Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 11th July 2019 |...

Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi

य पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!

Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1


For Queries related to Adda247 Ultimate for IBPS RRB 2019 Prelims & SBI PO Mains Ultimate, Click Here or mail us at ultimate@adda247.com


राष्ट्रीय समाचार


1. RPF द्वारा “ऑपरेशन थ्रस्ट” लॉन्च किया गया 

Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

i. आरपीएफ ने रेलवे परिसर में अनधिकृत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बिक्री को रोकने के लिए “ऑपरेशन थ्रस्ट का शुभारंभ किया। ऑपरेशन के दौरान, 1371 व्यक्तियों को अनधिकृत ब्रांडों के पैकेज्ड पीने के पानी की बिक्री के लिए गिरफ्तार किया गया है।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •  केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.
2. सरकार ने परमाणु संयंत्रों के लिए आयातित उत्पादों पर शुल्क माफ किया

Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

i. भारत सरकार ने परमाणु संयंत्रों के लिए आयातित उत्पादों पर बुनियादी सीमा शुल्क (BCD) माफ कर दिया है। “परमाणु ऊर्जा उत्पादन में उपयोग के लिए सभी सामग्री” और “यूरेनियम अयस्कों के सभी प्रकार और परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए केंद्रित” के लिए कोई मूल सीमा शुल्क नहीं देना होगा।


अंतरराष्ट्रीय समाचार


3. यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े मेटल डोम का उद्घाटन किया

Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

i. यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े मेटल डोम का उद्घाटन किया है जिसमें कुख्यात चेरनोबिल संयंत्र में नष्ट हो चुके रिएक्टर को शामिल किया गया है। यह 108 मीटर ऊंचा गुंबद है जिसका वजन 36,000 टन है।


उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains: परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • यूक्रेन की राजधानी: कीव; यूक्रेन की मुद्रा: यूक्रेनी रिव्निया.

समझौता


4. रक्षा मंत्रालय IPFC और NRDC के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

i. रक्षा मंत्रालय ने मिशन रक्षा ज्ञान शक्ति के संबंध में बौद्धिक संपदा सुविधा सेल और राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

ii. समझौता ज्ञापन क्षमता की कमी को दूर करेगा और रक्षा उद्योग में नवोन्मेष और बौद्धिक संपदा अधिकारों की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में रक्षा मंत्रालय के प्रयासों के लिए एक प्रमुख पूरक प्रदान करेगा।

iii. रक्षा ज्ञान शक्ति का उद्देश्य भारतीय रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र में बौद्धिक संपदा संस्कृति को विकसित करना है।

5. प्रसार भारती और आईआईटी कानपुर ने अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
i. प्रसार भारती और आईआईटी कानपुर ने नई उभरती प्रौद्योगिकियों और नई दिल्ली में प्रसारण से संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

ii. इस कदम से प्रसारण क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • प्रसार भारती के सीईओ: शशि शेखर वेम्पती; प्रसार भारती मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • स्थापना: 23 नवंबर 1997.
राज्य समाचार


6. एमपी सरकार ने गाय कल्याण कोष की घोषणा की, हज कमेटी के अनुदान बढ़ाया

Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

i. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट की मुख्य विशेषताएं:

    • राज्य के 20 लाख किसानों के ऋण माफ करने के लिए 8,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है
    • मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड और हज कमेटी के लिए अनुदान बढ़ा दिया गया है।
    • गायों के कल्याण के लिए 132 करोड़ रुपये का अनुदान प्रस्तावित किया गया है.
    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
    • मध्य प्रदेश के सीएम: कमलनाथ, राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

    अर्थव्यवस्था और व्यापार समाचार


    7.ICSI ने कॉरपोरेट गवर्नेंस में सुधार के लिए UDIN लॉन्च किया

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

    i. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने स्व-शासन की बढ़ती भावना को आगे बढ़ाने और कंपनी सचिवों के अभ्यास पक्ष को मजबूत करने के लिए एक विशिष्ट दस्तावेज़ पहचान संख्या शुरू की है।

    ii. UDIN सत्यापन और प्रमाणन सेवाओं के रजिस्टर को बनाए रखने में आसानी प्रदान करेगा। ICSI कारपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत कार्य करता है।
    उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
    • केंद्रीय कारपोरेट मामलों के मंत्री: निर्मला सीतारमण.
    8. आरबीआई पैनल ने विदेशी मुद्रा बाजार के लिए समय में बदलाव किया
    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1
    i. आरबीआई की आंतरिक समिति ने सुझाव दिया है कि विदेशी मुद्रा बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कार्यशील कर सकता है। वर्तमान में, मुद्रा बाजार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहता है। पैनल ने सुझाव दिया है कि कॉल मनी मार्केट समय को अब शाम 5 बजे के बजाय शाम 6 बजे तक बढ़ाया जा सकता है।

    ii. बाजार समय के विस्तार से पोस्ट मार्केट समय की जानकारी / डेटा के बेहतर मूल्य निर्धारण, बेहतर ऑनशोर प्राइस डिस्कवरी और ऑफशोर वॉल्यूम की संभावित शिफ्टिंग जैसे लाभ प्रदान करने की उम्मीद है।

    उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
    • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
    नियुक्ति

    9. एमएन राव को अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

    i. केंद्र सरकार ने एम नागेश्वर राव को अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया है। राव पूर्व सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा का स्थान लेंगे।



    10. लिंक्डइन ने आशुतोष गुप्ता को भारत के लिए देश के प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

    i. लिंक्डइन ने आशुतोष गुप्ता को भारत परिचालन के लिए नया देश प्रबंधक नियुक्त किया है। गुप्ता महेश नारायणन का स्थान लेंगे, जो जनवरी-जून 2019 से भारत के लिए देश के प्रबंधक थे।

    उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • लिंक्डइन के सीईओ: जेफ वेनर; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य.    


