Bankersadda Hindi   »   Current Affair 29 Aug and 30...

Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  
Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

29 अगस्त को ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर मानाया गया खेल दिवस 
    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

  • भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है चार एथलीट्स को मिला राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 
  • चार एथलीट्स में ओलंपिक्स की रजत पदक विजेता पी.वी सिन्धु जिमनास्ट दीपा कर्माकर निशानेबाज जीतू राय और ओलंपिक्स की कास्य पदक विजेता साक्षी मालिक शामिल थें जिन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी  द्वारा यह पुस्कार ग्रहण किया   

दोहा बैंक ने कोच्चि में किया अपनी पहली शाखा का उद्घाटन
    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एडापल्ली में लूलू इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल में शाखा का उद्घाटन किया। दोहा बैंक को मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. सीतारमण के अनुसार केरल का लक्ष्य वर्तमान वित्त वर्ष में 9.5 फीसदी की औसत वृद्धि दर प्राप्त करना है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मार्ग पर यह रणनीतिक स्थान पर स्थित है तथा यह राज्य प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। इसके अलावा राज्य की सरल और पारदर्शी प्रक्रिया निवेशकों के लिए अनुकूल है।

जीएसटी संशोधन बिल महाराष्ट्र विधानमंडल में सर्वसम्मति से हुआ पारित
    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

  • महाराष्ट्र विधानमंडल में सोमवार को जीएसटी बिल सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सदन में वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस बात का आश्वासन दिया कि जीएसटी लागू होने के बाद राज्य सरकार को एक पैसा का भी कोई नुकसान नहीं होगा। संसद में इस महीने पास हुए जीएसटी के बाद महाराष्ट्र विधानसभा की तरफ से एक दिवसीय सत्र जीएसटी बिल को पास करने के लिए बुलाया गया था। 
  • मुनगंटीवार ने सदन पटल पर विधानमंडल की मंजूरी के लिए जीएसटी बिल पेश किया जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व वित्तमंत्री और विपक्षी दलों के नेताओं समेत 14 सदस्यों ने जीएसटी पर अपनी बातें रखीं।

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित
    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

  • राज्य विधानसभा में सोमवार को पश्चिम बंगाल का नाम बांग्ला भाषा में ‘बांग्ला’, अंग्रेजी में ‘बेंगाल’ तथा हिंदी में ‘बंगाल’ करने संबंधी प्रस्ताव 189-31 वोट से पारित हो गया। यानी पक्ष में 189 और विपक्ष में 31 मत पड़े। कांग्रेस ने नाम परिवर्तन का विरोध करते हुए वाकआउट किया तथा वाममोर्चा विधायक मतदान में हिस्सा लेने के बाद सदन से बाहर चले गए। दूसरी ओर भाजपा के तीन विधायकों ने भी विरोध किया।
  • पश्चिम बंगाल का नाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसलिए बदलना चाहती हैं क्योंकि राज्यों की सूची में वेस्ट बंगाल का नाम सबसे आखिर में आता है। पिछले दिनों जब दिल्ली में अंतरराज्यीय परिषद की बैठक हुई थी तो ममता को अपनी बारी आने के लिए करीब छह घंटे इंतजार करना पड़ा था। उसी दिन उन्होंने कहा था कि डब्ल्यू से राज्य का नाम शुरू होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है। इसके बाद जब वह कोलकाता लौटीं तो नाम बदलने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने का निर्देश दे दिया।

महबूबा ने जम्मू एवं कश्मीर में उजाला योजना का शुभारंभ किया
    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

  • महबूबा ने यहां कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह योजना पहले ही एक राष्ट्रीय क्रांति बन चुकी है, और उनकी सरकार ने इस योजना तक लोगों की पहुंच सुलभ कराने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं, क्योंकि इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में काफी कमी आएगी। महबूबा ने कहा, “इससे आपका बिजली बिल घटेगा और आपके जीवन में अधिक उजाला आएगा।”
  • मुख्यमंत्री ने बिजली को सतता की धुरी बताया और कहा कि यह एक आवश्यक उपभोक्ता वस्तु है और ऊर्जा पर प्रत्येक व्यक्ति का समान अधिकार है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास का एक बड़ा कारक होने के नाते बिजली तक लोगों की पहुंच आर्थिक विकास की उनकी यात्रा में एक सीढ़ी होगी।
जावड़ेकर ने किया धारवाड़ में आईआईटी का उद्घाटन  
    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

  • केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कर्नाटक के धारवाड़ में 28 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का उद्घाटन किया । राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायारेड्डी ने बताया कि यह महज औपचारिक उद्घाटन है क्योंकि डब्ल्यूएएलएमआई भवन में कक्षाएं लगनी शुरू हो चुकी हैं और बुनियादी ढांचा भी तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 
  • रायारेड्डी ने उद्घाटन की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि रायचूर में भी आईआईटी की स्थापना के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में दाखिले की दर 12 प्रतिशत है जो कर्नाटक के औसत 26 प्रतिशत से बहुत कम है। उन्होंने कहा कि अगर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान स्थापित किया जाता है तो यहां के छात्र गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के प्रति आकर्षित होगे। 

सीआरपीएफ ने सिंधु को कमांडेंट और ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया

    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

  • देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु को अपना ब्रांड एम्बसेडर नियुक्त करने और इस शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी को कमांडैंट की मानद रैंक प्रदान करने का फैसला किया है।
  • आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को इस संबंध में एक आधिकारिक प्रस्ताव भी भेज दिया है और जरूरी मंजूरी मिलने के बाद सिंधु को एक समारोह में इस रैंक से सम्मानित किया जायेगा और उन्हें यह बैज सौंपा जायेगा जहां उन्हें सीआरपीएफ की वर्दी भी दी जायेगी।
  • पता चला है कि सिंधु को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है और इस संबंध में सीआरपीएफ ने उनकी सहमति ले ली है। सीआरपीएफ में कमांडैंट की रैंक पुलिस अधीक्षक के दर्जे के बराबर है और इस दर्जे का अधिकारी जब तैनात हो तो 1,000 सैनिकों की बटालियन को आदेश दे सकता है। कुछ वर्ष पहले सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ ने क्रिकेटर विराट कोहली को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था।

भारत-अमेरिका के बीच रक्षा उपकरणों के आदान-प्रदान संबंधी समझौता

    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

  •  भारत और अमेरिका ने सोमवार को एक ऐसे महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किया जो दोनों देशों को रक्षा क्षेत्र में साजो-सामान संबंधी निकट साझेदार बनाएगा तथा दोनों सेना मरम्मत एवं आपूर्ति के संदर्भ में एक दूसरे की संपदाओं और अड्डों का इस्तेमाल कर सकेंगी। साजो-सामान संबंधी आदान-प्रदान समझौते (लेमोआ) पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा कि यह समझौता व्यवहारिक संपर्क और आदान-प्रदान के लिए अवसर प्रदान करेगा।
  • यह समझौता दोनों देशों की सेना के बीच साजो-सामान संबंधी सहयोग, आपूर्ति एवं सेवा की व्यवस्था प्रदान करेगा। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद जारी साझा बयान में कहा गया, उन्होंने इस महत्व पर जोर दिया कि यह व्यवस्था रक्षा प्रौद्योगिकी एवं व्यापार सहयोग में नवोन्मेष और अत्याधुनिक अवसर प्रदान करेगा। 
  • अमेरिका ने भारत के साथ रक्षा व्यापार और प्रौद्योगिकी को साझा करने को निकटम साझेदारों के स्तर तक विस्तार देने पर सहमति जताई है। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध उनके साझा मूल्यों एवं हितों पर आधारित है।

भारत-म्यांमार में चार अहम समझौते
Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

  • भारत और म्यांमार के बीच सोमवार को यहां नवीकरणीय ऊर्जा और ढांचागत विकास के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू तिन च्या के बीच यहां प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें ढांचागत क्षेत्र में राजमार्ग परियोजना के कलेवा-यारगी सेक्शन पर निर्माण तथा 69 पुलों का उन्नयन तथा पारंपरिक चिकित्सा पद्धति पर परस्पर सहयोग करना शामिल है।
  •  बैठक के बाद श्री च्या के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने क्षेत्र में आतंकवाद और उग्रवाद की समस्या जैसी साझा चुनौती से निबटने के लिए सक्रिय सहयोग का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भारत और म्यांमार इसके साथ ही एक दूसरे के कूटनीतिक हितों और चिंताओं के प्रति संवदेनशील रवैया अपनाने पर भी सहमत हुए हैं। 

