Bankersadda Hindi   »   Current Affairs 07th June 2019 |...

Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI

प्रिय पाठकों,

Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI | Bankersadda Hindi_1.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!




राष्ट्रीय समाचार 



1. DMRC बना वेस्ट-टू-एनर्जी से ऊर्जा प्राप्त करने वाला पहला प्रोजेक्ट

Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI | Bankersadda Hindi_2.1

i. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट बन गया है, जो कचरे से निर्मित ऊर्जा को प्राप्त करता है। इसनेगाजीपुर में स्थापित 12 मेगावाट क्षमता के कचरे से ऊर्जा संयंत्र से 2 मेगावाट बिजली प्राप्त करना शुरू कर दिया है।
ii. ईस्ट दिल्ली वेस्ट प्रोसेसिंग कंपनी लिमिटेड (EDWPCL) द्वारा स्थापित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट EDWPCL के अलावा दिल्ली सरकार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) को शामिल करते हुए एक सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) पर आधारित है। 

2. CII ने नया राजकोषीय प्रदर्शन सूचकांक किया जारी
Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI | Bankersadda Hindi_3.1

i. भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने राज्य और केंद्रीय बजट का आकलन करने के लिए एक राजकोषीय प्रदर्शन सूचकांक (FPI) शुरू किया है। 
ii. सूचकांक में राजस्व व्यय, पूंजीगत व्यय, राजस्व, राजकोषीय विवेक और सार्वजनिक ऋण का स्तर राजकोषीय प्रदर्शन की अधिक समग्र स्थिति पर आंकलन करता है, जो कि सीआईआई के अनुसार राजकोषीय घाटे से जीडीपी अनुपात तक होती है।

  उपरोक्त समाचार से LIC AAO  मेंस 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्री विक्रम किर्लोस्कर भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष हैं।
नियुक्तियां 

3. न्यायमूर्ति धीरूभाई नारनभाई पटेल बने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI | Bankersadda Hindi_4.1

i. न्यायमूर्ति धीरूभाई नारनभाई पटेल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राज निवास में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति पटेल को पद की शपथ दिलाई। 
ii. इससे पहले जस्टिस पटेल झारखंड उच्च न्यायालय में अपने पद पर थे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। 
4. अजीम प्रेमजी जुलाई में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त

Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI | Bankersadda Hindi_5.1

i. आईटी उद्योग के आइकन अजीम प्रेमजी 30 जुलाई 2019 से विप्रो के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने 53 वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व किया। वह गैर-कार्यकारी निदेशक और संस्थापक अध्यक्ष के रूप में बोर्ड में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
ii. उनके बेटे ऋषद प्रेमजी, मुख्य रणनीति अधिकारी और एक बोर्ड सदस्य, कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

महत्वपूर्ण दिवस 

5. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस : 7 जून
Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI | Bankersadda Hindi_6.1

i. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है। 
ii. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2019 का विषय  ‘Food Safety, Everyone’s Business’ है।


रैंक एवं रिपोर्ट्स 

6. ट्रैफिक इंडेक्स-2018 : ट्रेफिक कंजेशन में मुंबई पहले और दिल्ली चौथे स्थान पर
Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI | Bankersadda Hindi_7.1

i. मुंबई, स्थान प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ टॉम टॉम द्वारा संकलित ‘ट्रैफिक इंडेक्स-2018’ अध्ययन में पहले स्थान पर रहा। 65% की भीड़ के स्तर ( congestion level ) के साथ, जबकि नई दिल्ली 58% की भीड़ के साथ चौथे स्थान पर रही।  
ii. इस अध्ययन में 56 देशों के 403 शहरों को शामिल किया गया था और आवागमन को अतिरिक्त समय के रूप में परिभाषित किया गया था, जब ट्रैफ़िक स्वतंत्र रूप से नहीं चलता है।

खेल समाचार 

7.  2019 फीफा महिला विश्व कप फ्रांस में आरम्भ 
Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI | Bankersadda Hindi_8.1

i. 2019 फीफा महिला विश्व कप, फीफा महिला विश्व कप का 8वां संस्करण है, जो 7 जून और 7 जुलाई 2019 के बीच महिला राष्ट्रीय टीमों द्वारा आयोजित चतुष्कोणीय(quadrennial) अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप है. चैंपियनशिप पूरे फ्रांस के नौ शहरों में होगी। 
ii. मार्च 2015 में, फ्रांस को इस आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला,  फ्रांस देश इस टूर्नामेंट की मेजबानी पहली बार कर रहा है तीसरी बार कोई यूरोपीय राष्ट्र होगा।

निधन 

8. छह बार ग्रैमी विजेता रहे संगीतकार डॉ. जॉन का निधन
Current Affairs 07th June 2019 | Daily GK Update | HINDI | Bankersadda Hindi_9.1

i. छह बार के ग्रैमी विजेता संगीतकार मैल्कम जॉन रेबनेक, जिन्हें डॉ. जॉन के नाम से जाना जाता है, का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
ii. गायक-गीतकार ने दिल का दौरा पड़ने के कारण अंतिम सांस ली. उन्होंने  पियानो वादक के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1950 में की।



You may also like to Read:


Print Friendly and PDF

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me