प्रिय पाठकों,
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
1.प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना की पेयजल परियोजना का शुभारंभ किया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में पाइप के जरिए हर घर में पेयजल पहुंचाने के लिए भगीरथ मिशन की शुरुआत की।
- मेडक जिले के गजवेल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्थित कोमातीबंडा गांव में उन्होंने एक स्तंभ का अनावरण कर राज्य सरकार की इस प्रमुख परियोजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के निर्वाचन क्षेत्र गजवेल के 243 गांवों में पेयजल की आपूर्ति के लिए मोदी ने एक नल खोलकर परियोजना की शुरुआत की।
- पहली बार तेलंगाना के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने दूर से राज्य के विभिन्न भागों की कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया या आधारशिला रखी।
2.छत्तीसगढ़ के भिलाई में खुला देश का 23वां आईआईटी
- केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर छत्तीसगढ़ दोरे पर थे. अपने आधिकारिक दौरे में उन्होने भिलाई में देश के 23वें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का उद्घाटन किया
- उन्होंने राज्य में तकनीकी शिक्षा सुविधाओं के विकास और विस्तार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों की भी तारीफ की.
- 2007 में विधानसभा में आईआईटी का संकल्प पारित हुआ था और इस साल विधिवत शुभारंभ हो गया. पहले साल में 118 छात्र तीन ब्रांच में अध्ययन करेंगे.
3.पर्यटन बढ़ाने के लिए मणिपुर सरकार और IRCTC में समझौता
- नॉर्थ ईस्ट की यात्रा करने वाले रेलवे यात्रियों को अब और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और मणिपुर सरकार ने ‘अपनी क्षमताओं और सुविधाओं के संयुक्त उपयोग’ के लिए एक समझौता किया है. इसके तहत ग्राहकों को बेहतर आतिथ्य और पर्यटन सेवाएं प्रदान की जाएंगी
- एमओयू पर दोनों ही पक्षों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें सहयोग के क्षेत्रों की पहचान कर संयुक्त पर्यटन उत्पादों के विकास और खानपान के साथ मेहमाननवाजी की विस्तृत योजना तैयार की गई है. इनमें आउटलेट के प्रबंधन, बजट होटल और रेलवे के साथ ही गैर-रेलवे स्थानों में हस्तशिल्प की दुकानों के लिए योजना है.
4.चीन में एक हजार से अधिक रोबोट ने एक साथ डांस कर बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
- चीन में एक साथ नाचते सबसे अधिक रोबोट का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। यहां 1,007 रोबोट ने नाचकर यह रिकॉर्ड बनाया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने कहा कि क्विंगदाओ बीयर फेस्टिवल में 43.8 सेमी लंबी इन प्रत्येक डांसिंग मशीनों को महज एक मोबाइल फोन से नियंत्रित किया गया।
- कुछ रोबोट ने नाच नहीं दिखाया या गिर गए जिसके चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। हालांकि ज्यादातर रोबोट ने 60 सेकंड का नृत्य पूरा किया।
5.अमेरिका में एटीएम से लें पिज्जा
- अमेरिका में पिज्जा खाने के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। वह अब अपनी मनपंसद का लजीज चीज पिज्जा ‘एटीएम’ से मंगा सकते हैं। दरअसल देश में पहली बार एक यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘पिज्जा एटीएम’ लगाया गया है।
- ओहियो में जेविअर यूनिवर्सिटी के कैंपस में पिज्जा वेंडिंग मशीन लगाई गई है। इस मशीन में 70 तरह के 12 इंच के पिज्जा हैं, और यह उन्हें सिर्फ तीन मिनट में ताजा और गर्म परोसती है।
- पिज्जा खाने के शौकीन लोग 24 घंटे चलने वाली टचस्क्रीन मशीन के जरिए अपनी पसंद के पिज्जा को चुन सकते हैं।
- पिज्जा एटीएम 10 अगस्त को लोगों के लिए खुलेगा। इसमें एयरकंडीशन प्रणाली है जिससे पिज्जा ताजा रहता है और कन्वेक्शन ऑवन है जो सिर्फ तीन मिनट में इसे गर्मागर्म परोसता है।
6.दीपा कर्माकर ने रचा इतिहास, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनीं
- दीपा करमाकर ने सोमवार (18 अप्रैल) को इतिहास रच दिया, वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बन गयीं। दीपा ने यहां अंतिम क्वालीफाइंग और परीक्षण टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रियो ओलंपिक का टिकट कटाया।
- इस 22 वर्षीय जिमनास्ट ने कुल 52.698 अंक बनाकर अगस्त में होने वाले ओलंपिक की कलात्मक (आर्टिस्टिक) जिमनास्टिक्स में जगह बनायी।पहली भारतीय महिला के अलावा वह 52 साल लंबे अंतराल बाद खेलों के महासमर के लिये क्वालीफाइंग करने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट भी हैं।
7.आनंद सिन्हा बने IDFC बैंक के स्वतंत्र निदेशक
- भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर आनंद सिन्हा ने निजी क्षेत्र के आईडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर शामिल हुए हैं। विनोद राय ने बैंक के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है क्यों कि वह अब बैंक बोर्ड ब्यूरो के प्रमुख बन गए हैं।
- बैंक ने आज एक बयान में बताया कि पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कैग राय उसके निदेशक मंडल में बैंक की प्रवर्तक कंपनी आईडीएफसी लिमिटेड के प्रतिनिधि थे। बैंक बोर्ड ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद दोनों पदों को लेकर ‘ हितों के किसी प्रकार के टकराव’ से बचने के लिए उन्हें बैंक के निदेशक मंडल से इस्फीता दे दिया है।




