i.वरिष्ठ अधिकारी प्रणब कुमार दास को अप्रत्यक्ष करों के लिए शीर्ष नीति बनाने वाले निकाय,
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (CBIC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
ii.विशेष सचिव और सदस्य (सीमा शुल्क) सीबीआईसी में
दास, एस रमेश का स्थान लेंगे. दास, 1983-बैच के सीमा शुल्क और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क कैडर के आईआरएस अधिकारी है जिन्हें 2017 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)
उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- सीबीआईसी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग का हिस्सा है
8. हर्षवर्धन श्रृंगला को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया
i. विदेश मंत्रालय (MEA) ने
हर्षवर्धन श्रृंगला को
संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है.
ii. श्रृंगला वर्तमान में बांग्लादेश में उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं. वह
नवतेज सिंह सरना का स्थान लेंगे.
उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- श्रीमती. सुषमा स्वराज भारत के वर्तमान विदेश मंत्री हैं.
पुरस्कार
9.नोवाक जोकोविच और सिमोना हेलप को 2018 ITF विश्व चैंपियंस के रूप में घोषित किया गया

i. इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) ने घोषणा की है कि
सर्बिया के नोवाक जोकोविच और रोमानिया की सिमोना हेलप को
2018 आईटीएफ विश्व चैंपियंस के रूप में नामित किया गया है. जोकोविच छठी बार यह सम्मान प्राप्त कर रहे है, जबकि हैलेप के लिए यह पहला अवसर है.
ii. जोकोविच ने
विंबलडन और यूएस ओपन समेत चार खिताब जीते है, और रैंकिंग में नंबर 22 से बढ़त लेते हुए वर्ष के अंत में विश्व नंबर 1 की स्थिति को सुरक्षित किया है. हेलप ने 2018 में ग्रैंड स्लैम की सफलता का भी आनंद लिया, रोलैंड गैरोस में अपना पहला प्रमुख खिताब और ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में अपना नाम दर्ज किया है.
उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- आईटीएफ विश्व चैंपियंस को 4 जून को पेरिस में रोलैंड गैरोस के दौरान 2019 आईटीएफ विश्व चैंपियंस डिनर में अपना पुरस्कार प्राप्त होगा.
बैंकिंग और व्यापार समाचार
10. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के गठन के लिए कैपिटल फर्स्ट ने आईडीएफसी बैंक के साथ विलय किया

i. IDFC बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कैपिटल फर्स्ट ने विलय की इकाई IDFC फर्स्ट बैंक के लिए 1.03 लाख करोड़ रुपये की संयुक्त ऋण परिसंपत्ति पुस्तिका बनाने के साथ ही, अपने विलय को पूरा करने की घोषणा की है. विलय की गयी इकाई को
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कहा जाएगा, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.
ii. विलय के बाद, IDFC बैंक के बोर्ड ने
विलय इकाई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कैपिटल फर्स्ट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष
वी वैद्यनाथन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी का इंतजार कर रही है.
उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- आईडीएफसी बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है.
11. कर्नाटक बैंक और Paisabazaar.com ने गृह ऋण के लिए साझेदारी की
i. वित्तीय उत्पादों के लिए भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार Paisabazaar.com, और कर्नाटक बैंक ने पैसाबाजार प्लेटफार्म पर ग्राहकों को बैंक के गृह ऋण उत्पाद की पेशकश करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है.
ii. इस साझेदारी के माध्यम से, उपभोक्ता अब पैसाबाजार प्लेटफार्म के माध्यम से कर्नाटक बैंक से गृह ऋण का चयन और आवेदन करने में सक्षम होंगे.
उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- Paisabazaar.com अपने गृह ऋण उत्पाद के लिए 30 भागीदारों के साथ कार्य करता है, जिसमें भारत के सबसे बड़े निजी और सार्वजनिक बैंक और एचएफसी शामिल हैं.
- कर्नाटक बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: महाबलेश्वर एम एस, मुख्यालय: मैंगलोर.
पुस्तक और लेखक
12. मनमोहन सिंह ने “चेंजिंग इंडिया” नामक अपनी पुस्तक का अनावरण किया

i. पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में
“चेंजिंग इंडिया” नामक अपनी पुस्तक का अनावरण किया.
ii. पुस्तक में, कांग्रेसी नेता ने अर्थशास्त्री से राजनेता तक की अपनी यात्रा का वर्णन किया है और अपने जीवन से उपाख्यानों को साझा किया है.
महत्वपूर्ण दिवस