Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 22nd May 2019 |...

Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi.

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

Daily-GK-Update

राष्ट्रीय समाचार 


1. इसरो ने सफलतापूर्वक अर्थ ओब्ज़र्वेशन सैटेलाईट  ‘RISAT-2B’ लॉन्च की 

Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_2.1

i. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर, SHAR से AT RISAT-2B’ सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।  

ii. पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV-C46) ने फर्स्ट लॉन्च पैड से उड़ान भरी और उड़ान के लगभग 15 मिनट और 25 सेकंड बाद  RISAT-2B को 556 किमी की कक्षा में भेजा गया।  

iii. RISAT-2B एक रडार इमेजिंग अर्थ ओब्ज़र्वेशन सैटेलाईट है, जिसका वज़न लगभग 615 किलोग्राम है। उपग्रह का उद्देश्य कृषि, वानिकी और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करना है। 


iv.हर प्रकार के मौसम में उपयुक्त, रडार इमेजिंग उपग्रह में लगभग 500 किलोमीटर से पृथ्वी का निरीक्षण करने और उसकी तस्वीर लेने की क्षमता है।  

उपरोक्त समाचार से LIC AAO Mains 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
  • इसरो के निदेशक: के. सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969।
2. 2019 लोकसभा चुनाव के इतिहास में अब तक सबसे अधिक मतदाता रिकॉर्ड दर्ज 

Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_3.1

i. भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनावों में 67.10% (अंतरिम) मतदान हुए, जो आम चुनावों के इतिहास में होने वाले अब तक के सबसे अधिक मतदान हैं।

ii.2014 में पूर्व उच्चतम मतदान 66.44% दर्ज किया गया था।

उपरोक्त समाचार से LIC AAO Mains 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • यह भारत में आयोजित होने वाला 17 वां आम चुनाव था।
    • सुनील अरोड़ा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
    • अशोक लवासा और सुशील चंद्र भारत के 2 चुनाव आयुक्त हैं।
    3. नई दिल्ली में ताइवान एक्सपो 2019 शुरू

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_4.1

    i. नई दिल्ली में प्रगति मैदान में ताइवान एक्सपो 2019 की शुरुआत हुई।

    ii.ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर के प्रतिनिधि टीएन चुंग-क्वांग और ताइवान बाहरी व्यापार विकास परिषद के अध्यक्ष, टीएआईटीआरएएए जेम्स सीएफ हुआंग ने संयुक्त सचिव प्रवीण बोनिगाला और आईटीआई के अध्यक्ष एलसी गोयल की उपस्थिति में तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


    अंतर्राष्ट्रीय समाचार 

    4. तापी पाइपलाइन बैठक तुर्कमेनिस्तान में आयोजित 

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_5.1

    i. तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (TAPI) गैस पाइपलाइन की बैठक अशगबत, तुर्कमेनिस्तान में हुई। तापी गैस पाइपलाइन की आधारशिला अक्टूबर 2019 में पाकिस्तान में रखी जाएगी।

    ii.तापी गैस पाइपलाइन परियोजना के पाकिस्तान में 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। एक बार पूरा होने पर; पाकिस्तान को प्राकृतिक गैस के 1.320 बिलियन क्यूबिक मीटर (bcm) प्राप्त होने की उम्मीद है। संयुक्त राज्य अमेरिका और एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा समर्थित TAPI परियोजना, 1990 के दशक से तुर्कमेनिस्तान द्वारा टाल दिया गया।  

    5. वर्ल्ड बैंक और कॉमबैंक ने विश्व के पहले ब्लॉकचैन बॉन्ड ट्रांसजैक्शन के लिए हाथ मिलाया 

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_6.1

    i. वर्ल्ड बैंक और कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया (कॉमबैंक) ने मिलकर सेकंड्री मार्केट बांड ट्रेडिंग की रिकॉर्डिंग को सक्षम करने के लिए ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग किया।

    ii.इंस्टीट्यूशंस ने घोषणा की कि बांड-आई की सेकंड्री लेनदेन की उनकी सफल रिकॉर्डिंग, एक ब्लॉकचेन-संचालित ऋण साधन है, जो एक वितरित बही-खाता में तकनीक की “विशाल क्षमता” को दर्शाता है तथा ऐसा पहला बांड है जो जारी करने और व्यापार करने का रिकॉर्ड दोनों एक ब्लॉकचेन प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाता है। 

    उपरोक्त समाचार से LIC AAO Mains 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
    • बॉन्ड-आई को पहली बार अगस्त 2018 में वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी किया गया था, जिसमें कॉमबैंक एकमात्र प्रबन्धक था।
    6. सराय खुमैलो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली अश्वेत महिला बनी

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_7.1

    i. दक्षिण अफ्रीकी सराय खुमैलो माउंट एवरेस्ट के उच्चतम शिखर पर चढ़ने वाली पहली अश्वेत अफ्रीकी महिला बनी। 
    ii.माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का यह उनका चौथा प्रयास था। मई 2017 में एक पूर्व प्रयास में, खुमैलो को हेलीकॉप्टर द्वारा माउंट एवरेस्ट से बचाया गया था। 