    शिखर सम्मेलन और बैठक

    11. केंद्रीय शिक्षुता परिषद (CAC) की 36 वीं बैठक

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

    i. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षुता परिषद (CAC) की 36 वीं बैठक आयोजित की।

    ii. MSDE के मंत्री की अध्यक्षता में 36 वीं CAC बैठक का उद्देश्य उन भारतीय युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है जो नौकरी के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने और रोजगार के बेहतर अवसरों को हासिल करने का प्रयास करते हैं।
    उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री: महेंद्र नाथ पांडे.
    12. भारत 14 वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज की मेजबानी करेगा
    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

    i.भारत 02 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में 14 वीं कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टीज की मेजबानी करेगा। सम्मेलन में 197 देशों के भाग लेने की उम्मीद है।
    ii.इस सम्मेलन में तीन महत्वपूर्ण मुद्दे मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे हैं।
    उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
    • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर.
    13. भारत-म्यांमार: मादक पदार्थों की तस्करी पर महत्वपूर्ण जानकारी का आदान-प्रदान

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1
    i. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (भारत) और सेंट्रल कमेटी फॉर ड्रग एब्यूज़ कंट्रोल (म्यांमार) के बीच चौथी महानिदेशक स्तर की वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।

    ii. भारत और म्यांमार ने मादक पदार्थों की तस्करी और अग्रदूतों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी का आदान-प्रदान करने का संकल्प लिया है।

    उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • म्यांमार की राजधानी: नाएप्यीडॉ ; म्यांमार की मुद्रा: बर्मीस क्यात.
    खेल समाचार

    14. फर्ग्यूस कवानघ भारतीय हॉकी के डिफेंडरों के लिए शिविर का संचालन करेंगे

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

    i. बेंगलुरु में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेंटर में फर्ग्यूस कवानघ ने भारतीय डिफेंडरों के साथ 7 दिवसीय शिविर का आयोजन किया।

    ii. वह हॉकी इंडिया द्वारा चयनित 14 भारतीय डिफेंडरों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
    iii. कावनघ ऑस्ट्रेलियाई ड्रीम टीम का हिस्सा थे जिसने नई दिल्ली में 2010 विश्व कप और हेग में 2014 विश्व कप जीता था।

    15. कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत ने दो स्वर्ण पदक जीते

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_16.1

    i. राखी हलदर और दविंदर कौर ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारोत्तोलन की वरिष्ठ महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

    ii. दविंदर कौर ने महिलाओं के 59 किलोग्राम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। जबकि राखी हलदर ने 64 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। चैंपियनशिप एपिया, समोआ में आयोजित की गयी है।

    महत्वपूर्ण दिवस

    16. विश्व जनसंख्या दिवस: 11 जुलाई

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_17.1

    i. संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाता है। इस वर्ष का विश्व जनसंख्या दिवस 1994 के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जनसंख्या और विकास के अधूरे व्यापार पर वैश्विक ध्यान देने का आह्वान करता है।

    उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापना: 24 अक्टूबर 1945 .
    • एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.
    विविध समाचार

    17. टेलर स्विफ्ट सर्वाधिक कमाई करने वाले 100 फोर्ब्स सेलिब्रिटी की सूची में शीर्ष स्थान पर

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_18.1

    i. सिंगर टेलर स्विफ्ट ने फोर्ब्स की 100 सेलिब्रिटी की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है और 2019 में 185 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक की कमाई के साथ सर्वाधिक कमाई करने वाली सेलिब्रिटी बन गई हैं।

    ii. टेलर स्विफ्ट ने काइली जेनर का स्थान लिया है। जेनर अब सूची में दुसरे स्थान पर है।
    iii. भारत के अक्षय कुमार को सूची में 33 वां स्थान दिया गया है.

    18. ईशा कंठ ने ICJ इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरा किया
    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_19.1
    i. भारतीय किशोरी, ईशा कंठ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इंटर्नशिप प्रोग्राम प्राप्त करने वाले दुनिया के दो व्यक्तियों में से एक है।

    ii. उन्होंने पहले ग्रामीण बिहार में शिक्षा के अधिकार और महिला सशक्तीकरण से संबंधित हाशिए के वर्गों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया है।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
    • मुख्यालय: हेग (नीदरलैंड); स्थापना: जून 1945.
    • राष्ट्रपति: न्यायाधीश अब्दुलकवी अहमद यूसुफ (सोमालिया).
    निधन
    19. ब्राजील के गीतकार जोआओ गिलबर्टो का निधन
    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_20.1

    i. प्रसिद्ध ब्राजीलियाई संगीतकार और गीतकार जोआओ गिलबर्टो का निधन हो गया है। वह मधुर और प्रसिद्ध संगीत के प्रणेता थे, जिन्हें बोसा नोवा के नाम से जाना जाता था।

    Practice Current Affairs & Banking Quiz



    You may also like to Read:



                Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_21.1    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_22.1


    Print Friendly and PDF

    Current Affairs 11th July 2019 | Daily GK Update | in Hindi | Bankersadda Hindi_24.1

    prime_image
    [related_posts_view]
    QR Code
    Scan Me