Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 18th July 2019 |...

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi

प्रिय  उम्मीदवारों ,
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1
राष्ट्रीय समाचार


1.  कैबिनेट ने एनएमसी विधेयक, 2019 की स्थापना को मंजूरी दी

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक, 2019 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थान पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग स्थापित करने और भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 को निरस्त करने का प्रावधान है।

ii. बिल की निम्नलिखित विशेषताएं हैं, कॉमन फाइनल ईयर एमबीबीएस एक्जाम को नेशनल एग्जिट टेस्ट (NEXT) के रूप में जाना जाएगा, जो पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए और विदेशी मेडिकल स्नातकों के स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में लाइसेंस परीक्षा के रूप में काम करेगा।

आरटीबी एनटीपीसी / आईबीपीएस आरआरबी मेन के महत्वपूर्ण लिए स्टेटिक / करंट टेकवे :

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: डॉ. हर्षवर्धन
2. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड और लेसर फ्लोरिकन को विलुप्त होने से रोकने के लिए एक पैनल का गठन किया

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
i. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने दो भारतीय पक्षियों- ग्रेट इंडियन बस्टर्ड और लेसर फ्लोरिकन की सुरक्षा के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना को तत्काल तैयार करने और कार्यान्वित करने के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।

ii. 3 सदस्य पैनल में डॉ. दीपक आप्टे, डॉ. असद आर रहमानी और डॉ. धनंजय मोहन शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय समाचार


3. पलाऊ आईएसए में शामिल होने वाला 76वां देश बना

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i. ओशिनिया में 500 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह,पलाऊ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 76 वां हस्ताक्षरकर्ता देश बन गया है।

ii. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, भारत के गुरुग्राम में मुख्यालय के साथ 121 सौर संसाधन संपन्न देशों का एक समूह है।

iii. संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के अनुसार, संगठन का लक्ष्य  2030 तक 1,000 से अधिक गीगावाट सौर ऊर्जा को अभिनियोजित करना और 1,000 अरब डॉलर से अधिक राशि सौर ऊर्जा में कार्यप्रवृत्त करनी है।
उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पलाऊ की राजधानी: नार्गुलमुद; पलाऊ की मुद्रा: अमेरिकी डॉलर
बैंकिंग और अर्थव्यवस्था समाचार


4. ADB ने वित्त वर्ष 20 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर को 7.2% से घटाकर 7% किया

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i. एशियाई विकास बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी विकास दर को 7.2% से घटाकर 7% कर दिया है।

ii. एडीबी ने एशियाई विकास आउटलुक 2019 के लिए अपने परिशिष्ट में कहा कि भारत के 2019 में 7% और 2020 में 7.2% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, यह अप्रैल के अनुमान से थोड़ा धीमा है.


उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •  एडीबी बैंक के अध्यक्ष:ताकेहिको नाकाओ; एडीबी बैंक का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
5. एचडीएफसी बैंक, सीएससी ने वीएलई और छोटे व्यापारियों के लिए क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
i. एचडीएफसी बैंक और कॉमन सर्विस सेंटर ने छोटे व्यापारियों और ग्रामीण स्तर के उद्यमियों (VLEs) के लिए सह-ब्रांड ‘स्मॉल बिजनेस मनी बैक क्रेडिट कार्ड ’ लॉन्च किया।

ii. क्रेडिट कार्ड को विशेष रूप से VLE और VLE-सोर्सड ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह उपयोगकर्ताओं को अपने दिन-प्रतिदिन के व्यावसायिक खर्चों के लिए क्रेडिट की आसान पहुंच प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • एचडीएफसी बैंक के एमडी: आदित्य पुरी; मुख्यालय: मुंबई.
समझौता

6. L&T इन्फोटेक ने 38 करोड़ रुपये में AI फर्म Lymbyc का अधिग्रहण किया

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

i. लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक लिमिटेड ने 38 करोड़ रुपये में AI फर्म Lymbyc का अधिग्रहण किया।

ii. डेटा खोज में Lymbyc की विशेषज्ञता, तेज एनालिटिक्स और बड़े डेटा सेट को संसाधित करने की क्षमता, विभेदित विश्लेषण समाधान प्रदान करने के लिए एलटीआई के मोज़ेक प्लेटफ़ॉर्म को परिष्कृत करेगी।
iii. Lymbyc एक बेंगलुरु-मुख्यालय वाली कंपनी है, जो एनालिटिक्स और डेटा साइंस स्पेस में अपनी क्षमताओं के लिए जानी जाती है।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक लिमिटेड के सीईओ: संजय जालोना.
  • लाईमबाइक के सीईओ: सत्यकाम मोहंती.
7. ईबिक्स ने 337.8 मिलियन डॉलर में यात्रा ऑनलाइन का अधिग्रहण किया

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

i. अमेरिकी कंपनी ईबिक्स ने 337.8 मिलियन डॉलर में यात्रा पोर्टल यात्रा ऑनलाइन के अधिग्रहण की घोषणा की है।

ii. अब, यात्रा भारत के “सबसे बड़ी और सबसे अधिक लाभदायक” यात्रा सेवा कंपनियों में से एक, Ebix के EbixCash यात्रा पोर्टफोलियो का हिस्सा बन गई है।
iii.  EbixCash के दो अन्य ट्रैवल ब्रांड्स ‘Via’ और ‘Mercury’ के साथ यात्रा अपने ब्रांड के तहत ग्राहकों की सेवा करना जारी रखेगी।
iv.ईबिक्स ऑन-डिमांड सॉफ़्टवेयर और ई-कॉमर्स सेवाओं का प्रदाता है।

Static/Current Takeaways Important For RRB NTPC/IBPS RRB Mains:
  • CEO of Yatra Online: Dhruv Shringi; CEO of Ebix: Robin Raina.

