Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 26th and 27th August...

Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi

प्रिय पाठकों,

बैंकिंग परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता के खंड में बैंकिंग जागरूकता, स्थैतिक जीके और कर्रेंट अफेयर्स जैसे कई खंड शामिल हैं. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने देखा होगा कि सामान्य जागरूकता के खंड में बैंकिंग जागरूकता और स्थैतिक जागरूकता के पूछे गए प्रश्न केवल कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित हैं. स्थैतिक और बैंकिंग जागरूकता पर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न देशों, घटनाओं या हाल ही की खबरों से संबंधित हैं. जीए खंड के अतिरिक्त, वर्तमान समाचारों का उत्कृष्ट ज्ञान आपकी पीआई (व्यक्तिगत साक्षात्कार) में मदद करेगा ताकि आप साक्षात्कारकर्ता के सरल प्रश्नों के उत्तर देने में कोई गड़बड़ी न करें. आपको शीर्ष घटनाओं से परिचित कराने हेतु दैनिक जीके अपडेट दिया गया है, जिसमें आज की सुर्खियाँ दी गई है !!
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update

राष्ट्रीय समाचार

1. भारत की पहली जैव ईंधन-संचालित फ्लाइट दिल्ली में उतरी  
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
i. देश के विमानन और ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन के रूप में, भारत की पहली जैव ईंधन संचालित उड़ान देहरादून और दिल्ली के बीच की दूरी को तय करती हुए दिल्ली में उतरी.इसका जैव ईंधन भारतीय पेट्रोलियम संस्थान द्वारा विकसित किया गया है. स्पाइसजेट द्वारा उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया था.

ii. उड़ान 75% वायु टरबाइन ईंधन (ATF) और 25% बायोजेट ईंधन के मिश्रण के साथ संचालित थी. ATF की तुलना में बायोजेट ईंधन का उपयोग करने का लाभ यह है कि यह कार्बन उत्सर्जन को कम करता है और ईंधन दक्षता को बढ़ाता है. जेट्रोफा फसल से बना ईंधन, CSIR-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP), देहरादून द्वारा  विकसित किया गया है.

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • जयंत सिन्हा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं. 

2. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने विशेष निवेश क्षेत्र के लिए आधारशिला रखी 

Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
i. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडाप्पडी के. पलानीस्वामीने उत्तरी कृष्णगिरी जिले में निवेश को आकर्षित करने के लिए एक विशेष निवेश क्षेत्र (SIR) की स्थापना के लिए आधारशिला रखी. 2,420 करोड़ रुपये की परियोजना  के लिए आधारशिला राज्य सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रखी गयी.
ii. SIR संयुक्त रूप से GMR इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (TIDCO) द्वारा विकसित किया जाएगा और कृष्णगिरी जिले के डेनकनिकोट्टई और शुलागिरी तालुक में 2,100 एकड़ क्षेत्र में स्थापित होगा.
उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बनवारीलाल पुरोहित तमिलनाडु के वर्तमान गवर्नर हैं. 

3. भारतीय शहरों में स्वच्छ परिवहन की सूची में कोलकाता, भोपाल शीर्ष: CSE सर्वेक्षण 

Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
i. नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा भारत के 14 शहरों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया, यह जांचने के लिए कि भारत के शहरी आबादी के बड़े हिस्से वाले कुछ शहर स्वच्छ और कम कार्बन गतिशीलता की दौड़ में क्या स्थिति है.

ii. भोपाल शहरी जनसंख्या में सबसे कम समग्र उत्सर्जन और ऊर्जा उपयोग के लिए शीर्ष पर है. सार्वजनिक परिवहन और पैदल यात्रा के उच्च उपयोग के कारण कोलकाता छह मेगासिटी के बीच कम से कम उत्सर्जित करता है. The Urban Commute नामक विश्लेषण कोलकाता में जारी किया गया.

iii. समग्र उत्सर्जन और ऊर्जा खपत में शीर्ष 3: 
1. भोपाल
2. विजयवाड़ा
3. चंडीगढ़.
प्रति यात्रा  उत्सर्जन और ऊर्जा खपत में शीर्ष 3: 
1. कोलकाता
2. मुंबई
3. भोपाल.
4. इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव 2018 नई दिल्ली में आयोजित  
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
i. इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव 2018 नई दिल्ली में आयोजित किया गया. इंडिया बैंकिंग कॉन्क्लेव 2018 का आयोजन सेंटर बैंक फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी रिसर्च (CEPR) द्वारा किया गया था.
ii. सम्मेलन का नॉलेज पार्टनर  नीति अयोग था. सम्मेलन बैंकिंग क्षेत्र में सुधार पर ध्यान केंद्रित था.


5.एबी वाजपेयी की एक पुस्तक पर आधारित पुस्तक ‘अटल जी ने कहा’ का विमोचन

Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
i. “अटल जी ने कहा” बीजेपी के कुलपति और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की किताबों में से नवीनतम हैं, इसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के साथ लॉन्च किया गया है.

ii. पुस्तक ब्रजेंद्र रेही द्वारा लिखित और संकलित है. श्री रेही दूरदर्शन निर्माता और वरिष्ठ पत्रकार हैं. 320 पेज की पुस्तक लेखक द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री के तीन साक्षात्कार के साथ चुनिंदा भाषणों और तस्वीरों का एक समृद्ध भंडार है. पुस्तक दर्पण प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गयी है.



