इस पोस्ट में आपको Latest Current Affair के बारे में अवगत कराया जा रहा हैं जो आपको General Knowledge से Update रखेगी
देश में छह IIT और आंध्र में एनआईटी को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
- जम्मू और तिरूपति जैसे स्थानों पर छह नए आईआईटी की स्थापना की जाएगी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति ने मंगलवार को ‘प्रौद्योगिकी संस्थान (संशोधन) अधिनियम, 2016’ को मंजूरी दे दी। इस अधिनियम के तहत पलक्कड (केरल), गोवा, धारवाड़ (कर्नाटक) और भिलाई में भी आईआईटी शुरू किए जाएंगे।
- इस कानून के दायरे में इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स (आईएसएम), धनबाद भी आया है। आईएसएम को अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी (आईएसएम), धनबाद के नाम से जाना जाएगा। इसमें नए और पुराने दोनों नामों का समावेश किया गया है। अधिनियम के अनुसार ये तमाम संस्थान राष्ट्रीय महत्व के संस्थान होंगे।
- पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने शुक्रवार को कपूरथला में सेवा केंद्र का किया उद्घाटन। पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार एक ही छत के नीचे लोगों को अधिकतम नागरिक सेवा मुहिया कराने के उद्देश्य से पहले सेवा केंद्र की शुरुआत की।
- राज्य सरकार ने लोगों को बेहतर नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 2147 सेवा केंद्र का निर्माण करवा रही है। इसमें से 389 केंद्र शहरी इलाकों में जबकि 1758 ग्रामीण इलाके में होंगे। शुक्रवार को सीएम प्रकाश सिंह बादल ने जालंधर में राज्य के पहले ऐसे सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। जहां लोगों को 243 से अधिक नागरिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
- वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक का मार्ग प्रशस्त करने वाले संविधान के 122वें संशोधन विधेयक, 2014 की पुष्टि करने वाला असम आज पहला राज्य बन गया। राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हिमान्त बिस्व शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष रंजीत दास की अनुमति से इस संबंध में प्रस्ताव रखा जिसे विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि इस संशोधन के साथ पारित हुआ जीएसटी विधेयक राज्य के लिए हितकारी होगा।
- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने पंजाब में जल जमाव की समस्या से निपटने और निचले इलाकों में लिफ्ट योजनाओं के निर्माण, गांव के तालाबों और अन्य संबद्ध कार्यों के लिए पंजाब सरकार के 26.06 करोड़ रुपए के आरआईडीएफ ऋण मंजूर किए हैं।
- इससे मुक्तसर और फाजिल्का जिलों के 87 गांवों में 5913 हेक्टेयर भूमि को कृषि योग्य बनाया जा सकेगा। इस परियोजना के कार्यान्वयन से एक लम्बे अन्तराल के बाद किसान, जल जमाव वाले क्षेत्रों में फसलों की खेती कर सकेंगे। इस परियोजना की मंजूरी के साथ, आरआईडीएफ के तहत पंजाब सरकार को अब तक 7,826.17 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।
- कोटक महिंद्रा बैंक (केएमबी) ने गुरुवार को घोषणा की कि इसके मोबाइल बैंकिंग एप में अब फ्लिपकार्ट की मोबाईल साइट भी उपलब्ध हो गई है। अब इसके बाद उपभोक्ताओं को सुरक्षित इन-एप शापिंग का वातावरण प्राप्त हो जाएगा। बैंक अपने मोबाइल बैंकिंग एप पर अपनी पेशकशों का विस्तार कर रहा है और यह कदम इसके एमस्टोर को और अधिक मजबूत बनाएगा, जो एयर टिकट, होटल एवं बस टिकट की बुकिंग पहले से ही प्रदान करता है। उपभोक्ता फ्लिपकार्ट के द्वारा आकर्षक कीमतों के अलावा विशेष पीरियडिकल ऑफरों का लाभ भी ले सकते हैं। केएमबी के मोबाइल बैंकिंग एप द्वारा फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करने से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता है।
- कोटक महिंद्रा बैंक के चीफ डिजिटल ऑफिसर दीपक शर्मा ने कहा, “डिजिटल दुनिया में उपलब्धता एवं आसान एक्सेस ने हर संभव क्षेत्र में सेवा और डिलीवरी के अंतर को खत्म कर दिया है। एक बैंक के रूप में हम उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझते हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देना चाहते हैं। हमें खुशी है कि हमने फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की, जो विभिन्न उपभोक्ता सेगमेंट्स की जरूरतों को जानता है और व्यापक श्रेणियों में उत्पाद उपलब्ध कराता है।”
