Bankersadda Hindi   »   Current Affair 19 Aug, 2016 in...

Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi


प्रिय पाठकों,

इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी  
Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_0.1


साक्षी और सिन्धु ने दिलाया भारत को रियो में पदक 


    Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_1.1

  • रेसलिंग में साक्षी मलिक के ब्रॉन्ज जीतने के बाद ओलिंपिक के 13वें दिन शटलर पीवी सिंधू ने भारत को एक और बड़ी कामयाबी दिलाई। बैडमिंटन के सेमीफाइनल में 21 साल की सिंधू ने जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को 21-19 और 21-10 से हराया। शुक्रवार को फाइनल में वे वर्ल्ड की नंबर वन कैरोलिन मारिन के खिलाफ उतरेंगी।
  • इसमें वे अगर जीत जाती हैं तो अभिनव बिंद्रा के बाद भारत को दूसरा इंडिविजुअल गोल्ड दिलाएंगी। ओलिंपिक के 120 साल में गोल्ड जीतने वाली वे भारत की पहली महिला खिलाड़ी होंगी। अगर उन्हें हार मिलती है तो उनका सिल्वर मेडल पक्का है।
  • रेसलर साक्षी मलिक को क्वार्टर फाइनल में हार के बाद रेपेचेज मुकाबले में हिस्सा लेने का मौक़ा मिला था। इससे पहले रेपेचेज राउंड में साक्षी का पहला मुकाबला मंगोलिया की रेसलर ओरखोन से हुआ था। इसमें उन्होंने ओरखोन को 12-3 से हराया। साक्षी ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की चौथी एथलीट बन गई हैं।

एसबीआई बोर्ड ने दी 5 सहयोगी बैंकों के विलय को मंजूरी
    Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_2.1

  • भारतीयस्टेट बैंक बोर्ड ने गुरुवार को पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) को अपने साथ मिलाने की योजना को मंजूरी दे दी। बैंक के बोर्ड ने तीन लिस्टेड सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के साथ शेयर स्वैप अनुपात को भी मंजूरी दे दी है। एसबीबीजे के 10 रुपए वाले 10 शेयरों के बदले एसबीआई के एक रुपए वाले 28 शेयर मिलेंगे। एसबीएम और एसबीटी के शेयरधारकों को 10 शेयरों के बदले एसबीअाई के 22 शेयर मिलेंगे। 
  • जिन बैंकों का विलय किया जा रहा है उनके स्टॉफ के वेतन और भत्ते बने रहेंगे। इसके साथ ही सेवनिवृत्त कर्मचारियों के लाभ भी कम नहीं होंगे। एसबीअाई की अोर से शेयर बाजारों को यह जानकारी दी गई है। जिन पांच बैकों के एसबीआई में विलय को मंजूरी दी गई है उनमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ ट्रावनकौर (एसबीटी), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और भारतीय महिला बैंक शामिल हैं। 
सचिन अब महाराष्ट्र के गांव का करेंगे विकास, सूखे की मार झेल रहे ‘दोंजा’ काे लिया गोद
Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_3.1
  • क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उस्मानाबाद जिले के दोंजा गांव को गोद लिया है। इस योजना के तहत 2019 तक इस गांव का डेवलपमेंट किया जाएगा। 
  • दोंजा गांव महाराष्ट्र के उस्मानाबाद डिस्ट्रिक्ट में आता है। सचिन ने इससे पहले आंध्र प्रदेश के पुट्टमराजु कंद्रिगा गांव को गोद लिया था। कहा जा रहा है कि वहां डेवलपमेंट तेजी से हुआ।

सुनीता जैन को मिलेगा व्यास सम्मान
    Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_4.1

  • हिन्दी की प्रख्यात लेखिका डॉक्टर सुनीता जैन को इस बार का व्यास सम्मान दिया जाएगा। वर्ष 2008 में प्रकाशित उनके काव्य संग्रह ‘क्षमा’ के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के साथ ढाई लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है।
  • केके बिरला फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1991 से दस वर्ष की प्रकाशन अवधि के दौरान हिन्दी में प्रकाशित उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को व्यास सम्मान दिया जाता है।पुरस्कार के लिए डॉक्टर सुनीता जैन का चयन हिन्दी के जाने-माने विद्वान डॉक्टर विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया।