    उपरोक्त समाचार से LIC AAO Mains 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
    • माउंट एवरेस्ट समुद्र तल से 8 848 मीटर की ऊँचाई पर दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत है। 
    • सर एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे 29 मई, 1953 को पर्वत के शिखर पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे।
    पुरस्कार 

    7. ओमान की लेखक जोखा अलार्थी ने बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार जीता

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_8.1

    i. ओमान की एक लेखक, जोखा अलार्थी ने “सेलेस्टियल बॉडीज़” के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार जीता, जो एक मरुस्थलीय देश की तीन बहनों की कहानी है जो अपने गुलामियत भरे अतीत और संकीर्ण आधुनिक दुनिया का सामना करती हैं। 

    ii.पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली अरबी-भाषा की लेखिका जोखा अलर्थी ने यूके के रहने वाले अपने अनुवादक, मर्लिन बूथ के साथ 50,000 पाउंड या 64,000 अमेरिकी डॉलर की इस ईनाम की राशि को बाँटा। 

    बिज़नेस समाचार 


    8. फेसबुक ने स्विट्जरलैंड में न्यू फिनटेक फर्म का पंजीकरण किया

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_9.1

    i. सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने  प्रत्यक्ष रूप से स्विट्जरलैंड के जेनेवा में एक नई वित्तीय टेक फर्म, लिब्रा नेटवर्क्स एलएलसी का गठन किया है।

    ii.फेसबुक ग्लोबल होल्डिंग्स II एलएलसी द्वारा जेनेवा में लिब्रा नेटवर्क को पंजीकृत किया गया था। फेसबुक ने संयुक्त राज्य अमेरिका पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में ट्रेडमार्क “लिब्रा” का जून में पुन: पंजीकरण करवाया, जो कथित रूप से इसके गुप्त इन-क्रिप्टो प्रोजेक्ट का हिस्सा था। 

    9. ओला ने एसबीआई कार्ड के साथ साझेदारी में क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_10.1

    i. राइड-हेलिंग कंपनी ओला ने भारत के सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं में से एक एसबीआई कार्ड के साथ साझेदारी में ओला मनी एसबीआई क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। 


    ii.वीज़ा द्वारा प्रेरित, बैंगलोर में स्थित इस कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को कई लाभों के साथ एक उपयुक्त और सुविधाजनक भुगतान प्रणाली प्रदान करना है। 
    उपरोक्त समाचार से LIC AAO Mains 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
    • हरदयाल प्रसाद एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ हैं।
    • भारतीय स्टेट बैंक और जीई कैपिटल द्वारा अक्टूबर 1998 में SBI कार्ड लॉन्च किया गया था।
    • एसबीआई कार्ड का मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में स्थित है।

    महत्वपूर्ण समाचार 


    10. अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस : 22 मई 

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_11.1

    i. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के रूप में मानाने की घोषणा की, जिसके टेक्स्ट का अंगीकरण 20 दिसंबर 2000 को किया गया था।
    ii.अंतर्राष्ट्रीय विविधता 2019 का विषय ‘आवर बायोडाइवर्सिटी,  आवर फ़ूड, आवर हेल्थ’ है।


    रैंक और रिपोर्ट 


    11. वित्त वर्ष 2020 में भारत की वृद्धि में 7.1% का अनुमान : संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_12.1

    i. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत घरेलू खपत और निवेश के कारण वित्त वर्ष 2020 में भारत की अर्थव्यवस्था के 7.1% तक बढ़ने का अनुमान है। 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.2% का विस्तार हुआ। 

    ii.रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2019 में अनुमानित जीडीपी वृद्धि में गिरावट 7.4% से नीचे है। विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (डब्ल्यूईएसपी) 2019 के मध्य-वर्ष की अपडेट में बताया गया है कि 2019 के सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में विकास अनुमानों के आंकलन को कम किया गया है।




    उपरोक्त समाचार से LIC AAO Mains 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
    • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में।
    • इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी।
    • पुर्तगाल के श्री एंटोनियो गुटरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं।
    श्रद्धांजलि 

    12. कॉमेडियन और ‘द कॉमेडी स्टोर’ के सह-संस्थापक, सैमी शोर का निधन 

    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_13.1

    i. अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन सैमी शोर, जिन्होंने द कॉमेडी स्टोर की सह-स्थापना की, का निधन हो गया।
    ii.वह 92 वर्ष की आयु के थे। शोर ने 1972 में पटकथा लेखक और अभिनेता रूडी डी लुका के साथ ‘द कॉमेडी स्टोर’ की सह-स्थापना की। 



    Practice Current Affairs & Banking Quiz


    Banker Babu SBI PO/Clerk 2019 Batch With Financial Awareness + 6 Months Current Affairs (Live Classes)




    Current Affairs 22nd May 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_14.1
    Print Friendly and PDF
    prime_image
    [related_posts_view]
    QR Code
    Scan Me