Bankersadda Hindi   »   Current Affair 27Aug and 28 aug...

Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi

प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  
Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_0.1

नागालैंड विधानसभा में जीएसटी बिल पारित 
    Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

  • नगालैंड विधानसभा में एक दिन के विशेष सत्र के दौरान मुख्‍यमंत्री टी. आर. जेलियांग ने इस आशय का प्रस्‍ताव रखा। बता दें की जेलियांग के पास वित्‍त मंत्रालय का भी प्रभार है। साठ सदस्‍यीय सदन ने इस विधेयक को सर्वसम्‍मति से पास कर दिया। बाद में विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित कर दी गई।
  • हालांकि गुजरात, छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, असम और मध्यप्रदेश में जीएसटी पास हो चुका है। बताते चले की लोकसभा और राज्यसभा में जीएसटी बिल पारित हो जाने के बाद जीएसटी को लागू करने के लिए करीब 15 राज्यों की स्वीकारिता चाहिए। इसलिए भाजपा शासित राज्यों को अगस्त तक हर हाल में जीएसटी विधेयक पास कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने ‘पॉक्सो ई-बॉक्स’की शुरुआत की
    Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने 26 अगस्त 2016 को नई दिल्ली में बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए पॉक्सो ई-बॉक्स की शुरूआत की.
  • पॉक्सो ई-बॉक्स एक ऐसा मंच है जहां यौन शोषण से पीड़ित कोई भी बच्चा अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है. यह पहल, बाल अधिकारों के संरक्षण की राष्ट्रीय संस्था द्वारा बाल यौन शोषण की सीधे ऑनलाइन शिकायत के लिए की गई है.

नवंबर 2016 में दक्षेस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा पाकिस्तान
    Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1

  • पाकिस्तान 9-10 नवंबर को यहां 19वें दक्षेस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सदस्य राष्ट्रों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। क्षेत्रीय संगठन के विदेश मंत्रियांे ने कल नेपाल के पोखरा में हुई अपनी परिषद की बैठक में तारीख को अंतिम रूप दिया।
  • पोखरा में मंत्रीस्तरीय बैठक से इतर विदेश मामलों पर पाक प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की है और सम्मेलन में शरीक होने के लिए नवाज शरीफ की ओर से मोदी को आमंत्रण पत्र दिया।

भारत की धूम! अब दीपावली पर अमेरिका जारी करेगा डाक टिकट
Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1
  • भारतीय अमेरिकियों और प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के सात साल से जारी प्रयासों के फलस्वरूप अमेरिका इस साल दीवाली पर एक स्मारक डाक टिकट जारी करेगा. दीप पर्व पर इस स्मारक डाक टिकट के जारी किए जाने के फैसले का भारतीय अमेरिकी समुदाय ने स्वागत किया है.
  • इस स्मारक टिकट का औपचारिक रूप से 5 अक्तूबर को अनावरण किया जाएगा. इसमें चमकती हुई सुनहरी पृष्ठभूमि में जलते हुए एक परंपरागत दिए की तस्वीर होगी और ‘‘फॉरएवर यूएसए 2016’’ लिखा होगा.
  • न्यूयार्क से कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मेलोनी ने बताया कि अमेरिकी डाक सेवा (यूएसपीएस) ‘‘दीप पर्व दीवाली के सम्मान में’’ नवंबर से यह डाक टिकट जारी करेगा. यूएसपीएस के सैली एंडर्सन ब्रूस :कनेक्टिकट: ने दिए की तस्वीर ली है और वर्जीनिया के ग्रेग ब्रीडिंग ने वाशिंगटन के विलियम गिकर के साथ मिल कर टिकट का डिजाइन तैयार किया है. गिकर परियोजना के कला निदेशक हैं

डिजिटल तरीकों से लेनदेन को प्रोत्साहन करने के लिए वित्त मंत्रालय ने समिति का किया गठन
Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1
  • वित्त मंत्रालय द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन के लिए विभिन्न कानूनों के तहत नियामकीय व्यवस्था में किसी तरह के बदलाव की जरूरत है, तो यह समिति उनका अध्ययन करेगी और बदलावों के बारे में सिफारिश करेगी। 
  • यह समिति कर छूट और कैशबैक योजनाओं के जरिए कार्ड से भुगतान को प्रोत्साहन के उपाय सुझाएगी।

बीसीसीआई ने लोढ़ा समिति को अनुपालन की रिपोर्ट सौंपी
Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1
  • बीसीसीआई ने उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा समिति को उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप सुधार लागू करने से जुड़ी पहली अनुपालन रिपोर्ट सौंप दी है.
  • समिति के एक करीबी सूत्र ने दो पन्ने की रिपोर्ट की तरफ इशारा करते हुए गुरुवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हां बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्क ने आज देर शाम (गुरुवार) अनुपालन रिपोर्ट सौंपी.’’