अंतरराष्ट्रीय समाचार


6. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज वियतनाम और कंबोडिया के 4 दिवसीय दौरे पर 
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
i. आसियान क्षेत्र के दो प्रमुख देशों के साथ भारत के सामरिक सहयोग को गहरा बनाने के उद्देश्य से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वियतनाम और कंबोडिया के चार दिवसीय दौरे की शुरुआत की. वह हनोई में तीसरे हिंद महासागर सम्मेलन का उद्घाटन करेगी.

ii. वियतनाम में, वह अपने वियतनामी समकक्ष फाम बिन्ह मिन्ह के साथ संयुक्त आयोग की 16 वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगी.

iii. अपने दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में, वह कंबोडिया जाएंगी.कंबोडियन समकक्ष प्रोक सोखोन के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी और प्रधान मंत्री हुन सेन और सीनेट की राष्ट्रपति सैह छूम से भी मुलाकात करेंगी. यह उनकी कंबोडिया की पहली आधिकारिक यात्रा होगी.

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • वियतनाम की राजधानी: हनोई, मुद्रा: वियतनामी डोंग. 
  • कंबोडिया की राजधानीनोम पेन्ह, मुद्रा: कम्बोडियन रील. 
7. चौथे एशियन इलेक्टोरल स्टेकहोल्डर फोरम की कोलंबो में शुरुआत 
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
iश्रीलंका के कोलंबो में,क्षेत्र में चुनाव और लोकतंत्र की स्थिति पर चर्चा करने के लिए चौथे एशियन इलेक्टोरल स्टेकहोल्डर फोरम(AESF-IV) की शुरुआत की गयी.यह दो दिवसीय मंच श्रीलंका के चुनाव आयोग और मुक्त चुनावों के लिए एशियाई नेटवर्क (ANFREL) के समर्थन से दक्षिण एशिया में पहली बार आयोजित किया जा रहा है.

ii. AESF में 45 देशों के 250 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित होंगे. इसका विषय, ‘Advancing Election Transparency and Integrity: Promoting and Defending Democracy Together’ है. भारत का प्रतिनिधित्व महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार और एक गैर सरकारी संगठन द्वारा किया जाएगा.
उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • श्रीलंका राजधानियां: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोटे,
    मुद्रा: श्री लंका रुपया, 

    राष्ट्रपति: मैत्रिपला सिरीसेना. 

8. भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति की बैठक केन्या में आयोजित गयी
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1
i. केन्या के नैरोबी में भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति की 8 वीं बैठक आयोजित की गई. बैठक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और नागरिक उड्डयन, सुरेश प्रभु और केन्या सरकार, उद्योग, व्यापार और सहकारी समितियों के मंत्रिमंडल सचिव (मंत्री) श्री पीटर मुन्या की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई.

ii. संयुक्त व्यापार समिति की बैठक के दौरान भारत-केन्या संयुक्त व्यापार परिषद की एक बैठक आयोजित की गई।

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • भारत केन्या के सबसे बड़े व्यापार भागीदारों में से एक है और केन्या में दूसरा सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है.
  • भारतीय केन्या के पर्यटकों का तीसरा सबसे बड़ा समूह है. 
  • संयुक्त व्यापार समिति की अंतिम बैठक फरवरी 2015 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी.
पुरस्कार
9. पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूयी को एशिया सोसाइटी द्वारा गेम चेंजर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
i. पेप्सिको की भारतीय मूल्य की CEO इंद्रा नूयी को वैश्विक सांस्कृतिक संगठन एशिया सोसाइटी द्वारा दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों के लिए अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों, मानवीय रिकॉर्ड और वकालत की मान्यता में गेम चेंजर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

ii. 2018 एशिया गेम चेंजर पुरस्कार अक्टूबर में उन व्यक्तियों और संस्थानों को दिया जाएगा जिन्होंने बाधाओं को तोडा, साहस को परिभाषित किया, चमत्कार किए, और बदले में दुनिया के अपने साथी नागरिकों को प्रेरित किया है.

10. रिलायंस पावर यूनिट ने 56 मिलियन $ का अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता पुरस्कार जीता 
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
i. रिलायंस पावर ने घोषणा की है कि इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस पावर नीदरलैंड्स BV ने प्रेस्टिज कैपिटल होल्डिंग्स (एक सेशेल्स स्थित कंपनी) और कोकोस जियांग के खिलाफ 56 मिलियन $(390 करोड़ रुपये) का अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता पुरस्कार जीता है.

ii.कोकोस जियांग इंडोनेशिया में सुगिको ग्रुप के मालिक हैं, जिनसे रिलायंस पावर ने 2010 में इंडोनेशिया में तीन कोयला खनन रियायतों में पूरी आर्थिक रुचि हासिल की थी.

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • सिंगापुर में सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (SIAC) के नियमों के तहत मध्यस्थता न्यायाधिकरण का गठन किया गया था. 