राज्य समाचार


8. महाराष्ट्र ने शहीद जवानों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता में वृद्धि की

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

i. महाराष्ट्र सरकार ने युद्ध या युद्ध जैसी परिस्थितियों या राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संघर्षों में शहीद हुए जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद  को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया है। 
ii.संघर्ष में घायल हुए कार्मिक को उनकी चोट की गंभीरता के आधार पर मौद्रिक क्षतिपूर्ति 20 लाख रुपये से लेकर 60 लाख रुपये तक होगी।
उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • महाराष्ट्र के सीएम: देवेंद्र फड़नवीस.
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: सीएच विद्यासागर राव; महाराष्ट्र की राजधानी: मुंबई.
9. उत्तराखंड में पहली बार हिमालयी राज्य सम्मेलन की मेजबानी की जाएगी

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

i. उत्तराखंड 28 जुलाई को पहली बार हिमालयी राज्य सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जहां सतत विकास पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा।

ii. सम्मेलन की मेजबानी हिमालयी राज्यों- उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड  के मुख्यमंत्रियों के साथ की जाएगी, जिसमें प्रशासक और विशेषज्ञ शामिल होंगे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • उत्तराखंड के सीएम: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.
  • उत्तराखंड की राजधानी: देहरादून.
10. इंटरनेट साथी कार्यक्रम पंजाब, ओडिशा तक विस्तारित किया जाएगा

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

i. गूगल इंडिया और टाटा ट्रस्ट की “इंटरनेट साथी” नामक पहल का उद्देश्य ग्रामीण भारत में महिलाओं के बीच डिजिटल साक्षरता की सुविधा प्रदान करना है। इस पहल का विस्तार पंजाब और ओडिशा के गाँवों तक किया जाएगा।

ii. यह कार्यक्रम अब 20 राज्यों में 2.6 लाख गांवों तक पहुंच गया है। पंजाब में, यह कार्यक्रम लगभग 5,000 गांवों को कवर करेगा। ओडिशा में, यह 16,000 से अधिक गांवों को कवर करेगा।


उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • “इंटरनेट साथी” गूगल इंडिया के प्रमुख: नेहा बड़जात्या.

पुरस्कार


11. सरकार के ”इनक्रेडिबल यू” अभियान ने पाटा पुरस्कार जीता

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

i. पर्यटन मंत्रालय के “फाइंड द इनक्रेडिबल यू” अभियान ने पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA)  गोल्ड अवार्ड, 2019 जीता।
ii. इस अभियान ने “मार्केटिंग – प्राइमरी गवर्नमेंट डेस्टीनेशन” श्रेणी के तहत पुरस्कार जीता। 
iii. पर्यटन मंत्रालय ने अपनी प्रचार पहल के तहत, ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ ब्रांड-लाइन के तहत सालाना टेलीविज़न, प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल मीडिया अभियान जारी किया जाता है।
EPFO / LIC ADO मेन्स के लिए महत्वपूर्ण स्टेटिक / करंट टेकअवे :

  • केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय: प्रहलाद सिंह पटेल

महत्वपूर्ण दिवस


12. नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 18 जुलाई
Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

i. संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है।

ii. यह दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र के लिए संघर्ष और दुनिया भर में शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने में नेल्सन मंडेला के योगदान को स्वीकार करता है। नेल्सन मंडेला दिवस सभी के लिए कार्रवाई करने और परिवर्तन को प्रेरित करने का एक अवसर है।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • श्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं।.
13. विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस: 17 जुलाई

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

i. विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय को बढ़ावा देना है और आईसीसी के कार्य का समर्थन करना है।

ii. यह तब हुआ जब 120 देशों ने रोम में एक क़ानून को अपनाया।

iii.यह अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय के रोम संविधि के रूप में जाना जाता था, सभी देश जो इस क़ानून को अपनाने के लिए सहमत थे, वे आईसीसी के अधिकार क्षेत्र को स्वीकार कर रहे थे।
उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय मुख्यालय: द हेग, नीदरलैंड.
खेल समाचार

14. अनीश भानवाला ने ISSF जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

i.शूटर अनीश भानवाला ने जर्मनी के सुहाल में ISSF जूनियर विश्व कप में भारत का दबदबा जारी रखते हुए 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

ii. पदक तालिका में भारत शीर्ष स्थान पर है। अब तक भारत टूर्नामेंट में आठ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुका है।

15. हिमा दास ने “ताबोर एथलेटिक्स” में स्वर्ण पदक जीता

Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

i. स्टार भारतीय स्प्रिंटर हिमा दास ने 15 दिन के अंदर चौथा गोल्ड मेडल जीताउन्होंने चेक रिपब्लिक में ताबोर एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर रेस 23.25 सेकंड के साथ जीती


आरटीबी एनटीपीसी / आईबीपीएस आरआरबी मैन लिए महत्वपूर्ण स्टेटिक / करंट टेकअवे :

  • चेक गणराज्य के राष्ट्रपति: मिलोस जेमान।
  • चेक गणराज्य की राजधानी: प्राग; चेक गणराज्य की मुद्रा: चेक कोरुना।
Practice Current Affairs & Banking Quiz



You may also like to Read:



    Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_17.1Current Affairs 18th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_18.1


Print Friendly and PDF

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me