- केंद्र सरकार ने रेलवे बजट को हर साल संसद में अलग से पेश करने की दशकों पुरानी प्रथा को खत्म करने का फैसला लिया है. अगले वित्त वर्ष से रेल बजट आम बजट के साथ ही पेश किया जाएगा. इसके साथ ही 92 साल से चली आ रही परंपरा को 2017 से खत्म कर दिया जाएगा. पहली बार रेल बजट 1924 में पेश किया गया था
- रेल बजट को अलग पेश न करने व आम बजट का हिस्सा बनाने पर वित्त मंत्रालय भी राजी हो गया है. वित्त मंत्रालय ने सही फैसले पर पहुंचने के लिए पांच सदस्यों की टीम बनाई थी. टीम की रिपोर्ट पर ही अंतिम रूप से यह निर्णय लिया गया है. सुरेश प्रभु ने भी राज्यसभा में कहा था कि उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली से रेल बजट को खत्म करने को कहा है. प्रभु ने कहा था कि इससे आने वाले वक्त में देश को आर्थिक फायदा होगा.
केंद्र सरकार का गठन राष्ट्रीय समिति पर व्यापार सरलीकरण
- केंद्र सरकार है गठित व्यापार सुविधा (NCTF) पर एक राष्ट्रीय समिति पैन-इंडिया रोड मैप के लिए व्यापार सुविधा विकसित करने के लिए। यह विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) व्यापार सुविधा समझौते (एफटीए के साथ कतार में), का गठन किया गया है जो भारत को भी अनुमोदित किया है।
- NCTF होगा अंतर-मंत्रिस्तरीय शरीर व्यापार सुविधा पर और प्रदीप कुमार जो है भारत के कैबिनेट सचिव सिन्हा द्वारा , नेतृत्व किया जाएगा। यह पैन-इंडिया कारोबार की सुविधा के लिए सड़क के नक्शे को विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभा होगा। यह TFA के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए तीन स्तरीय संरचना मुख्य राष्ट्रीय समिति के साथ होगा।
- यह देश और इसके बारे में हितधारकों के संवेदीकरण के लिए एक आउटरीच कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित भर में विभिन्न व्यापार सरलीकरण परिप्रेक्ष्य में समन्वय करेंगे। यह आवश्यक विधायी परिवर्तन की प्रकृति की पहचान करने और TFA के अनुपालन का आकलन करने के लिए आवश्यक नैदानिक उपकरण अगुआई के लिए जिम्मेदार होगा।
पूर्व मुख्य सचिव सुधांशु भूषण मिश्र का निधन
- राज्य के पूर्व मुख्य़ सचिव सुधांशु भूषण मिश्र का निधन हो गया है । वे 77 वर्ष के थे । वह काफी दिनों से कैंसर से पीडित थे ।
- उनके निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शोक व्यक्त किया है । अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य ने एक अच्छे प्रशासक को खो दिया है । केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार ने एक अनुभवी प्रशासक को खोया है । उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्तव करने के साथ साथ उनके अमर आत्मा की सदगति की कामना की है ।
मंजूला चेल्लूर होंगी बंबई उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश
- कलकत्ता उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंजूला चेल्लूर को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया है। चेल्लूर का स्थानांतरण इसी माह बाद में होने की संभावना है। वह बंबई उच्च न्यायालय की दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी।
- न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजाता मनोहर सन् 1994 में बंबई उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी थीं।
- केंद्रीय कानून व न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति गिरीश चंद्र गुप्ता अंतरिम मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम करेंगे।
अपने देश अर्जेंटीना से ‘प्यार’ की खातिर रिटायरमेंट वापस लेंगे मेस्सी
- दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेस्सी ने अब कहा कि वह अपने देश से ‘प्यार’ की वजह से राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे. पिछले दिनों बेहद प्रतिष्ठित कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के फाइनल में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपने देश अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी.