पद्मा सचदेव को मिला सरस्वती सम्मान

    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

  • डोगरी और हिंदी भाषा की मशहूर लेखिका पद्मा सचदेव को वर्ष 2015 के सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है। के के बिरला फाउंडेशन की एक विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती सचदेव को यह सम्मान डोगरी में लिखी गयी उनकी आत्मकथा ‘चित्त-चेते’ के लिए दिया गया। इस पुरस्कार के तहत 15 लाख रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार 1991 से दिया जा रहा है और अब तक इस पुरस्कार से हरिवंश राय बच्चन-हिंदी, विजय तेंदुलकर मराठी, हरभजनसिंह-पंजाबी, एस एल भैरप्पा-कन्नड़, गोविंदचन्द्र पांडे-संस्कृत और शंखघोष-बंगला सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं के 24 लेखकों को सम्मानित किया जा चुका है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी सौराष्ट्र को सौगात, साउनी योजना के पहले चरण का किया उद्घाटन

Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण फॉर इरिगेशन (साउनी) प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया है, जिसकी मदद से नर्मदा के पानी से सौराष्ट्र के 115 बांधों को पाइपलाइन के जरिए भरा जाएगा। प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए करीब 700 राज्य परिवहन की बसें और 200 निजी बसें लोगों को लाने के लिए लगाई गई हैं। 
  • प्रदेश के सिंचाई विभाग ने साउनी प्रोजेक्ट के पहले लिंक के पहले चरण के उद्घाटन समारोह के लिए 5 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस प्रोजक्ट की अनुमानित लागत 12,000 करोड़ रुपये है और यह प्रोजक्ट मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रोजेक्ट है।

‘फार्मा सही दाम’ बताएगा दवाओं की सही कीमत

    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_13.1

  • दवाओं की कीमतों को लेकर अक्सर असमंजस की स्थिति बनी रहती है। एक ही दवा कई नामों से अलग-अलग दामों पर बाज़ार में उपलब्ध हैं। लेकिन सरकार ने इस समस्या का समाधान खोज निकाला है। सरकार ने ‘फार्मा सही दाम’ नाम का एक मोबाइल एप लांच किया है, जो मौजूदा दवाओं को सस्ते दामों में आम आदमी तक पहुचाने का काम करेगा। 
  • रसायन और उर्वरक मंत्रालय अथवा संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण द्वारा विकसित यह एप एक कार्यक्रम में जनता को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण यानी ‘नप्पा’ ने लोगों की सहूलियत के लिए दवाओं के दाम तय किए हैं। यह मोबाइल एप दवाओ का वह दाम दर्शाएगा जो कि NPPA ने तय किए हैं।

मशहूर पेंटर, कला इतिहासकार दीनानाथ पाथी का निधन

    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_14.1

  • मशहूर पेंटर, लेखक एवं कला इतिहासकार दीनानाथ पाथी का आज यहां एक अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे के बाद निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 74 वर्ष के थे। पाथी को सीने में दर्द के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
  • वह ललित कला अकादमी, नई दिल्ली और भुवनेश्वर के पूर्व सचिव थे और उन्हें ओडि़शा में कला आंदोलन का अग्रदूत माना जाता है। भुवनेश्वर स्थित प्रतिष्ठित बीके कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट के संस्थापक इस पेंटर ने कला, कविता और शिक्षण के जरिए अपना जीवन दुनिया भर में ओडिय़ा कला को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। 

पूर्व राज्यपाल मो. शफी कुरैशी का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर

    Current Affair 29 Aug and 30 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_15.1

  • मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद शफी कुरैशी का रविवार शाम को निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की करीबी रहे मोहम्मद शफी कुरैशी कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों के अलावा केंद्रीय रेल मंत्री के पद पर भी रहे हैं। मोहम्मद शफी कुरैशी बिहार और मध्यप्रदेश के राज्यपाल भी रहे। मोहम्मद शफी कुरैशी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
  • रेलमंत्री कार्यकाल में मोहम्मद शफी कुरैशी ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पहली ट्रेन सेवा की शुरूआत की थी। दो बार लोकसभा के सांसद रहे शफी कुरैसी केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय मध्य प्रदेश, बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं।मध्यप्रदेश में शफी कुरैशी 24 जून 1993 से लेकर 21 अप्रैल 1998 तक राज्यपाल रहे। 

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me