प्रिय पाठकों,
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
ओलंपिक में चूकीं पी वी सिंधु, रजत जीत रचा इतिहास
- ब्राजील में जारी रियो ओलंपिक 2016 में गोल्ड मेडल जीतने की भारत की उम्मीदें उस समय टूट गईं जब उसकी शटलर पी वी सिंधू बैडमिंटन एकल के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मरीन से 2-1 से हार गईं और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। उनका स्कोर 21-19, 12-21, 14-20 रहा। इसी के साथ इस ओलंपिक में भारत के एक रजत और एक कांस्य पदक सहित दो पदक हो गए हैं।
- रियोसेंट्रो पवेलियन-4 में खेले गए फाइनल मुकाबले में मरीन ने सिंधु को 19-21, 21-12, 21-15 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। स्पेन की खिलाड़ी पहले गेम में सिंधु पर हावी थीं और उन्होंने 14-10 की बढ़त बना ली थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 27 मिनट में 21-19 से गेम अपने नाम किया।
दुनिया बदलने वाली कंपनियों में शामिल 2 इंडियन, फॉर्च्यून ने जारी की लिस्ट
- फॉर्चुन पत्रिका की शीर्ष 50 कंपनियों की सूची में दो भारतीय कंपनियों, सिप्ला तथा गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, को भी जगह मिली हैं। ये वे कंपनियां हैं जो अपने मुख्य व्यापार रणनीति के तहत वैश्विक सामाजिक समस्याओं का समाधान भी कर रही हैं। दूसरी सलाना ‘चेंज द वर्ल्ड’ सूची में ब्रिटेन की ग्लैक्सो स्मिथकलाइन शीर्ष पर है। उसके बाद क्रमश: इस्राइल की आईडीई टेक्नोलॉजीज तथा अमेरिकी समूह जनरल इलेक्ट्रिक क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। सूची में औषधि कंपनी सिप्ला 46वें जबकि गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 48वें स्थान पर है।
- सूची में शामिल अन्य कंपनियों में गिलीड साइंसेस (चौथे), नेस्ले (पाचवें), नाइकी (छठे), मास्टर कार्ड (सातवें), यूनाइटेड टेक्नोलाजीज (आठवें), नोवोजाइम्स (नौवें) तथा फर्स्ट सोलर (10वें स्थान) पर है। कोका कोला तथा वॉलमार्ट क्रमश: 11वें और 15वें स्थान पर हैं। जिन कंपनियों की सालाना आय एक अरब डॉलर या उससे अधिक है, उन्हें प्राथमिकता दी गयी है और उसके बाद सामाजिक प्रभाव तथा व्यापार परिणाम समेत विभिन्न कारकों के आधार पर आकलित किया गया है।
ब्रिक्स महिला सांसदों का सम्मेलन जयपुर में
- ब्रिक्स के पांच देशों की महिला सांसदों का दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार से जयपुर में शुरू हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन प्रात: 11 बजे राजस्थान विधानसभा कक्ष में सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगी। ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों को एक मंच पर लाने की लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की बड़ी पहल के तहत यह आयोजन हो रहा है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल समेत ब्रिक्स के सदस्य देशों की महिला सासंद, लोकसभा व राज्यसभा की महिला सदस्य और अन्य विशिष्टजन उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगे।
- दो दिवसीय बैठक में महिला सांसदःसतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। विचार विमर्श के दौरान तीन महत्वपूर्ण विषयों-सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन के बारे में परिदृश्य, सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति- नागरिकों को सहभागी बनाने में महिला सांसदों की भूमिका तथा जलवायु परिवर्तन की रोकथामः वैश्विक सहयोग की अनिवार्यता पर चर्चा की जायेगी। सम्मेलन का समापन सत्र 21 अगस्त को 12 बजे मैरियट होटल में होगा जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विदाई भाषण व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समापन भाषण देंगी।
पीएम मोदी खुद होंगे ‘अतुल्य भारत’ के नए ब्रांड एंबेसडर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ‘अतुल्य भारत’ अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे. इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है. इससे पहले अभिनेता आमिर खान ‘अतुल्य भारत’ अभियान का चेहरा थे.
- इससे पहले भी पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इस बात की तरफ इशारा किया था कि पीएम मोदी इस कैंपेन के लिए सबसे बेहतर शख्सियत हैं लेकिन तब इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई थी. इस फैसले के बाद हफ्ते भर में ही नई एड फिल्म के लिए कॉन्सेप्ट भी जमा कर दिए जाएंगे.
उसैन बोल्ट ने रचा इतिहास
- दुनिया के सबसे तेज़ धावक उसैन बोल्ट ने सौ मीटर का रियो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है जमैका के खिलाड़ी बोल्ट ने 9 दशमलव 81 सेकेंड में ये दौड़ पूरी की.उन्होंने लगातार तीसरी बार ओलंपिक में ये कारनामा कर दिखाया है.
- ये उनका सातवां ओलंपिक खिताब है.सौ मीटर दौड़ में अमरीका के गेटलिन दूसरे नंबर पर और कनाडा के डी ग्रास तीसरे नंबर पर आए. बोल्ट के पिता वेलेस्ली बोल्ट ने बीबीसी को बताया कि, “उसैन को बचपन से ही हारना पसंद नहीं था. जब वो खेल में हार जाते थे तो रोने लगते थे.”
पीएम मोदी के जिस सूट पर हुआ था विवाद, उसने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- बीते साल विवादों में रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। 4 करोड़ 31 लाख 31 हजार 311 रुपये में नीलाम हुआ
- ये सूट दुनिया का सबसे महंगा सूट है। बीते साल फरवरी में मोदी के इस सूट की नीलामी की गई थी। सूरत के हीरा व्यापारी लालजी पटेल ने दूसरे सभी लोगों से बड़ी बोली लगाकर मोदी का ये सूट खरीदा था। इस सूट पर सोने के धागे से पीएम का नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी लिखा हुआ था।



