Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 21st and 22nd April...

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

Current-Affairs-Daily-GK-Update
राष्ट्रीय समाचार

1. नौसेना प्रमुख ने लॉन्च किया नया गाइडेड मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस इंफाल’ 


Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_1.1
i. नौसेना प्रमुख सुनील लांबा द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन आईएनएस इंफाल जो एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है, को मुंबई के माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड  (MDL) में लॉन्च किया गया। यह जहाज भारतीय नौसेना के नौसेना डिजाइन निदेशालय, नई दिल्ली द्वारा डिज़ाइन किया गया है। 
ii. यह परियोजना-15बी के तहत तीसरा जहाज है। इस परियोजना का पहला जहाज, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापट्टनम, अप्रैल 2015 में शुरू किया गया था।  
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
  • वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना स्टाफ के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • भारत में नौसेना दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है
अंतर्राष्ट्रीय समाचार 

  2.   यूक्रेनी राष्ट्रपति चुनाव में वलोडिमिर ज़ेलेंसकी की भारी महुमत से जीत  



Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_2.1
i.एक अभिनेता और कॉमेडियन वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनाव में उनके अवलंबी पेट्रो पोरोशेंको को हराकर शानदार जीत हासिल की। 
ii.उन्हें लंबे समय से चल रही यूक्रेनी टेलीविजन सिरीज़ सर्वेंट ऑफ द पीपल में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने एक राष्ट्रपति की भूमिका निभाई है।
  

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
  • यूक्रेन की राजधानी: कीव, मुद्रा: यूक्रेनी रिव्निया।
3.चीन में एशियाई चाय गठबंधन लॉन्च किया गया 

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_3.1
i.चाय के व्यापार को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक और तकनीकी आदान-प्रदान और साथ ही चाय के वैश्विक प्रचार के लिए, एशियाई चाय गठबंधन (एटीए), चाय की फसल और उपभोग करने वाले पांच देशों की यूनियन को चीन के गुइझोऊ में लॉन्च किया गया था।
ii. गठबंधन में भारतीय चाय संघ, चीन चाय विपणन संघ, इंडोनेशियाई चाय विपणन संघ, श्रीलंका चाय बोर्ड और जापान चाय एसोसिएशन के सदस्य हैं।

नियुक्तियां

4.ट्विटर ने भारत के एमडी के रूप में मनीष माहेश्वरी की नियुक्ति की 

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_4.1
i.ट्विटर ने मनीष माहेश्वरी को अपने भारत संचालन के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। 
 ii.माहेश्वरी पहले नेटवर्क 18 डिजिटल के सीईओ के रूप में कार्य कर चुके हैं। माहेश्वरी ट्विटर के उपाध्यक्ष और एशिया प्रशांत के प्रबंध निदेशक माया हरि को रिपोर्ट करेंगे  और दिल्ली में रहेंगे।

समझौता

5. टीसीएस ने देश की डाक वितरण प्रणाली को बदलने के लिए भारतीय डाक के साथ साझेदारी की  

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_5.1
i.भारत की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेस कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इसे बहु-सेवा डिजिटल हब में बदलने के लिए डाक विभाग के साथ साझेदारी की। 

ii.यह मेल और पैकेजों के वितरण का आधुनिकीकरण करेगा, ग्राहक अनुभव को बढ़ाएगा, और नई सेवाओं को लॉन्च करेगा जो नए राजस्व का संचालन करेगा।

व्यापार समाचार 

6. रिलायंस रिटेल 1 लाख करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व पार करने वाली पहली भारतीय रिटेल कंपनी बनी 
Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_6.1
i.रिलायंस रिटेल वार्षिक राजस्व में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाली पहली भारतीय रिटेल कंपनी बन गई है। 
ii.रिलायंस इंडस्ट्रीज के खुदरा उद्यम ने 2018-19 में 1,30,556 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो पिछले वर्ष के 69,198 करोड़ रुपये से 89% अधिक थी। 

पुरस्कार 

7. सुनील कुमार गौतम को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया  



Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_7.1
i.विशेष पुलिस आयुक्त (संचालन)सुनील कुमार गौतम को उनकी पुस्तक ‘संविधान  काव्य ’ के लिए पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 
ii.उन्हें गृह मंत्रालय के अंतर्गत ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR & D) द्वारा सम्मानित किया गया।  
8. केएयू आईपीआर सेल ने नेशनल आईपी अवार्ड 2019 जीता 