नियुक्ति



11. जी. सतीशरेड्डी को DRDO का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1
i. केंद्र ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक, डॉ जी सतीश रेड्डी को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (DDR&D) के सचिव के रूप में  नियुक्त किया है.

ii. तत्कालीन प्रमुख डॉ एस क्रिस्टोफर के पद छोड़ने के बाद DRDO का सर्वोच्च पद रिक्त था. रक्षा सचिव संजय मित्रा को तब संगठन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. 
उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • DRDO का मुख्यालय : नई दिल्ली, स्थापना: 1958. 

खेल समाचार


12. फीफा U-20 महिला विश्व कप फ्रांस 2018, में जापान ने अपना पहला खिताब जीता 
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
i. U-20 जापान महिला राष्ट्रीय टीम ने फीफा U-20 महिला विश्व कप, फ्रांस 2018 के फाइनल में स्पेन U-20 महिला राष्ट्रीय टीम के खिलाफ जीत हासिल की, जापानी ने फुटबॉल इतिहास में पहली बार फीफा U-20 महिला विश्व कप का खिताब जीता.
ii. तकराडा साओरी को उनके गोल और असिस्ट के साथ मैच ऑफ द मैच के रूप में नामित किया गया. तकराडा को एडिडास ब्रोंज़ बूट के साथ-साथ एडिडास सिल्वर बॉल भी दी गयी, जबकि मिनामी को सिल्वर बॉल से सम्मानित किया गया.

iii.  जापान को एक टीम के रूप में फेयर-प्ले पुरस्कार मिला और फीफा U-20 महिला विश्व कप फ्रांस 2018 का समापन हुआ,

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • जापान की राजधानी-टोक्यो, मुद्रा- जापानी येन.
13. इस्पात मंत्रालय CPSE के लिए खेल नीति की शुरूआत 
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1
i. केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह ने इस्पात मंत्रालय के तहत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSEs) के लिए कॉर्पोरेट खेल नीति का अनावरण किया.

ii. यह नीति इस्पात मंत्रालय CPSE द्वारा खेल के प्रचार के लिए एक ढांचा प्रदान करेगी. स्टील CPSE अपनी वित्तीय ताकत के अनुसार खेल गतिविधियों के लिए एक विशिष्ट बजट आवंटित करेंगी, और यह बजट कंपनी के CSR फंड से अलग होगा.


एशियाई खेल 2018

14. एशियाई खेल 2018: तेजेंद्र पाल सिंह तूर ने शॉट पुट में ऐतिहासिक गोल्ड जीता

Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
i. भारत के तेजेंद्र पाल सिंह तूर ने इंडोनेशिया के 18 वें एशियाई खेलों में पुरुषों के शॉट पुट फाइनल में स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने जकार्ता में एशियाई खेलों में 20.75 मीटर के रिकॉर्ड तक फेंकने के साथ पुरुषों के शॉट पॉट इवेंट जीतकर भारत को अपना सातवां स्वर्ण पदक जीताया

ii. ताजिंदर 2002 में बुसान में स्वर्ण जीतने के लिए 19.03 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बहादुर सिंह सागू के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं. एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के लिए शॉट पूत खेल में यह आठवाँ स्वर्ण पदक जीता है.

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • एशियाई खेल 2018 के लिए मेजबान शहर इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेम्बैंग हैं. 
  • भिन भिन, काका और अतंग 2018 एशियाई खेलों के शुभंकर हैं
15. एशियाई खेल 2018: हिमा, अनास और ड्यूटी ने एथलेटिक्स रजत पदक जीता 
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1
i. 18 वर्षीय हिमा दास ने एशियाई खेल 2018, इंडोनेशिया में 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता. हिमा ने अपनी दौड़ पूरी करनेमें 50.7 9 सेकेंड का समय लिया.

ii. महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में ड्यूटी चंद ने रजत पदक जीता. अपनी दौड़ पूरी करने के लिए ड्यूटी ने 11.32 सेकेंड का समय लिया. मोहम्मद अनास ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता. अनास ने अपनी दौड़ पूरी करने के लिए 45.6 9 सेकेंड का समय लिया.

उपरोक्त समाचार से Indian Bank PO Exam 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • एशियाई खेल 2018 के लिए मेजबान शहर इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेम्बैंग हैं. 
  • भिन भिन, काका, और अतंग एशियाई खेल 2018 के शुभंकर हैं. 
निधन
16. अमेरिकी सीनेटर जॉन मैककेन का 81 की आयु में निधन 
Current Affairs 26th and 27th August 2018: Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1
i.अमेरिकी सीनेटर जॉन मैककेन, एक प्रसिद्ध वियतनाम युद्ध नायक का मस्तिष्क के कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया है. उनकी आयु 81 वर्ष थी. छः अवधि के सीनेटर, मैककेन 2008 में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी थे.

ii. वियतनाम युद्ध के दौरान एक लड़ाकू पायलट, उन्होंने अपने विमान के धराशाई होने के बाद युद्ध के कैदी के रूप में पांच साल से अधिक समय व्यतीत किया.




Print Friendly and PDF
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me