Bankersadda Hindi   »   Current Affair 31 Aug 2016 in...

Current Affair 31 Aug 2016 in Hindi

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  
Current Affair 31 Aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_0.1


गुजरात बना दो करोड़ एलईडी बल्ब वितरित करने वाला देश का पहला राज्य
Current Affair 31 Aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

केंद्र सरकार द्वारा संचालित उजाला योजना के तहत गुजरात, दो करोड़ एलईडी बल्ब वितरित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. सरकार की उजाला (उन्नत ज्योति बाय अफोर्डेबल एलईडी फॉर ऑल) योजना के तहत गुजरात ने यह आंकड़ा महज 96 दिन में प्राप्त किया है और इससे करीब 42 लाख परिवारों को लाभ हुआ
है.

ऐश्वर्या आर धनुष संयुक्त राष्ट्र महिला सदभावना राजदूत नियुक्त 
Current Affair 31 Aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1फिल्म निर्देशक ऐश्वर्या आर धनुष को भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला सदभावना राजदूत नियुक्त किया गया है. ऐश्वर्या को उन्हें लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा. उन्हें एक विशेष समारोह में पद प्रदान किया गया. ऐश्वर्या आर धनुष ने अपने करियर की शुरुआत धनुष के भाई सेल्वाराघवन के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी. फिल्म निर्देशन के अतिरिक्त ऐश्वर्या समाजसेवी कार्यों के साथ भी जुड़ी हैं. वे निर्धन लोगों की सहायता हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित कराती हैं जिसके कारण उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस सम्मानजनक पद के लिए चयनित किया गया. 


भारत की सौ वर्षीय एथलीट को डैश प्रतियोगिता में मिला स्वर्ण पदक  
Current Affair 31 Aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
भारत की एथलीट मन कौर ने अमेरिकन मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर डैश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है. वैनकूवर में आयोजित इस रेस में सौ वर्षीय मन कौर ने यह दूरी 1 मिनट 30 सेकेंड में समाप्त की. 
चंडीगढ़ की निवासी मन कौर प्रतिस्पर्धा में इस आयु वर्ग की इकलौती महिला खिलाड़ी थीं. इससे पहले उन्होंने भाला फेंक एवं शॉट पुट में भी स्वर्ण पदक जीता. कौर ने विश्वभर में आयोजित की गयीं मास्टर्स गेम की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब तक 20 पदक जीते हैं.


मोबिक्विक ने 12 बिजली बोर्डों के साथ किया करार 
Current Affair 31 Aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

मोबाइल पेमेंट नेटवर्क मोबिक्विक ने आठ राज्यों के 12 बिजली बोर्डों के साथ हाथ मिलाया है जिससे उसके प्लेटफॉर्म से इन राज्यों के बिजली उपभोक्ता अपना बिल चुका सकेंगे। कंपनी ने बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, त्रिपुरा, मेघालय, कोलकाता, राजस्थान तथा दमन एवं दीव के केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समझौता किया है। मोबिक्विक वेबसाइट ऐप के जरिये ग्राहक बिलों का भुगतान कर सकेंगे। रिलायंस एनर्जी, बीएसईएस राजधानी, बीएसईएस यमुना, टाटा पावर डेल्ही डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ बिजली बोर्ड के साथ उसका पहले से करार है।


अशोक कुमार प्रधान ने एसबीटी के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में पदभार संभाला 
Current Affair 31 Aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1


स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी) के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में अशोक कुमार प्रधान ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने एस आदिकेश्वन के स्थान पर यह पद ग्रहण किया है जिन्हें, हाल ही में एक विवाद के कारण हैदराबाद में स्थानांतरित कर दिया गया था। प्रधान, जो उड़ीसा में कटक से सम्बंधित हैं, उन्होंने बीकानेर और जयपुर स्टेट बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में 1985 में अपने बैंकिंग कैरियर की शुरूआत की थी।

स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी), स्टेट बैंक समूह की एक सहायक कंपनी है, इसके पास निजी शेयर धारक भी हैं। यह केरल का प्रमुख बैंक है। एसबीटी का 31 मार्च, 2015 तक 1,157 शाखाएं और 1,602 एटीएम, 18 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने का एक नेटवर्क है।


एनपीपीए द्वारा विकसित मोबाइल ऐप्प “फार्मा सही दाम’’ लांच 
Current Affair 31 Aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

रसायन और ऊवर्रक तथा संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने एनपीपीए द्वारा विकसित मोबाइल ऐप्प “फार्मा सही दाम’’ लांच किया. मोबाइल ऐप्प को एनपीपीए स्थापना दिवस के अवसर पर लांच किया गया है. यह ऐप्प एनपीपीए द्वारा निर्धारित विभिन्न अनुसूचित दवाओं का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) दिखाता है. 
इस अवसर पर एनपीपीए का लोगो भी जारी किया गया. यह लोगो सभी अनुसूचित दवाओं की पैकिंग पर अंकित होगा. राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकार (एनपीपीए) के माध्यम से आवश्यक दवाओं की नई राष्ट्रीय सूची-2015 जारी होने के 6 महीने के अंदर 368 नई दवाओं को मूल्य सीमा के दायरे में लाया गया है.
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me