Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 23th February 2019 |...

Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi

प्रिय पाठकों,
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

Current-Affairs-Daily-GK-Update
राष्ट्रीय समाचार 
1. यूपी के मुख्यमंत्री ने किशोरियों के लिए योजना शुरू की 



Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1
i.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशोर लड़कियों (SAG) के लिए योजना शुरू की। यह योजना 11 से 14 वर्ष की आयु की उन लड़कियों पर केंद्रित है, जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी है तथा इसके माध्यम से उनके लिए उचित पोषण और विशेष देखभाल के कदम उठाए जायेंगे।
ii.राज्य सरकार ने राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक महीने की 8 तारीख को किशोरावस्था दिवस मनाने का भी निर्णय लिया। राज्य सरकार 8 मार्च को किशोरियों के लिए पोषण अभियान भी शुरू करेगी।

2. अगरतला में त्रिपुरा के पहले मेगा फूड पार्क का उद्घाटन
Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

i. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अगरतला के ग्राम तुलाकोना में त्रिपुरा के पहले मेगा फूड पार्क का नामकरण किया, जिसका नाम सिकरिया मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड है।
ii. यह त्रिपुरा औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई गई 50 एकड़ भूमि पर कोलकाता स्थित सिकरिया मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया है।

स्रोत : द  हिन्दू 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • त्रिपुरा राजधानी: अगरतला, मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब, राज्यपाल: प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार 

3. राष्ट्रपति बशीर ने सूडान में साल भर लंबे आपातकाल की घोषणा की

Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
i. सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने देश भर में अपनी कैबिनेट और स्थानीय सरकारों को भंग करते हुए एक वर्ष के लिए आपातकाल की घोषणा की है। उमर अल-बशीर ने सूडान की संसद में  संवैधानिक संशोधनों को स्थगित करते हुए संसद को संबोधित किया, जो उन्हें 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में अन्य कार्यकाल की अनुमति देगा।

ii. दिसंबर 2018 से, सूडान में राजधानी खार्तूम सहित विभिन्न क्षेत्रों में मूलभूत वस्तुओं की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और मूल्य वृद्धि पर  बढ़चढ़कर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पुरस्कार 
4.दिव्या कर्नाड ‘फ्यूचर फॉर नेचर अवार्ड’ प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
i.अशोक विश्वविद्यालय की 33 वर्षीय शिक्षक और विप्रो सस्टेनेबल फेलो, दिव्या कर्नाड समुद्री संरक्षण पर अपने कार्य के लिए ‘फ्यूचर फॉर नेचर अवार्ड’ से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। डॉ. चारुदत्त मिश्र के बाद यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह दूसरी भारतीय हैं।
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 3 व्यक्तियों को दिया जाता है, और इस वर्ष यह दिव्या कर्नाड के साथ ओलिवर नास्टेंगिमाना और फर्नांडा अब्रा को दिया गया। यह एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जो जंगली जानवरों और पौधों की प्रजातियों की संरक्षण में उपलब्धियों को  मनाता है।

5. डिजिटल इंडिया अवार्ड्स को वेब स्पेस में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
i. वर्ल्ड वाइड वेब के माध्यम का उपयोग करते हुए ई-गवर्नेंस में अनुकरणीय पहलों को बढ़ावा देने के लिए, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, MeitY द्वारा भारत के राष्ट्रीय पोर्टल के दायरे में डिजिटल इंडिया अवार्ड्स की स्थापना की गई है।
ii. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, कानून और न्याय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद को एक विशेष समारोह में “डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2018” से सम्मानित किया।

योजनाएँ और समितियाँ

6. उड़ीसा के 17 लाख स्कूली छात्राओं को फ्री सेनेटरी नैपकिन देगी


Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1
i.उड़ीसा मंत्रिमंडल ने राज्य  में स्कूली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन प्रदान करने के लिए ‘ख़ुशी’ योजना को मंजूरी दी। 
ii. इस योजना से सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा छठी से बारहवीं तक की लगभग 17.25 लाख स्कूली छात्राएं लाभान्वित होंगी। योजना लागू करने के लिए राज्य सरकार 5 साल की अवधि में  466 करोड़ रु. खर्च करेगी।
स्रोत : न्यू  इंडियन एक्सप्रेस 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

  • उड़ीसा की राजधानी : भुवनेश्वर, मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक, राज्यपाल: गणेशी लाल।

7. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कर से संबंधित मुकदमो को कम करने के लिए पैनल का गठन किया

Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

i.केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कर से संबंधित समस्याओं के बिंदुओं के मामलों पर ध्यान देने और मार्च के मध्य तक अपनी अंतिम रिपोर्ट और सिफारिशों को प्रस्तुत करने के लिए आयकर आयुक्त संजीव शर्मा की अध्यक्षता में  चार सदस्यीय समिति का गठन किया।

ii.यह समिति कुछ वर्तमान समस्याओं के बिंदुओं को संबोधित करेगी और इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिसेस द्वारा उठाये लिए गए कुछ मामलों से निपटेगी।


अन्य समाचार 



8. गृहमंत्री  राजनाथ सिंह ने दिल्ली में वंडर पार्क का उद्घाटन किया

Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
i.केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक नए पार्क का उद्घाटन किया, जिसमें दक्षिणी दिल्ली में दुनिया के सात अजूबों की प्रतिरूप हैं। पार्क, जिसे ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ कहा जाता है, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) द्वारा बनाया गया था।
ii. यह दुनिया में अपनी तरह का पहला पर्यटक आकर्षण केंद्र है, जिसमें दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृति है। दुनिया के सभी सात अजूबों के प्रतिरूपों को इको-फ्रेंडली, सेल्फ सस्टेनेबल मटीरियल से बनाया गया हैं तथा इसका स्वयं का सौर और पवन ऊर्जा उत्पादन निर्माण है।

9. दुनिया की सबसे बड़ी  मधुमक्खी को 1981 के बाद पहली बार देखा गया


Current Affairs 23th February 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1
i.वैलेस की विशालकाय मधुमक्खी (वालेस बी), पृथ्वी पर पायी जाने वाली सबसे बड़ी मधुमक्खी है, जिसे 1981 से विलुप्त माना किया गया था, को एक इंडोनेशियाई जंगल में फिर से देखा गया। 
ii. वैज्ञानिकों ने मेगाचील प्लूटो प्रजाति की एक मादा मधुमक्खी को देखा और इसका आकार विशिष्ट यूरोपीय मधुमक्खी के आकार की चार गुना है और इसका पंख 2.5 इंच का है।


You may also like to Read:



prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me