‘नमामि गंगे’ के तहत IIT कानपुर ने गोद लिये गंगा किनारे बसे पांच गांव 
    Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_5.1

  • नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिये आईआईटी कानपुर ने गंगा नदी के किनारे बसे शहर के पांच गांवों को गोद लिया है. आईआईटी केवल इन गांवों की सफाई व्यवस्था, स्वच्छ पानी की व्यवस्था और यहां का गंदा पानी गंगा नदी में न जायें इसके लिये गांव वालों को जागरूक करेंगी.
  • कानपुर के जिन पांच गांवों को आईआईटी ने गोद लिया है उनमें रमेल नगर, ख्योरा कटरी, प्रतापपुर, हरी हिंदपुर और कटरी लोधवा खेड़ा गांव शामिल है. यह सभी गांव कानपुर में गंगा नदी के किनारे बसे है.

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की शुरूआत ई-ट्रांस & गहरी ई-बोली पोर्टलों के लिए इलेक्ट्रॉनिक बोली और ई-रिवर्स नीलामी 
  • ‘e-ट्रांस’ & ‘दीप’ ई-बोली वेब पोर्टल्स इलेक्ट्रॉनिक बोली और ई-रिवर्स नीलामी टैरिफ आधारित बिजली पारेषण परियोजना के लिए केंद्रीय बिजली मंत्रालय शुरू किया। वे के लिए बिजली, कोयला, नई & नवीकरणीय ऊर्जा और खान पीयूष गोयल नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के राज्य (आईसी द्वारा) शुरू किया गया।
  • कुंजी इन पोर्टल्स विकसित किया गया है द्वारा ग्रामीण विद्युतीकरण निगम पारेषण परियोजनाओं कंपनी लिमिटेड (RECTPCL), आरईसी पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इन पोर्टल्स की तलाश लिमिटेड 

प्रसिद्ध निर्देशक आर्थर हिलर का निधन 
    Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_6.1

  • बहुमुखी प्रतिभा के धनी कनाडा के फिल्म निर्देशक आर्थर हिलर का गुरुवार को निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। एकेडमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने बताया कि अली मेकग्राव और रयान ओ नील के अभिनय से सजी और उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव स्टोरी’ दुनिया की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक है और 1970 के दशक की यह सबसे बड़े हिट फिल्मों में से एक थी।
  • उन्होंने निल सिमोन और पेड्डी चेयवेस्की के साथ मिलकर नाटककार के तौर पर भी सफलतापूर्वक काम किया। वे 1993 से 1997 तक एकेडमी के अध्यक्ष थे जो हर साल होने वाले आस्कर समारोह की मेजबानी करता है। वर्तमान एकेडमी अध्यक्ष चेरियल बून इसाक्स ने उनकी मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।

दोहा बैंक कोच्चि में खोलेगा शाखा
    Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_7.1

  • दोहा बैंक क्यूएससी केरल में अपनी पहली शाखा कोच्चि में खोलने जा रहा है। यह देश में इसकी तीसरी शाखा होगी।
  • बैंक ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 27 अगस्त को बैंक की कोच्चि शाखा का उद्घाटन करेंगे, जो लूलू मॉल में है। इस समारोह में शामिल होने के लिए बैंक के शीर्ष अधिकारी दोहा से यहां आ रहे हैं। 

नही खेल पाएंगे रियो में नरसिंह 
    Current Affair 19 Aug, 2016 in Hindi | Bankersadda Hindi_8.1

  • खेल पंचाट के फैसले के बाद रियो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का पहलवान नरसिंह यादव सपना टूट गया, लेकिन उन्होंने आज कहा कि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.
  • कल नरसिंह के ओलिंपिक में खेलने पर रोक लगा दी गई और उन पर चार साल का प्रतिबंध भी लगा दिया गया. नरसिंह भारत में डोप टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके बाद राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने यह कहकर उन्हें क्लीन चिट दी थी कि उनके खिलाफ साजिश हुई है, लेकिन खेल पंचाट ने क्लीन चिट को खारिज करते हुए कल उन पर प्रतिबंध लगा दिया.

prime_image
[related_posts_view]
QR Code
Scan Me