Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 29th July 2019 |...

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

राष्ट्रीय समाचार


1. त्रिपुरा से 7 वीं आर्थिक जनगणना की शुरूआत हुई

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i. भारत सरकार ने त्रिपुरा से 7 वीं आर्थिक जनगणना की शुरूआत की।

ii. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) जनगणना करेगा। 
iii. यह 5 वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित किया जाएगा।
iv. फील्डवर्क दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है और मार्च 2020 तक राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम उपलब्ध होने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): राव इंद्रजीत सिंह.

2. राजगीर में 5 वां धर्म-धम्म सम्मेलन हुआ

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

i. 5 वें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा किया गया।

ii. सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया में प्रचलित आतंक, हिंसा और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में लोगों को संबोधित करना है।

iii. सम्मेलन सत-चित-आनंद और निर्वाण के विषयों को भी संबोधित करेगा जो बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण विषय हैं।
उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB मेन्स 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिहार के मुख्य मंत्री- नितीश कुमार; बिहार के राज्यपाल- फागू चौहान.

राज्य समाचार


3. हरियाणा ने गीता जयंती महोत्सव 2019 के लिए एक भागीदार देश के रूप में नेपाल को आमंत्रित किया

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नेपाल को इस वर्ष के लिए कुरुक्षेत्र में होने वाले ‘गीता जयंती महोत्सव 2019’ के लिए भागीदार देश बनने के लिए आमंत्रित किया है।

ii. उन्होंने भारत में नेपाल के राजदूत निलाम्बर आचार्य को निमंत्रण दिया।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •  नेपाल के प्रधान मंत्री: के पी शर्मा ओली; नेपाल की राजधानी: काठमांडू.
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; नेपाल की मुद्रा: नेपाली रुपया.

                                               समझौता



4.  व्हाट्सएप और नीति आयोग की महिला उद्यमियों को समर्थन देने हेतु साझेदारी 

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i. व्हाट्सएप ने भारत में महिला उद्यमियों को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए अपनी योजना की घोषणा करने के लिए महिला उद्यमिता मंच (WEP) के तहत नीति आयोग के साथ साझेदारी की है।

ii. व्हाट्सएप महिला ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (WTI) अवार्ड्स 2019, नीति आयोग की प्रमुख पहल के साथ भी साझेदारी करेगा।

RRB NTPC / IBPS RRB Main 2019 के लिए स्टेटिक /करेंट अफेयर्स के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :
नीति आयोग सीईओ : अमिताभ कांत; नीति आयोग  के उपाध्यक्ष: राजीव कुमार।



नियुक्ति


5. RAW अधिकारी को नए BSF के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

i.आईपीएस अधिकारी वी.के. जौहरी को देश के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अगले महानिदेशक (DG) के रूप में नियुक्त किया गया है।

ii. वह वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय के तहत बाहरी खुफिया एजेंसी RAW में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
iii. यह आदेश मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी किया गया है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।


उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • बीएसएफ की स्थापना: 1 दिसंबर 1965; बीएसएफ का मुख्यालय: नई दिल्ली

6. गिरीश बापट को प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

i. गिरीश बापट को संसद की प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ii. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा नियुक्ति की गयी।
iii. प्राक्कलन समिति संसद की तीन वित्तीय स्थायी समितियों में से एक है जिसमें लोक लेखा समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति शामिल है।


7. लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह होंगे भारतीय सेना के अगले DGMO 

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

i. आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भारतीय सेना के अगले सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) होंगे।

ii.लेफ्टिनेंट जनरल सिंह, जो वर्तमान में सेना के नगरोटा स्थित XVI कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेवारत हैं, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के उत्तराधिकारी के रूप में अक्टूबर को नए DGMO का पदभार संभालेंगे।


एसबीआई क्लर्क मुख्य 2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयरस के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

  • थल सेनाध्यक्ष: जनरल बिपिन रावत।
पुरस्कार

8.सुदर्शन पट्टनिक ने यू.एस. में पीपल्स च्वाइस अवार्ड जीता

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

i. पद्म पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक ने यू.एस. में एक प्रतिष्ठित सेंड स्कल्प्टिंग फेस्टिवल में पीपल्स चॉइस अवार्ड जीता।

ii.  पट्टनाइक बोस्टन, मैसाचुसेट्स में 2019 रेवरे बीच इंटरनेशनल सैंड स्कल्प्टिंग फेस्टिवल में भाग ले रहे थे।

iii. उन्होंने अपनी रेत की कलाकृति ‘स्टॉप प्लास्टिक पॉल्यूशन, सेव अवर ओशन’ के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीता. 

