प्रिय पाठकों,
इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
नजमा हेपतुल्ला बनीं मणिपुर की गवर्नर, जगदीश मुखी को अंडमान की कमान
- पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के मुताबिक, भाजपा नेता जगदीश मुखी को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उप राज्यपाल बनाया गया है.
- वहीं, बनवारी लाल पुरोहित असम के राज्यपाल बनाए गए हैं, जबकि वी.पी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं.
लद्दाख में 14000 फीट ऊपर मिली 10000 साल पुरानी कैम्पिंग साइट
- आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने लद्दाख में करीब 8500 ईसा पूर्व (BC) की एक कैम्पिंग साइट खोजी है। इससे यह पता चलता है कि करीब 10,500 साल पहले इस इलाके में इंसान की मौजूदगी थी। यह साइट सी लेवल से करीब 14 हजार फीट ऊंचाई पर है
- न्यूज एजेंसी पीटीआई को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने बताया कि यह साइट ला से लद्दाख के रास्ते में खोजी गई है।
पटकथा लेखक टी.एस. रज्जाक का निधन
- जाने-माने मलयालम फिल्म पटकथा लेखक टी ए रज्जाक को आज पूरे केरल ने भावभीनी विदाई दी। उनका कल रात कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
- 58 वर्षीय लेखक का कल रात निधन हो गया जिनका कुछ बीमारी के चलते इलाज चल रहा था। पूरे राजकीय सम्मान के साथ रज्जाक के शव को दफनाया गया और जब उनके पार्थिव शरीर को ले जाया गया तो सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम ऑंखों से श्रद्धांजलि दी।
संगीतकार ए.आर रहमान तमिल रत्न पुरस्कार से सम्मानित
- जाने माने संगीतकार और ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को अमेरिका तमिल संगम की ओर से तमिल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है।
- स्वामी ने कहा कि कनार्टक संगीत की अगुवाई करने वाली एम.एस. सुब्बालक्ष्मी को सम्मानित करने के लिए रहमान का कंसर्ट विश्व भर के तमिलों के लिए ऐतिहासिक अवसर है। रहमान ने इस सम्मान के लिए आभार जताया।
यूनिलीवर ने ब्लूएयर का अधिग्रहण किया
- उपभोक्ता वस्तुओं की कंपनी यूनिलीवर ने अज्ञात राशि में वायु स्वच्छ करने के उपकरण बनाने वाली कंपनी ब्लूएयर के अधिग्रहण की घोषणा मंगलवार को की।ब्लूएयर के संस्थापक बेंग्ट रिटरी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘दुनिया भर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के मद्देनजर घर के अंदर के वातावरण को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में ब्लूएयर लाखों की जगह करोड़ों लोगों की मदद करने में सक्षम होगी।’’
- विश्व स्वास्थ्य संगठन की हाल की एक रपट के हवाले से रिटरी ने कहा कि अब वायु प्रदूषण दुनिया भर में स्वास्थ्य के लिए अकेला सबसे बड़ा खतरा है, जिससे साल 2012 में करीब 70 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
नहीं रहे मशहूर पंजाबी लेखक गुरदयाल सिंह
- जानेमाने पंजाबी लेखक और उपन्यासकार गुरदयाल सिंह का मंगलवार को यहां निधन हो गया। उनके परिजनों ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। सिंह 83 वर्ष के थे।
- उनके निधन पर साहित्य जगत ने शोक संवेदना जताई है। सिंह ने पंजाबी भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काफी योगदान दिया। उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में ‘मढ़ी दा दीवा’ शामिल है।
इलाहाबाद मेट्रो की डीपीआर को मंजूरी
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट ने इलाहाबाद में मेट्रो बनाने की डीपीआर को मंजूरी दे दी है।
- सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश जल्दी ही देश में सबसे ज्यादा मेट्रो बनाने वाला राज्य बन जाएगा। गौरतलब है कि लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, मेरठ के बाद इलाहाबाद का नाम भी इस कैटेगरी में शामिल हो गया है





