Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 12th July 2019 |...

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi.

प्रिय  उम्मीदवारों ,
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

Daily-GK-Update-12th-July-2019

राष्ट्रीय समाचार 


1. उत्तर कोरिया ने  किया संविधान में संशोधन

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_2.1

i. उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन को राज्य का आधिकारिक प्रमुख बनाने के लिए अपने संविधान को संशोधित किया है,  जो एक प्रकार का प्रमोशन है,  जिससे दुनिया के बाकी हिस्सों से अलग-थलग पड़े देश के राजनयिक संबंधों को सामान्य करने में सहायक हो सकता है।
ii. इससे पहले किम ने राज्य मामलों के आयोग के अध्यक्ष के रूप में शासन किया है। पिछले संविधान में उल्लेख किया गया था कि एसएसी के अध्यक्ष ने सर्वोच्च नेता के रूप में कार्य किया हो।

उपरोक्त समाचार से  ESIC परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर कोरिया की राजधानी: प्योंगयांग; मुद्रा: उत्तर कोरियाई वोन।
2.  2019 वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_3.1

i. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने 2019 वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक जारी किया है। रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं हैं:




  1. भारत का एमआईपी मूल्य 2005-06 में 0.283 से घटकर 2015-16 में 0.123 हो गया था।
  2. भारत में  2006 से 2016 के बीच 271 मिलियन लोग गरीबी से बाहर हुए  हैं, जो बहुआयामी गरीबी सूचकांक में सबसे तेज़ी से आयी कमी है।
  3. भारत और कंबोडिया ने अपने एमपीआई मूल्यों को 10 चुनिंदा देशों में से सबसे तेजी से कम करने वाले देश हैं, जिनमें समय के साथ होने वाले परिवर्तनों का विश्लेषण किया गया था।
  4. रिपोर्ट के अनुसार भारत को होने वाले लाभ:
  • पोषण से वंचित 2005-06 में 44.3% से 2015-16 में 21.2% तक की कमी।
  • बाल मृत्यु दर 4.5% से घटकर 2.2% हो गई।
  •  ईंधन से खाना पकाने से वंचित लोग 52.9% से घटकर 26.2% हो गए।
  • स्वच्छता में कमी 50.4% से 24.6% तक हुई।
  • पीने के पानी से वंचित लोग 16.6% से 6.2% तक कम हो गए। 





उपरोक्त समाचार से   EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएनडीपी  के ऐडमिनिस्ट्रेटर: अचिम स्टेनर।


समझौता


3. कल्याणी जेवी को प्राप्त हुआ मिसाइल किट ऑर्डर

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_4.1

i. कल्याणी समूह फर्म और इज़राइल की राफेल एडवांस्ड सिस्टम्स के संयुक्त उद्यम ने 1,000 बराक -8 एमआरएसएएम मिसाइल किट के निर्माण के लिए $ 100 मिलियन के अनुबंध का करार किया है।


ii.कल्याणी राफेल एडवांस्ड सिस्टम्स हैदराबाद के पास अपनी उत्पादन सुविधा पर किट का निर्माण करेगी और आगे उनके  समाकलन के लिए भारत डायनेमिक्स को आपूर्ति करेगी। उत्पाद का उपयोग भारतीय सेना और वायु सेना द्वारा किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से  ESIC परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  •  इज़राइल की राजधानी: यरूशलेम; इज़रायल की मुद्रा: इज़रायल न्यू शेकेल। 

4. भारत ने पूर्व-निर्मित घरों को म्यांमार को सौंप दिया

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_5.1

i. भारत ने बांग्लादेश से विस्थापित लौटे लोगों के उपयोग के लिए मूँग दावम्यांमार में 250 पूर्व-निर्मित मकान सौंपे हैं।
ii.भारत सरकार ने अपने रखाईन स्टेट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत परियोजना को $ 25 मिलियन में पाँच वर्षों की अवधि के लिए लिया था।

आरआरबी एनटीपीसी / आईबीपीएस आरआरबी मेन्स के लिए महत्वपूर्ण स्टेटिक / कर्रेंट टेकअवे: 


  • म्यांमार की राजधानी: नैपीटाव; म्यांमार की मुद्रा: बर्मीस कायत

5. बीसीसी ने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ब्रिक्स चैम्बर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया


Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_6.1
i. भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स और ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, नई दिल्ली ने ब्रिक्स देशों और भारत के पूर्वी भाग के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

आरआरबी एनटीपीसी / आईबीपीएस आरआरबी मेन्स के लिए महत्वपूर्ण स्टेटिक / कर्रेंट टेकअवे: 


  • ब्रिक्स का मुख्यालय: शंघाई, चीन; ब्रिक्स के अध्यक्ष: के वी कामथ
  • ब्रिक्स के सदस्य: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका

राज्य समाचार 


6. राजघाट कोयला संयंत्र को सौर पार्क में बदला जाएगा

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_7.1

i. दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि राजघाट थर्मल पावर प्लांट को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया जाएगा और इसे सौर पार्क में बदल दिया जाएगा। 45 एकड़ संयंत्र स्थल पर 5,000 किलोवाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।

ii.कोयला आधारित संयंत्र, जिसकी वर्तमान इकाइयों को 1989 में चालू किया गया था, 2014 से बंद मोड में पड़ा हुआ है। 


एसबीआई पीओ / क्लर्क मेन्स के लिए स्टेटिक / कर्रेंट टैकअवे: 


  • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल; दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल

नियुक्तियां 

7.  विकास स्वरूप की प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव के रूप में नियुक्ति

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_8.1
i. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विदेश मंत्रालय में सचिव (वाणिज्य, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामले ) के रूप में ओटावा में उच्चायुक्त श्री विकास स्वरूप की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जो 01.08.2019 के प्रभावी होगी।

उपरोक्त समाचार से  SBI PO/Clerk Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कनाडा की राजधानी: ओटावा; कनाडा की मुद्रा: कनाडाई डॉलर।
  • विदेश मंत्री: डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर। 

शिखर सम्मलेन और सभाएं

8. लंदन में मीडिया की स्वतंत्रता पर पहला वैश्विक सम्मेलन

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_9.1

i. मीडिया की स्वतंत्रता पर पहला वैश्विक सम्मेलन यूके और कनाडा द्वारा लंदन में सह-आयोजित किया गया


ii. प्रसार भारती के अध्यक्ष ए.सूर्य प्रकाश, राज्यसभा सांसद और पत्रकार स्वपन दासगुप्ता तथा पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक कंचन गुप्ता सहित तीन सदस्यीय भारतीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया फ्रीडम के पहले वैश्विक सम्मेलन में भाग लिया है।

उपरोक्त समाचार से  ESIC परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019: भारत की रैंक 180 में से 140 वीं है।

9. USISPF का दूसरा वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन वाशिंगटन में आयोजित 
Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_10.1

i. यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम का द्वितीय वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन वाशिंगटन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर  “यूएस इंडिया द्विपक्षीय व्यापार रिपोर्ट” जारी की गई।

ii.रिपोर्ट के कुछ निष्कर्ष हैं:
  • यूएस इंडिया द्विपक्षीय व्यापार 2025 तक 238 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच सकता है।
  • रक्षा व्यापार, वाणिज्यिक विमान, तेल और एलएनजी, कोयला, मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्र संभावित विकास के क्षेत्र हैं।
  • अमेरिका-भारत व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में औसतन 3.8 प्रतिशत बढ़ा है।
उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डीसी।
10. 19 वें राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक लंदन में

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_11.1

i. 19 वें राष्ट्रमंडल विदेश मंत्रियों की बैठक लंदन में आयोजित की गई। विदेश मंत्री ने बैठक में भारत के रुख से अवगत कराया।

आरआरबी एनटीपीसी / आईबीपीएस आरआरबी मेन्स के लिए महत्वपूर्ण स्टेटिक / कर्रेंट टेकअवे: 
  • भारत के विदेश मंत्री: एस जयशंकर हैं
  • यूके कैपिटल: लंदन; मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग
खेल 

11. कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए 4 स्वर्ण पदक

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_12.1

i. भारत ने एपिया, सामोआ में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक जीते हैं। भारतीय पदक विजेता हैं:

   
  • पुरुष (एलीट और जूनियर): अचिंता शूली ने 73 किग्रा इवेंट में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • जूनियर: गुलाम नवी ने 67 किलोग्राम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।
  • जूनियर और युवा: एल. सदानंद सिंह ने 73 किग्रा स्पर्धा में कांस्य और स्वर्ण पदक जीते हैं।
  • महिला (एलीट): मनप्रीत कौर ने 76 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
  • जूनियर: आर. अरोकिआ अलिश ने 76 किलोग्राम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है।

12. मेक्सिको ने CONCACAF गोल्ड कप फाइनल जीता

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_13.1

i. मेक्सिको ने संयुक्त राज्य अमेरिका को हराकर अपना आठवां CONCACAF गोल्ड कप खिताब जीता। जोनाथन डॉस सैंटोस ने रोमांचक फाइनल में मैक्सिको के लिए 73 वें मिनट में विजयी गोल किया।
उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • मेक्सिको की राजधानी: मेक्सिको सिटी; मेक्सिको की मुद्रा: मैक्सिकन पेसो.

विविध समाचार 

13.  फिल्म डिवीजन मुंबई में करेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म क्लब लॉन्च 

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_14.1

i. फिल्म डिवीजन मुंबई में डॉक्यूमेंट्री फिल्म क्लब “क्षितिज” लॉन्च करेगी। क्लब का शुभारंभ फिल्म्स डिवीजन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय दस्तावेजी निर्माता संघ (IDPA) के सहयोग से  होगा।

ii.अजय और विजय बेदी द्वारा प्रशंसित डाक्यूमेंट्री फिल्म “सीक्रेट लाइफ ऑफ फ्रॉग्स” का उद्घाटन फिल्म के रूप में किया जाएगा।
निधन 
14. सौमेंद्रनाथ कुंडू का निधन
Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_15.1
i. बंगाल और रेलवे के पूर्व लेग स्पिनर सौमेंद्रनाथ कुंडू का निधन हो गया है। कुंडू को सीएबी कार्तिक बोस जीवन-काल उपलब्धि पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया गया था।

ii.कुंडू ने 1958-59 और 1968-69 के बीच 30 प्रथम श्रेणी के मैचों में 127 विकेट लिए हैं। उन्होंने तीन बार मैच में 10 विकेट भी लिए।

Practice Current Affairs & Banking Quiz



You may also like to Read:



    Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_16.1Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_17.1


Print Friendly and PDF

Current Affairs 12th July 2019 | Daily GK Update in hindi. | Bankersadda Hindi_19.1

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me