर 2019) की पहली छमाही के लिए वेज़ एंड मीन्स अग्रिम ( WMA) की सीमा 75000 करोड़ रुपये निर्धारित की है।

ii. यदि भारतीय सरकार डब्ल्यूएमए सीमा का 75% उपयोग करती है, तो रिज़र्व बैंक बाज़ार ऋणों के नए प्रवर्तन को चालू कर सकता है।

WMA का वास्तविक अर्थ क्या है?

  • डब्ल्यूएमए केंद्र और राज्य सरकारों को आरबीआई द्वारा प्रदान की गई अस्थायी ऋण की सुविधा है।
  • डब्ल्यूएमए योजना को 1997 में सरकार की प्राप्तियों और भुगतान में किसी भी अस्थायी असंतुलन को पूरा करने के लिए पेश किया गया था।
पुरस्कार 

3. यूएई ने प्रधानमंत्री को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार जायद पदक से सम्मानित किया 

Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_3.1

i. यूएई ने पीएम नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधो में एक “विशाल प्रोत्साहन” देने के लिए प्रतिष्ठित जायद पदक से सम्मानित किया गया।

ii. यूएई के अध्यक्ष शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जो राजाओं, राष्ट्रपतियों, राज्यों के प्रमुख को दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। 

4. पवन मुंजाल को एशियन गोल्फ में उनके योगदान के लिए एशियन टूर से सम्मानित किया गया  
Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i. मोटरसाइकिल और स्कूटर की विश्व निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन डॉ. पवन मुंजाल को उनके एशियन गोल्फ को दिए गए योगदान के लिए एशियन टूर द्वारा स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
ii. डॉ. मुंजाल को एशियन टूर का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के भारतीय गोल्फर शिव कपूर द्वारा विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

5. विक्रम पटेल को प्रतिष्ठित जॉन डर्कस कनाडा गर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया 

Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i. गैर्डनर फाउंडेशन ने गोवा और बोस्टन में स्थित पीएचडी ऑफ़ मेडिकल साइंस विक्रम पटेल को अपने कैरियर में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का  वैश्विक स्तर पर शोध करने के लिए सम्मानित करते हुए 2019 कनाडा गेर्डनर अवार्ड पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।

ii.प्रो.पटेल को वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य में अपने विश्व-अग्रणी शोध के लिए 2019 कनाडा गेर्डनर ग्लोबल हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें उन्होंने निम्न-मध्यम-आय वाले देशों में तनाव के संबंधित जानकारी दी तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निर्धारण किया।


नियुक्तियां 


6. शिकागो ने इतिहास रचते हुए, पहली अश्वेत -महिला मेयर के रूप में लोरी लाइटफुट का चयन किया 

Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_6.1

i. शिकागो ने पहली बार मेयर के रूप में एक अफ्रीकी-अमेरिकी महिला का चुनाव करके इतिहास रचा है। 56 वर्षीय पूर्व संघीय अभियोजक और प्रैक्टिसिंग वकील लोरी लाइटफुट ने बड़े अंतर से शहर के महापौर की दौड़ में विजय प्राप्त की। लाइटफुट, मेयर रहम एमानुएल का स्थान लेगीं।


ii. लाइटफुट के प्राथमिक प्रस्तावों में किफायती आवास तक पहुंच बढ़ाना, अपराध को कम करने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा का कार्यालय बनाना और पुलिसिंग में सुधार करना और बेघर होने की स्थिति से निपटने के लिए अचल संपत्ति हस्तांतरण कर के माध्यम से आगे बढ़ना शामिल है। 
7. विपिन आनंद ने एलआईसी के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला  

Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_7.1

i. विपिन आनंद ने भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। इससे पहले, वह एलआईसी के पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी थे, जिसका मुख्यालय मुंबई में था।


ii.इस संगठन में 35 से अधिक वर्षों की अपनी सेवा के दौरान, आनंद ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न क्षमताओं और विभागों में कई कार्यभार संभाले।

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
  • एम.आर कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के वर्तमान अध्यक्ष हैं  
                                            महत्वपूर्ण दिवस 


8. अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस: 4 अप्रैल 

Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_8.1

i. पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (IMAD) का आयोजन 4 अप्रैल में   किया जाता है ताकि देशों में राष्ट्रीय खदान-कार्य क्षमताओं की स्थापना और विकास को बढ़ावा मिल सके। आईएमएडी  2019 का विषय  ” यूनाइटेड नेशंस  प्रोमोट्स SDGs – सेफ ग्राउंड – सेफ होम” है।


ii. 8 दिसंबर 2005 को, महासभा ने घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष के 4 अप्रैल को खदान  जागरूकता और सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

विविध समाचार 

9. झूठी अपवाह को रोकने के लिए व्हाट्सएप ने शुरू किया टिप लाइन फीचर 

Current Affairs 4th April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_9.1

i. व्हाट्सएप ने फर्जी खबरों और अफवाहों से निपटने के लिए लोकसभा चुनावों की शुरुआत से पहले भारत केंद्रित तथ्य-जाँच सुविधा शुरू की।

  
ii.भारत-आधारित मीडिया स्किलिंग स्टार्टअप प्रोटो के सहयोग से विकसित, टिप लाइन फीचर एक शोध परियोजना के भाग के रूप में चुनाव के दौरान गलत सूचना का अध्ययन करने तथा व्हाट्सएप की सहायता से अफवाहों का एक डेटाबेस बनाने में मदद करेगा।  

You may also like to Read:


Print Friendly and PDF

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me