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_8.1 

i.केरल कृषि विश्वविद्यालय (KAU) के बौद्धिक संपदा अधिकार सेल (IPR सेल) को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है।  
ii.इस पुरस्कार में भारतीय 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह शामिल हैं, जिसे विश्व आईपी दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • 6 अप्रैल को विश्व आईपी दिवस मनाया जाता है।
  • केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय के तहत भारतीय बौद्धिक संपदा कार्यालय द्वारा गठित पुरस्कार को पेटेंट, ट्रेडमार्क और भौगोलिक संकेत के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों से सम्मानित किया जाता है।
9. श्रीश्रीनाथ को क्लीवलैंड इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया 

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_9.1 

i.भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीश्रीनाथ को जीव विज्ञान प्रणाली, वैश्विक मुद्दों और सतत विकास के अनुप्रयोगों में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित क्लीवलैंड इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
ii.उन्होंने बैंगलोर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की है तथा वर्तमान में केस वेस्टर्न रिज़र्व यूनिवर्सिटी में केस जीईएमएनआई (ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट नेशनल एंड इंटरनेशनल) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

रैंक और रिपोर्ट

10. ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत  17 वें स्थान पर 

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_10.1
i.स्टार्टअपब्लिंक द्वारा जारी 2019 की स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग में 100 देशों में से भारत 17 वें स्थान पर है। पिछले वर्ष यह 37 वें स्थान पर था। रिपोर्ट अपने स्टार्टअप इकोसिस्टम की ताकत के आधार पर देशों को रैंक करती है। 
ii.यह रैंकिंग के लिए 1,000 शहरों और 100 देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम को ध्यान में रखता है। चीन 27 वें स्थान पर था। भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में बैंगलोर, नई दिल्ली और मुंबई शीर्ष शहर थे।

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
शीर्ष तीन देश हैं:
पहला: संयुक्त राज्य अमेरिका
दूसरा: यूनाइटेड किंगडम

तीसरा: कनाडा।


महत्वपूर्ण दिवस

11. विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस: 21 अप्रैल

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_11.1
i.विश्व सृजनशीलता और नवाचार दिवस (WCID) प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है, ताकि लोगों को 2015 सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने से संबंधित सभी मुद्दों के लिए समस्या-समाधान में रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

12. पृथ्वी दिवस:  22 अप्रैल 

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_12.1
i.पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को विश्व में मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह पहली बार 1970 में मनाया गया था। पृथ्वी दिवस 2019 का विषय ‘  प्रोटेक्ट आवर स्पीशीज़’ है। 
ii. इस विषय का मुख्य उद्देश्य पौधों और वन्यजीव की आबादी को  मानव गतिविधियों को होने वाले विनाश पर ध्यान केंद्रित करना है।  

निधन

13. प्रख्यात बंगाली लोक गायक अमर पॉल का निधन  

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_13.1
i.कार्डियक अरेस्ट के बाद प्रख्यात बंगाली लोक गायक अमर पॉल का निधन हुआ हो गया। वह 97 वर्ष के थे। पॉल ने कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाया। 

ii.उन्होंने बंगाल के लोक गीतों पर कई पुस्तकें लिखी हैं और दुनिया भर के विभिन्न अकादमियों से सम्मान प्राप्त किये।

14. एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर लोरेन वॉरेन का निधन  

Current Affairs 21st and 22nd April 2019 | Daily GK Update in hindi | Bankersadda Hindi_14.1
i.सबसे प्रसिद्ध एक पैरानोर्मल इन्वेस्टिगेटर, लोरेन वॉरेन का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपने दिवंगत पति एड.वॉरेन के साथ पूरे जीवन भर प्रेतवाधित घरों और अपसामान्य गतिविधियों की जांच की।  
ii. पत्नी और पति दोनों ने प्रेतों से संबंधित मामलों की जांच के लिए 1952 में मुनरो, कनेक्टिकट में न्यू इंग्लैंड सोसायटी की स्थापना की। एमिटीविल हॉरर’ और कॉन्जुरिंग’ जैसी प्रसिद्ध हॉरर फिल्में उनके कार्य से प्रेरित थीं।

Print Friendly and PDF





prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me