Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 11th May 2019 |...

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

राष्ट्रीय समाचार


1.प्रथम अपाचे हेलीकाप्टर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना को सौंपा गया

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i.प्रथम AH-64E (I) – अपाचे गार्डियन हेलीकॉप्टर को औपचारिक रूप से अमेरिका के एरिजोना में बोइंग उत्पादन सुविधा में भारतीय वायु सेना को सौंप दिया गया है. एयर मार्शल एएस बुटोला ने भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व किया और प्रथम अपाचे को स्वीकार किया.

ii. IAF ने 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए सितंबर 2015 में अमेरिकी सरकार और मेसर्स बोइंग लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे. जुलाई 2019 तक इन हेलीकॉप्टरों के पहले बैच को भारत भेज दिया जाना है.


उपरोक्त समाचार से LIC AAO  Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ भारतीय वायु सेना के एयर स्टाफ के वर्तमान प्रमुख हैं.

2. कोंकण रेलवे ने डेमू ट्रेन सेट की आपूर्ति के लिए नेपाल के साथ अनुबंध अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

i. कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नेपाल के रेलवे विभाग के साथ दो 1600 एचपी डेमू ट्रेन सेट की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

ii.  इन ट्रेनों का उपयोग भारत में जयनगर और नेपाल में कुर्था के बीच रेलवे लिंक के संचालन के लिए किया जाएगा. ट्रेन सेट का निर्माण इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री, चेन्नई द्वारा किया जाएगा.
iii.इस समझौते पर काठमांडू में भारतीय राजदूत मनोज पुरी और नेपाल के सचिव, भौतिक अवसंरचना मंत्रालय और परिवहन मधुसूदन अधकारी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए.  

उपरोक्त समाचार से उत्तराखंड सहकारी बैंक परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली, राजधानी: काठमांडू
3. नई हीट-सेंसिंग सांप की प्रजाति की खोज की गयी
Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i. पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) की टीम ने एक अद्वितीय हीट-सेंसिंग सिस्टम के साथ लाल-भूरे रंग के पिट वाइपर सांप की एक नई प्रजाति पाई है, यह भारत में पिछले 70 वर्षों में पहली है

ii. अरुणाचल प्रदेश के आधार पर इस प्रजाति का नाम ‘त्रिमेरेसुरस अरुणाचलेंसिस’ रखा गया है, जहां इसकी खोज की गई थी. इससे अरुणाचल प्रदेश एकमात्र राज्य है जिसके नाम पर पिट वाइपर है.

4. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस: 11 मई

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में हर वर्ष 11 मई को मनाया जाता है, जो शक्ति की वर्षगांठ की याद में है. शक्ति पोखरण परमाणु परीक्षण है जो 11 मई, 1998 को आयोजित किया गया था.

ii. मई 1974 में ‘स्माइलिंग बुद्धा’ के रूप में एक कोडनाम के साथ पहला परमाणु परीक्षण पोखरण किया गया था. दूसरा परीक्षण पोखरण II था जो परमाणु बम विस्फोटों के पाँच परीक्षणों की एक श्रृंखला थी, जो भारत द्वारा मई 1998 में भारतीय सेना के पोकरण टेस्ट रेंज में प्रशासित किया गया था.

अंतरराष्ट्रीय समाचार


5. आयरलैंड जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला दूसरा देश बना

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

i.आयरलैंड ने अपने देश में जलवायु आपातकाल घोषित किया है, वह ऐसा करने वाला ब्रिटेन के बाद दूसरा देश है.
ii. ब्रिटेन की संसद ने 1 मई को बड़े पैमाने पर प्रतीकात्मक प्रस्ताव पारित किया था, जिससे वह जलवायु आपातकाल की घोषणा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था. यह कदम एस्टीनशन रेबेलियन एन्विरोमेंट  कैंपेन ग्रुप द्वारा लंदन में 11 दिनों के सड़क विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया.

उपरोक्त समाचार से LIC AAO  Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • डबलिन आयरलैंड की राजधानी है.

व्यापार समाचार


6. Bharatpe ने व्यापारियों के लिए भारत का पहला UPI बहे खात लॉन्च किया

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

i. अंतरप्रांतीय UPI क्यूआर कोड के माध्यम से व्यापारियों के लिए भुगतान सक्षम वाला भारत का पहला फिनटेक स्टार्ट-अप  BharatPe , एक नए ऐप के साथ व्यापारी सेवाओं में अपनी घोषणा की है.

ii. UPI पेमेंट्स के साथ, ऐप अब व्यापारियों को उनके पूरे बहे खात को प्रबंधित करने और यहां तक कि प्राप्तियों और भुगतानों को मूल रूप से नोट करने की अनुमति देता है.

नियुक्ति


7. अभिनेत्री दीया मिर्जा को संयुक्त राष्ट्र के 17 नए ‘एसडीजी एडवोकेट्स’ में चुना गया

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

i. भारतीय अभिनेत्री दीया मिर्जा और अलीबाबा के प्रमुख जैक मा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा नियुक्त 17 वैश्विक सार्वजनिक हस्तियों में हैं, जो महत्वाकांक्षी सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के लिए कार्रवाई करने और वैश्विक राजनीतिक इच्छाशक्ति को मजबूत करने के नए अधिवक्ता हैं.


पुरस्कार


8. अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने स्टार ऑन हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम प्राप्त किया

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

i.ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ऐनी हैथवे को लॉस एंजिल्स, अमेरिका में स्टार ऑन हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के साथ सम्मानित किया गया.



निधन

9. आईटीसी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष वाईसी देवेश्वर का निधन

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

i. पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और आईटीसी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष वाईसी देवेश्वर का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने एक FMCG कंपनी के आईटीसी के विविधीकरण का नेतृत्व किया था.

ii. उन्होंने 2017 में ITC के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य शुरू किया. 1991 और 1994 के बीच, उन्होंने अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में राज्य के स्वामित्व वाली वाहक एयर इंडिया का नेतृत्व किया.
10.तमिल उपन्यासकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता थोपिल मोहम्मद मीरान का निधन

Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

i. Nप्रख्यात तमिल उपन्यासकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता थोपिल मोहम्मद मीरान का तमिलनाडु के पेट्टई में निधन हो गया है.

ii. 1995 में रिलीज़ हुई सैवु नार्क्काली (द रिक्लाइनिंग चेयर) के लिए उन्हें 1997 में प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें 1992 में तमिलनाडु कैलाई इलैकिया पेरुमन्त्रम पुरस्कार सहित 8 पुरस्कार प्राप्त हुए थे.



More Current Affairs Show

Practice Current Affairs & Banking Quiz

Banker Babu SBI PO/Clerk 2019 Batch With Financial Awareness + 6 Months Current Affairs (Live Classes)


Current Affairs 11th May 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

Print Friendly and PDF
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me