- इस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी की प्रबंधन कंपनी की ओर से शुक्रवार को एक बयान जारी किया गया है. इसमें मेस्सी ने कहा, ‘मैंने संन्यास के बारे गंभीरता से सोचा, लेकिन अपने देश और इस जर्सी के लिए मेरा प्यार बहुत ज्यादा है.’
भारत-बांग्लादेश के बीच तेल व गैस पाइपलाइन बिछेगी
- केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि भारत ऊर्जा क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग बढ़ाने के लिए बांग्लादेश के साथ मिलकर तेल और गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम कर रहा है.
- प्रधान ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाय) शुरू करने के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि उनकी बांग्लादेश की हालिया यात्रा के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से ऊर्जा सहयोग के मुद्दे पर सफल बातचीत हुई थी.
प्रसिद्ध गीतकार ना मुथुकुमार का निधन
- देश की फिल्मों में दिए जाने वाले अपने हिट गानों के लिए मशहूर गीतकार ना मुथुकुमार का आज निधन हो गया। मुथुकुमार 41 साल के थे और पिछले कुछ वक़्त से पीलिया से पीड़ित थे।
- मुथु 1000 से भी ज़्यादा फिल्मों में अपने गीत दे चुके थे। गीतकार के इलावा मुथु एक लेखक और कवि के रूप में भी काफी प्रसिद्ध थे।
अक्षरधाम मंदिर शृंखला के संस्थापक स्वामी का निधन
- बीएपीएस स्वामी नारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया. 7 दिसंबर 1921 को जन्मे बीएपीएस (बोचासण वासी अक्षर पुरुषोत्तम संप्रदाय) के प्रमुख स्वामी की उम्र 94 साल थी.
- प्रमुख स्वामी का अहमदाबाद से करीब 100 किमी दूर सालंगपुर नामक स्थान पर कई महीनों से इलाज चल रहा था और वे वेंटिलेटर पर थे. बता दें कि दुनियाभर में जितने भी अक्षरधाम मंदिर हैं, वे सभी बीएपीएस समुदाय के ही हैं.
अमेरिका 1000 ओलंपिक गोल्ड के एवरेस्ट पर
- पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहे अमेरिका ने रियो में महिलाओं की तैराकी स्पर्धा के चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले का स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही ओलंपिक खेलों में अपने 1000 स्वर्ण पदक पूरे करने की उपलब्धि भी दर्ज कर ली है।
- वहीं अपना 23वां ओलंपिक गोल्ड जीतकर अमेरिका के स्टार तैराक और ओलंपिक इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए माइकल फेल्प्स ने पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के साथ अपने देश अमेरिका के लिए ओलंपिक खेलों का 1001वां स्वर्ण जीतने की उपलब्धि दर्ज कर ली।
आईएफएफ मेलबर्न में सोनम, नवाजुददीन ने शीर्ष पुरस्कार जीते
- बॉलीवुड कलाकार सोनम कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2016 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अभिनेता का पुरस्कार हासिल किया है। 31 वर्षीय सोनम को नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘नीरजा’ में उनकी प्रस्तुति के लिए पुरस्कार दिया गया जबकि नवाजुद्दीन को ‘रमन राघव 2.0’ में मनोरोगी के किरदार के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- पुरस्कार हासिल करने पर खुशी जाहिर करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, ‘इस पुरस्कार के लिए मेरे नाम पर विचार करने के लिए मैं अभारी हूं।’ सर्वश्रेष्ठ पुरूष प्रस्तुति में अन्य नामांकनों में, ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए रणवीर सिंह, ‘फैन’ के लिए शाहरूख खान और ‘अलीगढ़’ के लिए मनोज बाजपयी शामिल थे।
देश के दस प्रमुख शहरों में स्मार्ट गंगा सिटी परियोजना लॉन्च
- जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती और शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडूू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये शनिवार को देश के 10 प्रमुख शहरों में ‘स्मार्ट गंगा सिटी’ परियोजना की शुरूआत की। गंगा किनारे इन चयनित शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। साथ ही ड्रेनेज प्रणाली को निजी-सार्वजनिक साझेदारी के आधार पर सुधारा जाएगा। पहले चरण में जिन शहरों का चयन ‘गंगा स्मार्ट सिटी’ के लिए किया गया है
- उनके नाम हैं- हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, झारखंड का साहिबगंज और पश्चिम बंगाल का बैरकपुर। इन शहरों का चयन हाइब्रिड एन्यूटी आधारित सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर कार्य के लिए प्रथम चरण में इन शहरों का चयन किया
बिहार विधानसभा में पास हुआ जीएसटी बिल
- बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से जीएसटी बिल पास हो गया है. मंगलवार को इस बिल को बिहार विधानसभा से पारित कराया गया. राज्य सरकार ने इसके लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाया था.