22वां दिल्ली पुस्तक मेला शुरू, सर्व शिक्षा अभियान है थीम
    Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

  • दिल्ली पुस्तक मेला के 22वें संस्करण का आगाज आज से हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विख्यात प्रगति मैदान में यह पुस्तक मेला सप्ताह भर चलेगा। भारतीय प्रकाशक महासंघ के सहयोग से भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) 27 अगस्त से 4 सिंतबर के बीच प्रगति मैदान में नौ दिवसीय मेले का आयोजन कर रहा है। इस बार के पुस्तक मेले की थीम ‘सर्व शिक्षा अभियान’ है।
  • दिल्ली पुस्तक मेले के 22वें संस्करण का लक्ष्य युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों को रेखांकित करना है। आयोजक के अनुसार पुस्तक मेले में हर आयु वर्ग के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा चर्चा-परिचर्चा, कार्यशाला एवं समारोहों का भी आयोजन किया जाएगा।

इसरो ने फिर रचा इतिहास, स्क्रैमजेट रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण
    Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

  • भारत ने रविवार सुबह स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण करते हुए इतिहास रच दिया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘यह मिशन सफल रहा. इस दौरान दो स्क्रैमजेट इंजनों का परीक्षण किया गया. इस परीक्षण को लेकर अंतिम जानकारी बाद में साझा की जाएगी.’
  • उन्होंने बताया कि तय समयानुसार दो स्टेज/इंजन आरएच-560 साउंडिंग रॉकेट ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से उड़ान भरी. उन्होंने कहा कि इन इंजनों का सिर्फ छह सेकंड के लिए ही परीक्षण किया गया.
  • स्क्रैमजेट इंजन का प्रयोग केवल रॉकेट के वायुमंडलीय चरण के दौरान होता है. इससे ईंधन में ऑक्सीडाइजर की मात्रा को कम करके प्रक्षेपण पर आने वाले खर्च में कटौती की जा सकेगी.
यूएस ओपन के ठीक पहले सानिया-मोनिका ने जीता खिताब
    Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_9.1

  • भारत की सानिया मिर्जा और उनकी रोमानियाई जोड़ीदार मोनिका निकोलेस्कू ने कनेक्टिकट ओपन टेनिस में महिला युगल वर्ग का खिताब जीत लिया। वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट से पहले यह मनोबल बढ़ाने वाला खिताब है।
  • सानिया का अपनी नई जोड़ीदार निकोलेस्कू के साथ यह पहला खिताब है। सानिया-निकूलेस्कू ने फाइनल में यूक्रेन की कैटरिना बोंडारेंको और ताइवान की चुआंग चिया जंग को 7-5, 6-4 से हराया। यह मुकाबला एक घंटा 30 मिनटों तक चला। पहला सेट 7-5 से जीतने के बाद सानिया-निकूलेस्कू ने दूसरे सेट में भी संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने यह सेट 6-4 से जीता।

अमेरिका में हुए पहले टी-20 मैच से कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी ने रचा नया कीर्तिमान
    Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_10.1

  • क्रिकेट के हर प्रारूप में सर्वोच्च खिताब दिलाने वाले भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को एक और विश्व कीर्तिमान रच दिया. अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में बतौर कप्तान मैदान पर उतरते ही धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने का कीर्तिमान हो गया.
  • इस   टी-20 मैच के साथ धोनी ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 325 मैच पूरे कर लिए और दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग के 324 मैचों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. धोनी 194 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय, 60 टेस्ट और 71 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं.
PM मोदी ने की घोषणा, अगले 3 ओलंपिक के लिए बनेगा टास्क फोर्स
    Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_11.1

  • रियो ओलंपिक में भारतीय दल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओलंपिक के अगले तीन संस्करण की तैयारी के लिए टास्क फोर्स बनाए जाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले ओलंपिक खेलों में भारत प्रभावशाली तरीके से शिरकत करे। 
  • यह टास्क फोर्स 2020 के टोक्यो ओलंपिक के अलावा 2024 तथा 2028 ओलंपिक खेलों में भागीदारी का खाका तैयार करेगा। टोक्यो के अलावा बाकी के दो संस्करणों के मेजबानों की घोषणा नहीं हुई है।
  • प्रधानमंत्री ने यहां मंत्रियों की परिषद की बैठक में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है, “टास्क फोर्स खेलों की सुविधाओं को लेकर पूर्ण रणनीति तैयार करेगा। इसमें मूलभूत सुविधाएं, प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य सम्बंधित मामले शामिल होंगे।” 
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि इस टास्क फोर्स में देश और विदेश के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा और इसका गठन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। भारत ने अब तक ओलंपिक में 1928 से लेकर आज तक 28 मेडल जीते हैं। इनमें से दो रियो ओलंपिक में जीते गए हैं जबकि रियो में भारत के 119 खिलाड़ी शामिल थे।
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर बनी बीसीसीसी की सदस्य
    Current Affair 27Aug and 28 aug 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_12.1

  • फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स काउंसिल (बीसीसीसी) के नए सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  • शर्मीला टेगोर के साथ थिएटर कार्यकर्ता अरुधंति नाग और फिल्म अध्ययन से जुड़ी शिक्षाविद इरा भास्कर को भी इन सदस्यो में शामिल किया गया है। ।
prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me