9. मेरिल स्ट्रीप को TIFF 2019 में ट्रिब्यूट एक्टर अवार्ड मिला

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

i. दिग्गज स्टार मेरिल स्ट्रीप को 44 वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 2019 में ट्रिब्यूट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

ii.  70 वर्षीय अभिनेता TIFF में पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति होंगे।
iii.  स्ट्रीप आयरन लेडी, सोफीज़ चॉइस और क्रैमर वर्बसेज क्रेमर के लिए 3 बार ऑस्कर विजेता है। 
निधन

10. पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी का निधन
Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

i. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस. जयपाल रेड्डी का निधन हो गया.

ii. रेड्डी विज्ञान प्रौद्योगिकी के विषय को  प्राप्त करने से पहले द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री थे।



11. मेघालय के पूर्व सीएम डोनकुपर रॉय का निधन

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

i. मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डोनकुपर रॉय का निधन। 
ii. वह यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के प्रमुख थे।
12. गुजरात के पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

i.गुजरात के पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन हो गया है।

ii. वह सौराष्ट्र के सबसे प्रमुख राजनेताओं में से एक थे और गुजरात के पोरबंदर से संसद के पूर्व सदस्य थे।
iii. विठ्ठल रादडिया ने इफको के निदेशक के रूप में भी कार्य किया था और वह राजकोट जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी थे।

खेल समाचार

13. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का आयोजन गुवाहाटी में किया जाएगा

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

i. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का तीसरा संस्करण गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। खेलों में 10,000 से अधिक एथलीटों और अधिकारियों की भागीदारी देखी जाएगी।

ii. इसका आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) और असम के साथ मेजबान राज्य के रूप में किया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री: किरेन रिजिजू.

14.  मैक्स वेरस्टापेन ने जर्मन ग्रां प्री जीती

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

i.रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने जर्मनी के हॉकेनहाइम में आयोजित जर्मन ग्रां प्री जीत ली है।

ii. उन्होंने फेरारी के दूसरे स्थान पर रहने वाले सेबेस्टियन वेटल को हराया। टोरो रोसो के डेनियल कीवत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
15.  निकोलज बेसिलाश्विली ने जर्मन टेनिस चैंपियनशिप जीती

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

i. निकोलज बेसिलाश्विली ने जर्मन टेनिस चैंपियनशिप जीती।

ii. उन्होंने जर्मन टेनिस चैंपियनशिप में सफलतापूर्वक जीत हासिल करने के लिए एंड्री रुबलेव को हराया ।इस जीत के साथ, वह 2004-2005 में रोजर फेडरर के बाद क्रमिक वर्षों में इसे जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

16.ईगन बर्नल ने कोलंबिया का पहला टूर डी फ्रांस खिताब जीता

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_17.1

i.ईगन बर्नल टूर डे फ्रांस जो पेरिस, फ्रांस में संपन्न हुआ जीतने वाले पहले कोलंबियाई बने। 

ii. उन्होंने ब्रिटेन के चैंपियन गेरेंट थॉमस को 1 मिनट 11 सेकेंड से हराया। 
iii. 22 वर्षीय बर्नल 110 वर्षों में रेस जीतने वाले सबसे कम उम्र के राइडर भी बन गए हैं। 
iv. टूर डी फ्रांस एक वार्षिक पुरषों की मल्टीपल स्टेज साइकल रेस है।

महत्वपूर्ण दिवस

17. विश्व हेपेटाइटिस दिवस: 28 जुलाई

Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_18.1

i. विश्व स्वास्थ्य संगठन हेपेटाइटिस पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष 28 जुलाई को “विश्व हेपेटाइटिस दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

ii.  28 जुलाई की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि यह नोबेल-पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग का जन्मदिन है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की थी और वायरस के लिए एक नैदानिक परीक्षण और टीका विकसित किया था।
iii. 2019 के लिए विषय “Invest in eliminating hepatitis”  है.

iv. विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2019 के लिए मेजबान देश पाकिस्तान है.


उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • डब्ल्यूएचओ मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; महानिदेशक: टेड्रोस अदनोम.
Practice Current Affairs & Banking Quiz



You may also like to Read:



    Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_19.1Current Affairs 29th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_20.1


Print Friendly and PDF

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me