- मंगलवार को बुलाये गए इस विशेष सत्र में 122वां संविधान संशोधन विधेयक भी पेश हुआ. सदन में हुई चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जीएसटी के पक्ष में राजकीय संकल्प लिया गया. इससे पहले सदन की कार्रवाई शुरू होते ही मंत्री विजेंद्र यादव ने जीएसटी बिल रखा.
सीएम जयललिता ने की स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा
- जयललिता ने सेंट जॉर्ज के किले में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद किया और शहीदों के परिवारों के पेंशन को 5 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने तमिलनाडु को गरीबमुक्त बनाने का वादा किया।
- उन्होंने कहा, अन्नाद्रमुक के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचन्द्रन के सिद्धांतों और रास्ते पर चलकर मैं अपनी मेहनत देश को समर्पित करूंगी जिससे तमिलनाडु गरीबमुक्त बन जायेगा।
टाटा ऑटोकॉम्प टाइटन एक्स का अधिग्रहण करेगी
- टाटा समूह की वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टम्स इंजन को ठंडा रखने वाले उपकरण की आपूर्ति करने वाली कंपनी टाइटन एक्स का अधिग्रहण करेगी। हालांकि, इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
- कंपनी ने एक बयान में बताया कि टाइटन एक्स वाणिज्यिक वाहन उद्योग को इंजन एवं पावरट्रेन को ठंडा रखने वाले उपकरण की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है। इसके उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और चीन में संयंत्र है
चीन ने दुनिया ‘हैक प्रूफ’’ संचार उपका पहला ‘ग्रह का सफल प्रक्षेपण किया
- चीन ने मंगलवार को दुनिया के पहले ‘‘क्वांटम’’ उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया. इस उपग्रह के बारे में कहा गया है कि इसमें सुरक्षा के विशेष उपाय किए गए हैं जिससे यह अंतरिक्ष और जमीन के बीच ‘‘हैक प्रूफ’’ संचार स्थापित कर सकेगा.
- सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि उपग्रह का प्रक्षेपण उत्तर-पश्चिम में गोबी रेगिस्तान में स्थित जिक्यूआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से किया गया. इस उपग्रह का वजन करीब 600 किलोग्राम है और ईसा पूर्व पांचवीं सदी के चीनी दार्शनिक तथा वैज्ञानिक के नाम पर उपग्रह को ‘‘मिसियस’’ नाम दिया है जिन्हें मानव इतिहास में पहला ऑप्टिक प्रयोग करने का श्रेय प्राप्त है
चीन में दुनिया की सबसे लंबी हाई स्पीड ट्रेन
- चीन में दुनिया की सबसे लंबी तेज गति से चलने वाली ट्रेन शुरू हो चुकी है। इस रेलमार्ग को राजधानी बीजिंग के दक्षिण में स्थित व्यावसायिक केन्द्र ग्वांगजू से जोड़ दिया गया है। इसका पूरा अलग नेटवर्क बनाया गया है।
- इस ट्रेन की स्पीड सुनकर एक बारगी लोग चौक जाते हैं। इसकी स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इस ट्रेन से लोग सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा का रोजाना सफर कर सकते हैं। देश के एक कोने से दूसरे कोने तक 24 घंटे के अंदर आया और जाया जा सकता है। जम्मू से कन्याकुमारी तक की कुल दूरी 3555 किलोमीटर है और अगर इस ट्रेन से सफर किया जाए तो 10 घंटे में जाया सकता है। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद चीन में कुछ शहरों की दूरी कम हो गयी है।






